200 रुपये से 10 लाख का कैलकुलेशन
अब बताते हैं कि कैसे महज 200 रुपये रोज की बचत 10 लाख रुपये से ज्यादा का फंड इकठ्ठा कर सकती है. तो इसका कैलकुलेशन बेहद आसान है. अगर निवेशक 200 रुपये प्रति दिन की सेविंग करता है, तो महीने के 6000 रुपये बचा लेगा, अब इतनी रकम को हर महीने रेकरिंग डिपॉजिट स्कीम में लगाना होगा. ऐसे में पांच साल के मैच्योरिटी पीरियड के दौरान कुल जमा राशि 3,60,000 रुपये होगी, जबकि इस पर ब्याज 68,197 रुपये होगा और कुल फंड 4,28,197 रुपये हो जाएगा.
अब निवेशक को अपना इन्वेस्टमेंट अगले पांच साल के लिए बढ़ाना होगा. ऐसा करने पर 10 साल में उसके द्वारा निवेश की गई राशि 7.20 लाख रुपये होगी और सिर्फ ब्याज से ही उसकी कमाई 2,05,131 रुपये होगी. ऐसे में कुल मिलाकर इन दस साल में जमा फंड 10,25,131 रुपये हो जाएगा.




























