कौन है नन्हा वीर श्रवण सिंह?:ऑपरेशन सिंदूर में सेना तक पहुंचाई चाय-पानी-लस्सी, आज राष्ट्रपति ने किया सम्मानित – Who Is Shravan Singh Honored By President Today
{“_id”:”694ea9aecd251487340dacfb”,”slug”:”who-is-shravan-singh-honored-by-president-today-2025-12-26″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”कौन है नन्हा वीर श्रवण सिंह?: ऑपरेशन सिंदूर में सेना तक पहुंचाई चाय-पानी-लस्सी, आज राष्ट्रपति ने किया सम्मानित”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
श्रवण सिंह – फोटो : अमर उजाला
विस्तार
ऑपरेशन सिंदूर के नन्हे वीर श्रवण सिंह को आज दिल्ली में प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार से सम्मानित किया गया। ऑपरेशन सिंदूर के दौरान सरहद पर तैनात सैनिकों को श्रवण (10) घर से लस्सी, दूध और रोटी लेकर देने के लिए जाता था। श्रवण के पिता का नाम सोना सिंह, मां का नाम संतोष रानी और बहन का नाम सजना रानी है। उनके दादा का नाम छिंदा सिंह है। श्रवण सिटी हार्ट स्कूल, ममदोट में कक्षा 4 के छात्र हैं। भारतीय सेना ने पहले ही श्रवण को सम्मानित किया था और उनकी शिक्षा का खर्च उठाने का फैसला लिया है।