पुणे3 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

वीडियो में नजर आ रही वो बस जिसमें रेप की घटना को अंजाम दिया गया। पुलिस ने कहा कि आरोपी की तलाश की जा रही है।
महाराष्ट्र के पुणे के व्यस्त स्वारगेट बस स्टैंड में खड़ी बस में मंगलवार सुबह 26 साल की महिला से रेप किया गया। घटना पुलिस स्टेशन से 100 मीटर की दूरी पर हुई। CCTV की मरद से आरोपी को पहचान लिया गया है, लेकिन इसकी गिरफ्तारी नहीं हुई है।
आरोपी का नाम दत्तात्रेय रामदास है। पुलिस ने उसे अरेस्ट करने के लिए 8 टीमें बनाई हैं। आरोपी का पहले से क्रिमिनल रिकॉर्ड है। महिला घरों में काम करती थी। वह अपने गांव जाने के लिए बस में चढ़ी थी। घटना से गुस्साए लोगों ने बस में तोड़फोड़ भी की।
पुलिस के मुताबिक, घटना सुबह 5.45 से 6.30 बजे के बीच हुई। CCTV फुटेज में आरोपी महिला से बात करते दिखा है। पीड़ित ने बताया कि आरोपी ने उसे दीदी कहकर बुलाया। महिला ने उससे गांव जाने वाली बस के बारे में पूछा तो आरोपी उसे बस में ले गया। बस एक तरफ खड़ी थी, उसमें रोशनी नहीं थी।
महिला ने कहा कि उसने झिझकते हुए पूछा कि लाइटें नहीं जल रही हैं, तो उसने उससे कहा कि अन्य यात्री सो रहे हैं, इसलिए अंधेरा है। जैसे ही वह बस में दाखिल हुई, तो उसने दरवाजा बंद किया और रेप किया। उसने अपनी साथी को घटना की जानकारी दी। दोनों ने जाकर पुलिस से शिकायत की।
घटना से जुड़ी तीन तस्वीरें…

महिला से रेप का आरोपी दत्तात्रेय रामदास, पुलिस इसकी तलाश में जुटी है।

बस स्टैंड की पार्किंग में मौजूद बसें। यहीं पर रेप की घटना को अंजाम दिया गया।

शिवसेना (UBT) नेता वसंत मोरे ने अन्य पार्टी नेताओं के साथ स्वारगेट बस स्टैंड पर विरोध प्रदर्शन किया।
रेप की घटना पर किसने क्या कहा?
डिप्टी सीएम अजीत पवार ने कहा- बेहद दुर्भाग्यपूर्ण, परेशान करने वाली और गुस्सा दिलाने वाली घटना हुई है। इस घटना ने सिख झुका दिया है। आरोपी का अपराध माफ करने वाला नहीं है। इसके लिए फांसी के अलावा कोई सजा नहीं हो सकती है।
महाराष्ट्र कांग्रेस प्रमुख हर्षवर्धन सपकाल ने कहा- राज्य में बलात्कार की घटनाएं बढ़ रही हैं। आरोप लगाया कि भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार महिलाओं की सुरक्षा की कीमत पर ‘मुफ्त’ सुविधाओं पर ध्यान दे रही है।
सुप्रिया सुले ने कहा- पुलिस को नियमित रूप से गश्त करनी चाहिए। ये घटना से नजर आता है कि असामाजिक तत्वों को कानून का कोई डर नहीं है। गृह विभाग पुणे में अपराध को रोकने में विफल रहा है।
………………………….. क्राइम से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें…
प्रेमिका और परिवार के 4 लोगों की हत्या, मां गंभीर: आरोपी ने हथौड़े-चाकू से मारा, जहर खाकर थाने में सरेंडर; केरल की घटना

केरल के तिरुवनंतपुरम के वेंजारामूडू में सोमवार शाम 23 साल के युवक ने 5 लोगों की हत्या कर दी। आरोपी ने अपनी प्रेमिका, भाई, दादी, चाचा और चाची की चाकू-हथौड़ा से बेरहमी से हत्या की। इसके बाद आरोपी ने मां पर हमला कर उन्हें भी मारने की कोशिश की। पूरी खबर पढ़ें…











![JMA – Ninja & Deep Jandu [Official MV] Kaptaan JMA – Ninja & Deep Jandu [Official MV] Kaptaan](https://i.ytimg.com/vi/-dsfIh319s0/maxresdefault.jpg)












