
हरियाणा में कैबिनेट विस्तार आज!
चंडीगढ़: हरियाणा में बीते दिनों मनोहर लाल खट्टर के सीएम पद से इस्तीफा देने के बाद भाजपा ने नायब सिंह को राज्य का नया मुख्यमंत्री बनाया है। वहीं फ्लोर टेस्ट में भी नायब सिंह को बहुमत मिला, जिसके बाद से नायब सिंह हरियाणा के नए मुख्यमंत्री बने। सूत्रों के अनुसार सीएम बनने के बाद आज प्रदेश में नायब सिंह अपने मंत्रिमंडल का विस्तार कर सकते हैं। नायब मंत्रिमंडल का यह पहला कैबिनेट विस्तार होगा। सूत्रों का यह भी कहना है कि सुबह 11 बजे राज भवन में नए मंत्रियों का शपथ ग्रहण समारोह भी हो सकता है। सूत्रों के अनुसार 5-6 नए मंत्री नायब सिंह के मंत्रिमंडल की शपथ ले सकते हैं। इसके साथ ही आज दोपहर तक सभी मंत्रियों को विभागों का बंटवारा भी कर दिया जाएगा।










![JMA – Ninja & Deep Jandu [Official MV] Kaptaan JMA – Ninja & Deep Jandu [Official MV] Kaptaan](https://i.ytimg.com/vi/-dsfIh319s0/maxresdefault.jpg)











