• Latest
  • Trending
  • All
Pune Bridge Collapse Tragedy Video Update Indrayani River Kundmala | पुणे में इंद्रायणी नदी पर बना पुल टूटा: CM फडणवीस बोले- हादसे में 2 लोगों की मौत, 6 को बचाया; 38 की तलाश जारी

Pune Bridge Collapse Tragedy Video Update Indrayani River Kundmala | पुणे में इंद्रायणी नदी पर बना पुल टूटा: CM फडणवीस बोले- हादसे में 2 लोगों की मौत, 6 को बचाया; 38 की तलाश जारी

10 months ago
Auto Tesla Stalls in India as BYD, VinFast Race Ahead

Auto Tesla Stalls in India as BYD, VinFast Race Ahead

2 hours ago
Assembly Elections LIVE updates: T.N. CM Stalin takes surprise ride in Chennai Metro, interacts with passengers

Assembly Elections LIVE updates: T.N. CM Stalin takes surprise ride in Chennai Metro, interacts with passengers

4 hours ago
Finn Allen Catch Controversy Explodes As KKR Call Out ‘Blunder’ After LSG Loss

Finn Allen Catch Controversy Explodes As KKR Call Out ‘Blunder’ After LSG Loss

4 hours ago
SP eyes PDA consolidation via Ambedkar anniversary push

SP eyes PDA consolidation via Ambedkar anniversary push

4 hours ago
Assam sees high turnout at 85.13%; polling largely peaceful

Assam sees high turnout at 85.13%; polling largely peaceful

5 hours ago
MyFitnessPal Explores Sale Valuing App Over  Billion Amid Rising Digital Health Demand, ETHealthworld

MyFitnessPal Explores Sale Valuing App Over $1 Billion Amid Rising Digital Health Demand, ETHealthworld

7 hours ago
Homeopathy gaining public trust, further research needed: Deputy CM Pathak

Homeopathy gaining public trust, further research needed: Deputy CM Pathak

8 hours ago
Lucknow: How fake state codes, ghost numbers helped overloaded trucks slip through toll plazas

Lucknow: How fake state codes, ghost numbers helped overloaded trucks slip through toll plazas

10 hours ago
RFK Jr. rewrites CDC panel’s charter, opening door to anti-vaccine quacks

RFK Jr. rewrites CDC panel’s charter, opening door to anti-vaccine quacks

11 hours ago
Candidates Chess: Vaishali grabs sole lead; Praggnanandhaa loses to Sindarov

Candidates Chess: Vaishali grabs sole lead; Praggnanandhaa loses to Sindarov

13 hours ago
Melania Trump says she never had a relationship with Jeffrey Epstein | World News

Melania Trump says she never had a relationship with Jeffrey Epstein | World News

14 hours ago
Mounjaro sales dip amid price war as semaglutide generics gain ground

Mounjaro sales dip amid price war as semaglutide generics gain ground

14 hours ago
Friday, April 10, 2026
  • PRESS RELEASE
  • ADVERTISE
  • CONTACT
  • Game
India News Online
  • Home
  • News
    • India
    • Punjab
    • International
    • Entertainment
  • Hindi News
  • Politics
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Technology
  • Lifestyle
  • Video
    • All
    • Hindi Songs
    • Punjabi Songs
    इंसानियत 😃90’S Old Hindi Songs 🥺90s Love Song 😍Udit Narayan, Alka Yagnik, Kumar Sanu songs

    इंसानियत 😃90’S Old Hindi Songs 🥺90s Love Song 😍Udit Narayan, Alka Yagnik, Kumar Sanu songs

    Kheti | Hardev Mahinangal | Amnindr Bhangu | Latest Punjabi Songs 2026 | Lipci | Mukaam records

    Kheti | Hardev Mahinangal | Amnindr Bhangu | Latest Punjabi Songs 2026 | Lipci | Mukaam records

    PANGA (Official Video) | Labh Heera | Jaskaran Grewal | New Punjabi Songs 2026 |Latest Punjabi Songs

    PANGA (Official Video) | Labh Heera | Jaskaran Grewal | New Punjabi Songs 2026 |Latest Punjabi Songs

    Latest Punjabi Hit Songs 💞 Top Punjabi Songs Collection ✨ #punjabisongs #punjabimusic

    Latest Punjabi Hit Songs 💞 Top Punjabi Songs Collection ✨ #punjabisongs #punjabimusic

    Udaariyaan 💗🫠 ~ Satinder Sartaj | Punjabi song | #song #shorts #lyrics

    Udaariyaan 💗🫠 ~ Satinder Sartaj | Punjabi song | #song #shorts #lyrics

    Ainakaan (Official Video ) R Nait | Kiran Bajwa | New Punjabi Song 2026

    Ainakaan (Official Video ) R Nait | Kiran Bajwa | New Punjabi Song 2026

    Saabi Bhinder – 25-26 (Official Music Video) ft. Gurlez Akhtar | Hukam | New Punjabi Song 2026

    Saabi Bhinder – 25-26 (Official Music Video) ft. Gurlez Akhtar | Hukam | New Punjabi Song 2026

    Ishqa’n De Lekhe | Sajjan Adeeb | Gurnam Bhullar | Isha Malviya | New Punjabi Song 2026

    Ishqa’n De Lekhe | Sajjan Adeeb | Gurnam Bhullar | Isha Malviya | New Punjabi Song 2026

    ENTRY (Official Video) Amrit Maan | Desi Crew | Latest Punjabi Songs 2026

    ENTRY (Official Video) Amrit Maan | Desi Crew | Latest Punjabi Songs 2026

  • Travel
  • Game
No Result
View All Result
India News
No Result
View All Result
Home Hindi News

Pune Bridge Collapse Tragedy Video Update Indrayani River Kundmala | पुणे में इंद्रायणी नदी पर बना पुल टूटा: CM फडणवीस बोले- हादसे में 2 लोगों की मौत, 6 को बचाया; 38 की तलाश जारी

by India News Online Team
June 15, 2025
in Hindi News
0
Pune Bridge Collapse Tragedy Video Update Indrayani River Kundmala | पुणे में इंद्रायणी नदी पर बना पुल टूटा: CM फडणवीस बोले- हादसे में 2 लोगों की मौत, 6 को बचाया; 38 की तलाश जारी
Share on FacebookShare on TwitterShare on Email


पुणे1 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
पुणे में कुंडमाला टूरिस्ट स्पॉट पर इंद्रायणी नदी पर बना पुल टूटा है। यह स्पॉट पुणे से 30 किलोमीटर दूर है। - Dainik Bhaskar

पुणे में कुंडमाला टूरिस्ट स्पॉट पर इंद्रायणी नदी पर बना पुल टूटा है। यह स्पॉट पुणे से 30 किलोमीटर दूर है।

महाराष्ट्र के पुणे जिले के मावल तहसील के कुंडमाला गांव के पास में रविवार को दोपहर 3:30 बजे इंद्रायणी नदी पर बना पुल ढह गया। घटनास्थल पर मौजूद अधिकारियों के मुताबिक 38 लोग लापता हैं।

विधायक सुनील शेलके ने पहले दावा किया था कि हादसे में 6 लोगों की मौत हो चुकी है। इनमें बच्चे भी शामिल हैं। हालांकि CM देवेंद्र फडणवीस और पुणे जोन 2 के DCP ने 2 लोगों की मौत की पुष्टि की है। NDRF की टीमों ने 6 लोगों का रेस्क्यू किया है।

बताया जा रहा है कि यह हादसा उस वक्त हुआ, जब कई लोग नदी के तेज बहाव को देखने के लिए खड़े थे।

हादसे वाली जगह पुणे से 30 किमी दूर, वीकेंड मनाने पहुंचते हैं लोग

पुणे से कुंडमाला की दूरी 30 किमी है। यह जगह मुंबई के रास्ते में एक्सप्रेसवे में एंट्री करने से पहले स्थित है। वीकेंड पर यहां हजारों की संख्या में लोग पहुंचते हैं।

पुल जर्जर था, क्षमता से ज्यादा लोग, गाड़ियों की आवाजाही भी थी

शुरुआती जानकारी के अनुसार, यह पुल पहले से ही बहुत खराब और जर्जर स्थिति में था। हादसे के समय पुल पर क्षमता से अधिक पर्यटक मौजूद थे। लोग टू-व्हीलर और मोटरसाइकिल ले जा रहे थे। इसी वजह से पुल भार सहन नहीं कर सका।

कुंडमाला पुल हादसे की तस्वीरें…

मोरबी ब्रिज हादसे में मारे गए थे 135 लोग

इससे पहले गुजरात के मोरबी में 30 अक्टूबर 2022 को एक सस्पेंशन ब्रिज गिर गया था। हादसे में 135 लोगों की मौत हो गई थी। ब्रिज की क्षमता करीब 100 लोगों की थी, लेकिन रविवार को छुट्टी होने के चलते इस पर करीब 500 लोग जमा थे। यही हादसे की वजह बना। ब्रिज टूटने से जहां लोग गिरे, वहां 15 फीट तक पानी था। कुछ लोग तैरकर बाहर निकल आए थे। लेकिन बाकी लोग बच नहीं सके थे। पुणे पुल हादसे से जुड़ी हर अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…

लाइव अपडेट्स

17 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

सांसद सुप्रिया सुले पीड़ितों से मिलने अस्पताल पहुंचीं

NCP-SCP नेता सुप्रिया सुले पिंपरी-चिंचवाड़ के अस्पताल पहुंची हैं। कुंडमाला पुल हादसे के पीड़ितों के परिजनों से मुलाकात करेंगीं।

23 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

घटनास्थल पर जारी रेस्क्यू का Video

29 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

क्षतिग्रस्त पुल का क्लोज शॉट, रेस्क्यू जारी

48 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

विधायक बोले- पुल पर एंट्री बंद थी, फिर भी लोग गए

एनसीपी विधायक सुनील शेलके ने बताया- “यह पुल 30 साल पहले किसानों के आवागमन के लिए बनाया गया था, लेकिन पर्यटकों और दोपहिया वाहनों के ज्यादा वजन के कारण यह पुल ढह गया। 2 लोगों की मौत हो गई है। पिंपरी-चिंचवाड़ और NDRF मदद कर रहे हैं। हम समय-समय पर इसकी मरम्मत करते थे। फिलहाल यहां पर्यटकों की एंट्री पर रोक लगा दी थी, लेकिन वे यहां आ गए और यह हादसा हुआ।”

12:43 PM15 जून 2025

  • कॉपी लिंक

बारामती सांसद सुप्रिया सुले घटनास्थल पर पहुंंचीं

12:35 PM15 जून 2025

  • कॉपी लिंक

पुल का मलबा हटाने के लिए क्रेन बुलाई गई

12:24 PM15 जून 2025

  • कॉपी लिंक

पुणे डीसीपी बोले- हादसा 4 बजे हुआ, NDRF की टीमें तैनात

पिंपरी चिंचवाड़, पुणे जोन 2 के डीसीपी विशाल गायकवाड़ ने कहा, “यह एक पुराना जर्जर लोहे का पुल था जो शाम 4 बजे के आसपास ढह गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, 2 लोगों की मौत हो गई है और बचाए गए 5-7 लोगों को अस्पताल भेजा गया है। बचाव अभियान के लिए NDRF और स्थानीय पुलिस को तैनात किया गया है।”

11:48 AM15 जून 2025

  • कॉपी लिंक

फडणवीस बोले-स्थानीय अफसरों से बातचीत की

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि पुल टूट गया है और इसमें कुछ लोग घायल हुए हैं, जिन्हें अस्पताल ले जाया गया है। कुछ लोग फंसे हुए हैं, जिन्हें बचाने के लिए एनडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंच रही है। कुछ लोगों के बह जाने की आशंका है, लेकिन अभी तक इसकी या किसी के हताहत होने की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। इसलिए, इस समय इस पर कुछ भी कहना उचित नहीं होगा।

11:34 AM15 जून 2025

  • कॉपी लिंक

जर्जर पुल पर जरूरत से ज्यादा लोग मौजूद थे

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, यह पुल पहले से ही बहुत खराब और जर्जर स्थिति में था। हादसे के समय पुल पर क्षमता से अधिक पर्यटक मौजूद थे और उस पर से भारी मोटरसाइकिलें भी ले जाई जा रही थीं। बचाव दल को पुल के मलबे से एक दोपहिया वाहन भी मिला है। पुल से वाहनों की आवाजाही हो रही थी।

11:31 AM15 जून 2025

  • कॉपी लिंक

स्थानीय बोले- पर्यटन स्थल पर सुरक्षा का इंतजाम नहीं

स्थानीय लोगों का आरोप है कि कुंडमाला एक लोकप्रिय पर्यटन स्थल होने के बावजूद यहां पर्यटकों की सुरक्षा के लिए कोई इंतजाम नहीं हैं। यह पुल काफी पुराना और जर्जर हो चुका था और इसकी मरम्मत भी नहीं की गई थी। इसके अलावा, पुणे क्षेत्र में पिछले चार दिनों से हो रही भारी बारिश के कारण इंद्रायणी नदी का जलस्तर और प्रवाह दोनों ही काफी तेज थे। इन सबके बावजूद, प्रशासन द्वारा पर्यटकों की सुरक्षा के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाए गए, जिसे इस दुखद हादसे का एक प्रमुख कारण माना जा रहा है।

11:29 AM15 जून 2025

  • कॉपी लिंक

कुंदमाला का झरना देखने आते हैं पर्यटक

कुंदमाला पुणे से करीब 30 किलोमीटर दूर है। यह जगह मुंबई के रास्ते में एक्सप्रेसवे में प्रवेश करने से पहले स्थित है। कुंदमाला झरना यहां पर्यटन के लिए लोकप्रिय है। यहां बड़ी संख्या में पर्यटक आते हैं।

11:28 AM15 जून 2025

  • कॉपी लिंक

पुल हादसे से पहले की तस्वीरें

11:27 AM15 जून 2025

  • कॉपी लिंक

रेस्क्यू ऑपरेशन में स्थानीय लोग भी जुटे

NDRF की टीम, पुलिस और स्थानीय लोग मिलकर नदी में बहे लोगों को खोजने का हर संभव प्रयास कर रहे हैं। बचाव दल सभी के सुरक्षित होने की उम्मीद कर रहा है, लेकिन आशंका जताई जा रही है कि इस हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है।

11:21 AM15 जून 2025

  • कॉपी लिंक

देश के 6 बड़े पुल हादसों के बारे में जानिए

1. मोरबी ब्रिज हादसा: 30 अक्टूबर 2022 को गुजरात के मोरबी में एक सस्पेंशन ब्रिज गिर गया था। हादसे में 135 लोगों की मौत हो गई थी। ब्रिज की क्षमता करीब 100 लोगों की थी, लेकिन रविवार को छुट्टी होने के चलते इस पर करीब 500 लोग जमा थे।

2. रफीगंज रेल हादसा : 10 सितंबर 2002 बिहार के रफीगंज स्टेशन के पास रेल ब्रिज हादसे में करीब 130 लोगों की मौत हो गई थी। यह हादसा सुबह करीब 10: 40 बजे हुआ था। गया के पास रफीगंज के करीब स्थित नदी पर बने पुल पर हावड़ा राजधानी एक्सप्रेस पटरी से उतर गई थी।

3. काडलुंडी रिवर ब्रिज हादसा: 21 जुलाई 2001 को केरल में कोझिकोड के पास स्थित काडलुंडी नदी पर बने एक रेलवे ब्रिज के ढहने से 57 लोगों की मौत हो गई थी। बता दें कि चेन्नई के लिए मंगलौर-चेन्नई मेल पैसेंजर ट्रेन कोझिकोड के पास काडलुंडी नदी पुल पार कर रही थी, तभी चार बोगियां पटरी से उतर कर नदी में समा गईं।

4. भागलपुर पुल हादसा: साल 2006 में बिहार के भागलपुर में पेडेस्ट्रियन (पैदल पुल) ब्रिज गिरने से बड़ा हादसा हुआ था। इस हादसे में करीब 30 लोग मारे गए थे। यह करीब 150 साल पुराना ब्रिज था। यह ब्रिज जमालपुर-हावड़ा ट्रेन पर गिर गया था।

5. कोलकाता ब्रिज हादसा: 31 मार्च 2016 को कोलकाता में निर्माणाधीन विवेकानंद फ्लाईओवर ब्रिज ढह जाने से करीब 27 लोगों की मौत हो गई थी, जबकि 80 लोग घायल हुए थे।

6. वाराणसी पुल हादसा: 15 मई 2018 को वाराणसी के कैंट रेलवे स्टेशन के पास निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा ढह जाने से मलबे में दबकर 15 लोगों की मौत हो गई थी। हादसे की चपेट में एक मिनी बस, कार और कई बाइक्स आई थीं। मलबे को हटाने के लिए कई क्रेन बुलवानी पड़ी थीं।

11:13 AM15 जून 2025

  • कॉपी लिंक

18 एम्बुलेंस और NDRFG की टीम मौके पर पहुंचीं

विधायक सुनील शेलके ने बताया कि अब तक 6 लोगों की मौत हो चुकी है।मौके पर 18 एंबुलेंस पहुंच गई है। साथ ही NDRF की एक टीम भी मौके पर पहुंच गई है।

11:13 AM15 जून 2025

  • कॉपी लिंक

सुप्रिया सुले बोलीं-घटना बहुत दुर्भाग्यपूर्ण

पुणे जिले के मावल तालुका के कुंडमाला में इंद्रायणी नदी पर बना पुल ढह गया। पुल पर मौजूद कुछ नागरिक बह गए है। यह घटना बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है। ईश्वर से प्रार्थना करती हूं कि सभी नागरिक सुरक्षित रहें। मैंने इस घटना के संबंध में पुणे के जिला कलेक्टर से बात की है और वह सभी आवश्यक सहायता भेज रहे हैं। मैं सभी नागरिकों से विनम्र निवेदन करता हूं कि कृपया मानसून पर्यटन पर जाते समय आवश्यक सावधानी बरतें। कृपया सुरक्षा नियमों का सख्ती से पालन करें।

11:11 AM15 जून 2025

  • कॉपी लिंक

तस्वीरें खींचने के लिए पुल पर जमा हुए थे पर्यटक

यह हादसा तब हुआ जब कई पर्यटक एक ही समय में तस्वीरें खींचने के लिए पुल पर जमा हो गए थे। मावल के विधायक सुनील शेलके ने छह पर्यटकों के मौत की पुष्टि की है। सभी के शव बरामद किए जा चुके हैं।

11:11 AM15 जून 2025

  • कॉपी लिंक

महाराष्ट्र के कई इलाकों में भारी बारिश जारी

महाराष्ट्र के कई हिस्सों में रविवार को तेज बारिश हो रही है। रत्नागिरी, रायगढ़ में रेड अलर्ट है। पालघर, ठाणे और सिंधुदुर्ग, पुणे, सतारा और कोल्हापुर में ऑरेंज अलर्ट है।

11:11 AM15 जून 2025

  • कॉपी लिंक

मंत्री गिरीश महाजन घटनास्थल के लिए रवाना

मंत्री गिरीश दत्तात्रेय महाजन ने मीडिया से कहा- मैंने जिला कलेक्टर से बात कर ली है। पुलिस और बचाव दल घटनास्थल पर पहुंच गए हैं और मैं भी जल्द ही मौके पर पहुंच रहा हूं।

11:05 AM15 जून 2025

  • कॉपी लिंक

18 एम्बुलेंस और NDRFG की टीम मौके पर पहुंचीं

मौके पर 18 एंबुलेंस पहुंच गई है। साथ ही NDRF की एक टीम भी मौके पर पहुंचकर बचाव कार्य में जुट गई है।

खबरें और भी हैं…



Source link

Tags: BridgecollapseIndrayaniKundmalaPunerivertragedyUpdateVideoइदरयणकजरटटतलशनदपणपरपलफडणवसबचयबनबलममतलगहदस
Share196Tweet123Send

Related Posts

Aaj Ka Shabd Pash Mahadevi Verma Poem Rupasi Tera Ghan Kesh – Amar Ujala Kavya – आज का शब्द:पाश और महादेवी वर्मा की कविता
Hindi News

Aaj Ka Shabd Pash Mahadevi Verma Poem Rupasi Tera Ghan Kesh – Amar Ujala Kavya – आज का शब्द:पाश और महादेवी वर्मा की कविता

January 27, 2026
IMD Weather Update Today snowfall Uttarakhand himachal jammu kashmir cold Wave Alert Rajasthan UP MP rain
Hindi News

IMD Weather Update Today snowfall Uttarakhand himachal jammu kashmir cold Wave Alert Rajasthan UP MP rain

January 26, 2026
Aaj Ka Meen Rashifal 27 January 2026: अपने खर्चों को कंट्रोल करें, मन में नेगेटिव विचारों को बढ़ाने ना दें
Hindi News

Aaj Ka Meen Rashifal 27 January 2026: अपने खर्चों को कंट्रोल करें, मन में नेगेटिव विचारों को बढ़ाने ना दें

January 26, 2026
गैंगस्टर गोल्डी बराड़ के माता-पिता श्री मुक्तसर साहिब से गिरफ्तार, 2024 के मामले में हुई कार्रवाई
Hindi News

गैंगस्टर गोल्डी बराड़ के माता-पिता श्री मुक्तसर साहिब से गिरफ्तार, 2024 के मामले में हुई कार्रवाई

January 26, 2026
Load More
  • Trending
  • Comments
  • Latest
9 Festivals to Celebratein August in India

9 Festivals to Celebratein August in India

August 8, 2025
Corruption cases against govt officials: SC bats for striking balance | Latest News India

Corruption cases against govt officials: SC bats for striking balance | Latest News India

August 5, 2025
Guru Randhawa – SIRRA ( Official Video )

Guru Randhawa – SIRRA ( Official Video )

July 1, 2025
Auto Tesla Stalls in India as BYD, VinFast Race Ahead

Auto Tesla Stalls in India as BYD, VinFast Race Ahead

0
Baharon Phool Barsao – Suraj – Rajendra Kumar, Vyjayanthimala – Old Hindi Songs

Baharon Phool Barsao – Suraj – Rajendra Kumar, Vyjayanthimala – Old Hindi Songs

0
Dil Ka Rishta Song – Aishwarya Rai,Arjun Rampal, Alka Yagnik,Udit Narayan,Kumar Sanu, Nadeem-Shravan

Dil Ka Rishta Song – Aishwarya Rai,Arjun Rampal, Alka Yagnik,Udit Narayan,Kumar Sanu, Nadeem-Shravan

0
Auto Tesla Stalls in India as BYD, VinFast Race Ahead

Auto Tesla Stalls in India as BYD, VinFast Race Ahead

April 10, 2026
Assembly Elections LIVE updates: T.N. CM Stalin takes surprise ride in Chennai Metro, interacts with passengers

Assembly Elections LIVE updates: T.N. CM Stalin takes surprise ride in Chennai Metro, interacts with passengers

April 10, 2026
Finn Allen Catch Controversy Explodes As KKR Call Out ‘Blunder’ After LSG Loss

Finn Allen Catch Controversy Explodes As KKR Call Out ‘Blunder’ After LSG Loss

April 10, 2026
India News Online

24x7 Online News From India
India News Online is your news, entertainment, music fashion website. We provide you with the latest breaking news and videos straight from the entertainment industry.

Categories

  • Business
  • Entertainment
  • Health
  • Hindi News
  • Hindi Songs
  • India
  • International
  • Lifestyle
  • Panjab
  • Politics
  • Punjabi Songs
  • Sports
  • Technology
  • Travel
  • Uncategorized
No Result
View All Result

Recent Posts

  • Auto Tesla Stalls in India as BYD, VinFast Race Ahead
  • Assembly Elections LIVE updates: T.N. CM Stalin takes surprise ride in Chennai Metro, interacts with passengers
  • Finn Allen Catch Controversy Explodes As KKR Call Out ‘Blunder’ After LSG Loss
  • Home
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Privacy Policy
  • Cookie Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact

Copyright © 2021 - India News Online.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • India
    • Punjab
    • International
    • Entertainment
  • Hindi News
  • Politics
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Technology
  • Lifestyle
  • Video
  • Travel
  • Game

Copyright © 2021 - India News Online.