11 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

दिल्ली के नरेला में नवरात्रि मेले के पहले दिन बड़ा हादसा होते-होते टल गया। मेले में लगा झूला चलते हुए जाम हो गया और रुक गया। झूले में बैठे 50 लोग दहशत में आ गए। आधे घंटे तक लोग झूले में फंसे रहे।
घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर वायरल हो गया। कुछ लोग एंगल के सहारे झूले से बाहर निकले। एक चश्मदीद ने बताया कि घटना में दो बच्चे घायल हुए।
रात करीब 10:30 बजे दमकल विभाग को सूचना दी गई। बाउंसर ने बाकी लोगों को झूले से निकाला। घायल बच्चों को अस्पताल भेजा गया है। दिल्ली पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मेला बंद करवा दिया है। उन्होंने बताया कि आयोजकों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है।


























