दिल्ली पुलिस ने लॉरेंस बिश्नोई और काला जठेड़ी गैंग के सदस्य को किया गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस ने लॉरेंस बिश्नोई और काला जठेड़ी गिरोह के एक महत्वपूर्ण सदस्य, रिजवान अंसारी को गिरफ्तार कर लिया है. रिजवान पर 25 हजार रुपए का इनाम था और उसे एक हथियार डीलर बताया जा रहा है. पुलिस ने उसके पास से हथियार और गोला-बारूद भी जब्त किया.





















