• Latest
  • Trending
  • All
ओडिशा: कटक में प्रतिमा विसर्जन को लेकर भड़की हिंसा, लाठीचार्ज के बाद अब इंटरनेट सेवा बंद; कई पुलिसकर्मी घायल

11 months ago
BRICS Summit 2026: BRICS leaders voice concern over ‘growing risks’ of nuclear conflict

45 minutes ago
पंजाब:फर्जी पासपोर्ट से विदेश भागा था भगवानपुरिया गैंग का गुर्गा अमृत दालम, पुलिस मोल्दोवा से भारत लाई – Bhagwanpuria Gang Operative Amrit Dalam Fled Abroad Punjab Police Bring Him Back To India From Moldova

1 hour ago
दिल्ली:एअर इंडिया के पूर्व पायलट वसंत कुंज के एक होटल में मृत पाए गए, केस दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू – Former Air India Captain Found Dead At Hotel In Vasant Kunj

3 hours ago
ब्रेकफास्ट में बनाएं बच्चों और बड़ों का पसंदीदा गार्लिक बटर पास्ता, सुबह की हो जाएगी परफेक्ट शुरुआत

4 hours ago
California Indian Woman Murder | Sacramento Shooting Suicide Case

5 hours ago
Chandigarh News:चंडीगढ़ स्टेट कोऑपरेटिव बैंक में 124 पदों की भर्ती पर रोक – Recruitment For 124 Posts At Chandigarh State Cooperative Bank Put On Hold

8 hours ago
Aaj Ka Kumbh Rashifal 13 September 2026: कुंभ राशि वाले आज गाय को रोटी खिलाएं, जल्दबाजी में फैसला ना करें

OpenAI’s Sam Altman says it would be ‘ill-advised’ to go public in 2026

Uttar Pradesh polls: BL Santhosh holds feedback sessions in Lucknow, Kanpur

9 hours ago
Nitin Nabin’s whirlwind Uttar Pradesh tour to follow Santhosh-Tawde meetings for reality check ahead of 2027 polls

BRICS Summit Finale | PM Modi To Meet 4 Global Leaders In India

10 hours ago
BRICS By Numbers: 11 Countries, 4 Continents, Nearly 4 Billion People And A  Trillion Economy | India News

BRICS By Numbers: 11 Countries, 4 Continents, Nearly 4 Billion People And A $32 Trillion Economy | India News

10 hours ago
Sunday, September 13, 2026
  • PRESS RELEASE
  • ADVERTISE
  • CONTACT
  • Game
India News Online
  • Home
  • News
    • India
    • Punjab
    • International
    • Entertainment
  • Hindi News
  • Politics
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Technology
  • Lifestyle
  • Video
    • All
    • Hindi Songs
    • Punjabi Songs
    JMA – Ninja & Deep Jandu [Official MV] Kaptaan

    Built Different (Official Music Video) Saabi Bhinder | Cheetah | New Punjabi Songs 2026

    Wapaar 2 (Official Video) Gaggu Sajjan Ft. Jashnmeet | AS Digital | New Punjabi Song 2026

    DEKHI JA – Parmish Verma Ft. Kiran Bajwa | Victory Lap (Official Music Video)

    Gori Gori Veeni (Remix) : Harbhajan Shera Ft.Sudesh Kumari | Punjabi Song 2026 |  @FinetouchMusic

    Sarpanch Title Track | Gulab Sidhu | Dev Kharoud | Avvy Sra | Ohri Productions | Rel 10th July 2026

    DESI PUNJABI PLAYLIST THAT GETS YOUR VIBE 😌🎧

    New Punjabi Song 2026 💝 | Best Punjabi Love Song | Heart Touching Punjabi Songs | Punjabi Song

    Ammy Virk Best Hits 2026 🔥 Audio Jukebox | Wang Da Naap | Qismat | Patiala Peg | Punjabi Songs

  • Travel
  • Game
No Result
View All Result
India News
No Result
View All Result
Home Hindi News

ओडिशा: कटक में प्रतिमा विसर्जन को लेकर भड़की हिंसा, लाठीचार्ज के बाद अब इंटरनेट सेवा बंद; कई पुलिसकर्मी घायल

by India News Online Team
October 5, 2025
in Hindi News
0
ओडिशा: कटक में प्रतिमा विसर्जन को लेकर भड़की हिंसा, लाठीचार्ज के बाद अब इंटरनेट सेवा बंद; कई पुलिसकर्मी घायल
Share on FacebookShare on TwitterShare on Email

प्रतिमा विसर्जन को लेकर हुआ तनाव।- India TV Hindi
Image Source : REPORTER INPUT
प्रतिमा विसर्जन को लेकर हुआ तनाव।

कटक: दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर फैले तनाव के बीच रविवार को दरगाह बाजार इलाके में पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच हिंसक झड़प देखने को मिली। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने जमकर तोड़फोड़ की। स्थिति उस समय बिगड़ गई जब कुछ प्रदर्शनकारियों ने जुलूस रोकने पर पुलिस से बहस शुरू कर दी और टकराव की नौबत आ गई। इस दौरान हालात को काबू में करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा, जिसमें कई लोग घायल हो गए। जानकारी के अनुसार कट‍क के डिप्टी कमिश्नर और दरगाह बाजार थाना प्रभारी सहित 8 से ज्यादा पुलिसकर्मी और कुछ मीडियाकर्मी भी चोटिल हो गए।

आरोपियों के खिलाफ होगी कार्रवाई

इस गंभीर स्थिति को देखते हुए कट‍क कमिश्नरेट पुलिस ने सख्त एक्शन लेने का फैसला किया है। पुलिस कमिश्नर एस. देव दत्ता सिंह के निर्देशन में तीन विशेष टीमों का गठन किया गया है, जो प्रदर्शनकारियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार करेंगी। कमिश्नर ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं कि जो भी व्यक्ति हिंसा में शामिल पाया जाए, उसके खिलाफ तुरंत और कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए।

इंटरनेट और सोशल मीडिया पर रोक

इस बीच, ओडिशा सरकार ने कट‍क के कुछ हिस्सों में इंटरनेट और सोशल मीडिया सेवा पर 24 घंटे के लिए रोक लगा दी है। यह फैसला शहर में अफवाहों और भड़काऊ संदेशों को रोकने के लिए लिया गया है। गृह विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव सत्यब्रत साहू द्वारा जारी आदेश के अनुसार, 5 अक्टूबर शाम 7 बजे से 6 अक्टूबर शाम 7 बजे तक यह प्रतिबंध लागू रहेगा। यह रोक भारतीय टेलीग्राफ अधिनियम, 1885 और अस्थायी टेलिकॉम सेवा निलंबन नियम, 2017 के तहत लगाई गई है। यह अस्थायी इंटरनेट बंदी कट‍क म्यूनिसिपल कॉर्पोरेशन, कट‍क डिवेलपमेंट अथॉरिटी और 42 मौजा क्षेत्र में लागू रहेगी। इसमें मोबाइल डेटा और ब्रॉडबैंड सेवाएं दोनों शामिल हैं।

हिंसा में आठ पुलिसकर्मी घायल

भुवनेश्वर-कटक के पुलिस कमिश्नर डॉ. सुरेश देबदत्त सिंह ने कहा, “आज कटक में एक संगठन ने बाइक रैली निकालने की अनुमति मांगी, लेकिन उसे अनुमति नहीं दी गई। इससे पुलिस के साथ झड़प हुई। जब पुलिस ने दबाव डाला कि उन्हें सड़क से गुजरने की अनुमति नहीं दी जाएगी, क्योंकि इससे सांप्रदायिक तनाव पैदा हो सकता है। पथराव में आठ पुलिसकर्मी घायल हो गए। बाद में बल प्रयोग कर इन लोगों को तितर-बितर किया गया। हमें यह भी पता चला है कि ऐसी अफवाहें फैलाई जा रही थीं कि दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान पथराव की घटना में घायल हुए चार व्यक्तियों में से एक की मौत हो गई है। ये अफवाहें फैलाने वालों को गिरफ्तार किया जाएगा। उस दिन घायल हुए चार लोगों में से सभी को मामूली चोटें आई थीं। तीन को उसी दिन छुट्टी दे दी गई। एक का इलाज चल रहा है। शांति बनाए रखने के लिए कर्फ्यू लगाया जाएगा।” 

डीजीपी ने जांच के दिए आदेश

वहीं ओडिशा के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) योगेश बहादुर खुरानिया ने कहा, “कटक में स्थिति फिलहाल नियंत्रण में है। पुलिस स्थिति पर कड़ी नज़र रखे हुए है। हिंसा में शामिल सभी असामाजिक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। मैं कटक के सभी निवासियों से कहना चाहता हूं कि किसी भी अफवाह पर भरोसा न करें। वे तुरंत पुलिस की वेबसाइट, कमिश्नरेट की वेबसाइट और उनके ट्विटर हैंडल की जांच करें। वहां दिए गए तथ्यों को समझें।”

विहिप ने लगाए प्रशासनिक विफलता के आरोप

विहिप ने प्रशासनिक विफलता का आरोप लगाया और “कानून-व्यवस्था बनाए रखने में असमर्थता” के लिए डीसीपी और जिला कलेक्टर के तत्काल ट्रांसफर की मांग की। संगठन ने इसके विरोध में सोमवार को सुबह से शाम तक बंद का आह्वान किया है। विहिप के एक प्रवक्ता ने कहा, “बार-बार अनुरोध के बावजूद अधिकारी शांतिपूर्ण विसर्जन सुनिश्चित करने में विफल रहे।” वहीं बीजू जनता दल (बीजद) ने सांप्रदायिक सद्भाव को बिगाड़ने के प्रयास के लिए “असामाजिक तत्वों” को दोषी ठहराया।

सीएम ने की शांति की अपील

ओडिशा सीएमओ ने इस घटना पर कहा, “ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने कटक में हुई संघर्ष की घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है और सभी से शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि कटक शहर एक हजार साल पुराना शहर है। कटक शहर भाईचारे का एक अनूठा उदाहरण है। हालांकि, पिछले कुछ दिनों से कुछ उपद्रवियों के कारण शहर में शांति भंग हुई है और आम लोगों का जीवन अस्त-व्यस्त हो रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ऐसे उपद्रवियों पर नजर रख रही है और कानून के अनुसार उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।”

भड़काऊ मैसेज पर न दें ध्यान

सरकार का कहना है कि कुछ लोग इंटरनेट और सोशल मीडिया के जरिए सांप्रदायिक तनाव बढ़ाने की कोशिश कर रहे हैं। इसलिए यह कदम उठाया गया ताकि शांति बनी रहे और कानून व्यवस्था न बिगड़े। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे किसी भी तरह की अफवाह या भड़काऊ मैसेज पर ध्यान न दें और शांति बनाए रखने में सहयोग करें। (इनपुट- शुभम कुमार)

यह भी पढ़ें-

बिहार: राजगीर को मिला इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम का तोहफा, CM नीतीश कुमार ने किया उद्घाटन; जानें क्या-क्या है खासियत?

छिंदवाड़ा में जहरीली सिरप पीने से अब तक 14 बच्चों की मौत, कई बच्चे अस्पताल में भर्ती

Latest India News

Source link

Tags: अबइटरनटओडशककईकटकघयलपरतमपलसकरमबदभडकमलकरलठचरजवसरजनसवहस
Share196Tweet123Send

Related Posts

पंजाब:फर्जी पासपोर्ट से विदेश भागा था भगवानपुरिया गैंग का गुर्गा अमृत दालम, पुलिस मोल्दोवा से भारत लाई – Bhagwanpuria Gang Operative Amrit Dalam Fled Abroad Punjab Police Bring Him Back To India From Moldova
Hindi News

September 13, 2026
दिल्ली:एअर इंडिया के पूर्व पायलट वसंत कुंज के एक होटल में मृत पाए गए, केस दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू – Former Air India Captain Found Dead At Hotel In Vasant Kunj
Hindi News

दिल्ली:एअर इंडिया के पूर्व पायलट वसंत कुंज के एक होटल में मृत पाए गए, केस दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू – Former Air India Captain Found Dead At Hotel In Vasant Kunj

September 13, 2026
ब्रेकफास्ट में बनाएं बच्चों और बड़ों का पसंदीदा गार्लिक बटर पास्ता, सुबह की हो जाएगी परफेक्ट शुरुआत
Hindi News

ब्रेकफास्ट में बनाएं बच्चों और बड़ों का पसंदीदा गार्लिक बटर पास्ता, सुबह की हो जाएगी परफेक्ट शुरुआत

September 13, 2026
California Indian Woman Murder | Sacramento Shooting Suicide Case
Hindi News

California Indian Woman Murder | Sacramento Shooting Suicide Case

September 12, 2026
Load More
  • Trending
  • Comments
  • Latest
9 Festivals to Celebratein August in India

August 8, 2025
Corruption cases against govt officials: SC bats for striking balance | Latest News India

August 5, 2025
Guru Randhawa – SIRRA ( Official Video )

July 1, 2025
BRICS Summit 2026: BRICS leaders voice concern over ‘growing risks’ of nuclear conflict

BRICS Summit 2026: BRICS leaders voice concern over ‘growing risks’ of nuclear conflict

0
COVID-19: Delhi govt-run medical colleges to re-open; students to join in phased manner

WhatsApp updates terms of service, privacy policy for user data processing and Facebook integration- The New Indian Express

WhatsApp updates terms of service, privacy policy for user data processing and Facebook integration- The New Indian Express

0
BRICS Summit 2026: BRICS leaders voice concern over ‘growing risks’ of nuclear conflict

BRICS Summit 2026: BRICS leaders voice concern over ‘growing risks’ of nuclear conflict

September 13, 2026
पंजाब:फर्जी पासपोर्ट से विदेश भागा था भगवानपुरिया गैंग का गुर्गा अमृत दालम, पुलिस मोल्दोवा से भारत लाई – Bhagwanpuria Gang Operative Amrit Dalam Fled Abroad Punjab Police Bring Him Back To India From Moldova

पंजाब:फर्जी पासपोर्ट से विदेश भागा था भगवानपुरिया गैंग का गुर्गा अमृत दालम, पुलिस मोल्दोवा से भारत लाई – Bhagwanpuria Gang Operative Amrit Dalam Fled Abroad Punjab Police Bring Him Back To India From Moldova

September 13, 2026
दिल्ली:एअर इंडिया के पूर्व पायलट वसंत कुंज के एक होटल में मृत पाए गए, केस दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू – Former Air India Captain Found Dead At Hotel In Vasant Kunj

दिल्ली:एअर इंडिया के पूर्व पायलट वसंत कुंज के एक होटल में मृत पाए गए, केस दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू – Former Air India Captain Found Dead At Hotel In Vasant Kunj

September 13, 2026
India News Online

24x7 Online News From India
India News Online is your news, entertainment, music fashion website. We provide you with the latest breaking news and videos straight from the entertainment industry.

Categories

  • Business
  • Entertainment
  • Health
  • Hindi News
  • Hindi Songs
  • India
  • International
  • Lifestyle
  • Panjab
  • Politics
  • Punjabi Songs
  • Sports
  • Technology
  • Travel
  • Uncategorized
No Result
View All Result

Recent Posts

  • BRICS Summit 2026: BRICS leaders voice concern over ‘growing risks’ of nuclear conflict
  • पंजाब:फर्जी पासपोर्ट से विदेश भागा था भगवानपुरिया गैंग का गुर्गा अमृत दालम, पुलिस मोल्दोवा से भारत लाई – Bhagwanpuria Gang Operative Amrit Dalam Fled Abroad Punjab Police Bring Him Back To India From Moldova
  • दिल्ली:एअर इंडिया के पूर्व पायलट वसंत कुंज के एक होटल में मृत पाए गए, केस दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू – Former Air India Captain Found Dead At Hotel In Vasant Kunj
  • Home
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Privacy Policy
  • Cookie Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact

Copyright © 2021 - India News Online.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • India
    • Punjab
    • International
    • Entertainment
  • Hindi News
  • Politics
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Technology
  • Lifestyle
  • Video
  • Travel
  • Game

Copyright © 2021 - India News Online.