• Latest
  • Trending
  • All
US Indian Deportation Returnee Story; Punjab Gujarat | Karnal | अमेरिका से भारतीय महिलाएं भी बेड़ियां डालकर लाई गईं: 11 दिनों से कैद थे, पुरुषों के गले में बंधी थी जंजीर

US Indian Deportation Returnee Story; Punjab Gujarat | Karnal | अमेरिका से भारतीय महिलाएं भी बेड़ियां डालकर लाई गईं: 11 दिनों से कैद थे, पुरुषों के गले में बंधी थी जंजीर

1 year ago
UP: Woman sets house on fire to frame relatives, dies of burns; husband among 3 arrested

UP: Woman sets house on fire to frame relatives, dies of burns; husband among 3 arrested

1 hour ago
Indian Stock Markets Fall: Geopolitical Tensions, High Oil Prices Impact Investor Sentiment

Indian Stock Markets Fall: Geopolitical Tensions, High Oil Prices Impact Investor Sentiment

2 hours ago
Spying scandal rocks English football as Southampton expelled from world’s richest match

Spying scandal rocks English football as Southampton expelled from world’s richest match

3 hours ago
Spying scandal rocks English football as Southampton expelled from world’s richest match

Spying scandal rocks English football as Southampton expelled from world’s richest match

3 hours ago
Giorgia Meloni shares old Colosseum photo with ‘friend’ Modi as PM arrives in Italy: ‘Welcome to Rome’

Giorgia Meloni shares old Colosseum photo with ‘friend’ Modi as PM arrives in Italy: ‘Welcome to Rome’

3 hours ago
Trap shooter Shapath marks remarkable comeback

Trap shooter Shapath marks remarkable comeback

5 hours ago
Trump to attend G7 summit in France, Axios reports

Trump to attend G7 summit in France, Axios reports

5 hours ago
J&K minister Javed Rana accuses L-G of ‘targeted demolitions against Gujjars, Bakarwals’ in Jammu, ‘will not be silent spectators’

J&K minister Javed Rana accuses L-G of ‘targeted demolitions against Gujjars, Bakarwals’ in Jammu, ‘will not be silent spectators’

5 hours ago
US Senate Advances Resolution To Limit Trump’s Authority For Military Action Against Iran | World News

US Senate Advances Resolution To Limit Trump’s Authority For Military Action Against Iran | World News

8 hours ago
Patellofemoral Pain Syndrome (Runner’s Knee)

Patellofemoral Pain Syndrome (Runner’s Knee)

10 hours ago
Twisha Sharma Died By Suicide, Not Murder; No Evidence Of Drug Use Found: Bhopal Police | India News

Twisha Sharma Died By Suicide, Not Murder; No Evidence Of Drug Use Found: Bhopal Police | India News

11 hours ago
Zee posts Rs 104 crore net loss in March qtr

Zee posts Rs 104 crore net loss in March qtr

11 hours ago
Wednesday, May 20, 2026
  • PRESS RELEASE
  • ADVERTISE
  • CONTACT
  • Game
India News Online
  • Home
  • News
    • India
    • Punjab
    • International
    • Entertainment
  • Hindi News
  • Politics
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Technology
  • Lifestyle
  • Video
    • All
    • Hindi Songs
    • Punjabi Songs
    पियवा किसनवा 90’S Old Hindi Songs🥰 90s Love Song😍 Udit Narayan, Alka Yagnik, Kumar Sanu songs Hindi

    पियवा किसनवा 90’S Old Hindi Songs🥰 90s Love Song😍 Udit Narayan, Alka Yagnik, Kumar Sanu songs Hindi

    90s Bollywood Wedding Songs | Evergreen Bollywood Hits | Shadi Song | Sadabahar Hindi Songs Jukebox

    90s Bollywood Wedding Songs | Evergreen Bollywood Hits | Shadi Song | Sadabahar Hindi Songs Jukebox

    आज तो बाल बाल बच गया😄90’S Old Hindi Songs🥰 90s Love Song😍 Udit Narayan, Alka Yagnik, Kumar Sanu song

    आज तो बाल बाल बच गया😄90’S Old Hindi Songs🥰 90s Love Song😍 Udit Narayan, Alka Yagnik, Kumar Sanu song

    भाभी ने बचाई ननद की जान 😆 90’S Old Hindi Songs 🥺90s Love Song 😍Udit Narayan, Alka Yagnik, Kumar

    भाभी ने बचाई ननद की जान 😆 90’S Old Hindi Songs 🥺90s Love Song 😍Udit Narayan, Alka Yagnik, Kumar

    90s हिंदी सदाबहार गीत | 90’s Romantic Hindi Songs | 90’s सदाबहार फिल्मी गाने | 90’s Bollywood Songs

    90s हिंदी सदाबहार गीत | 90’s Romantic Hindi Songs | 90’s सदाबहार फिल्मी गाने | 90’s Bollywood Songs

    90’S Old Hindi Songs🥰 90s Love Song😍 Udit Narayan, Alka Yagnik, Kumar Sanu songs Hindi Jukebox

    90’S Old Hindi Songs🥰 90s Love Song😍 Udit Narayan, Alka Yagnik, Kumar Sanu songs Hindi Jukebox

    90’s हिंदी गाने | 90’s Evergreen Songs | 90s सदाबहार गाने | Hindi Gana | 90’s Hit Songs | Durga Boss

    90’s हिंदी गाने | 90’s Evergreen Songs | 90s सदाबहार गाने | Hindi Gana | 90’s Hit Songs | Durga Boss

    90’s पुराने गाने | 90’s Evergreen Bollywood Hits | Old is Gold Collection | Hindi Sadabahar Gaane

    90’s पुराने गाने | 90’s Evergreen Bollywood Hits | Old is Gold Collection | Hindi Sadabahar Gaane

    New Song 2026 | New Hindi Song | Dheere Dheere | Ranveer Singh,Sara Arjun | Romantic Song | New Song

    New Song 2026 | New Hindi Song | Dheere Dheere | Ranveer Singh,Sara Arjun | Romantic Song | New Song

  • Travel
  • Game
No Result
View All Result
India News
No Result
View All Result
Home Hindi News

US Indian Deportation Returnee Story; Punjab Gujarat | Karnal | अमेरिका से भारतीय महिलाएं भी बेड़ियां डालकर लाई गईं: 11 दिनों से कैद थे, पुरुषों के गले में बंधी थी जंजीर

by India News Online Team
February 6, 2025
in Hindi News
0
US Indian Deportation Returnee Story; Punjab Gujarat | Karnal | अमेरिका से भारतीय महिलाएं भी बेड़ियां डालकर लाई गईं: 11 दिनों से कैद थे, पुरुषों के गले में बंधी थी जंजीर
Share on FacebookShare on TwitterShare on Email


अमृतसर11 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
अमेरिका से वापस भेजी गईं मुस्कान का कहना है कि जहाज में सवार होने तक यह नहीं पता था कि उन्हें भारत भेजा जा रहा है। - Dainik Bhaskar

अमेरिका से वापस भेजी गईं मुस्कान का कहना है कि जहाज में सवार होने तक यह नहीं पता था कि उन्हें भारत भेजा जा रहा है।

US आर्मी के प्लेन से अमृतसर लाए गए भारतीय अमेरिका में 11 दिनों से कैद थे। अलग-अलग कैंप में रखे गए इन लोगों को टॉर्चर किया गया। मारपीट के साथ भद्दी गालियां तक दी गईं। एयरबेस पर हाथ-पैर और गले में बेड़ियां डाली गईं। काले कपड़े से चेहरा ढंक दिया गया। प्लेन के अंदर बेड़ियों के साथ ही बैठाया गया। किसी को पेशाब करने के लिए भी जाना होता तो पहले हाथ ऊंचा करना पड़ता। इसके बाद सैनिक आते और वॉशरूम तक लेकर जाते। इन लोगों ने अमेरिका से डिपोर्ट होकर भारत पहुंचने तक की मुश्किलें भास्कर से शेयर कीं।

पढ़िए ऐसे छह लोगों की छह कहानी…

कहानी-1

QuoteImage

मैं आकाश, कल ही भारत आया हूं। हरियाणा के करनाल में मेरा घर है। जिंदगीभर के लिए कलंक लग गया ‘अमेरिका का डिपोर्ट’ हूं।

QuoteImage

आकाश ने बताया कि उसे हथकड़ी बांधकर जहाज में चढ़ाया गया था, भारत पहुंचने पर ही बेड़ियां खोली गईं।

आकाश ने बताया कि उसे हथकड़ी बांधकर जहाज में चढ़ाया गया था, भारत पहुंचने पर ही बेड़ियां खोली गईं।

आकाश ने बीते 4 दिन में जो जिंदगी जी है उसकी कभी कल्पना नहीं की थी। महज 4 दिन पहले दोपहर को मेरे साथ बहुत सारे लोगों को दो बसों में ठूंस दिया गया। सोचा शायद वेलकम ऑफिस ले जाकर रिलीज कर देंगे, लेकिन हमें अमेरिकन एयरबेस पर ले जाया गया।

वहां अमेरिकी सेना का बहुत बड़ा हवाई जहाज खड़ा था। हमें बस से उतारकर लाइन में खड़ा किया गया। पूरा चेहरा मास्क से ढंक दिया। इसके बाद हाथ-पैर और गले में बेड़ियां डाल दी गईं। हमें ऐसे ट्रीट किया जा रहा था जैसे हम बहुत बड़े क्रिमिनल हों।

एक अमेरिकी अफसर ने जोर से कहा कि हमें इंडिया भेजा जा रहा है। फिर हमें हवाई जहाज में चढ़ने के लिए कहा गया। जब हम जहाज में चढ़ रहे थे, तब वहां बहुत सारे कैमरे लगे थे। अमेरिकी मीडिया जमा था।

प्लेन के अंदर बेड़ियों के साथ ही बैठाया गया। किसी को पेशाब करने के लिए भी जाना होता तो पहले हाथ ऊंचा करना पड़ता। इसके बाद सैनिक आते और वॉशरूम तक लेकर जाते।

कहानी-2

QuoteImage

अमेरिका में यह कहकर जहाज में बैठाया गया था कि आइलैंड ले जा रहे है। कैंप से ही हथकड़ी लगाकर जहाज में चढ़ाया गया था।

QuoteImage

मुस्कान का कहना है जहाज बहुत समय तक आसमान में था, इंडिया में उतरने के बाद ही उनकी हथकड़ी खोली गई।

मुस्कान का कहना है जहाज बहुत समय तक आसमान में था, इंडिया में उतरने के बाद ही उनकी हथकड़ी खोली गई।

पंजाब के जगराओं की मुस्कान ने बताया कि अमेरिका से उड़ने के बाद बहुत देर तक जहाज आसमान में ही घूमता रहा। वहां चल रही बातचीत से पता लगा कि दिल्ली में जहाज को उतरने के लिए परमिशन नहीं दी गई। इसके बाद प्लेन अमृतसर में लैंड हुआ।

इंडिया में जहाज से उतरते समय ही हथकड़ी खोली गई। जहाज में 6 साल तक के 4 बच्चों के अलावा सभी को हथकड़ी लगाई गई थी। बच्चों को जहाज में उनकी मां के पास ही रखा गया था।

जहाज में जो अमेरिकी सैनिक थे, उनकी अंग्रेजी समझ नहीं आ रही थी। हालांकि फ्रूट-स्नैक्स दिए गए थे। सर्दी लगी तो कंबल भी सैनिकों ने ही ओढ़ाए।

कहानी-3

कैथल जिले के कसान गांव के रहने वाले अंकित ने बताया कि भारत लाने से पहले सेंटियागो से आर्मी बेस ले जाया गया। उस समय उनकी पीठ पर जो बैग टंगे हुए थे, उन पर अमेरिका सरकार की ओर से पोस्टर चस्पा कर दिए गए, जिन पर लिखा था इंडियन फ्लाइट।

एयरबेस पर अफसरों ने भरोसा दिया कि अब उन्हें छोड़ दिया जाएगा, लेकिन बाद में उन्हें जब जहाज में बैठाया गया तब पता चला कि यह फ्लाइट अमेरिका से इंडिया के अमृतसर जाएगी। तभी उन्हें यह भी जानकारी मिल गई कि अब उन्हें डिपोर्ट किया जा रहा है। कैंपिंग से लेकर भारत पहुंचने तक उनके हाथ व पैरों को जंजीर से बांधा गया था।

अंकित ने कहा कि एयरबेस पर अफसरों ने भरोसा दिया कि उन्हें छोड़ दिया जाएगा, लेकिन जहाज भारत ले आया।

अंकित ने कहा कि एयरबेस पर अफसरों ने भरोसा दिया कि उन्हें छोड़ दिया जाएगा, लेकिन जहाज भारत ले आया।

कहानी-4

पंजाब में गुरदासपुर के फतेहगढ़ चूड़ियां के रहने वाले जसपाल सिंह ने बताया कि 11 दिन हिरासत में रखने के बाद उसे भारत भेजा गया। डिपोर्टेशन के दौरान उन्हें बेड़ियों में जकड़ कर रखा गया और यह भी नहीं बताया गया कि उन्हें कहां ले जाया जा रहा है। रास्ते में ही उन्हें पता चला कि उन्हें भारत वापस भेजा जा रहा है।

कहानी-5

फतेहाबाद जिले के गांव दिगोह के गगनप्रीत सिंह के अनुसार 2 फरवरी को सुबह 4 बजे के बाद चले थे। पहला सफर छह घंटे का रहा। उसके बाद उन्हें नीचे उतारा गया। फिर छह घंटे और प्लेन उड़ने के बाद उतारा गया। इसके बाद लगातार 12 घंटे से अधिक प्लेन हवा में रहा। खाने के लिए चावल, चिकन, मछली व ब्रेड दे रहे थे।

टॉयलेट तक स्टाफ खुद ही लेकर जा रहे थे और वापस छोड़ रहे थे। किसी भी इंडियन को फोन साथ नहीं रखने दिया। सबके फोन बैगों में डलवा कर रखवा दिए गए।

गगनप्रीत ने कहा कि टॉयलेट तक स्टाफ खुद ही लेकर जा रहे थे और वापस छोड़ रहे थे। किसी भी इंडियन को फोन साथ नहीं रखने दिया।

गगनप्रीत ने कहा कि टॉयलेट तक स्टाफ खुद ही लेकर जा रहे थे और वापस छोड़ रहे थे। किसी भी इंडियन को फोन साथ नहीं रखने दिया।

कहानी-6

कैथल पहुंचे साहिल के पिता चरण सिंह ने कहा कि अंबाला आने पर साहिल की हथकड़ी खोली गई। फिर उसे घर छोड़ा गया। पंजाब पुलिस ने परिजन से कुछ कागजात पर हस्ताक्षर भी कराए हैं। युवक फिलहाल डिप्रेशन में है।

लोगों ने जैसा बताया, भास्कर आर्टिस्ट संदीप पाल ने उसे स्केच के जरिए दिखाया है…

लोगों को मिलिट्री प्लेन में सवार होने से पहले ही हथकड़ी और बेड़ियां पहना दी गईं।

लोगों को मिलिट्री प्लेन में सवार होने से पहले ही हथकड़ी और बेड़ियां पहना दी गईं।

लोगों की गुजारिश के बावजूद हथकड़ी नहीं खोली गई, उन्हें इसे पहने हुए ही खाना खाना पड़ा।

लोगों की गुजारिश के बावजूद हथकड़ी नहीं खोली गई, उन्हें इसे पहने हुए ही खाना खाना पड़ा।

लोगों को टॉयलेट जाना होता तो स्टाफ ही उन्हें लेकर जाता और वापस सीट पर बैठा देता था।

लोगों को टॉयलेट जाना होता तो स्टाफ ही उन्हें लेकर जाता और वापस सीट पर बैठा देता था।

अमेरिका से करीब 40 घंटे बाद अमृतसर पहुंचने पर लोगों की हथकड़ियां खोली गईं।

अमेरिका से करीब 40 घंटे बाद अमृतसर पहुंचने पर लोगों की हथकड़ियां खोली गईं।

—————————————-

अमेरिका से डिपोर्ट किए गए भारतीयों से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें….

1. भारतीयों के हाथ-पैर चेन से बांधकर प्लेन में चढ़ाया, VIDEO:वॉशरूम में निगरानी, खाने के लिए भी हाथ नहीं खोले; 40 घंटे इसी हाल में रहे

अमेरिका से डिपोर्ट किए गए 104 भारतीयों को लेकर US मिलिट्री का C-17 प्लेन 5 फरवरी को पंजाब के अमृतसर एयरपोर्ट पर उतरा। इन लोगों के पैर में चेन बांधी गई थी, जबकि हाथ भी बेड़ियों में जकड़े हुए थे। अमेरिकी बॉर्डर पेट्रोल चीफ माइकल बैंक ने अपने X हैंडल पर इसका वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में भारतीयों के हाथों और पैरों में बेड़ियां साफ देखी जा सकती हैं। पूरी खबर पढ़ें…

2. भास्कर एक्सक्लूसिव-अमेरिका जाने के डंकी रूट के VIDEO:कीचड़ से सने पैर, बारिश के बीच टेंट; डिपोर्ट किए हरियाणा के युवक ने बनाए थे

वीडियो में दिख रहा है कि डंकी रूट से जा रहे लोग पनामा के जंगलों में कीचड़ से गुजर रहे हैं। उनके बूट कीचड़ से सने हैं। भयावह जंगल में वह टेंट लगाकर रह रहे हैं। बारिश में पॉलिथीन से शरीर और सामान ढंक रहे हैं। रास्ते में जंगलों में जहां नाले वगैरह का पानी मिला, वहीं नहा रहे हैं। ग्रुप में कई छोटे बच्चे और लड़कियां भी नजर आती हैं। पूरी खबर पढ़ें…

3. अमेरिका से 104 भारतीय डिपोर्ट:इनमें गुजरात-हरियाणा के 33-33 लोग, पंजाब के 30; US समेत 20 देशों में कभी नहीं जा सकेंगे

अमेरिकी सैन्य विमान सी-17 ग्लोबमास्टर बुधवार को दोपहर करीब 1 बजे 104 अवैध प्रवासी भारतीयों को लेकर अमृतसर के गुरु रविदास इंटरनेशनल एयरपोर्ट पहुंचा। इसमें 11 क्रू मेंबर और 45 अमेरिकी अधिकारी भी साथ आए। प्लेन में पंजाब के 30, हरियाणा-गुजरात के 33-33 लोग शामिल थे। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…



Source link

Tags: deportationGujaratIndianKarnalPunjabReturneeStoryअमरकककद..गईगलजजरडलकरथदनपरषबडयबधभभरतयममहलएलईस
Share200Tweet125Send

Related Posts

Aaj Ka Shabd Pash Mahadevi Verma Poem Rupasi Tera Ghan Kesh – Amar Ujala Kavya – आज का शब्द:पाश और महादेवी वर्मा की कविता
Hindi News

Aaj Ka Shabd Pash Mahadevi Verma Poem Rupasi Tera Ghan Kesh – Amar Ujala Kavya – आज का शब्द:पाश और महादेवी वर्मा की कविता

January 27, 2026
IMD Weather Update Today snowfall Uttarakhand himachal jammu kashmir cold Wave Alert Rajasthan UP MP rain
Hindi News

IMD Weather Update Today snowfall Uttarakhand himachal jammu kashmir cold Wave Alert Rajasthan UP MP rain

January 26, 2026
Aaj Ka Meen Rashifal 27 January 2026: अपने खर्चों को कंट्रोल करें, मन में नेगेटिव विचारों को बढ़ाने ना दें
Hindi News

Aaj Ka Meen Rashifal 27 January 2026: अपने खर्चों को कंट्रोल करें, मन में नेगेटिव विचारों को बढ़ाने ना दें

January 26, 2026
गैंगस्टर गोल्डी बराड़ के माता-पिता श्री मुक्तसर साहिब से गिरफ्तार, 2024 के मामले में हुई कार्रवाई
Hindi News

गैंगस्टर गोल्डी बराड़ के माता-पिता श्री मुक्तसर साहिब से गिरफ्तार, 2024 के मामले में हुई कार्रवाई

January 26, 2026
Load More
  • Trending
  • Comments
  • Latest
9 Festivals to Celebratein August in India

9 Festivals to Celebratein August in India

August 8, 2025
Corruption cases against govt officials: SC bats for striking balance | Latest News India

Corruption cases against govt officials: SC bats for striking balance | Latest News India

August 5, 2025
Guru Randhawa – SIRRA ( Official Video )

Guru Randhawa – SIRRA ( Official Video )

July 1, 2025
Baharon Phool Barsao – Suraj – Rajendra Kumar, Vyjayanthimala – Old Hindi Songs

Baharon Phool Barsao – Suraj – Rajendra Kumar, Vyjayanthimala – Old Hindi Songs

0
Phool Maangu Na Bahaar Maangu – Video Song | Raja | Madhuri Dixit & Sanjay Kapoor

Phool Maangu Na Bahaar Maangu – Video Song | Raja | Madhuri Dixit & Sanjay Kapoor

0
Dil Ka Rishta Song – Aishwarya Rai,Arjun Rampal, Alka Yagnik,Udit Narayan,Kumar Sanu, Nadeem-Shravan

Dil Ka Rishta Song – Aishwarya Rai,Arjun Rampal, Alka Yagnik,Udit Narayan,Kumar Sanu, Nadeem-Shravan

0
UP: Woman sets house on fire to frame relatives, dies of burns; husband among 3 arrested

UP: Woman sets house on fire to frame relatives, dies of burns; husband among 3 arrested

May 20, 2026
Indian Stock Markets Fall: Geopolitical Tensions, High Oil Prices Impact Investor Sentiment

Indian Stock Markets Fall: Geopolitical Tensions, High Oil Prices Impact Investor Sentiment

May 20, 2026
Spying scandal rocks English football as Southampton expelled from world’s richest match

Spying scandal rocks English football as Southampton expelled from world’s richest match

May 20, 2026
India News Online

24x7 Online News From India
India News Online is your news, entertainment, music fashion website. We provide you with the latest breaking news and videos straight from the entertainment industry.

Categories

  • Business
  • Entertainment
  • Health
  • Hindi News
  • Hindi Songs
  • India
  • International
  • Lifestyle
  • Panjab
  • Politics
  • Punjabi Songs
  • Sports
  • Technology
  • Travel
  • Uncategorized
No Result
View All Result

Recent Posts

  • UP: Woman sets house on fire to frame relatives, dies of burns; husband among 3 arrested
  • Indian Stock Markets Fall: Geopolitical Tensions, High Oil Prices Impact Investor Sentiment
  • Spying scandal rocks English football as Southampton expelled from world’s richest match
  • Home
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Privacy Policy
  • Cookie Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact

Copyright © 2021 - India News Online.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • India
    • Punjab
    • International
    • Entertainment
  • Hindi News
  • Politics
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Technology
  • Lifestyle
  • Video
  • Travel
  • Game

Copyright © 2021 - India News Online.