• Latest
  • Trending
  • All
Trump Ahead Of Harris In Swing States That Hold The Key To Oval Office | 7 स्विंग स्टेट्स के पास व्हाइट हाउस की चाबी: ट्रम्प ने 1 में जीत हासिल की, 2020 में भी नॉर्थ कैरोलीना से जीते थे

Trump Ahead Of Harris In Swing States That Hold The Key To Oval Office | 7 स्विंग स्टेट्स के पास व्हाइट हाउस की चाबी: ट्रम्प ने 1 में जीत हासिल की, 2020 में भी नॉर्थ कैरोलीना से जीते थे

2 years ago
अमृतसर में थाने के पास फायरिंग:पत्नी भगाने की रंजिश में युवक को गोलियों से भूना, घायल दोस्त अस्पताल में भर्ती – Man Shot Dead In Amritsar One Injured

अमृतसर में थाने के पास फायरिंग:पत्नी भगाने की रंजिश में युवक को गोलियों से भूना, घायल दोस्त अस्पताल में भर्ती – Man Shot Dead In Amritsar One Injured

22 minutes ago
Pilibhit Man Tied To Pole, Beaten Over Mobile Theft Suspicion; Video Viral

Pilibhit Man Tied To Pole, Beaten Over Mobile Theft Suspicion; Video Viral

2 hours ago
अमेरिका में विदेशी छात्रों का नौकरी करना मुश्किल:पढ़ाई के बाद जॉब के लिए 1 करोड़ रुपए देने होंगे; व्हाइट हाउस की प्रस्ताव को मंजूरी

अमेरिका में विदेशी छात्रों का नौकरी करना मुश्किल:पढ़ाई के बाद जॉब के लिए 1 करोड़ रुपए देने होंगे; व्हाइट हाउस की प्रस्ताव को मंजूरी

2 hours ago
एमपी में मानसून की आखिरी परीक्षा:19 सितंबर के बाद बारिश का नया दौर, कोटा पूरा करने 4.3 इंच पानी जरूरी – Monsoon’s Final Test In Mp: New Spell Of Rain After September 19; 4.3 Inches Of Rainfall Needed To Meet The Qu

4 hours ago
16 सितंबर 2026 राशिफल: मेष-मिथुन समेत इन 5 राशियों के लिए लकी रहेगा बुधवार, सुख-सुविधाओं में होगी बढ़ोतरी, पढ़ें दैनिक राशिफल

16 सितंबर 2026 राशिफल: मेष-मिथुन समेत इन 5 राशियों के लिए लकी रहेगा बुधवार, सुख-सुविधाओं में होगी बढ़ोतरी, पढ़ें दैनिक राशिफल

5 hours ago
नाश्ते में खाएं चावल की खस्ता पूड़ी, अचार और चाय के साथ लगती है स्वादिष्ट, जानिए कैसे बनाते हैं

नाश्ते में खाएं चावल की खस्ता पूड़ी, अचार और चाय के साथ लगती है स्वादिष्ट, जानिए कैसे बनाते हैं

5 hours ago
Q&A with Matt Sheehan, a senior fellow at the Carnegie Endowment for International Peace, on US-China AI race, distillation, US chip export controls, and more (New York Times)

Q&A with Matt Sheehan, a senior fellow at the Carnegie Endowment for International Peace, on US-China AI race, distillation, US chip export controls, and more (New York Times)

6 hours ago
U.S. announces visa curbs targeting South Africa foreign nationals for ‘race-based discrimination’

U.S. announces visa curbs targeting South Africa foreign nationals for ‘race-based discrimination’

6 hours ago
Salesforce CEO Marc Benioff On India’s Role In AI-First Enterprise Systems

Salesforce CEO Marc Benioff On India’s Role In AI-First Enterprise Systems

9 hours ago
Chandigarh News:पुटा चुनाव कार्यक्रम पर शिक्षकों ने जताई आपत्ति, संशोधन की मांग – Teachers Express Objection To Puta Election Schedule, Demand Revision

Chandigarh News:पुटा चुनाव कार्यक्रम पर शिक्षकों ने जताई आपत्ति, संशोधन की मांग – Teachers Express Objection To Puta Election Schedule, Demand Revision

10 hours ago
India is destined to rise in a very turbulent world, says Jaishankar

India is destined to rise in a very turbulent world, says Jaishankar

11 hours ago
UCC buzz in UP: BJP prepares pitch, allies walk a tightrope

UCC buzz in UP: BJP prepares pitch, allies walk a tightrope

11 hours ago
Wednesday, September 16, 2026
  • PRESS RELEASE
  • ADVERTISE
  • CONTACT
  • Game
India News Online
  • Home
  • News
    • India
    • Punjab
    • International
    • Entertainment
  • Hindi News
  • Politics
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Technology
  • Lifestyle
  • Video
    • All
    • Hindi Songs
    • Punjabi Songs
    JMA – Ninja & Deep Jandu [Official MV] Kaptaan

    JMA – Ninja & Deep Jandu [Official MV] Kaptaan

    Built Different (Official Music Video) Saabi Bhinder | Cheetah | New Punjabi Songs 2026

    Built Different (Official Music Video) Saabi Bhinder | Cheetah | New Punjabi Songs 2026

    Wapaar 2 (Official Video) Gaggu Sajjan Ft. Jashnmeet | AS Digital | New Punjabi Song 2026

    Wapaar 2 (Official Video) Gaggu Sajjan Ft. Jashnmeet | AS Digital | New Punjabi Song 2026

    Bankiye Naarey – The Graceful Maiden (Official Video) | Satinder Sartaaj | J Sandeep |  Punjabi Song

    Bankiye Naarey – The Graceful Maiden (Official Video) | Satinder Sartaaj | J Sandeep | Punjabi Song

    DEKHI JA – Parmish Verma Ft. Kiran Bajwa | Victory Lap (Official Music Video)

    DEKHI JA – Parmish Verma Ft. Kiran Bajwa | Victory Lap (Official Music Video)

    Gori Gori Veeni (Remix) : Harbhajan Shera Ft.Sudesh Kumari | Punjabi Song 2026 |  @FinetouchMusic

    Gori Gori Veeni (Remix) : Harbhajan Shera Ft.Sudesh Kumari | Punjabi Song 2026 | @FinetouchMusic

    Sarpanch Title Track | Gulab Sidhu | Dev Kharoud | Avvy Sra | Ohri Productions | Rel 10th July 2026

    Sarpanch Title Track | Gulab Sidhu | Dev Kharoud | Avvy Sra | Ohri Productions | Rel 10th July 2026

    DESI PUNJABI PLAYLIST THAT GETS YOUR VIBE 😌🎧

    DESI PUNJABI PLAYLIST THAT GETS YOUR VIBE 😌🎧

    New Punjabi Song 2026 💝 | Best Punjabi Love Song | Heart Touching Punjabi Songs | Punjabi Song

    New Punjabi Song 2026 💝 | Best Punjabi Love Song | Heart Touching Punjabi Songs | Punjabi Song

  • Travel
  • Game
No Result
View All Result
India News
No Result
View All Result
Home Hindi News

Trump Ahead Of Harris In Swing States That Hold The Key To Oval Office | 7 स्विंग स्टेट्स के पास व्हाइट हाउस की चाबी: ट्रम्प ने 1 में जीत हासिल की, 2020 में भी नॉर्थ कैरोलीना से जीते थे

by India News Online Team
November 6, 2024
in Hindi News
0
Trump Ahead Of Harris In Swing States That Hold The Key To Oval Office | 7 स्विंग स्टेट्स के पास व्हाइट हाउस की चाबी: ट्रम्प ने 1 में जीत हासिल की, 2020 में भी नॉर्थ कैरोलीना से जीते थे
Share on FacebookShare on TwitterShare on Email

वॉशिंगटन11 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

अमेरिका में राष्ट्रपति पद के लिए हुए चुनाव के नतीजे आने शुरू हो गए हैं। रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रम्प ने शुरुआती रुझानों में कमला हैरिस पर बढ़त बना ली है। अमेरिका में राष्ट्रपति बनने के लिए 270 सीटों पर जीत जरूरी है। इतनी सीटें हासिल करने के लिए स्विंग स्टेट्स में जीत हासिल करना जरूरी है।

स्विंग स्टेट्स में कुल 93 सीटें हैं। एक स्विंग स्टेट नॉर्थ कैरोलिना के नतीजे आ गए हैं। इसमें ट्रम्प को जीत मिली है। ट्रम्प ने बाकी 6 स्विंग स्टेट्स में से 5 में हैरिस पर बढ़त बना ली है। वहीं बाकी 1 स्टेट में कमला हैरिस आगे हैं। अगर ट्रम्प इन राज्यों में जीत हासिल करते हैं तो वे चुनाव जीत जाएंगे।

अमेरिका में 50 राज्य हैं, जिनमें से ज्यादातर राज्य डेमोक्रेटिक और रिपब्लिकन पार्टी के बीच बंटे हुए हैं। जो राज्य डेमोक्रेटिक पार्टी का समर्थन करते हैं वे ब्लू और जो रिपब्लिकन पार्टी का समर्थन करते हैं वो रेड स्टेट कहे जाते हैं।

वहीं, कुछ ऐसे भी राज्य हैं जो दोनों ही पार्टियों का समर्थन करते हैं। इन राज्यों के वोटर्स किसी भी पार्टी की तरफ स्विंग कर सकते हैं, यानी पलट सकते हैं। इस चुनाव में कुल 7 स्विंग स्टेट्स हैं। पिछली बार डेमोक्रेटिक पार्टी को पेंसिल्वेनिया, मिशिगन, विस्कॉन्सिन, जॉर्जिया, नेवाडा, एरिजोना में जीत मिली थी। वहीं, ट्रम्प की रिपब्लिकन पार्टी को सिर्फ नॉर्थ कैरोलिना में जीत हासिल हुई थी।

पेंसिलवेनिया- सबसे ज्यादा वोटों वाला स्विंग स्टेट

स्विंग स्टेट में सबसे ज्यादा पेंसिलवेनिया में 19 इलेक्टोरल सीटें हैं। यही वजह है कि दोनों ही पार्टियों ने सबसे ज्यादा प्रचार इसी राज्य में किया है। BBC के मुताबिक पिछले कुछ हफ्ते में इस राज्य में 2.4 हजार करोड़ रुपए के विज्ञापन दिखाए गए हैं, जो कि बाकी राज्यों की तुलना में सबसे ज्यादा है।

पेंसिलवेनिया में 1992 से 2020 तक सिर्फ 1 बार रिपब्लिकन पार्टी को जीत मिली है। साल 2016 में ट्रम्प ने 0.7 % वोट से हिलेरी क्लिंटन को मात दी थी। साल 2020 के चुनाव में यहां बाइडेन ने ट्रम्प को महज 1.2% के अंतर से हराया था।

नॉर्थ कैरोलिना- जहां 40 साल में सिर्फ एक चुनाव जीत पाई कमला की पार्टी

नॉर्थ कैरोलिना में रिपब्ल्किन पार्टी का वर्चस्व रहा है। 1980 से लेकर 2020 तक सिर्फ एक बार 2008 में डेमोक्रेटिक पार्टी को जीत मिली है। तब बराक ओबामा ने रिपब्लिकन कैंडिडेट जॉन मैक्केन को महज 14,177 वोटों (0.32%) से हराया था।

2020 के चुनाव में यहां ट्रम्प ने बाइडेन को लगभग 74 हजार वोटों से (1.34%) हराया था। यह मौजूदा 7 स्विंग स्टेट्स में से एकमात्र राज्य है जहां ट्रम्प को पिछले चुनाव में जीत मिली थी। हालांकि, पिछले कुछ चुनाव में दोनों पार्टियों के बीच वोट मार्जिन कम होने से नॉर्थ कैरोलिना को इस बार स्विंग स्टेट की कैटेगरी में रखा गया है।

विस्कॉन्सिन- ट्रम्प बोले- यहां जीत तो समझो सब कुछ जीता

विस्कॉन्सिन लंबे समय तक ब्लू स्टेट रहा है। 1988 से 2020 तक सिर्फ एक बार 2016 में यहां रिपब्लिकन पार्टी को जीत मिल पाई। ट्रम्प तब यहां पर महज 22,748 (0.77%) वोट से जीत पाए थे। वहीं, 2020 के चुनाव में डेमोक्रेटिक पार्टी ने यहां वापसी की पर जीत का अंतर सिर्फ 0.63% रहा।

हार-जीत के इस नजदीकी मुकाबले की वजह से विस्कॉन्सिन बैटलग्राउंड स्टेट बन गया है। यहां पर दोनों पार्टियां जीत के लिए काफी जोर लगा रही हैं।

रिपब्लिकन पार्टी का नेशनल कन्वेंशन जुलाई में मिल्वाकी में हुआ था। यह विस्कॉन्सिन में है। BBC के मुताबिक ट्रम्प ने इस राज्य की अहमियत बताते हुए कहा था कि अगर वे विस्कॉन्सिन जीत लेते हैं तो वे सब कुछ जीत लेंगे।

डेमोक्रेटिक पार्टी भी विस्कॉन्सिन की अहमियत जानती है। बाइडेन के राष्ट्रपति पद की रेस छोड़ने के ठीक 2 दिन बाद कमला ने विस्कॉन्सिन में ही पहली रैली की थी। तब कमला ने कहा था कि व्हाइट हाउस का रास्ता विस्कॉन्सिन से होकर जाता है।

रिपोर्ट के मुताबिक विस्कॉन्सिन में डेमोक्रेटिक पार्टी की सबसे बड़ी परेशानी ग्रीन पार्टी की कैंडिडेट जिल स्टीन है। स्टीन अमेरिकी राष्ट्रपति पद की दावेदार भी हैं। कई सर्वे में दावा किया गया है कि उन्हें इस चुनाव में 1% (करीब 10,000) वोट मिल सकता है।

यह विस्कॉन्सिन जैसे राज्य में बड़ा अंतर पैदा कर सकता है। यही वजह है कि डेमोक्रेटिक पार्टी ने जिल को हटाने के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगा दिया है। डेमोक्रेटिक पार्टी ने चुनाव आयोग से शिकायत की है कि जिल स्टीन की उम्मीदवारी अवैध है।

उन्होंने चुनावी नियमों का ठीक से पालन नहीं किया है। दरअसल, ग्रीन पार्टी की विचारधारा डेमोक्रेटिक पार्टी की विचारधारा के थोड़े करीब है। ग्रीन पार्टी की मौजूदगी से सबसे ज्यादा डेमोक्रेटिक पार्टी को नुकसान है।

नेवाडा- सबसे कम सीटों वाला स्विंग स्टेट

पिछले 4 चुनावों में नेवाडा से डेमोक्रेटिक पार्टी को जीत मिली है। हालांकि, पिछले दो चुनावों में यहां वोट का मार्जिन कम रहा है। पिछले चुनाव में बाइडेन ने लगभग 2.5% वोटों से ट्रम्प को हराया था। वहीं, 2016 के चुनाव में हिलेरी ने ट्रम्प को 3.4% वोटों से मात दी थी।

पिछले 2 चुनाव में मार्जिन कम होने की वजह इसलिए नेवाडा को इस बार स्विंग स्टेट की कैटगरी में रखा है। भले ही इस स्विंग स्टेट में सबसे कम 6 इलेक्टोरल वोट हैं। इसके बावजूद 2004 से जिस पार्टी ने इस मरुस्थलीय राज्य में जीत हासिल की वही राष्ट्रपति चुनाव में जीता है।

द गार्जियन के मुताबिक नेवादा में किसी भी अमेरिकी राज्य की तुलना में सबसे ज्यादा बेरोजगारी है। डोनाल्ड ट्रम्प पिछले कुछ समय से इकोनॉमी का मुद्दा उठा रहे हैं। वहीं, डेमोक्रेटिक पार्टी कोरोना से देश को उबारने का श्रेय ले रही है।

एरिजोना- रिपब्लिकन पार्टी का गढ़ 2020 में पलटी मारी

एरिजोना रिपब्लिकन पार्टी का गढ़ रहा है। 1952 से लेकर 2020 तक डेमोक्रेटिक पार्टी को सिर्फ 2 बार जीत मिली है। पहली बार 1996 में क्लिंटन और पिछले चुनाव में बाइडेन यहां से जीते थे। हालांकि, उन्होंने सिर्फ 10,457 वोटों (0.3%) से जीत हासिल की थी।

दरअसल, एरिजोना मैक्सिको से सटा हुआ राज्य है। पिछले कुछ दशकों में मैक्सिको के रास्ते दूसरे देशों से आए लोग एरिजोना में बसे हैं।

अमेरिकी जनगणना ब्यूरो के मुताबिक साल 1996 में एरिजोना में व्हाइट अमेरिकी 67.6% थे। 2024 में ये घटकर 52.9% रह गए हैं। वहीं, हिस्पैनिक (स्पैनिश बोलने वाले दक्षिण अमेरिकी) आबादी जो 1996 में 22.4% थी, अब 32.9% हो गई। डेमोक्रेटिक पार्टी की नीति प्रवासी समर्थक है। ऐसे में डेमोग्राफी में हुआ इस बदलाव का फायदा इसे मिला है।

ट्रम्प ने इस बार प्रवासी समस्या को सबसे बड़ा मुद्दा बना दिया है। उन्हें पिछले दो डिबेट में भी इस मुद्दे को उठाया था। इसके अलावा वे लगभग हर भाषण में इस मुद्दे को उठा रहे हैं।

जॉर्जिया- जहां बाइडेन ने रिपब्लिकन पार्टी को सातवीं बार जीतने से रोका

जॉर्जिया पहले डेमोक्रेटिक पार्टी का गढ़ हुआ करता था। 1868 से 1956 तक यहां डेमोक्रेटिक पार्टी ने लगातार 27 बार चुनाव जीता। फिर नब्बे के दशक में यहां रिपबल्किन पार्टी ने अपना दबदबा बनाया।

2020 के चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी जॉर्जिया को लगातार सातवीं बार जीतने उतरी थी, लेकिन ऐसा नहीं कर पाई। बाइडेन ने ट्रम्प को 11,779 (0.23%) वोटों से हरा दिया। यही वजह है कि रेड स्टेट रहा जॉर्जिया पिछले चुनाव में स्विंग स्टेट बन गया।

पिछले साल ट्रम्प जॉर्जिया में ही गिरफ्तार हुए थे। उन्हें 20 मिनट के लिए जेल जाना पड़ा था। दरअसल ट्रम्प पर आरोप लगा था कि उन्होंने 2020 के चुनाव के नतीजों को पलटने की कोशिश की थी।

मिशिगन- मुस्लिम वोटर्स डेमोक्रेटिक पार्टी से नाराज, अश्वेत वोटर्स का साथ मिलेगा

मिशिगन में 1992 से 2020 तक सिर्फ 1 बार (2016) रिपब्लिकन पार्टी जीत पाई। 2016 के चुनाव में ट्रम्प को यहां पर सिर्फ 10,704 (0.23%) से जीत मिली थी। 2020 के चुनाव में ट्रम्प यहां करीब डेढ़ लाख वोटों से हारे।

मिशिगन के वायने में करीब 1 लाख अरब-अमेरिकी मुस्लिम हैं। गाजा में हो रहे संघर्ष से इनमें नाराजगी है। डेमोक्रेटिक पार्टी के प्राइमरी मुकाबले में 1 लाख से ज्यादा वोटरों ने ‘कोई नहीं’ विकल्प चुना था। दरअसल, ये वोटर्स इजराइल को अमेरिकी हथियार देने और गाजा में जंग न रोक पाने से नाराज थे।

मिशिगन पर ट्रम्प की भी नजर है। BBC के मुताबिक गाजा में हो रहे जंग के लेकर ट्रम्प कई बार डेमोक्रेटिक सरकार की आलोचना कर चुके है। ट्रम्प ने कहा कि अगर वे राष्ट्रपति बने तो गाजा में जंग रुकवा देंगे।

अगस्त की शुरुआत में कमला हैरिस ने मिशिगन का दौरा किया था। यहां पर उनका खूब विरोध हुआ। इस पर कमला ने नाराजगी जताते हुए कहा था कि अगर आप चाहते हैं कि ट्रम्प चुनाव जीत जाएं तो मेरा विरोध कीजिए।

मिशिगन में 74% व्हाइट अमेरिकी हैं। वही करीब 14% अश्वेत मतदाता हैं। पिछली बार बाइडेन को अश्वेत वोटर्स का समर्थन मिला था। कमला हैरिस के दावेदार होने से एक बार फिर अश्वेत वोटर्स डेमोक्रेटिक पार्टी पर भरोसा जता सकते हैं।

……………………………………………………

अमेरिकी चुनाव परिणाम से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें…

अमेरिकी चुनाव में 50 में से 28 राज्यों के नतीजे आए:19 में ट्रम्प, 9 में कमला जीतीं; अब 7 राज्य तय करेंगे कौन बनेगा राष्ट्रपति

अमेरिका के राष्ट्रपति चुनाव में जैसे-जैसे वोटिंग खत्म होती जा रही है, नतीजे भी आते जा रहे हैं। अब तक 28 राज्यों के नतीजे आ चुके हैं। इनमें 19 में रिपब्लिकन पार्टी के डोनाल्ड ट्रम्प और 9 में डेमोक्रेटिक पार्टी की कमला हैरिस को जीत मिली है। पूरी खबर यहां पढ़ें…

Source link

Tags: AheadHarrisholdkeyOfficeOvalstatesswingTrumpककरलनचबजतटरमपथननरथपसभमवहइटससटटससवगहउसहसल
Share199Tweet125Send

Related Posts

अमृतसर में थाने के पास फायरिंग:पत्नी भगाने की रंजिश में युवक को गोलियों से भूना, घायल दोस्त अस्पताल में भर्ती – Man Shot Dead In Amritsar One Injured
Hindi News

अमृतसर में थाने के पास फायरिंग:पत्नी भगाने की रंजिश में युवक को गोलियों से भूना, घायल दोस्त अस्पताल में भर्ती – Man Shot Dead In Amritsar One Injured

September 16, 2026
अमेरिका में विदेशी छात्रों का नौकरी करना मुश्किल:पढ़ाई के बाद जॉब के लिए 1 करोड़ रुपए देने होंगे; व्हाइट हाउस की प्रस्ताव को मंजूरी
Hindi News

अमेरिका में विदेशी छात्रों का नौकरी करना मुश्किल:पढ़ाई के बाद जॉब के लिए 1 करोड़ रुपए देने होंगे; व्हाइट हाउस की प्रस्ताव को मंजूरी

September 16, 2026
एमपी में मानसून की आखिरी परीक्षा:19 सितंबर के बाद बारिश का नया दौर, कोटा पूरा करने 4.3 इंच पानी जरूरी – Monsoon’s Final Test In Mp: New Spell Of Rain After September 19; 4.3 Inches Of Rainfall Needed To Meet The Qu
Hindi News

एमपी में मानसून की आखिरी परीक्षा:19 सितंबर के बाद बारिश का नया दौर, कोटा पूरा करने 4.3 इंच पानी जरूरी – Monsoon’s Final Test In Mp: New Spell Of Rain After September 19; 4.3 Inches Of Rainfall Needed To Meet The Qu

September 16, 2026
16 सितंबर 2026 राशिफल: मेष-मिथुन समेत इन 5 राशियों के लिए लकी रहेगा बुधवार, सुख-सुविधाओं में होगी बढ़ोतरी, पढ़ें दैनिक राशिफल
Hindi News

16 सितंबर 2026 राशिफल: मेष-मिथुन समेत इन 5 राशियों के लिए लकी रहेगा बुधवार, सुख-सुविधाओं में होगी बढ़ोतरी, पढ़ें दैनिक राशिफल

September 16, 2026
Load More
  • Trending
  • Comments
  • Latest
9 Festivals to Celebratein August in India

9 Festivals to Celebratein August in India

August 8, 2025
Corruption cases against govt officials: SC bats for striking balance | Latest News India

Corruption cases against govt officials: SC bats for striking balance | Latest News India

August 5, 2025
Guru Randhawa – SIRRA ( Official Video )

Guru Randhawa – SIRRA ( Official Video )

July 1, 2025
Pilot’s Punjab Takeoff: Can He Unite A Divided Congress? | India News

Pilot’s Punjab Takeoff: Can He Unite A Divided Congress? | India News

0
COVID-19: Delhi govt-run medical colleges to re-open; students to join in phased manner

COVID-19: Delhi govt-run medical colleges to re-open; students to join in phased manner

0
WhatsApp updates terms of service, privacy policy for user data processing and Facebook integration- The New Indian Express

WhatsApp updates terms of service, privacy policy for user data processing and Facebook integration- The New Indian Express

0
अमृतसर में थाने के पास फायरिंग:पत्नी भगाने की रंजिश में युवक को गोलियों से भूना, घायल दोस्त अस्पताल में भर्ती – Man Shot Dead In Amritsar One Injured

अमृतसर में थाने के पास फायरिंग:पत्नी भगाने की रंजिश में युवक को गोलियों से भूना, घायल दोस्त अस्पताल में भर्ती – Man Shot Dead In Amritsar One Injured

September 16, 2026
Pilibhit Man Tied To Pole, Beaten Over Mobile Theft Suspicion; Video Viral

Pilibhit Man Tied To Pole, Beaten Over Mobile Theft Suspicion; Video Viral

September 16, 2026
अमेरिका में विदेशी छात्रों का नौकरी करना मुश्किल:पढ़ाई के बाद जॉब के लिए 1 करोड़ रुपए देने होंगे; व्हाइट हाउस की प्रस्ताव को मंजूरी

अमेरिका में विदेशी छात्रों का नौकरी करना मुश्किल:पढ़ाई के बाद जॉब के लिए 1 करोड़ रुपए देने होंगे; व्हाइट हाउस की प्रस्ताव को मंजूरी

September 16, 2026
India News Online

24x7 Online News From India
India News Online is your news, entertainment, music fashion website. We provide you with the latest breaking news and videos straight from the entertainment industry.

Categories

  • Business
  • Entertainment
  • Health
  • Hindi News
  • Hindi Songs
  • India
  • International
  • Lifestyle
  • Panjab
  • Politics
  • Punjabi Songs
  • Sports
  • Technology
  • Travel
  • Uncategorized
No Result
View All Result

Recent Posts

  • अमृतसर में थाने के पास फायरिंग:पत्नी भगाने की रंजिश में युवक को गोलियों से भूना, घायल दोस्त अस्पताल में भर्ती – Man Shot Dead In Amritsar One Injured
  • Pilibhit Man Tied To Pole, Beaten Over Mobile Theft Suspicion; Video Viral
  • अमेरिका में विदेशी छात्रों का नौकरी करना मुश्किल:पढ़ाई के बाद जॉब के लिए 1 करोड़ रुपए देने होंगे; व्हाइट हाउस की प्रस्ताव को मंजूरी
  • Home
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Privacy Policy
  • Cookie Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact

Copyright © 2021 - India News Online.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • India
    • Punjab
    • International
    • Entertainment
  • Hindi News
  • Politics
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Technology
  • Lifestyle
  • Video
  • Travel
  • Game

Copyright © 2021 - India News Online.