उत्तर-पश्चिम निर्वाचन क्षेत्र से शिवसेना यूबीटी उम्मीदवार अमोल कीर्तिकर को आज ईडी ने कोविड काल के दौरान हुए कथित खिचड़ी घोटाला मामलेम में समन जारी किया है. वह ईडी के सामने पेश होने के लिए अपने आवास से निकल गए हैं.
अमोल कार्तिकर को उत्तर पश्चिम मुंबई सीट से अपना उम्मीदवार बनाया है. खिचड़ी घोटाला कोविड के दौरान हुआ था. इस पूरे मामले में जब पुलिस ने शिकायत दर्ज की गई तो पता चला कि बीएमसी से 6 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी की गई है. इसके मुताबिक, कोविड के दौरान मजदूरों को 250 ग्राम खिचड़ी दी जानी थी लेकिन इसे 125 ग्राम कर दिया गया. जैसे ही इसका खुलासा हुआ तो मामले को ईडी को ट्रांसफर कर दिया गया.











![JMA – Ninja & Deep Jandu [Official MV] Kaptaan JMA – Ninja & Deep Jandu [Official MV] Kaptaan](https://i.ytimg.com/vi/-dsfIh319s0/maxresdefault.jpg)











