
Image Source : PTI
यूपी का वाराणसी शहर दुनियाभर में पर्यटन का एक प्रमुख केंद्र है। यहां देश-विदेश से करोड़ों लोग घूमने के लिए आते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि वाराणसी को दुनिया के सबसे पुराने बसे शहरों में गिना जाता है। मान्यता है कि इसकी स्थापना लगभग 3000-4000 साल पहले हुई थी।

Image Source : PTI
वाराणसी का दशाश्वमेध घाट दुनियाभर में प्रसिद्ध है। यहां हर शाम होने वाली गंगा आरती में इतनी भीड़ होती है कि पैर रखने की भी जगह नहीं मिलती। यहां की घंटियों और मंत्रों की ध्वनि कुछ देर के लिए एक अलग ही दुनिया में ले जाती है और इंसान मंत्रमुग्ध हो जाता है।

Image Source : PTI
वाराणसी का काशी विश्वनाथ मंदिर देश का प्रमुख शिव मंदिर है। इसे कई बार नष्ट और पुनर्निर्मित किया गया। हालही में जो कॉरिडोर बना है, इससे इसकी भव्यता और भी बढ़ गई है।

Image Source : PTI
वाराणसी अपनी आध्यात्मिक वजह से दुनियाभर में आकर्षण का केंद्र है। ये सिर्फ हिंदुओं के लिए ही नहीं बल्कि बौद्धों के लिए भी अहमियत रखता है क्योंकि वाराणसी से सिर्फ 10 किमी दूर सारनाथ में गौतम बुद्ध ने अपना पहला धर्मोपदेश (धर्मचक्र प्रवर्तन) दिया था।

Image Source : FILE
वाराणसी की बनारसी साड़ियां दुनियाभर में फेमस हैं। इंटरनेशनल मार्केट में ये साड़ियां लाखों में बिकती हैं। दुल्हनों के लिए खास तौर पर इन साड़ियों को खरीदा जाता है।

Image Source : FILE
वाराणसी सिर्फ अपने आध्यात्मिक सफर के लिए ही नहीं बल्कि अपने स्वाद के लिए भी जाना जाता है। वाराणसी की कचौड़ी-सब्जी, चाट, लस्सी, रबड़ी और मलाईयो जो एक बार खा लेता है, फिर उसका स्वाद चाहकर भी भूल नहीं सकता।




























