
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी।
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बठिंडा पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। प्रोडक्शन वारंट पर लाए आरोपी से पूछताछ के बाद पुलिस ने .32 बोर के छह देसी पिस्तौल बरामद किए हैं। आरोपी की पहचान करमजीत शोरान उर्फ जीता के रूप में हुई है। बठिंडा पुलिस उसे नाभा जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लाई है। इसके बाद उसे बठिंडा की अदालत में पेश किया गया। जहां से पुलिस को दो दिन का रिमांड मिला है। पुलिस को पूछताछ के दौरान कई अहम खुलासे होने की उम्मीद है।








![JMA – Ninja & Deep Jandu [Official MV] Kaptaan JMA – Ninja & Deep Jandu [Official MV] Kaptaan](https://i.ytimg.com/vi/-dsfIh319s0/maxresdefault.jpg)











