
जगुआर और ट्रक के बीच हुई टक्कर।
गौतमबुद्धनगर: नोएडा से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां भंगेल एलिवेटेड रोड पर एक दर्दनाक हादसा हो गया। मंगलवार सुबह एक जगुआर कार और ट्रक के बीच भीषण टक्कर हो गई है। मिली जानकारी के मुताबिक इस हादसे में जगुआर कार में सवार एक लड़की की मौत हो गई है, जबकि तीन युवक घायल बताए जा रहे हैं। फिलहाल घायलों को आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार किया जा रहा है। हादसे के बाद से मौके पर पुलिस की टीम भी पहुंच गई है। बता दें कि यह हादसा ऐसे समय में सामने आया है, जब हाल ही में सेक्टर 150 के पास एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की मौत चर्चा में है।
खबर अपडेट की जा रही है…


























