• Latest
  • Trending
  • All
UP में एग्जाम, भोपाल में पेपर लीक, RO-ARO भर्ती परीक्षा में 6 क्लासमेट के ग्रुप ने ऐसे रची थी साजिश – up stf arrests gang members of rajiv nayan mishra in ro aro paper leak case paper leaked from bhopal ntc

2 years ago
जन्माष्टमी पर लड्डू गोपाल को लगाएं मखाने की खीर का भोग, शेफ से जानें 1 कप मखाने से कैसे बनाएं?

जन्माष्टमी पर लड्डू गोपाल को लगाएं मखाने की खीर का भोग, शेफ से जानें 1 कप मखाने से कैसे बनाएं?

3 hours ago
Russia-Ukraine War | Zelenskyy & Putin Clash Over Black Sea Ship Attacks

Russia-Ukraine War | Zelenskyy & Putin Clash Over Black Sea Ship Attacks

5 hours ago
Assam: Protests Erupt Over NH-27 Accident Deaths

Assam: Protests Erupt Over NH-27 Accident Deaths

5 hours ago
Ahuti Mk-II Drone | Indias Fastest Interceptor Drone Record

Ahuti Mk-II Drone | Indias Fastest Interceptor Drone Record

5 hours ago
India Services PMI August: Growth Slows, Job Creation Rises

India Services PMI August: Growth Slows, Job Creation Rises

6 hours ago
Indian companies ready for continuous spending on AI solution for customer care, says Genesys’s Albert Nel

Indian companies ready for continuous spending on AI solution for customer care, says Genesys’s Albert Nel

7 hours ago
आकाश आनंद की राह में फिर रोड़ा बनीं मायावती, कहा- “कोई बड़ी जिम्मेदारी नहीं, अभी मैच्योर नहीं”

आकाश आनंद की राह में फिर रोड़ा बनीं मायावती, कहा- “कोई बड़ी जिम्मेदारी नहीं, अभी मैच्योर नहीं”

8 hours ago
I’m Game releases in theatres today; here’s what X users are saying about Dulquer Salmaan’s film

I’m Game releases in theatres today; here’s what X users are saying about Dulquer Salmaan’s film

8 hours ago
Pet First | 8 Dog-Care Tips To Follow As Weather Changes

Pet First | 8 Dog-Care Tips To Follow As Weather Changes

8 hours ago
भारत में लॉन्च हुआ Philips का फोन, 20 हजार कीमत और फीचर्स कर देंगे हैरान – Philips S7221 5G launched India price ttecr

भारत में लॉन्च हुआ Philips का फोन, 20 हजार कीमत और फीचर्स कर देंगे हैरान – Philips S7221 5G launched India price ttecr

8 hours ago
भारत-बेल्जियम संबंध:पीएम मोदी से मिले प्रधानमंत्री वेवर; जोरावर टैंक, क्लीन एनर्जी समेत इन मुद्दों पर मंथन – India-belgium Relations Prime Minister Bart De Wever Meets Pm Modi Discussions Issues, Including Trade Defense

बठिंडा शहरी सीट का हाल:हिंदू चेहरे की तलाश में सभी प्रमुख दल, चरम पर गुटबाजी बड़ी चुनाैती – Bathinda Urban Assembly Seat All Major Parties In Search Of Hindu Face

बठिंडा शहरी सीट का हाल:हिंदू चेहरे की तलाश में सभी प्रमुख दल, चरम पर गुटबाजी बड़ी चुनाैती – Bathinda Urban Assembly Seat All Major Parties In Search Of Hindu Face

9 hours ago
Thursday, September 3, 2026
  • PRESS RELEASE
  • ADVERTISE
  • CONTACT
  • Game
India News Online
  • Home
  • News
    • India
    • Punjab
    • International
    • Entertainment
  • Hindi News
  • Politics
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Technology
  • Lifestyle
  • Video
    • All
    • Hindi Songs
    • Punjabi Songs
    Built Different (Official Music Video) Saabi Bhinder | Cheetah | New Punjabi Songs 2026

    Built Different (Official Music Video) Saabi Bhinder | Cheetah | New Punjabi Songs 2026

    DEKHI JA – Parmish Verma Ft. Kiran Bajwa | Victory Lap (Official Music Video)

    DEKHI JA – Parmish Verma Ft. Kiran Bajwa | Victory Lap (Official Music Video)

    Gori Gori Veeni (Remix) : Harbhajan Shera Ft.Sudesh Kumari | Punjabi Song 2026 |  @FinetouchMusic

    Gori Gori Veeni (Remix) : Harbhajan Shera Ft.Sudesh Kumari | Punjabi Song 2026 | @FinetouchMusic

    Sarpanch Title Track | Gulab Sidhu | Dev Kharoud | Avvy Sra | Ohri Productions | Rel 10th July 2026

    Sarpanch Title Track | Gulab Sidhu | Dev Kharoud | Avvy Sra | Ohri Productions | Rel 10th July 2026

    Ammy Virk Best Hits 2026 🔥 Audio Jukebox | Wang Da Naap | Qismat | Patiala Peg | Punjabi Songs

    Ammy Virk Best Hits 2026 🔥 Audio Jukebox | Wang Da Naap | Qismat | Patiala Peg | Punjabi Songs

    Kilometer (Official Video ) R Nait | Sudesh Kumari | Priya | Mix It Up | New Punjabi Songs 2026

    Kilometer (Official Video ) R Nait | Sudesh Kumari | Priya | Mix It Up | New Punjabi Songs 2026

    पियवा किसनवा 90’S Old Hindi Songs🥰 90s Love Song😍 Udit Narayan, Alka Yagnik, Kumar Sanu songs Hindi

    पियवा किसनवा 90’S Old Hindi Songs🥰 90s Love Song😍 Udit Narayan, Alka Yagnik, Kumar Sanu songs Hindi

    90s Bollywood Wedding Songs | Evergreen Bollywood Hits | Shadi Song | Sadabahar Hindi Songs Jukebox

    90s Bollywood Wedding Songs | Evergreen Bollywood Hits | Shadi Song | Sadabahar Hindi Songs Jukebox

    आज तो बाल बाल बच गया😄90’S Old Hindi Songs🥰 90s Love Song😍 Udit Narayan, Alka Yagnik, Kumar Sanu song

    आज तो बाल बाल बच गया😄90’S Old Hindi Songs🥰 90s Love Song😍 Udit Narayan, Alka Yagnik, Kumar Sanu song

  • Travel
  • Game
No Result
View All Result
India News
No Result
View All Result
Home Hindi News

UP में एग्जाम, भोपाल में पेपर लीक, RO-ARO भर्ती परीक्षा में 6 क्लासमेट के ग्रुप ने ऐसे रची थी साजिश – up stf arrests gang members of rajiv nayan mishra in ro aro paper leak case paper leaked from bhopal ntc

by India News Online Team
June 24, 2024
in Hindi News
0
UP में एग्जाम, भोपाल में पेपर लीक, RO-ARO भर्ती परीक्षा में 6 क्लासमेट के ग्रुप ने ऐसे रची थी साजिश – up stf arrests gang members of rajiv nayan mishra in ro aro paper leak case paper leaked from bhopal ntc
Share on FacebookShare on TwitterShare on Email

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित समीक्षा अधिकारी और सहायक समीक्षा अधिकारी भर्ती परीक्षा का पेपर भोपाल की प्रिंटिंग प्रेस से 8 दिन पहले ही पेपर लीक करने वाले गैंग के पास पहुंच चुका था. प्रिंटिंग प्रेस से पेपर लीक कराने वाले इस गैंग में मास्टरमाइंड राजीव नयन मिश्रा के साथ इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर चुके चार नौजवान भी थे. यूपी एसटीएफ ने RO /ARO पेपर लीक मामले में पहले से जेल में बंद मास्टरमाइंड राजीव नयन मिश्रा के साथ उसके सबसे करीबी सुभाष प्रकाश और विशाल दुबे समेत 6 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है लेकिन इस गैंग की दूसरी महत्वपूर्ण कड़ी लेडी गैंग मेंबर अभी भी फरार है.

दो जगहों से लीक हुआ पेपर

यूपी एसटीएफ ने 11 फरवरी 2024 को उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित आरओ /एआरओ भर्ती परीक्षा पेपर लीक में महत्वपूर्ण खुलासा किया है. सबसे पहले पेपर दो अलग-अलग जगह से लीक हुआ. पहला, भोपाल की उस प्रिंटिंग प्रेस से जहां से पेपर की छपाई हुई और दूसरा, प्रयागराज के उस परीक्षा केंद्र से जहां परीक्षा वाले दिन सुबह पेपर पहुंचा लेकिन परीक्षा शुरू होने से पहले लीक हो गया.

सम्बंधित ख़बरें

यूपी एसटीएफ परीक्षा केंद्र से पेपर लीक नेटवर्क में प्रयागराज के बिशप जॉनसन गर्ल्स स्कूल के परीक्षा केंद्र व्यवस्थापक विनीत यशवंत समेत 10 आरोपियों को पहले ही जेल भेज चुकी है. इस नेटवर्क के बारे में कहा गया कि 11 फरवरी को जब पेपर ट्रेजरी से सुबह 6:30 बजे परीक्षा केंद्र पर पहुंचा तो विनीत यशवंत की मदद से पेपर लीक कराने वाले गैंग में शामिल कमलेश कुमार पाल उर्फ केके ने मोबाइल से फोटो खींचकर पेपर लीक किया था.

यह भी पढ़ें: NEET UG पेपर लीक: बिहार आर्थिक अपराध इकाई CBI को सौंपेगी जांच, सिस्टम में खामियों के मिले सुबूत

यूपी एसटीएफ ने छह लोगों को किया गिरफ्तार

जैसे ही यूपी एसटीएफ ने भोपाल की प्रिंटिंग प्रेस से पेपर हासिल करने वाले गैंग के छह लोगों को गिरफ्तार किया तो पूरा नेटवर्क सामने आ गया और कई महत्वपूर्ण खुलासे हुए. पेपर भोपाल की प्रिंटिंग प्रेस में छप रहा था. पेपर लीक कराने वाला राजीव नयन मिश्रा भी जेल से छूटने के बाद भोपाल में ही रहने लगा था. राजीव नयन मिश्रा, सुभाष प्रकाश, विशाल दुबे और सुनील रघुवंशी ने इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है. इसमें विशाल दुबे और प्रिंटिंग प्रेस के कर्मचारी सुनील रघुवंशी ने 2014-2017 में साथ में मैकेनिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई की थी.

ro/aro paper leak

प्रिंटिंग प्रेस में काम करता मिला इंजीनियरिंग का दोस्त

सुभाष प्रकाश इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने के बाद एक प्राइवेट इंजीनियरिंग कॉलेज में नौकरी करने लगा. राजीव और विशाल दुबे बीटेक करने के बाद इंजीनियरिंग कॉलेज में छात्रों का एडमिशन करवाने लगे. इंजीनियरिंग कॉलेज में एडमिशन के धंधे के चलते ही राजीव नयन मिश्रा और विशाल दुबे की मुलाकात सुभाष प्रकाश से हुई.

राजीव के साथ काम कर रहे विशाल दुबे को पता चला उसके इंजीनियरिंग का दोस्त सुनील रघुवंशी भोपाल के प्रिंटिंग प्रेस में नौकरी करता है. विशाल ने इसकी जानकारी राजीव को दी तो राजीव ने विशाल से कहा कि वह सुनील के संपर्क में रहे. प्रिंटिंग प्रेस में अगर कोई पेपर छपने आए तो पैसों का लालच देकर पेपर लीक करने में मदद के लिए तैयार करो.

फिर एक दिन छपने आया एक पेपर

सुनील रघुवंशी को विशाल दुबे ने कम समय में बड़ा हाथ मारने का लालच और सपना दिखाकर सुनील रघुवंशी को अपने नेटवर्क में शामिल कर लिया. जनवरी के आखिरी सप्ताह में सुनील रघुवंशी ने बताया कि एक पेपर आया है जिसमें एक पेपर में 140 सवाल हैं और दूसरे में 60 सवाल हैं. विशाल दुबे ने इसकी जानकारी राजीव नयन मिश्रा और सुभाष प्रकाश को दी.

राजीव और सुभाष खुद RO/ARO की भर्ती पर नजर गड़ाए थे और सुभाष प्रकाश ने खुद इसका फॉर्म भरा था तो उसे पता था कि इस परीक्षा में सामान्य ज्ञान के 140 सवाल और हिंदी के 60 सवाल पूछे जाने हैं. सवालों की संख्या देखकर तय हो गया कि यह समीक्षा अधिकारी भर्ती परीक्षा का ही पेपर है.

यह भी पढ़ें: बिहार के नवादा में CBI टीम पर हमला, UGC NET पेपर लीक की जांच के लिए पहुंचे थे अफसर

पेपर लाने के लिए रखी 10 लाख रुपए की डिमांड

बात प्रिंटिंग प्रेस से पेपर लाने की हुई तो सुनील रघुवंशी ने 10 लाख रुपए की डिमांड की. साथ ही भोपाल में ही कैंडिडेट को पेपर पढ़वाने की शर्त रखी. राजीव और विशाल दुबे इसके लिए तैयार हो गए और प्लान के मुताबिक 3 फरवरी 2024 यानी परीक्षा से पूरे 10 दिन पहले सुनील रघुवंशी प्रिंटिंग प्रेस मशीन के एक पार्ट को बाहर से ठीक करवाने का झांसा देकर 180 सवालों की खराब हो चुकी बुकलेट को वाटर बोतल में छुपा कर बाहर ले आया और पेपर घर में रख दिया.

12 लाख रुपए तय हुआ रेट

पेपर हाथ में आ गया तो कैंडिडेट इकट्ठा किए जाने लगे और 8 फरवरी 2024 को भोपाल के होटल कोमल में सभी कैंडिडेट्स को इकट्ठा किया गया. राजीव नयन मिश्रा ने हर कैंडिडेट से 12 लाख रुपए में पेपर बेचना तय किया. 8 फरवरी को विशाल दुबे अपने अन्य दोस्त संदीप पांडे को लेकर होटल पहुंचा. सुनील रघुवंशी क्वेश्चन पेपर की 6/6 फोटो कॉपी कराकर होटल पहुंचा. विवेक उपाध्याय और अमरजीत शर्मा परीक्षार्थियों को लेकर होटल पहुंचे तो वहीं सुभाष प्रकाश गाइड और किताबों को लेकर सवालों को हल कर कैंडिडेट्स को देने के लिए पहुंचा.

भोपाल से दिल्ली और प्रयागराज भेजा पेपर

होटल से ही सुभाष प्रकाश ने क्वेश्चन पेपर की मोबाइल से फोटो खींचकर राजीव नयन मिश्रा को भेज दी. ज्यादा पैसा कमाने के लालच में राजीव नयन मिश्रा ने यह पेपर प्रयागराज और दिल्ली में बैठे पेपर लीक गैंग के दूसरे नेटवर्क को भेज दिए. इस दूसरे नेटवर्क में डॉक्टर शरद पटेल, सौरभ शुक्ला, अमित सिंह, यूपी पुलिस का बर्खास्त सिपाही अरुण सिंह, कामेश्वर, रवि अत्री और पुष्कर शामिल थे.

अगर पेपर लीक नहीं होता तो सुभाष बन जाता समीक्षा अधिकारी
 
सुभाष प्रकाश ने खुद 11 फरवरी को RO/ARO भर्ती का यह पेपर वाराणसी में दिया था. सिपाही भर्ती परीक्षा में राजीव नयन मिश्रा और रवि अत्री की गिरफ्तारी के बाद से ही सुभाष प्रकाश के बारे में जानकारी मिल गई थी. एसटीएफ ने आयोग से सुभाष प्रकाश की वह बुकलेट भी निकाल ली जो उसने परीक्षा में भरी थी. जांच से जुड़े पुलिस के एक अफसर की मानें तो अगर यह पेपर लीक नहीं होता तो सुभाष प्रकाश इस परीक्षा को आसानी से पास कर समीक्षा अधिकारी जरूर बन जाता.

एसटीएफ की मानें तो 8 फरवरी को भोपाल के होटल में परीक्षार्थियों को पेपर देने के बाद यह क्वेश्चन पेपर राजीव नयन मिश्रा के मोबाइल से 9 फरवरी को यूपी के पेपर लीक कराने वाले नेटवर्क को दिया गया और वहीं से पेपर सोशल मीडिया पर वायरल हुआ. एसटीएफ को सुभाष प्रकाश के पास से बरामद आईफोन से उस पेपर की तस्वीर भी मिली है जो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था.

ये भी पढ़ें: चिंटू, बिट्टू, काजू और अब पिंटू… NEET पेपर लीक मामले में बड़ी कामयाबी, अब तक संजीव मुखिया गैंग से जुड़े 19 आरोपी अरेस्ट

गैंग की लेडी मेंबर अभी है फरार

सिपाही भर्ती और RO/ARO पेपर लीक के मास्टरमाइंड राजीव नयन मिश्रा की महिला मित्र अभी भी पुलिस के लिए पहेली बनी है. राजीव नयन मिश्रा के पेपर लीक के धंधे से हो रही करोड़ों की कमाई को उसकी महिला दोस्त शिवानी ही हैंडल करती है. राजीव नयन मिश्रा को किससे कितना पैसा लेना है? कैसे लेना है? वह पैसा किसको कितना बंटना है? यह सब हिसाब किताब शिवानी रखती थी. राजीव नयन मिश्रा के साथ शिवानी भोपाल में ही रहती थी, लेकिन एसटीएफ की ताबड़तोड़ कार्रवाई और राजीव नयन की गिरफ्तारी के बाद से शिवानी फरार है.

वहीं दूसरी तरफ इस खुलासे से साफ हो गया है कि यूपी की जिन दो बड़ी परीक्षाओं सिपाही भर्ती और RO/ARO भर्ती के पेपर लीक हुए वो दोनों ही पेपर राजीव नयन मिश्रा, रवि अत्री और सुभाष प्रकाश ने ही करवाए थे. हर परीक्षा के लिए कैंडिडेट लाने के लिए अलग-अलग नेटवर्क का इस्तेमाल हुआ जैसे सिपाही भर्ती परीक्षा के लिए दिल्ली पुलिस के सिपाही विक्रम पहल के नेटवर्क का इस्तेमाल हुआ. तो वहीं RO/ARO भर्ती परीक्षा के लिए यूपी पुलिस के बर्खास्त सिपाही अरुण सिंह और स्कूल संचालक डॉक्टर शरद पटेल के नेटवर्क का इस्तेमाल हुआ.

Source link

Tags: aroarrestsBhopalcasegangLeakleakedMembersMishranayanntcpaperRajivROAROSTFएगजमऐसककलसमटगरपथनपपरपरकषभपलभरतमरचलकसजश
Share197Tweet123Send

Related Posts

जन्माष्टमी पर लड्डू गोपाल को लगाएं मखाने की खीर का भोग, शेफ से जानें 1 कप मखाने से कैसे बनाएं?
Hindi News

जन्माष्टमी पर लड्डू गोपाल को लगाएं मखाने की खीर का भोग, शेफ से जानें 1 कप मखाने से कैसे बनाएं?

September 3, 2026
Russia-Ukraine War | Zelenskyy & Putin Clash Over Black Sea Ship Attacks
Hindi News

Russia-Ukraine War | Zelenskyy & Putin Clash Over Black Sea Ship Attacks

September 3, 2026
Ahuti Mk-II Drone | Indias Fastest Interceptor Drone Record
Hindi News

Ahuti Mk-II Drone | Indias Fastest Interceptor Drone Record

September 3, 2026
आकाश आनंद की राह में फिर रोड़ा बनीं मायावती, कहा- “कोई बड़ी जिम्मेदारी नहीं, अभी मैच्योर नहीं”
Hindi News

आकाश आनंद की राह में फिर रोड़ा बनीं मायावती, कहा- “कोई बड़ी जिम्मेदारी नहीं, अभी मैच्योर नहीं”

September 3, 2026
Load More
  • Trending
  • Comments
  • Latest
9 Festivals to Celebratein August in India

9 Festivals to Celebratein August in India

August 8, 2025
Corruption cases against govt officials: SC bats for striking balance | Latest News India

Corruption cases against govt officials: SC bats for striking balance | Latest News India

August 5, 2025
Guru Randhawa – SIRRA ( Official Video )

Guru Randhawa – SIRRA ( Official Video )

July 1, 2025
चंडीगढ़ में जन्माष्टमी पर ट्रैफिक प्लान:पुलिस ने किए खास इंतजाम, लोगों से की ये अपील – Traffic Plan For Janmashtami In Chandigarh

चंडीगढ़ में जन्माष्टमी पर ट्रैफिक प्लान:पुलिस ने किए खास इंतजाम, लोगों से की ये अपील – Traffic Plan For Janmashtami In Chandigarh

0
COVID-19: Delhi govt-run medical colleges to re-open; students to join in phased manner

COVID-19: Delhi govt-run medical colleges to re-open; students to join in phased manner

0
WhatsApp updates terms of service, privacy policy for user data processing and Facebook integration- The New Indian Express

WhatsApp updates terms of service, privacy policy for user data processing and Facebook integration- The New Indian Express

0
जन्माष्टमी पर लड्डू गोपाल को लगाएं मखाने की खीर का भोग, शेफ से जानें 1 कप मखाने से कैसे बनाएं?

जन्माष्टमी पर लड्डू गोपाल को लगाएं मखाने की खीर का भोग, शेफ से जानें 1 कप मखाने से कैसे बनाएं?

September 3, 2026
Russia-Ukraine War | Zelenskyy & Putin Clash Over Black Sea Ship Attacks

Russia-Ukraine War | Zelenskyy & Putin Clash Over Black Sea Ship Attacks

September 3, 2026
Assam: Protests Erupt Over NH-27 Accident Deaths

Assam: Protests Erupt Over NH-27 Accident Deaths

September 3, 2026
India News Online

24x7 Online News From India
India News Online is your news, entertainment, music fashion website. We provide you with the latest breaking news and videos straight from the entertainment industry.

Categories

  • Business
  • Entertainment
  • Health
  • Hindi News
  • Hindi Songs
  • India
  • International
  • Lifestyle
  • Panjab
  • Politics
  • Punjabi Songs
  • Sports
  • Technology
  • Travel
  • Uncategorized
No Result
View All Result

Recent Posts

  • जन्माष्टमी पर लड्डू गोपाल को लगाएं मखाने की खीर का भोग, शेफ से जानें 1 कप मखाने से कैसे बनाएं?
  • Russia-Ukraine War | Zelenskyy & Putin Clash Over Black Sea Ship Attacks
  • Assam: Protests Erupt Over NH-27 Accident Deaths
  • Home
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Privacy Policy
  • Cookie Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact

Copyright © 2021 - India News Online.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • India
    • Punjab
    • International
    • Entertainment
  • Hindi News
  • Politics
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Technology
  • Lifestyle
  • Video
  • Travel
  • Game

Copyright © 2021 - India News Online.