
रक्षा बंधन 2025
रक्षाबंधन के दिन बहन भाई की कलाई पर राखी बांधती है। रक्षाबंधन के दिन भाई-बहन के रिश्ते को सेलिब्रेट किया जाता है। कभी-कभी कुछ परिस्थितियों की वजह से भाई और बहन इस दिन एक दूसरे से मिल नहीं पाते और कोरियर के जरिए बहन भाई के लिए राखी भेजती है। अगर आप भी अपने भाई से या फिर अपनी बहन से दूर हैं, तो खास तरीके से अपने सिबलिंग को इस त्यौहार की शुभकामनाएं भेज सकते हैं।
1. बहन की राखी में बंधा है दुआओं का धागा,
भाई की कलाई पर सजे प्यारे वादे का इरादा।
रक्षाबंधन की शुभकामनाएं
2. फूलों का तारों का सबका कहना है, एक हजारों में मेरी बहना है
तुम हो जिंदगी में तो फिर क्या कहना है
हैप्पी रक्षाबंधन 2025।
3. पैदा होते ही मिल जाता है ये बंधन
स्नेह और विश्वास से गहरा हो जाता है रिश्ता
जब बहन बांधती है धागा प्यार का।
रक्षाबंधन की शुभकामनाएं
4. किस्मत की धनी होती है वो बहन
जिसके सिर पर भाई का हाथ हो
परेशानी कोई भी हो, सदा दोनों साथ हों
कभी लड़ना, कभी झगड़ना और फिर
प्यार से एक-दूसरे को मनाना
हैप्पी रक्षाबंधन 2025।
5. राखी का त्यौहार है, रेशम की डोरी है,
प्यारा सा भाई और बहनों की टोली है।
दुआ है ये साथ कभी न छूटे,
प्यार का ये बंधन कभी न टूटे।
रक्षाबंधन की शुभकामनाएं
6. भाई तुम जियो हजारों साल,
मिले कामयाबी तुम्हें हर बार,
खुशियों की हो तुमपे बौछार,
यही दुआ करते हैं हम बार-बार।
हैप्पी रक्षाबंधन 2025।
7. सावन के महीने में राखी का त्यौहार आता है,
परिवार के लिए जो कि ढेरों खुशियां लाता है,
रक्षाबंधन के पर्व की कुछ अलग ही बात है,
भाई-बहन के लिए पावन प्रेम की सौगात है
रक्षाबंधन की शुभकामनाएं
8. बहन चाहे सिर्फ प्यार दुलार,
नहीं मांगती बड़े उपहार
रिश्ता बना रहे सदियों तक,
मिले भाई को खुशियां हजार
हैप्पी रक्षाबंधन 2025।
Latest Lifestyle News











![JMA – Ninja & Deep Jandu [Official MV] Kaptaan JMA – Ninja & Deep Jandu [Official MV] Kaptaan](https://i.ytimg.com/vi/-dsfIh319s0/maxresdefault.jpg)











