अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने शनिवार को यमन के हूती विद्रोहियों के खिलाफ़ सैन्य हमले शुरू किए, क्योंकि समूह ने लाल सागर के शिपिंग के खिलाफ़ हमले किए थे. अमेरिका ने चेतावनी दी कि अगर हूथियों ने अपना अभियान नहीं खत्म किया तो नरक की बारिश होगी. ट्रंप ने हूतियों के मुख्य समर्थक ईरान को भी चेतावनी दी कि उसे समूह को समर्थन तुरंत बंद कर देना चाहिए.
डोनाल्ट ट्रंप ने ईरान मुखातिब होते हुए कहा, “अगर संयुक्त राज्य अमेरिका को धमकी दी, तो अमेरिका आपको पूरी तरह से जवाबदेह ठहराएगा और हम इसके बारे में अच्छा व्यवहार नहीं करेंगे.”
हूती द्वारा संचालित स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, यमन के सना पर अमेरिकी हमलों में कम से कम नौ नागरिक मारे गए और नौ घायल हो गए.




























