• Latest
  • Trending
  • All
PM Narendra Modi Jordan Visit Update; King Abdullah II | Trade Fertilizer | मोदी बोले- आतंकवाद के खिलाफ जॉर्डन की सोच भारत जैसी: किंग अब्दुल्ला के साथ द्विपक्षीय बैठक की: हुसैनिया महल में PM का स्वागत हुआ

6 months ago
UK PM Keir Starmer quits

UK PM Keir Starmer quits

1 hour ago
Psychology of walking on same path: Psychology says people who take the same route every day aren’t boring, they may be reducing mental overload in a stressful world

Psychology of walking on same path: Psychology says people who take the same route every day aren’t boring, they may be reducing mental overload in a stressful world

4 hours ago
Legendary Economist Alan Greenspan, Former US Fed Chair, Dies at 100

Legendary Economist Alan Greenspan, Former US Fed Chair, Dies at 100

4 hours ago
Will There Be LPG Crisis After Blast Near Doha Gas Facility Here’s What Qatar Energy Minister

Will There Be LPG Crisis After Blast Near Doha Gas Facility Here’s What Qatar Energy Minister

5 hours ago
Power demand: UP overtakes Maha, meets record 32,348 MW need

Power demand: UP overtakes Maha, meets record 32,348 MW need

5 hours ago
X Suffers Fresh Outage, Thousands Of Users Report Disruptions | Tech News

X Suffers Fresh Outage, Thousands Of Users Report Disruptions | Tech News

5 hours ago
Aparshakti Khurana predicts FIFA WC 2026 Finals: Argentina will lift the trophy

Aparshakti Khurana predicts FIFA WC 2026 Finals: Argentina will lift the trophy

7 hours ago
Asia Cup Bridge Championship: India Senior Teams Make Strong Start

Asia Cup Bridge Championship: India Senior Teams Make Strong Start

7 hours ago
Love ‘Tere Paas Main’ from ‘Main Vaapas Aaunga’? Meet Deepali Sahay, the voice behind this viral song

Love ‘Tere Paas Main’ from ‘Main Vaapas Aaunga’? Meet Deepali Sahay, the voice behind this viral song

8 hours ago
Indian Stock Market Rises: Sensex, Nifty Gain on Lower Crude Oil, US-Iran Diplomacy Hopes

Indian Stock Market Rises: Sensex, Nifty Gain on Lower Crude Oil, US-Iran Diplomacy Hopes

9 hours ago
Air India to launch direct Guwahati flights to Dubai, Abu Dhabi: Assam CM Sarma

Air India to launch direct Guwahati flights to Dubai, Abu Dhabi: Assam CM Sarma

9 hours ago
Keir Starmer Resigns as British Prime Minister, Labour Leadership Race Set to Begin

Keir Starmer Resigns as British Prime Minister, Labour Leadership Race Set to Begin

10 hours ago
Monday, June 22, 2026
  • PRESS RELEASE
  • ADVERTISE
  • CONTACT
  • Game
India News Online
  • Home
  • News
    • India
    • Punjab
    • International
    • Entertainment
  • Hindi News
  • Politics
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Technology
  • Lifestyle
  • Video
    • All
    • Hindi Songs
    • Punjabi Songs
    4×4 | Gulab Sidhu | Mandy Takhar | Latest Punjabi Songs 2026 | New Punjabi Songs 2026

    4×4 | Gulab Sidhu | Mandy Takhar | Latest Punjabi Songs 2026 | New Punjabi Songs 2026

    पियवा किसनवा 90’S Old Hindi Songs🥰 90s Love Song😍 Udit Narayan, Alka Yagnik, Kumar Sanu songs Hindi

    पियवा किसनवा 90’S Old Hindi Songs🥰 90s Love Song😍 Udit Narayan, Alka Yagnik, Kumar Sanu songs Hindi

    Sadabahar Hindi Songs Collection | 90s Hits Hindi Song |90s Evergreen Hindi Love Songs Audio Jukebox

    Sadabahar Hindi Songs Collection | 90s Hits Hindi Song |90s Evergreen Hindi Love Songs Audio Jukebox

    90s Bollywood Wedding Songs | Evergreen Bollywood Hits | Shadi Song | Sadabahar Hindi Songs Jukebox

    90s Bollywood Wedding Songs | Evergreen Bollywood Hits | Shadi Song | Sadabahar Hindi Songs Jukebox

    आज तो बाल बाल बच गया😄90’S Old Hindi Songs🥰 90s Love Song😍 Udit Narayan, Alka Yagnik, Kumar Sanu song

    आज तो बाल बाल बच गया😄90’S Old Hindi Songs🥰 90s Love Song😍 Udit Narayan, Alka Yagnik, Kumar Sanu song

    भाभी ने बचाई ननद की जान 😆 90’S Old Hindi Songs 🥺90s Love Song 😍Udit Narayan, Alka Yagnik, Kumar

    भाभी ने बचाई ननद की जान 😆 90’S Old Hindi Songs 🥺90s Love Song 😍Udit Narayan, Alka Yagnik, Kumar

    When Online Love Becomes Real💞Chinese mix Hindi Songs💞Cin Klip💞Chinese Drama💞Korean Mix Hindi Songs

    When Online Love Becomes Real💞Chinese mix Hindi Songs💞Cin Klip💞Chinese Drama💞Korean Mix Hindi Songs

    Cold Rude boy falling for cute girl 💕 korean mix hindi songs 💞 Chinese mix hindi songs

    Cold Rude boy falling for cute girl 💕 korean mix hindi songs 💞 Chinese mix hindi songs

    90s हिंदी सदाबहार गीत | 90’s Romantic Hindi Songs | 90’s सदाबहार फिल्मी गाने | 90’s Bollywood Songs

    90s हिंदी सदाबहार गीत | 90’s Romantic Hindi Songs | 90’s सदाबहार फिल्मी गाने | 90’s Bollywood Songs

  • Travel
  • Game
No Result
View All Result
India News
No Result
View All Result
Home Hindi News

PM Narendra Modi Jordan Visit Update; King Abdullah II | Trade Fertilizer | मोदी बोले- आतंकवाद के खिलाफ जॉर्डन की सोच भारत जैसी: किंग अब्दुल्ला के साथ द्विपक्षीय बैठक की: हुसैनिया महल में PM का स्वागत हुआ

by India News Online Team
December 15, 2025
in Hindi News
0
PM Narendra Modi Jordan Visit Update; King Abdullah II | Trade Fertilizer | मोदी बोले- आतंकवाद के खिलाफ जॉर्डन की सोच भारत जैसी: किंग अब्दुल्ला के साथ द्विपक्षीय बैठक की: हुसैनिया महल में PM का स्वागत हुआ
Share on FacebookShare on TwitterShare on Email

नई दिल्ली/अम्मान5 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जॉर्डन के किंग अब्दुल्ला से हुसैनिया महल में मुलाकात की। - Dainik Bhaskar

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जॉर्डन के किंग अब्दुल्ला से हुसैनिया महल में मुलाकात की।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जॉर्डन के किंग अब्दुल्ला से हुसैनिया पैलेस (महल) में मुलाकात की है। हुसैनिया पैलेस पहुंचने पर पीएम का औपचारिक स्वागत किया गया। दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय बैठक भी की।

मोदी ने बैठक में कहा कि आतंकवाद के खिलाफ भारत और जॉर्डन की सोच एक जैसी है। उन्होंने गर्मजोशी भरे स्वागत के लिए किंग अब्दुल्ला का आभार जताया। साथ ही उन्होंने उर्वरक और डिजिटल तकनीक में सहयोग बढ़ाने की बात कही।

किंग अब्दुल्ला ने पीएम के दौरे के दौरान हुए समझौतों और MoU’s पर खुशी जताई। उन्होंने कहा कि इन समझौतों से दोनों देशों के बीच सहयोग और मजबूत होगा और साझेदारी के नए रास्ते खुलेंगे।

किंग अब्दुल्ला ने कहा कि PM मोदी की यात्रा भारत और जॉर्डन के बीच दशकों पुरानी दोस्ती, आपसी सम्मान और सार्थक सहयोग को दिखाती है।

मोदी के जॉर्डन दौरे से जुड़ीं 5 तस्वीरें…

प्रधानमंत्री मोदी तीन देशों की यात्रा पर हैं। वह आज सबसे पहले जॉर्डन पहुंचे हैं। वहां के PM जाफर ने एयरपोर्ट उन्हें रिसीव किया।

प्रधानमंत्री मोदी तीन देशों की यात्रा पर हैं। वह आज सबसे पहले जॉर्डन पहुंचे हैं। वहां के PM जाफर ने एयरपोर्ट उन्हें रिसीव किया।

PM मोदी का जॉर्डन की राजधानी अम्मान में गार्ड ऑफ ऑनर से स्वागत किया गया।

PM मोदी का जॉर्डन की राजधानी अम्मान में गार्ड ऑफ ऑनर से स्वागत किया गया।

PM मोदी के जॉर्डन में सेरेमोनियल वेलकम दिया गया।

PM मोदी के जॉर्डन में सेरेमोनियल वेलकम दिया गया।

एयरपोर्ट पर जॉर्डन के PM ने हाथ मिलाकर मोदी का स्वागत किया।

एयरपोर्ट पर जॉर्डन के PM ने हाथ मिलाकर मोदी का स्वागत किया।

होटल पहुंचने पर PM ने भारतीय समुदाय के लोगों से मुलाकात की। इस दौरान वे एक बच्ची से हाथ मिलाते नजर आए।

होटल पहुंचने पर PM ने भारतीय समुदाय के लोगों से मुलाकात की। इस दौरान वे एक बच्ची से हाथ मिलाते नजर आए।

पीएम मोदी ने अम्मान के हुसैनिया पैलेस में किंग अब्दुल्ला से मुलाकात की।

पीएम मोदी ने अम्मान के हुसैनिया पैलेस में किंग अब्दुल्ला से मुलाकात की।

मोदी के जॉर्डन दौरे से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…

अपडेट्स

05:06 PM15 दिसम्बर 2025

  • कॉपी लिंक

कल भारत-जॉर्डन बिजनेस फोरम की बैठक होगी

भारत-जॉर्डन के बीच मंगलवार को बिजनेस फोरम की बैठक होगी। इस बैठक में दोनों देशों के व्यापारी सहयोग, बिजनेस-टू-बिजनेस साझेदारी और निवेश की संभावनाओं पर चर्चा करेंगे। मोदी और किंग फोरम की बैठक को संबोधित कर सकते हैं।

04:44 PM15 दिसम्बर 2025

  • कॉपी लिंक

मोदी के साथ NSA अजित डोभाल भी बैठक में शामिल हुए

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जॉर्डन यात्रा के दौरान किंग अब्दुल्ला द्वितीय बिन अल हुसैन के साथ हुई बैठक में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजित डोभाल भी शामिल हुए। बैठक में द्विपक्षीय संबंधों के साथ-साथ क्षेत्रीय और वैश्विक सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर भी चर्चा हुई।

तस्वीर में NSA डोभाल (बाएं) पीएम मोदी के साथ बैठे नजर आए।

तस्वीर में NSA डोभाल (बाएं) पीएम मोदी के साथ बैठे नजर आए।

04:21 PM15 दिसम्बर 2025

  • कॉपी लिंक

किंग अब्दुल्ला ने भारत से हुए समझौतों पर खुशी जताई

किंग अब्दुल्ला ने पीएम के दौरे के दौरान हुए समझौतों और MoU’s पर खुशी जताई। उन्होंने कहा कि इन समझौतों से दोनों देशों के बीच सहयोग और मजबूत होगा और साझेदारी के नए रास्ते खुलेंगे।

किंग अब्दुल्ला ने कहा कि उन्हें कल होने वाले जॉर्डन–भारत बिजनेस फोरम से भी काफी उम्मीदें हैं। यह मंच दोनों देशों के कारोबारियों के बीच सीधा सहयोग, बिजनेस-टू-बिजनेस साझेदारी और अहम क्षेत्रों में संयुक्त निवेश की संभावनाओं पर चर्चा का मौका देगा।

उन्होंने कहा कि यह फोरम ऐसे अहम समय पर हो रहा है, जब व्यापार बढ़ाने, निवेश को प्रोत्साहित करने और दोनों देशों के बीच मजबूत रिश्ते बनाने की जरूरत है।

04:17 PM15 दिसम्बर 2025

  • कॉपी लिंक

किंग अब्दुल्ला बोले- भारत-जॉर्डन की दोस्ती दशकों पुरानी

बैठक में किंग अब्दुल्ला ने कहा कि PM मोदी की यात्रा भारत और जॉर्डन के बीच दशकों पुरानी दोस्ती, आपसी सम्मान और सार्थक सहयोग को दिखाती है। उन्होंने कहा कि दोनों देशों के बीच मजबूत साझेदारी है। अपने-अपने लोगों की समृद्धि को आगे बढ़ाने की साझा सोच भी है। किंग अब्दुल्ला ने बताया कि भारत–जॉर्डन का सहयोग बढ़ता गया है।

04:05 PM15 दिसम्बर 2025

  • कॉपी लिंक

पीएम ने 7 साल पहले किंग से हुई मुलाकात को याद किया

प्रधानमंत्री ने बातचीत के दौरान किंग अब्दुल्ला से 2018 में हुई मुलाकात को याद किया।

03:58 PM15 दिसम्बर 2025

  • कॉपी लिंक

मोदी बोले- आतंकवाद के खिलाफ भारत और जॉर्डन की सोच एक जैसी

प्रधानमंत्री ने कहा कि आतंकवाद के खिलाफ भारत और जॉर्डन की सोच एक जैसी और साफ है। उन्होंने कहा कि किंग अब्दुल्ला के नेतृत्व में जॉर्डन ने आतंकवाद, उग्रवाद और कट्टरपंथ के खिलाफ पूरी मानवता को एक मजबूत और रणनीतिक संदेश दिया है।

मोदी ने कहा कि गाजा मुद्दे पर किंग अब्दुल्ला ने शुरू से ही बेहद सक्रिय और सकारात्मक भूमिका निभाई है। पीएम मोदी ने उम्मीद जताई कि पूरे क्षेत्र में शांति और स्थिरता कायम होगी।

03:51 PM15 दिसम्बर 2025

  • कॉपी लिंक

मोदी बोले- उर्वरक और डिजिटल तकनीक में सहयोग बढ़ाएंगे

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि इस साल भारत और जॉर्डन के बीच राजनयिक संबंधों के 75 साल पूरे हो रहे हैं। यह उपलब्धि दोनों देशों को आगे भी नई ऊर्जा के साथ काम करने की प्रेरणा देगी।

उन्होंने भरोसा जताया कि आज की बैठक से द्विपक्षीय रिश्तों को नई गति और मजबूती मिलेगी। पीएम मोदी ने कहा कि भारत और जॉर्डन व्यापार, उर्वरक, डिजिटल तकनीक, बुनियादी ढांचा और लोगों के बीच आपसी संपर्क जैसे क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाएंगे।

03:49 PM15 दिसम्बर 2025

  • कॉपी लिंक

PM मोदी ने गर्मजोशी भरे स्वागत के लिए आभार जताया

मोदी ने जॉर्डन के किंग अब्दुल्ला से मुलाकात के दौरान उनके गर्मजोशी भरे स्वागत के लिए आभार जताया।

पीएम मोदी ने कहा कि किंग अब्दुल्ला ने भारत–जॉर्डन संबंधों को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए बेहद सकारात्मक सुझाव साझा किए हैं। उन्होंने भारत के प्रति दोस्ती और मजबूत प्रतिबद्धता के लिए भी किंग का धन्यवाद किया।

03:47 PM15 दिसम्बर 2025

  • कॉपी लिंक

मोदी और किंग अब्दुल्ला के बीच द्विपक्षीय बैठक शुरू

PM मोदी और जॉर्डन किंग अब्दुल्ला के बीच द्विपक्षीय बातचीत शुरू हो गई है।

03:28 PM15 दिसम्बर 2025

  • कॉपी लिंक

2018 में किंग अब्दुल्ला को लेने एयरपोर्ट पहुंचे थे मोदी

जॉर्डन के किंग अब्दुल्ला 27 फरवरी 2018 को भारत दौर पर आए थे। इस दौरान मोदी प्रोटोकॉल तोड़कर एयरपोर्ट पर उनका स्वागत करने पहुंचे थे। दोनों नेताओं की एक महीने में यह दूसरी मुलाकात थी।

03:04 PM15 दिसम्बर 2025

  • कॉपी लिंक

किंग अब्दुल्ला से मिले मोदी, महल में स्वागत हुआ

मोदी ने जॉर्डन के किंग अब्दुल्ला से हुसैनिया पैलेस (महल) में मुलाकात की है। हुसैनिया पैलेस पहुंचने पर पीएम का औपचारिक स्वागत किया गया। थोड़ी देर में पीएम और किंग अब्दुल्ला के बीच द्विपक्षीय बातचीत होगी।

02:49 PM15 दिसम्बर 2025

  • कॉपी लिंक

पीएम मोदी ने जॉर्डन पहुंचने की हाइलाइट्स शेयर कीं

02:26 PM15 दिसम्बर 2025

  • कॉपी लिंक

क्या है हुसैनिया पैलेस

हुसैनिया पैलेस जॉर्डन की राजधानी अम्मान का प्रमुख शाही महल है। इसका इस्तेमाल विदेशी राष्ट्राध्यक्षों के औपचारिक स्वागत और द्विपक्षीय बैठकों के लिए किया जाता है।

यहां मुलाकात होना जॉर्डन के कूटनीतिक महत्व और सम्मान को दर्शाता है।

(फाइल फोटो)

(फाइल फोटो)

01:54 PM15 दिसम्बर 2025

  • कॉपी लिंक

किंग अब्दुल्ला से हुसैनिया पैलेस में मिलेंगे मोदी

प्रधानमंत्री मोदी अब से थोड़ी देर में जॉर्डन किंग अब्दुल्ला के साथ हुसैनिया पैलेस में मुलाकात करेंगे। हुसैनिया पैलेस पहुंचने पर पीएम मोदी का औपचारिक स्वागत किया जाएगा।

01:46 PM15 दिसम्बर 2025

  • कॉपी लिंक

जॉर्डन किंग मोहम्मद साहब के सबसे करीबी वंशज

जॉर्डन के किंग अब्दुल्ला द्वितीय को पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब का सबसे करीबी वंशज माना जाता है। उनका संबंध सीधे हाशिमी वंश से है। मोहम्मद साहब कुरैश कबीले से थे।

कुरैश कबीले की एक शाखा बनू हाशिम थी। इसी बनू हाशिम से हाशिमी वंश शुरू हुआ, जिसे इस्लाम में सबसे प्रतिष्ठित वंश माना जाता है।

पैगंबर मोहम्मद साहब की बेटी हजरत फातिमा, उनके दामाद हजरत अली, उनके बेटे हसन और हुसैन आगे चलकर कई पीढ़ियों बाद मक्का के शरीफ बने। मक्का के शरीफ ही बाद में हाशिमी राजवंश के शासक बने।

जॉर्डन के शासक हाशिमी राजवंश से आते हैं। इस राजवंश ने करीब 700 साल तक मक्का पर शासन किया। पहले जॉर्डन के राजा शरीफ हुसैन बिन अली थे। मौजूदा राजा अब्दुल्ला द्वितीय, उन्हीं के पड़पोते हैं। इस तरह उनका वंश सीधे पैगंबर मोहम्मद साहब से जुड़ता है।

जॉर्डन एक संवैधानिक राजशाही है, जहां राजा बनने की प्रक्रिया संविधान में तय है। जॉर्डन का संविधान कहता है कि सत्ता का उत्तराधिकारी हाशिमी राजवंश से ही होगा और राजगद्दी पिता से बेटे को मिलेगी।

ये तस्वीर किंग अब्दुल्ला (दाएं से दूसरे), उनकी पत्नी क्वीन रानिया (बाएं से दूसरी) बेटी प्रिंसेज सलमा (एकदम दाएं) और बेटे क्राउन प्रिंस हुसैन (बाएं) की है।

ये तस्वीर किंग अब्दुल्ला (दाएं से दूसरे), उनकी पत्नी क्वीन रानिया (बाएं से दूसरी) बेटी प्रिंसेज सलमा (एकदम दाएं) और बेटे क्राउन प्रिंस हुसैन (बाएं) की है।

01:20 PM15 दिसम्बर 2025

  • कॉपी लिंक

भारत-जॉर्डन रिश्ते के 75 साल पूरे

भारत और जॉर्डन ने 1950 में राजनयिक संबंध स्थापित किए थे, जिसके 2025 में 75 साल पूरे हो गए हैं। मोदी इसी मौके पर जॉर्डन जा रहे हैं।

भारत, जॉर्डन का चौथा सबसे बड़ा ट्रेड पार्टनर है। दोनों देशों के बीच 2023-24 में 26,033 करोड़ रुपए का व्यापार हुआ। इसमें भारत का निर्यात करीब 13,266 करोड़ रुपए था। दोनों देशों ने द्विपक्षीय व्यापार को बढ़ाकर 5 अरब डॉलर यानी 45,275 करोड़ करने का लक्ष्य रखा है।

भारत, जॉर्डन से बड़ी मात्रा में रॉक फॉस्फेट और फर्टिलाइजर का कच्चा माल खरीदता है। भारत के कुल रॉक फॉस्फेट आयात में जॉर्डन की हिस्सेदारी करीब 40% है।

दूसरी तरफ जॉर्डन भारत से मशीनरी, पेट्रोलियम, अनाज, रसायन, मीट, ऑटो पार्ट्स और उद्योगों से जुड़े उत्पादों का आयात करता है। भारतीय कंपनियों ने जॉर्डन के फॉस्फेट और टेक्सटाइल सेक्टर में 1.5 अरब डॉलर से ज्यादा का निवेश किया है।

12:56 PM15 दिसम्बर 2025

  • कॉपी लिंक

सुदेशना ने पीएम के सामने सांस्कृतिक परफॉर्मेंस दी

12:26 PM15 दिसम्बर 2025

  • कॉपी लिंक

PM से मुलाकात पर भारतीय मूल के शख्स ने खुशी जताई

12:09 PM15 दिसम्बर 2025

  • कॉपी लिंक

मोदी के सामने कलाकारों ने सांस्कृतिक नृत्य किया

12:02 PM15 दिसम्बर 2025

  • कॉपी लिंक

जॉर्डन में भारतीय समुदाय के लोगों से मिले मोदी

PM मोदी के होटल पहुंचने पर प्रवासी भारतीयों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। पीएम ने भारतीय समुदाय के लोगों से मुलाकात और बातचीत की।

11:50 AM15 दिसम्बर 2025

  • कॉपी लिंक

जॉर्डन किंग से मिलने प्रोटोकॉल तोड़कर एयरपोर्ट गए थे मोदी

जॉर्डन के किंग अब्दुल्ला 27 फरवरी 2018 को भारत दौर पर आए थे। इस दौरान मोदी प्रोटोकॉल तोड़कर एयरपोर्ट पर उनका स्वागत करने पहुंचे थे। दोनों नेताओं की एक महीने में यह दूसरी मुलाकात थी।

इससे पहले 10 फरवरी को पीएम मोदी फिलिस्तीन की ऐतिहासिक यात्रा पर जा रहे थे। उस समय भारत से फिलिस्तीन जाने की कोई सीधी उड़ान नहीं थी। इसी वजह से मोदी का विमान जॉर्डन की राजधानी अम्मान में उतरा।

यह यात्रा केवल 2 घंटे की ट्रांजिट विजिट थी। आमतौर पर ऐसे स्टॉप पर सिर्फ औपचारिक अधिकारी मिलते हैं, लेकिन इतने कम समय के बावजूद जॉर्डन के किंग अब्दुल्ला मोदी से मिलने पहुंचे। दोनों नेताओं की मुलाकात एयरपोर्ट के पास ही हुई।

11:33 AM15 दिसम्बर 2025

  • कॉपी लिंक

PM मोदी का औपचारिक स्वागत किया गया

जॉर्डन के अम्मान पहुंचने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का औपचारिक स्वागत किया गया। जॉर्डन के प्रधानमंत्री जाफर हसन ने हवाई अड्डे पर उनका स्वागत किया।

11:21 AM15 दिसम्बर 2025

  • कॉपी लिंक

IMEC कॉरिडोर पर भी चर्चा संभव

भारत में साल 2023 में G20 समिट के दौरान पहली बार इंडिया मिडिल ईस्ट यूरोप इकोनॉमिक कॉरिडोर (IMEC) का ऐलान हुआ। यह एक इंटरनेशनल ट्रेड रूट का प्लान है, जिसके जरिए भारत का सामान मिडिल ईस्ट से होते हुए यूरोप तक पहुंचाया जाएगा।

IMEC को चीन के बेल्ट एंड रोड इनिशिएटिव (BRI) का विकल्प बताया जा रहा है। BRI भी एक इंटरनेशनल रूट है जिसमें एशिया, अफ्रीका और यूरोप को जोड़ने का प्लान है। इसकी शुरुआत 2013 में हो चुकी है।

IMEC के ऐलान के करीब 1 महीने बाद 7 अक्टूबर को हमास ने इजराइल पर हमला शुरू कर दिया। इससे IMEC के भविष्य पर सवाल उठाए जाने लगे। 2 साल बाद गाजा जंग के रुकते ही एक बार फिर ये कॉरिडोर चर्चा में आ गया है।

11:20 AM15 दिसम्बर 2025

  • कॉपी लिंक

जॉर्डन और इजराइल में काम बाकी

IMEC कॉरिडोर में भारत, संयुक्त अरब अमीरात (UAE), सऊदी अरब, जॉर्डन, इजराइल, ग्रीस, इटली, फ्रांस, अमेरिका, यूरोपीय यूनियन और जर्मनी शामिल हैं। इसका मकसद यूरोप, मिडिल ईस्ट और भारत के बीच व्यापार को बढ़ाने के लिए एक ट्रेड रूट तैयार करना है।

इस प्रोजेक्ट के तहत यूरोप, मिडिल-ईस्ट और भारत को समुद्री और रेल मार्ग के जरिए जोड़ा जाएगा।

सऊदी अरब में 1200 किमी का रेलमार्ग पहले ही तैयार है। जॉर्डन से लेकर इजराइल तक रेलमार्ग पर काम होना बाकी है। इसमें तेजी लाने के लिए मोदी के दौरे को अहम माना जा रहा है।

11:20 AM15 दिसम्बर 2025

  • कॉपी लिंक

यूरोप तक जल्दी पहुंचेगा भारत का सामान

IMEC को यूरोप और साउथ एशिया को सीधा जोड़ने वाला नया ट्रेड रूट माना जा रहा है। अभी भारत से यूरोप तक कार्गो स्वेज कैनाल और लाल सागर से होकर गुजरता है। यह समुद्री रूट लंबा और भीड़भाड़ वाला है। इसमें समय भी ज्यादा लगता है।

IMEC कॉरिडोर की कुल लंबाई 6 हजार किलोमीटर है। इसमें यूरोप से इजराइल और UAE से भारत के बीच 3500 किलोमीटर लंबा समुद्री मार्ग भी शामिल है।

भारत से कार्गो पहले समुद्री रास्ते से UAE या सऊदी अरब पहुंचेगा। वहां से रेल के जरिए जॉर्डन और इजराइल होते हुए सीधे यूरोप तक भेज दिया जाएगा।

अटलांटिक काउंसिल की रिपोर्ट के मुताबिक कॉरिडोर के बनने के बाद भारत से यूरोप तक सामान पहुंचाने में करीब 40% समय बचेगा। साथ ही लागत में भी 30% की कमी आएगी।

अभी भारत से किसी भी कार्गो शिप को जर्मनी पहुंचने में 36 दिन लगते हैं। इस रूट से 14 दिन की बचत होगी।

अभी भारत से किसी भी कार्गो शिप को जर्मनी पहुंचने में 36 दिन लगते हैं। इस रूट से 14 दिन की बचत होगी।

11:19 AM15 दिसम्बर 2025

  • कॉपी लिंक

जॉर्डन मिडिल ईस्ट का इकलौता देश जहां तेल नहीं

जॉर्डन मिडिल ईस्ट का इकलौता देश है, जिसे ‘नो ऑयल’ देश कहा जाता है। हालांकि इजराइल, लेबनान, यमन और बहरीन जैसे देशों में भी तेल का उत्पादन लगभग न के बराबर होता है, लेकिन इन देशों में थोड़ा बहुत तेल होने या भविष्य में ज्यादा तेल होने की संभावना है। इसलिए ये देश नो ऑयल देश नहीं कहे जाते।

दरअसल, मिडिल ईस्ट के जिन देशों में तेल के विशाल भंडार हैं, वहां करोड़ों साल पहले समुद्र मौजूद था। समुद्री जीव मरने के बाद वहां के तलछटी चट्टानों में कीचड़, रेत और मिट्टी के साथ दबकर तेल में बदल गए।

दूसरी तरफ जॉर्डन का ज्यादातर हिस्सा रेगिस्तानी और पहाड़ी चट्टानों से बना है, जो समुद्र के नीचे नहीं था, इसलिए यहां तेल बनने की प्रक्रिया नहीं हो पाई।

तेल न होने के बावजूद जॉर्डन के पास फॉस्फेट और पोटाश अच्छी मात्रा में है। ये दोनों उर्वरकों में इस्तेमाल होते हैं और जॉर्डन की अर्थव्यवस्था के लिए बहुत अहम हैं।

11:18 AM15 दिसम्बर 2025

  • कॉपी लिंक

ये खबर भी पढ़ें…

दुनिया के 5 ताकतवर देशों का ग्रुप बना रहे ट्रम्प: इसमें भारत, रूस और चीन शामिल होंगे, G7 को C5 से रिप्लेस करने का प्लान

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प भारत, रूस, चीन और जापान के साथ एक नया ग्रुप कोर फाइव (C5) लाने पर विचार कर रहे हैं। अमेरिकी वेबसाइट पॉलीटिको के मुताबिक यह मंच ग्रुप सेवन (G7) देशों की जगह लेगा। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…

Source link

Tags: AbdullahfertilizerJordanKingModiNarendratradeUpdatevisitअबदललआतकवदककगखलफजरडनजसदवपकषयबठकबलभरतममदमहलसचसथसवगतहआहसनय
Share197Tweet123Send

Related Posts

Aaj Ka Shabd Pash Mahadevi Verma Poem Rupasi Tera Ghan Kesh – Amar Ujala Kavya – आज का शब्द:पाश और महादेवी वर्मा की कविता
Hindi News

Aaj Ka Shabd Pash Mahadevi Verma Poem Rupasi Tera Ghan Kesh – Amar Ujala Kavya – आज का शब्द:पाश और महादेवी वर्मा की कविता

January 27, 2026
IMD Weather Update Today snowfall Uttarakhand himachal jammu kashmir cold Wave Alert Rajasthan UP MP rain
Hindi News

IMD Weather Update Today snowfall Uttarakhand himachal jammu kashmir cold Wave Alert Rajasthan UP MP rain

January 26, 2026
Aaj Ka Meen Rashifal 27 January 2026: अपने खर्चों को कंट्रोल करें, मन में नेगेटिव विचारों को बढ़ाने ना दें
Hindi News

Aaj Ka Meen Rashifal 27 January 2026: अपने खर्चों को कंट्रोल करें, मन में नेगेटिव विचारों को बढ़ाने ना दें

January 26, 2026
गैंगस्टर गोल्डी बराड़ के माता-पिता श्री मुक्तसर साहिब से गिरफ्तार, 2024 के मामले में हुई कार्रवाई
Hindi News

गैंगस्टर गोल्डी बराड़ के माता-पिता श्री मुक्तसर साहिब से गिरफ्तार, 2024 के मामले में हुई कार्रवाई

January 26, 2026
Load More
  • Trending
  • Comments
  • Latest
9 Festivals to Celebratein August in India

9 Festivals to Celebratein August in India

August 8, 2025
Corruption cases against govt officials: SC bats for striking balance | Latest News India

Corruption cases against govt officials: SC bats for striking balance | Latest News India

August 5, 2025
Guru Randhawa – SIRRA ( Official Video )

Guru Randhawa – SIRRA ( Official Video )

July 1, 2025
Baharon Phool Barsao – Suraj – Rajendra Kumar, Vyjayanthimala – Old Hindi Songs

Baharon Phool Barsao – Suraj – Rajendra Kumar, Vyjayanthimala – Old Hindi Songs

0
Phool Maangu Na Bahaar Maangu – Video Song | Raja | Madhuri Dixit & Sanjay Kapoor

Phool Maangu Na Bahaar Maangu – Video Song | Raja | Madhuri Dixit & Sanjay Kapoor

0
Dil Ka Rishta Song – Aishwarya Rai,Arjun Rampal, Alka Yagnik,Udit Narayan,Kumar Sanu, Nadeem-Shravan

Dil Ka Rishta Song – Aishwarya Rai,Arjun Rampal, Alka Yagnik,Udit Narayan,Kumar Sanu, Nadeem-Shravan

0
UK PM Keir Starmer quits

UK PM Keir Starmer quits

June 22, 2026
Psychology of walking on same path: Psychology says people who take the same route every day aren’t boring, they may be reducing mental overload in a stressful world

Psychology of walking on same path: Psychology says people who take the same route every day aren’t boring, they may be reducing mental overload in a stressful world

June 22, 2026
Legendary Economist Alan Greenspan, Former US Fed Chair, Dies at 100

Legendary Economist Alan Greenspan, Former US Fed Chair, Dies at 100

June 22, 2026
India News Online

24x7 Online News From India
India News Online is your news, entertainment, music fashion website. We provide you with the latest breaking news and videos straight from the entertainment industry.

Categories

  • Business
  • Entertainment
  • Health
  • Hindi News
  • Hindi Songs
  • India
  • International
  • Lifestyle
  • Panjab
  • Politics
  • Punjabi Songs
  • Sports
  • Technology
  • Travel
  • Uncategorized
No Result
View All Result

Recent Posts

  • UK PM Keir Starmer quits
  • Psychology of walking on same path: Psychology says people who take the same route every day aren’t boring, they may be reducing mental overload in a stressful world
  • Legendary Economist Alan Greenspan, Former US Fed Chair, Dies at 100
  • Home
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Privacy Policy
  • Cookie Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact

Copyright © 2021 - India News Online.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • India
    • Punjab
    • International
    • Entertainment
  • Hindi News
  • Politics
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Technology
  • Lifestyle
  • Video
  • Travel
  • Game

Copyright © 2021 - India News Online.