
कॉकरोच कैसे भगाएं
किचन में अक्सर खाने के आसपास कॉकरोच घूमते रहते हैं। सिंक और आटे वाली जगहों पर सबसे ज्यादा कॉकरोच आते हैं। कई बार ये समस्या इतनी बढ़ जाती है कि कॉकरोच का ट्रीटमेंट करवाना पड़ता है। गर्मी के दिनों में कॉकरोच ज्यादा परेशान करते हैं। इससे न सिर्फ घर में गंदगी बढ़ती है बल्कि खाने-पीने की चीजों में कॉकरोच के घूमने का डर लगा रहता है। कई बार रात में स्लैब पर कॉकरोच का पूरा झुंड नजर आता है। कॉकरोच बढ़ने पर ये कमरों और बाथरूम तक भी पहुंच जाते हैं। अगर आप भी कॉकरोच (Cockroach) की समस्या से परेशान हैं तो हम आपको कुछ घरेलू उपाय बता रहे हैं जिससे कॉकरोच को भगाया जा सकता है। रात में इन उपायों को करने से सुबह सारे कॉकरोच मरे पड़े मिलेंगे।
कॉकरोच से कैसे पाएं छुटकारा
-
बोरिक एसिड- कॉकरोच को भगाने के ये टेस्टेड एंड ट्राइड नुस्खा है। बोरिक एसिड से कॉकरोच एकदम खत्म हो जाते हैं। इसके लिए आपको मार्केट से बोरिक एसिड पाउडर मंगाना है। इस पाउडर में बराबर मात्रा में आटा मिलाकर गोलियां बना लें। अब जहां-जहां कॉकरोच आते हैं वहां ये आटे और बोरिक एसिड से बनी गोलियां डाल दें। इससे आपको सुबह मरे हुए कॉकरोच मिलेंगे और कुछ ही दिनों में सारे कॉकरोच खत्म हो जाएंगे।
-
बेकिंग सोडा- कॉकरोच को भगाने के लिए बेकिंग सोडा भी इस्तेमाल किया जाता है। इसके लिए आपको बेकिंग सोडा में चीनी मिलाकर एक मिश्रण जैसा तैयार करना है। अब इसे कॉकरोच वाली जगहों पर डाल दें। इससे कॉकरोच भागने लगेंगे और धीरे-धीरे गायब हो जाएगे।
-
विनेगर- गंदगी में सबसे ज्यादा कॉकरोच आते हैं। खासतौर से बर्तन धोने वाली सिंक के अंदर और बाथरूम की नाली से कॉकरोच आने लगते हैं। इसके लिए विनेगर का इस्तेमाल करें। थोड़े गर्म पानी में विनेगर डालें और इस घोल को नाली में डाल दें। इससे अंदर छिपे बैठे सारे बाहर निकल जाएंगे।
-
नींबू और सोडा- कोकरोच भगाने के लिए नींबू और बेकिंग सोडा का इस्तेमाल भी किया जा सकता है। आपको दोनों चीजों को मिलाकर एक पानी जैसा घोल तैयार करना है और फिर इसे कॉकरोच पर छिड़क दें। इससे कॉकरोच को जलन महसूस होगी और वो मर जाएंगे।
Latest Lifestyle News











![JMA – Ninja & Deep Jandu [Official MV] Kaptaan JMA – Ninja & Deep Jandu [Official MV] Kaptaan](https://i.ytimg.com/vi/-dsfIh319s0/maxresdefault.jpg)











