Shikhar Dhawan retires from International and Domestic Cricket: भारतीय क्रिकेट स्टार शिखर धवन ने इंटरनेशनल क्रिकेट और घरेलू क्रिकेट से संन्यास लेने का फैसला किया है. शिखर धवन ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी किया और कहा और अपने फैसले के बारे में बताया. शिखर धवन टीम में गब्बर नाम से मशहूर रहे.
वह आईपीएल 2024 में पंजाब किंग्स की ओर से खेलते हुए दिखे थे, लेकिन इंजरी के कारण कई मैच नहीं खेल पाए. हालांकि शिखर आईपीएल 2025 में खेलते हुए नजर आ सकते हैं क्योंकि उन्होंने आईपीएल से संन्यास को लेकर अपने वीडियो में कोई बात नहीं कही.
As I close this chapter of my cricketing journey, I carry with me countless memories and gratitude. Thank you for the love and support! Jai Hind! 🇮🇳 pic.twitter.com/QKxRH55Lgx
— Shikhar Dhawan (@SDhawan25) August 24, 2024
शिखन ने वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा- मैं अपने क्रिकेट के सफर के इस अध्याय को समाप्त कर रहा हूँ, मैं अपने साथ अनगिनत यादें और कृतज्ञता लेकर जा रहा हूं. प्यार और समर्थन के लिए धन्यवाद! जय हिंद…


























