
मोगा के रामूवाला नवा रोड पर सोमवार सुबह सात बजे पुलिस और एक बदमाश के बीच मुठभेड़ हो गई। आरोपी अमन ने 12 फरवरी को डाला के पंचायत मेंबर के घर फायरिंग की थी। सोमवार सुबह पुलिस इंस्पेक्टर गुरविंदर सिंह भुल्लर रामूवाला नवा रोड पर गश्त कर रहे थे। आरोपी पुलिस के देखकर खेतों में मोटर पर जाकर छुप गया और पुलिस के ऊपर फायरिंग कर दी। पुलिस ने जवाबी फायरिंग की जिसमें आरोपी टांग में गोली लगने से जख्मी हो गया। उसे मोगा सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया है।



























