![]()
इंडियन एयरफोर्स ने स्वदेशी लॉन्ग रेंज ग्लाइड बम (LRGB) खगांतक-243 का सफल ड्रॉप टेस्ट किया है। यह भारत की स्वदेशी सटीक हमला करने की क्षमता बढ़ाने की दिशा में अहम कदम है। खगांतक-243 को नागपुर की स्टार्टअप कंपनी जेएसआर डायनेमिक्स ने भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (BEL) के साथ मिलकर विकसित किया है। इसमें 125 किलो का Mk-81 वॉरहेड लगाया गया है। यह बम 12 किलोमीटर की ऊंचाई से 0.8 मैक की गति पर छोड़े जाने पर 144 से 180 किलोमीटर तक की दूरी तय कर सकता है। इसकी मदद से लड़ाकू विमान दुश्मन के एयर डिफेंस सिस्टम की सीमा में गए बिना दूर के लक्ष्यों को निशाना बना सकते हैं। खबर लगातार अपडेट हो रही है…
Source link










![JMA – Ninja & Deep Jandu [Official MV] Kaptaan JMA – Ninja & Deep Jandu [Official MV] Kaptaan](https://i.ytimg.com/vi/-dsfIh319s0/maxresdefault.jpg)











