
स्मृति मंधाना
स्मृति मंधाना और पलाश मुच्छल की शादी किसी कारणवश टूट गई थी। इसके बाद सोशल मीडिया पर इस मामले को लेकर कई तरह की अटकलें लगाई जा रही थीं। अब इस पर स्मृति मंधाना का पहला रिएक्शन सामने आया है।
स्मृति मंधाना ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर स्टोरी लगाई है और लिखा है कि पिछले कुछ हफ्तों से मेरे जीवन को लेकर काफी अटकलें लगाई जा रही हैं और मुझे लगता है कि इस समय मेरे लिए खुलकर बोलना जरूरी है। मैं बहुत निजी इंसान हूं और मैं इसे इसी तरह रखना चाहती हूं, लेकिन मुझे यह स्पष्ट करना होगा कि शादी रद्द कर दी गई है। मैं इस मामले को यहीं समाप्त करना चाहती हूं और आप सभी से भी यही करने की विनती करती हूं।

स्मृति मंधाना की इंस्टाग्राम स्टोरी का स्क्रीनशॉट
स्मृति मंधाना ने आगे लिखा है कि मैं आपसे अनुरोध करती हूं कि इस समय दोनों परिवारों की निजता का सम्मान करें और हमें आगे बढ़ने का समय दें। मेरे लिए हमेशा यही उद्देश्य रहा है कि अपने देश के लिए अच्छा करुं। मैं उम्मीद करती हूं कि मैं लंबे समय तक भारत के लिए खेलती रहूँ और ट्रॉफियां जीतती रहूं और मेरा ध्यान हमेशा इसी पर रहेगा। आप सभी के समर्थन के लिए धन्यवाद। अब आगे बढ़ने का समय है।
(खबर अपडेट हो रही है)
Latest Cricket News




























