{“_id”:”691e938efee92e23e10073ab”,”slug”:”video-one-accused-arrested-in-phagwara-attack-on-shiv-sena-leader-and-son-2025-11-20″,”type”:”video”,”status”:”publish”,”title_hn”:”फगवाड़ा में शिवसेना नेता व बेटे पर हमले में एक आरोपी गिरफ्तार”,”category”:{“title”:”Crime”,”title_hn”:”क्राइम”,”slug”:”crime”}}

फगवाड़ा के स्थानीय गऊशाला बाजार में शिवसेना नेता व बेटे पर हमले के मामले में थाना सिटी पुलिस ने पांच युवकों के खिलाफ इरादा कत्ल सहित आर्म्स एक्ट तथा संगीन धाराओं के अंतर्गत केस दर्ज कर लिया है।
एसपी माधवी शर्मा ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि शिवसेना नेता इंद्रजीत करवल व उसके बेटे जिम्मी करवल को गोशाला बाजार में कुछ लोगों ने घेर कर हमला कर दिया व उन पर गोलियां चलाई है, जिन्हें तुरंत सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया। उन्होंने बताया कि इंद्रजीत करवल व जिम्मी करवल पर हमला करने के आरोप में तनिष उर्फ भिंदा पुत्र चरणजीत कुमार उर्फ लाडी निवासी बाल्मीकि मोहल्ला, सुनील सल्होत्रा पुत्र गोहनी निवासी सुभाष नगर फगवाड़ा व तीन अज्ञात युवकों के विरुद्ध केस दर्ज किया गया है।




























