मनीला25 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

फिलीपींस के दक्षिणी मिंडानाओ द्वीप के पास समुद्र में शुक्रवार सुबह 7.6 तीव्रता का भूकंप आया है। इसके चलते सुनामी की चेतावनी जारी की गई थी।
फिलहाल सुनामी का खतरा टल गया है। पेसिफिक सुनामी वॉर्निंग सेंटर ने जानकारी दी कि स्थिति अब सामान्य है।
फिलीपींस की भूकंप विज्ञान एजेंसी ने कई और झटकों की चेतावनी दी। आधे घंटे तक 5.9 तीव्रता और 5.6 तीव्रता के कई झटके महसूस किए गए। एजेंसी ने विनाशकारी सुनामी आने की आशंका जताई थी।
मध्य और दक्षिणी फिलीपींस के तटीय शहरों में रहने वाले लोगों को तत्काल ऊंची जगहों पर जाने को कहा गया। फिलहाल किसी तरह के बड़े नुकसान की जानकारी नहीं है।
इससे पहले 30 सितंबर को फिलीपींस के सेबू प्रांत में 6.9 तीव्रता का भूकंप आया था। इसमें 69 लोगों की मौत हो थी, जबकि करीब 150 घायल हुए थे।
भूकंप से जुड़ी फुटेज…

भूकंप के दौरान दावाओ शहर में मापुआ स्कूल की इमरात तेजी से हिली। इसके चलते छात्रों में दहशत फैल गई।

भूकंप के बाद एक बिल्डिंग की छत गिरती नजर आई। इस दौरान एक शख्स खुद को बचाने के लिए छुपने की कोशिश करता दिखा।

भूकंप को झटकों के दौरान लोग खुद को संभालने के लिए सड़क पर लेटे नजर आए।

भूकंप के झटकों के बाद कंटेनरों में भरा पानी तेजी गिरा।

भूकंप के बाद फिलीपींस के समुद्र तटों से पानी पीछे को ओर लौट गया है। इसे सुनामी आने का प्रतीक माना जाता है।
फिलीपींस भूकंप से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
लाइव अपडेट्स
33 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
फिलीपींस में सुनामी का खतरा टला
फिलीपींस में आए भूकंप के बाद अब सुनामी का खतरा टल गया है। पेसिफिक सुनामी वॉर्निंग सेंटर ने जानकारी दी कि स्थिति अब सामान्य है और समुद्र में किसी बड़े खतरे के संकेत नहीं हैं।
लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है, लेकिन फिलहाल किसी और खतरे की आशंका नहीं है।
45 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
अब तक भूकंप का सबसे ज्यादा असर दावाओ सिटी में
भूकंप का अबतक सबसे ज्यादा असर दवाओ सिटी में देखनों को मिला है। यहां अस्पताल, स्कूल और सड़कों पर भूकंप से जुड़े कई फुटेज सामने आए हैं।
यह शहर मिंडानाओ द्वीप के दावाओ डेल सुर प्रांत का हिस्सा है। मिंडानाओ द्वीप समूह में कुल 27 प्रांत है।
56 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
इंडोनेशिया में मामूली सुनामी दर्ज की गई
इंडोनेशिया के भूकंप और सुनामी केंद्र के प्रमुख ने बताया कि देश के तटीय इलाकों में अधिकतम 17 सेंटीमीटर यानी करीब 6 इंच) ऊंची लहरें दर्ज की गई हैं।
उन्होंने कहा कि इसे हम माइनर सुनामी या छोटी सुनामी कहते हैं, यानी ऐसी लहरें जिनकी ऊंचाई 0.5 मीटर (50 सेंटीमीटर) से कम होती है।
04:14 AM10 अक्टूबर 2025
- कॉपी लिंक
भूकंप से सड़क पर खड़े वाहन झूलते नजर आए
03:55 AM10 अक्टूबर 2025
- कॉपी लिंक
भूकंप के बाद अस्पताल के बाहर अफरा-तफरी
03:44 AM10 अक्टूबर 2025
- कॉपी लिंक
फिलीपींस राष्ट्रपति ने तटीय इलाकों को खाली करने को कहा
फिलीपींस के राष्ट्रपति फर्डिनेंड मार्कोस ने मध्य और दक्षिणी फिलीपींस के कुछ तटीय क्षेत्रों को खाली करने के आदेश दिए हैं।
उन्होंने प्रभावित इलाकों के सभी लोगों से आग्रह किया है कि वे ऊंचे स्थानों पर चले जाएं तथा तट से दूर रहें, जब तक कि अधिकारी इसे सुरक्षित घोषित न कर दें।
उन्होंने फेसबुक पर कहा कि

हम यह सुनिश्चित करने के लिए चौबीसों घंटे काम कर रहे हैं कि मदद हर उस व्यक्ति तक पहुंचे जिसे इसकी आवश्यकता है।

03:29 AM10 अक्टूबर 2025
- कॉपी लिंक
भूकंप की चपेट में आए स्कूली छात्र और छात्राएं



03:22 AM10 अक्टूबर 2025
- कॉपी लिंक
अगले 2 घंटे में सुनामी आने की चेतावनी
फिलीपींस में अगले 2 घंटे में सुनामी आने की चेतावनी जारी की गई है। समुद्र तटों से पानी पीछे लौट गया है। सुनामी आने से पहले समुद्र का पानी तट से पीछे की ओर जाता है।
03:06 AM10 अक्टूबर 2025
- कॉपी लिंक
फिलीपींस के 8 इलाकों में सुनामी का खतरा
भूकंप एजेंसी ने ईस्टर्न सामर, साउदर्न लेयते, लेयते, दिनागट आइलैंड्स, सुरिगाओ डेल नॉर्टे, सुरिगाओ डेल सुर और दावाओ ओरिएंटल में सुनामी के खतरे की चेतावनी दी है।
03:03 AM10 अक्टूबर 2025
- कॉपी लिंक
फिलीपींस में जानलेवा सुनामी लहरों की चेतावनी
फिलीपींस की भूकंप विज्ञान एजेंसी ने जानलेवा सुनामी आने की चेतावनी जारी की है।
अधिकारियों के मुताबिक, स्थानीय सुनामी मॉडल के आधार पर यह अनुमान है कि समुद्र की लहरें सामान्य ज्वार से एक मीटर या उससे अधिक ऊंची हो सकती हैं। खाड़ियों में ये लहरें और भी ज्यादा ऊंची हो सकती हैं।
एजेंसी ने समुद्र तटीय इलाकों में रहने वाले लोगों से तुरंत ऊंचे स्थानों पर जाने या अंदरूनी इलाकों की ओर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचने की अपील की है।
02:54 AM10 अक्टूबर 2025
- कॉपी लिंक
इंडोनेशिया ने भी सुनामी की चेतावनी जारी की
फिलीपींस में आए भूकंप के बाद इंडोनेशिया ने भी कई क्षेत्रों के लिए सुनामी की चेतावनी जारी की है। रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक इंडोनेशिया ने उत्तरी सुलावेसी और पापुआ क्षेत्रों के लिए सुनामी की चेतावनी जारी की है।
02:52 AM10 अक्टूबर 2025
- कॉपी लिंक
फिलीपींस में 7.6 तीव्रता का भूकंप
फिलीपींस के दक्षिणी इलाके मिंडानाओ में 7.6 तीव्रता का भूकंप आया है।














![Asla – Watan Sahi [Official MV] Latest Punjabi Song – K Million Music Asla – Watan Sahi [Official MV] Latest Punjabi Song – K Million Music](https://i.ytimg.com/vi/sCuLojys0n4/maxresdefault.jpg)












