अगर आप सोच रहे हैं इस करवा चौथ पत्नी को क्या गिफ्ट दिया जाए तो हम आपके लिए बेहतरीन आइडिया लेकर आए हैं। अगर आपकी वाइफ को ज्वेलरी पहनने का शौक है, तो आप उन्हें मिनिमल और ट्रेंडी मंगलसूत्र गिफ्ट कर सकते हैं, जिन्हें वो रोजाना पहन सकती हैं। कैटरीना कैफ से लेकर कियारा आडवाणी तक के मंगलसूत्र स्टाइल से इंस्पिरेशन लेकर आप भी अपनी पत्नी के लिए परफेक्ट डिजाइन चुन सकते हैं। आइए देखते हैं कुछ खूबसूरत मंगलसूत्र डिजाइन, जो डेली वियर के लिए भी शानदार हैं।
ये ट्रेंडी मिनिमल मंगलसूत्र करें पत्नी को गिफ्ट
कैटरीना कैफ
कैटरीना कैफ: कैटरीना कैफ जो मंगलसूत्र पहनती हैं वो इन दिनों खूब ट्रेंड में है। खासकर डेली वियर के लिए यह डिजाइन सबसे बेहतरीन विकल्प हो। इसमें एक बारीक सोने की चेन के साथ बीच में एक गोल डबल डायमंड स्टड लगा हुआ है जो कि बहुत ही सिंपल और मिनिमलिस्ट डिज़ाइन है।
कियारा आडवाणी
कियारा आडवाणी: कियारा आडवाणी ने मंगलसूत्र पहना है वह एक ट्रेडिशनली एलिगेंट मंगलसूत्र है। इसमें काले मोतियों की चेन के साथ सेंटर में डायमंड और प्रेशियस स्टोन का पेंडेंट है। वाइफ को गिफ्ट करने के लिए इस तरह का मिनिमल डिजाइन भी परफेक्ट है।
आलिया भट्ट
आलिया भट्ट: आलिया भट्ट ने अपनी शादी में इन्फिनिटी सिंबल डिज़ाइन मंगलसूत्र पहना था। इसमें इन्फिनिटी के आकार का पेंडेंट है, जो छोटे-छोटे चमकते डायमंड्स से जड़ा होता है। खासकर इस तरह का मंगलसूत्र आपकी वाइफ ऑफिस भी आसानी से पहनकर जा सकती हैं क्योंकि यह मॉर्डन और ट्रेडिशनल दोनों ही लुक्स के साथ खूबसूरत लगता है। इसके अलावा, अगर आप करवा चौथ पर नेल्स को खूबसूरत बनाना चाहती हैं तो ट्रेंडी नेल आर्ट डिजाइन ट्राई करें
यामी गौतम
यामी गौतम: यामी गौतम ने अपनी शादी में पारंपरिक हिमाचली कश्मीरी स्टाइल मंगलसूत्र है पहनें नज़र आई थीं। आजकल इस तरह के मिनिमल मंगलसूत्र का भी खूब क्रेज है। पतली सोने की चेन के साथ एक डायमंड्स आपके लुक को क्लासी दिखाएगा।
डायमंड डिजाइन
डायमंड ड्रॉप पेडेंट डिजाइन: आजकल कुछ इस तरह के डायमंड ड्रॉप पेडेंट वाले मिनिमल मंगलसूत्र खूब ट्रेंड में हैं। तो अगर आप अपनी वाइफ को कुछ गिफ्ट करने का सोच रहे हैं तो यह एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है।
डबल लेयर मंगलसूत्र
डबल लेयर मंगलसूत्र: इसके अलावा इन दिनों इस तरह का डबल लेयर मंगलसूत्र भी महिलाओं के बीच खूब लोकप्रिय हो रहा है तो आप यह भी गिफ्ट कर सकते हैं।











![JMA – Ninja & Deep Jandu [Official MV] Kaptaan JMA – Ninja & Deep Jandu [Official MV] Kaptaan](https://i.ytimg.com/vi/-dsfIh319s0/maxresdefault.jpg)





