• Latest
  • Trending
  • All
pm narendra modi first visit of us in 1993 | पहले अमेरिकी दौरे पर खो गया था मोदी का पासपोर्ट: आडवाणी ने कहा था- क्लीन शेव होकर जाना; साथियों ने सुनाए कई रोचक किस्से – Gujarat News

pm narendra modi first visit of us in 1993 | पहले अमेरिकी दौरे पर खो गया था मोदी का पासपोर्ट: आडवाणी ने कहा था- क्लीन शेव होकर जाना; साथियों ने सुनाए कई रोचक किस्से – Gujarat News

2 years ago
UCC will be implemented in Maharashtra after committee report: CM Fadnavis

UCC will be implemented in Maharashtra after committee report: CM Fadnavis

1 hour ago
Ganga Aarti Held at London Thames River

Ganga Aarti Held at London Thames River

1 hour ago
IAF S-400 Missile System Operation Sindoor

IAF S-400 Missile System Operation Sindoor

2 hours ago
Ganesh Chaturthi kicks off in Mumbai with grandeur

Ganesh Chaturthi kicks off in Mumbai with grandeur

2 hours ago
History-sheeter linked to killing of 70-year-old in road rage incident; held after 8 years in Lucknow

History-sheeter linked to killing of 70-year-old in road rage incident; held after 8 years in Lucknow

2 hours ago
चीन ने LAC पर सेना की तैनाती में कमी की लेकिन खतरा बरकरार, रक्षा मंत्रालय की रिपोर्ट में खुलासा

चीन ने LAC पर सेना की तैनाती में कमी की लेकिन खतरा बरकरार, रक्षा मंत्रालय की रिपोर्ट में खुलासा

4 hours ago
घर-घर विराजेंगे गणपति बप्पा, देशभर में गणेशोत्सव की भव्य शुरुआत

घर-घर विराजेंगे गणपति बप्पा, देशभर में गणेशोत्सव की भव्य शुरुआत

4 hours ago
Rajasthan Municipal Election Result 2026 Live: BJP vs Congress, who is winning where?

Rajasthan Municipal Election Result 2026 Live: BJP vs Congress, who is winning where?

4 hours ago
life lessons: Quote of the day by Dolly Parton, ‘The way I see it, if you want the rainbow, you gotta put up with the rain’ teaches powerful life Lessons on why resilience, hope, patience, perseverance can turn life’s toughest moments into success

9 hours ago
ड्रैगन के बदले सुर:पीएम मोदी-जिनपिंग मुलाकात के बाद भरोसा बहाली की बात, सीमा से कारोबार तक क्या बदलेगा? – Pm Modi Xi Jinping Meeting China India Relations Trust Restoration

ड्रैगन के बदले सुर:पीएम मोदी-जिनपिंग मुलाकात के बाद भरोसा बहाली की बात, सीमा से कारोबार तक क्या बदलेगा? – Pm Modi Xi Jinping Meeting China India Relations Trust Restoration

10 hours ago
होर्मुज फिर तनाव! केशम द्वीप के पास ईरानी जहाज पर हमला, एक की मौत और चार घायल – Iran cargo vessel hit Qeshm island security tensions strait of hormuz USA Israel ntc ntyv

होर्मुज फिर तनाव! केशम द्वीप के पास ईरानी जहाज पर हमला, एक की मौत और चार घायल – Iran cargo vessel hit Qeshm island security tensions strait of hormuz USA Israel ntc ntyv

11 hours ago
Chandigarh News:पलसौरा में 32 ग्राम हेरोइन के साथ युवक गिरफ्तार, पहले भी दर्ज है मामला – Youth Arrested In Palsora With 32 Grams Of Heroin; Prior Case Already Registered Against Him

Chandigarh News:पलसौरा में 32 ग्राम हेरोइन के साथ युवक गिरफ्तार, पहले भी दर्ज है मामला – Youth Arrested In Palsora With 32 Grams Of Heroin; Prior Case Already Registered Against Him

12 hours ago
Monday, September 14, 2026
  • PRESS RELEASE
  • ADVERTISE
  • CONTACT
  • Game
India News Online
  • Home
  • News
    • India
    • Punjab
    • International
    • Entertainment
  • Hindi News
  • Politics
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Technology
  • Lifestyle
  • Video
    • All
    • Hindi Songs
    • Punjabi Songs
    JMA – Ninja & Deep Jandu [Official MV] Kaptaan

    JMA – Ninja & Deep Jandu [Official MV] Kaptaan

    Built Different (Official Music Video) Saabi Bhinder | Cheetah | New Punjabi Songs 2026

    Built Different (Official Music Video) Saabi Bhinder | Cheetah | New Punjabi Songs 2026

    Wapaar 2 (Official Video) Gaggu Sajjan Ft. Jashnmeet | AS Digital | New Punjabi Song 2026

    Wapaar 2 (Official Video) Gaggu Sajjan Ft. Jashnmeet | AS Digital | New Punjabi Song 2026

    Bankiye Naarey – The Graceful Maiden (Official Video) | Satinder Sartaaj | J Sandeep |  Punjabi Song

    Bankiye Naarey – The Graceful Maiden (Official Video) | Satinder Sartaaj | J Sandeep | Punjabi Song

    DEKHI JA – Parmish Verma Ft. Kiran Bajwa | Victory Lap (Official Music Video)

    DEKHI JA – Parmish Verma Ft. Kiran Bajwa | Victory Lap (Official Music Video)

    Gori Gori Veeni (Remix) : Harbhajan Shera Ft.Sudesh Kumari | Punjabi Song 2026 |  @FinetouchMusic

    Gori Gori Veeni (Remix) : Harbhajan Shera Ft.Sudesh Kumari | Punjabi Song 2026 | @FinetouchMusic

    Sarpanch Title Track | Gulab Sidhu | Dev Kharoud | Avvy Sra | Ohri Productions | Rel 10th July 2026

    Sarpanch Title Track | Gulab Sidhu | Dev Kharoud | Avvy Sra | Ohri Productions | Rel 10th July 2026

    DESI PUNJABI PLAYLIST THAT GETS YOUR VIBE 😌🎧

    DESI PUNJABI PLAYLIST THAT GETS YOUR VIBE 😌🎧

    New Punjabi Song 2026 💝 | Best Punjabi Love Song | Heart Touching Punjabi Songs | Punjabi Song

    New Punjabi Song 2026 💝 | Best Punjabi Love Song | Heart Touching Punjabi Songs | Punjabi Song

  • Travel
  • Game
No Result
View All Result
India News
No Result
View All Result
Home Hindi News

pm narendra modi first visit of us in 1993 | पहले अमेरिकी दौरे पर खो गया था मोदी का पासपोर्ट: आडवाणी ने कहा था- क्लीन शेव होकर जाना; साथियों ने सुनाए कई रोचक किस्से – Gujarat News

by India News Online Team
September 23, 2024
in Hindi News
0
pm narendra modi first visit of us in 1993 | पहले अमेरिकी दौरे पर खो गया था मोदी का पासपोर्ट: आडवाणी ने कहा था- क्लीन शेव होकर जाना; साथियों ने सुनाए कई रोचक किस्से – Gujarat News
Share on FacebookShare on TwitterShare on Email

अमेरिकन जनप्रतिनिधि के साथ। बाएं से जी किशन रेड्डी, अनंत कुमार, नरेंद्र मोदी, हरिशंकर गुप्ता, नरेश रावल और बाला सुब्रमण्यम।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन दिन के अमेरिका दौरे पर हैं। मोदी पहली बार 1993 में अमेरिका गए थे। उस समय वे एक महीने तक अमेरिका में रहे थे। इसके बाद 10 दिनों के लिए अमेरिका से ही जर्मनी गए थे। हाल ही में दिव्य भास्कर ने 1993 में मोदी के साथ अमेरिका गए

.

1993 में अमेरिका क्यों गए थे मोदी?

व्हाइट हाउस के बाहर बाएं से... किशन रेड्डी, नरेंद्र मोदी, बालासुब्रमण्यम और जे. वाल्टर्स।

व्हाइट हाउस के बाहर बाएं से… किशन रेड्डी, नरेंद्र मोदी, बालासुब्रमण्यम और जे. वाल्टर्स।

अमेरिकन काउंसिल ऑफ यंग पॉलिटिकल लीडर्स अमेरिका सहित अन्य देशों के युवा राजनेताओं के लिए एक एक्सचेंज प्रोग्राम चलाता है, जिसके तहत भारत से सात युवा राजनेता अमेरिका पहुंचे थे। इन सात युवा राजनेताओं में कांग्रेस के 3, जिनमें आंध्र प्रदेश से पोंगुलेटी सुधाकर रेड्डी, गुजरात से नरेश रावल और दिल्ली से हरिशंकर गुप्ता, बीजेपी से 3, जिनमें गुजरात से नरेंद्र मोदी, कर्नाटक से किशन रेड्डी, अनंत कुमार और तमिलनाडु से जनता दल से बाला सुब्रमण्यम शामिल थे। इनमें से अनंत कुमार और बाला सुब्रमण्यम का निधन हो चुका है। सुधाकर रेड्डी और नरेश रावल फिलहाल बीजेपी में हैं। मोदी की अमेरिका और जर्मनी की 40 दिवसीय यात्रा 10 जुलाई 1993 को शुरू हुई थी।

हम गुजराती में बात करते थे: रावल

1993 में गुजरात राज्य की चिमनभाई सरकार में उद्योग मंत्री का कार्यभार संभालने वाले नरेश रावल ने बताया- हम सुबह से शाम तक साथ ही रहते थे। उनकी बातों और विचारों से मैं उनसे शुरुआत से ही काफी प्रभावित था। उनमें एक नेता के रूप में उभरने की क्षमता थी। दूसरे राज्यों के लोग हिंदी-अंग्रेजी में बात करते थे, लेकिन मैं और मोदी सिर्फ गुजराती में बात करते थे। गुजराती समुदाय के अमेरिका में अक्सर कार्यक्रम होते रहते हैं। हम उनमें भी शामिल हुआ करते थे।

मोदी ने हेलिकॉप्टर से बाढ़ग्रस्त इलाकों का दौरा किया था

नरेश रावल और नरेंद्र मोदी।

नरेश रावल और नरेंद्र मोदी।

नरेश रावल ने कहा, हमने अमेरिका के विभिन्न शहरों की यात्रा की और बहुत कुछ देखा। उस वक्त अमेरिका के नॉर्थ और साउथ डकोटा में बाढ़ आई हुई थी तो हमें हेलिकॉप्टर से बाढ़ग्रस्त इलाकों का दौरा कर यह भी दिखाया गया कि हालात पर कैसे काबू पाया जाए। डेमोक्रेट ने रिपब्लिकन पार्टी के सदस्यों के साथ भारत नीति पर भी चर्चा की थी।

वहीं, अखिल भारतीय युवा कांग्रेस से जुड़े हरिशंकर गुप्ता ने बताया- उस दौरान उनसे विभिन्न मुद्दों पर बातचीत हुई थी। मुझे लगा कि उस दौरे की हमारी सबसे बड़ी उपलब्धि यह थी कि अमेरिकी सरकार हमें नासा ले गई और पूरा नासा दिखाया था। इसके बाद हमें व्हाइट हाउस भी घुमाया गया था।

उस समय आंध्र प्रदेश से कांग्रेस के पोंगुलेटी सुधाकर रेड्डी ने कहा- वहां, हम पहले भारतीय थे, बाद में अलग-अलग दलों के नेता। जब हम सभी दिल्ली में मिले, तभी हमने तय कर लिया था कि हम अमेरिका में पहले भारतीयों का प्रतिनिधित्व करेंगे। हमारी विचारधारा अलग हो सकती है, लेकिन हम भारतीय नागरिक और भारत के बेटे हैं। बता दें, सुधाकर रेड्डी 2019 से बीजेपी में शामिल हो चुके हैं।

मैंने चटनी वाला पावडर साथ में ले गया था

बाएं से जी. किशन रेड्डी, नरेंद्र मोदी और सुधाकर रेड्डी।

बाएं से जी. किशन रेड्डी, नरेंद्र मोदी और सुधाकर रेड्डी।

अमेरिका में हम अपनी पार्टी का नाम तभी बताते थे, जब किसी को अपना परिचय देते थे। अमेरिका में हमने कांग्रेस प्रतिनिधियों, सीनेट सदस्यों, कांग्रेस सदस्यों, मेयरों और गवर्नरों से मुलाकात की। खाने के बारे में बात करते हुए सुधाकर रेड्डी कहते हैं- बात भले ही 31 साल पहले को हो, लेकिन तब भी अमेरिका में कई जगह भारतीय खाना मिलता था। लेकिन, मैं फिर भी दक्षिण भारत से चटनी का पाउडर समेत कई चीजें ले गया था।

आडवाणी ने कहा- क्लीन शेव होकर जाना

जी किशन रेड्डी उस समय बीजेपी युवा मोर्चा के राष्ट्रीय महासचिव थे और वर्तमान में मोदी सरकार में कोयला-खान और खनिज मंत्री हैं। अमेरिका दौरे के लेकर उन्होंने बताया- उस वक्त मेरे पिता के निधन को पांच दिन ही हुए थे। लेकिन, पार्टी के जनादेश का सम्मान करते हुए मैं हैदराबाद से दिल्ली आया। उस समय भाजपा अध्यक्ष लालकृष्ण आडवाणी ने मेरी और नरेंद्र भाई की क्लास ली। यानी समझाया था कि अमेरिका में कैसे अनुशासन में रहना है, किससे कैसे और क्या बात करनी है। उस समय नरेंद्रभाई और मेरी दाढ़ी बढ़ी हुई थी। उन्होंने हमसे कहा था कि अमेरिका क्लीन शेव होकर जाना।

सुरेश जानी के साथ नरेंद्र मोदी।

सुरेश जानी के साथ नरेंद्र मोदी।

नरेंद्र भाई ही सवाल पूछते थे

किशन रेड्डी ने आगे बताया- जब हम अमेरिका यात्रा पर विभिन्न अधिकारियों से मिलते थे तो ज्यादातर नरेंद्र भाई ही सवाल पूछते थे। अधिकारी या कोई अन्य व्यक्ति जो भी कहता या समझाता, उसे नरेंद्रभाई डायरी में दर्ज कर लेते थे। वे हर बात को बहुत गंभीरता से सुनते थे।

तड़के सुबह मोदी पूजा-पाठ भी कर लिया करते थे- दीप्ती जानीअमेरिका में रहने वाले सुरेश जानी का 2018 में निधन हो गया। उनकी पत्नी दीप्ति जानी ने बातचीत में कहा- मेरे पति मूल रूप से मेहसाणा के रहने वाले हैं और वह 1987 में अमेरिका आए थे। वह बचपन से ही बीजेपी से जुड़े हुए थे। जब भी कोई बीजेपी नेता न्यूयॉर्क या न्यू जर्सी आता है तो वह हमारे घर पर ही रुकता था। उस समय हमारा न्यूयॉर्क शहर में एक स्टोर था और हम न्यू जर्सी में रहते थे।

सरस्वती माता की मूर्ति गिफ्ट में दी थी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ सुरेश जानी पत्नी दीप्ति, बेटे अमित के साथ।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ सुरेश जानी पत्नी दीप्ति, बेटे अमित के साथ।

दीप्तिबेन कहती हैं- 1993 में नरेंद्रभाई हमारे घर आए थे। मैंने नरेंद्रभाई से ज्यादा बात तो नहीं की, लेकिन पति और उनके बीच होने वाली बातें सुना करती थी। हमारे घर पर नरेंद्र मोदी के साथ किशन रेड्डी और अनंत कुमार भी कुछ दिन रुके थे। गुजराती होने के कारण नरेंद्र भाई का हमारे प्रति विशेष सम्मान था। नरेंद्र भाई मेरे लिए बड़े भाई जैसे हैं।

वे रोजाना सुबह पांच बजे उठ जाते थे। बाकी लोगों के जागने तक तो उनकी पूजा-पाठ भी हो जाया करती थी। उन्होंने हमें सरस्वती माता की एक मूर्ति गिफ्ट में दी थी और दूसरी बार जब वे आए, तो उन्होंने चंदन की लकड़ी से बनी गणपति की मूर्ति दी थी। सुरेश ने मोदो को एक घड़ी उपहार में दी। मोदी जब भी सुरेश से मिलते तो उन्हें उनकी दी हुई घड़ी दिखाया करते थे।

सास ने कहा था- गुजरात के सीएम बनोगे

कैलिफोर्निया में सीके पटेल के साथ नरेंद्र मोदी।

कैलिफोर्निया में सीके पटेल के साथ नरेंद्र मोदी।

दीप्तिबेन आगे कहती हैं- ‘जब नरेंद्रभाई हमारे घर से विदाई लेने वाले थे, तब मेरी सास ने उन्हें आशीर्वाद दिया था कि तुम एक दिन गुजरात के मुख्यमंत्री बनोगे। इसके साथ ही उन्हें 51 डॉलर का शगुन भी दिया था। जब नरेंद्र भाई पहली बार गुजरात के सीएम बने तो उन्होंने मेरी सास को फोन भी किया था।

जब हम एक रेस्टोरेंट में पहुंचे

एक और किस्सा शेयर करते हुए दीप्तिबेन ने बताया- मुझे आज भी अच्छी तरह से याद है। हम न्यूयॉर्क में एक भारतीय रेस्तरां में खाना खाने गए थे। वहां, हमसे कहा गया था कि 13 डॉलर में आपको 13 डिशेज दी जाएंगी। हमारे खाना खाने के बाद बिल आया तो सुरेश तुरंत बिल चुकाने लगे, लेकिन नरेंद्रभाई ने उन्हें रोक दिया और कहा कि खाने में उतने व्यंजन नहीं आए, जितने बताए गए थे। इसके बाद हमें रेस्टोरेंट्स से 5-6 डॉलर का डिस्काउंट मिल गया था। उन्होंने सुरेश को सलाह दी कि पैसों के लेन-देन में जल्दबाजी नहीं करनी चाहिए। इसके बाद उन्होंने डिस्काउंट के पैसे वेटर को टिप के तौर पर देने को कहा।

जब नरेंद्रभाई का पासपोर्ट खो गया था: रसिकभाई

कैलिफोर्निया के डिज्नीलैंड में नरेंद्र मोदी।

कैलिफोर्निया के डिज्नीलैंड में नरेंद्र मोदी।

सुरेश जानी के खास दोस्त रसिकभाई ने बताया- जब नरेंद्रभाई ने स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी की ऊंचाई देखी तो कहा था कि हम ऐसी मूर्ति गुजरात में नहीं बना सकते? मतलब कि 1993 में ही उन्होंने गुजरात में स्टैच्यू ऑफ यूनिटी बनाने का सपना देख लिया था। गुजरात के मुख्यमंत्री बनने के बाद उन्होंने इस सपने को पूरा भी कर दिखाया। रसिकभाई ने एक और किस्सा याद करते हुए कहा- उस समय नरेंद्र भाई का पासपोर्ट खो गया था। हालांकि, हमें तुरंत भारतीय दूतावास से नया पासपोर्ट मिल गया था।

मोदी हरेक मामले की जड़ तक जाते हैं: सीके पटेल

गुजरात के सी.के. पटेल कैलिफोर्निया में होटल व्यवसायी हैं। नरेंद्र मोदी इनके घर भी तीन दिन तक रुके थे। पटेल ने बताया- मेरा भाई उन्हें एयरपोर्ट पर लेने गया था। तीन दिन तक हम अलग-अलग जगहों पर गए और गुजरात के अपने कई दोस्तों से भी मिले थे।

सीके पटेल ने आगे बताया- जब वे कैलिफोर्निया आए तो बहुत गर्मी थी। उस वक्त हम तीन लोग एक नॉन एसी कार में बैठे थे, जिसकी आप कल्पना भी नहीं कर सकते। उस दौरान हम लोग बहुत बेचैन थे, लेकिन नरेंद्रभाई बिल्कुल शांत थे। वे अपने आपको हरेक जगह एडजस्ट कर लेते हैं। इसके अलावा उनमें जिज्ञासा है। जब वे कोई नई चीज देखते तो उसे देखकर संतुष्ट नहीं होते थे, बल्कि उसकी जड़ तक जाकर सारी जानकारी प्राप्त करते थे।

यूनिवर्सल स्टूडियो और डिज्नीलैंड भी देखा था

नरेंद्र मोदी के साथ सीके पटेल।

नरेंद्र मोदी के साथ सीके पटेल।

नरेंद्रभाई कैलिफोर्निया में यूनिवर्सल स्टूडियो और डिज्नीलैंड देखना चाहते थे। इसलिए हम लोग वहां भी गए थे। समुद्र तट पर स्पोर्ट्स राइड भी की थी। नरेंद्रभाई को फोटोग्राफी का बहुत शौक है। जब भी कहीं कुछ अच्छा देखते तो हमसे फोटो लेने के लिए कहते थे। उन्हें प्राचीन वस्तुएं बहुत पसंद हैं। वे उससे जुड़ी जानकारियों को बहुत गंभीरता से पढ़ते और सुनते थे।

बैग में दो जोड़ी कपड़े लेकर पहुंचे थे मोदी

पीएम मोदी से अपनी पहली मुलाकात को याद करते हुए डॉ. भरत बराई ने कहा- ‘स्वामी विवेकानंद ने 1893 में विश्व धर्म संसद में व्याख्यान दिया था। उनकी इसी 100वीं वर्षगांठ में भाग लेने के लिए भाजपा नेता मुरली मनोहर जोशी के साथ नरेंद्र मोदी शिकागो आए थे। मैं ही उन्हें लेने एयरपोर्ट गया था। उस दौरान वे हमारे घर पर 10 दिन तक रुके थे। नरेंद्र मोदी तब आरएसएस के कार्यकर्ता थे।

डॉ. भरत बराई के साथ नरेंद्र मोदी।

डॉ. भरत बराई के साथ नरेंद्र मोदी।

जब मोदी हमारे घर आए तो उनके पास 22 इंच का एक छोटा सा सूटकेस था, जिसमें दो जोड़ी ही कपड़े थे। मेरी पत्नी से उन्हें सबसे पहली बात यही कही थी कि ‘मुझे पता है कि अमेरिका में’ हफ्ते में एक दिन ही कपड़े लॉन्ड्री के लिए भेजते हो, लेकिन मैं केवल दो जोड़ी कपड़े ही लाया हूं। इसलिए मेरे कपड़े रोज धोने पड़ेगे।

पीएम मोदी का एक और किस्सा शेयर करते हुए भरतभाई कहते हैं- हम रोजान चाय पर चर्चा करते थे। उस समय देश में जो कुछ भी चल रहा था, उससे वे बहुत दुखी थे। देश के बारे में बात करते-करते एक बार अचानक उनकी आंखें नम हो गईं थीं।

भरतभाई मुस्कुराते हुए कहते हैं- जब शिकागो में पीएम मेरे घर पर थे, तब रोजाना सुबह चाय पीते समय हम अलग-अलग मुद्दों पर चर्चा करते थे। इसलिए मैं कह सकता हूं कि 31 साल पहले चाय पर चर्चा की शुरुआत मेरे ही घर से हुई थी।

Source link

Tags: GujaratModiNarendraNewsvisitअमरकआडवणककईकलनकससकहखगयजनथदरनपरपसपरटपहलमदरचकशवसथयसनएहकर
Share198Tweet124Send

Related Posts

Ganga Aarti Held at London Thames River
Hindi News

Ganga Aarti Held at London Thames River

September 14, 2026
IAF S-400 Missile System Operation Sindoor
Hindi News

IAF S-400 Missile System Operation Sindoor

September 14, 2026
चीन ने LAC पर सेना की तैनाती में कमी की लेकिन खतरा बरकरार, रक्षा मंत्रालय की रिपोर्ट में खुलासा
Hindi News

चीन ने LAC पर सेना की तैनाती में कमी की लेकिन खतरा बरकरार, रक्षा मंत्रालय की रिपोर्ट में खुलासा

September 14, 2026
घर-घर विराजेंगे गणपति बप्पा, देशभर में गणेशोत्सव की भव्य शुरुआत
Hindi News

घर-घर विराजेंगे गणपति बप्पा, देशभर में गणेशोत्सव की भव्य शुरुआत

September 14, 2026
Load More
  • Trending
  • Comments
  • Latest
9 Festivals to Celebratein August in India

9 Festivals to Celebratein August in India

August 8, 2025
Corruption cases against govt officials: SC bats for striking balance | Latest News India

Corruption cases against govt officials: SC bats for striking balance | Latest News India

August 5, 2025
Guru Randhawa – SIRRA ( Official Video )

Guru Randhawa – SIRRA ( Official Video )

July 1, 2025
UCC will be implemented in Maharashtra after committee report: CM Fadnavis

UCC will be implemented in Maharashtra after committee report: CM Fadnavis

0
COVID-19: Delhi govt-run medical colleges to re-open; students to join in phased manner

COVID-19: Delhi govt-run medical colleges to re-open; students to join in phased manner

0
WhatsApp updates terms of service, privacy policy for user data processing and Facebook integration- The New Indian Express

WhatsApp updates terms of service, privacy policy for user data processing and Facebook integration- The New Indian Express

0
UCC will be implemented in Maharashtra after committee report: CM Fadnavis

UCC will be implemented in Maharashtra after committee report: CM Fadnavis

September 14, 2026
Ganga Aarti Held at London Thames River

Ganga Aarti Held at London Thames River

September 14, 2026
IAF S-400 Missile System Operation Sindoor

IAF S-400 Missile System Operation Sindoor

September 14, 2026
India News Online

24x7 Online News From India
India News Online is your news, entertainment, music fashion website. We provide you with the latest breaking news and videos straight from the entertainment industry.

Categories

  • Business
  • Entertainment
  • Health
  • Hindi News
  • Hindi Songs
  • India
  • International
  • Lifestyle
  • Panjab
  • Politics
  • Punjabi Songs
  • Sports
  • Technology
  • Travel
  • Uncategorized
No Result
View All Result

Recent Posts

  • UCC will be implemented in Maharashtra after committee report: CM Fadnavis
  • Ganga Aarti Held at London Thames River
  • IAF S-400 Missile System Operation Sindoor
  • Home
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Privacy Policy
  • Cookie Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact

Copyright © 2021 - India News Online.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • India
    • Punjab
    • International
    • Entertainment
  • Hindi News
  • Politics
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Technology
  • Lifestyle
  • Video
  • Travel
  • Game

Copyright © 2021 - India News Online.