हरियाणा में चुनावी माहौल के बीच आजतक के खास कार्यक्रम ‘पंचायत आजतक’ का मंच भी सज गया है. कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत और बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव भाटिया ने ‘पंचायत आजतक’ में शिरकत की. दोनों ने अपनी अपनी पार्टियों का पक्ष रखा और तमाम सवालों के जवाब दिए. बता दें कि हरियाणा में 5 अक्टूबर को मतदान होगा और नतीजे 8 अक्टूबर को घोषित होंगे. यह पूछे जाने पर कि क्या हरियाणा में व्यक्तिगत महत्वकांक्षा के चलते अपने ही बड़े नेता कांग्रेस का काम खराब कर रहे हैं. जैसे कुमारी शैलजा ने मुख्यमंत्री बनने की अपनी इच्छा जाहिर की है और चुनाव भी लड़ना चाहती थीं, लेकिन पार्टी ने उन्हें टिकट नहीं दिया. वह हरियाणा में कांग्रेस के चुनाव प्रचार से अब तक दूरी बनाती हुई दिखी हैं. क्या वह नाराज हैं?
इस सवाल के जवाब में सुप्रिया श्रीनेत ने कहा, ‘देखिए राजनीति महत्वकांक्षाओं का दूसरा नाम है. कोई महत्वकांक्षा रखता है तो इसमें क्या बुराई है. कुमारी शैलजा बड़ी सशक्त नेता हैं. वह एक दो नहीं बल्कि चार-चार, पांच-पांच चुनाव जीतकर बैठी हैं. मैंने आजतक पर उनका पूरा इंटरव्यू सुना, जिसमें उन्होंने ऐसा करारा तमाचा मारा बीजेपी को, और कहा कि शैलजा की रगों में कांग्रेस का खून है. जैसे उनके पिता कांग्रेस के झंडे में लिपटकर गए थे, वैसे ही शैलजा भी जाएंगी. इससे ज्यादा प्रतिबद्धता इंसान और क्या जता सकता है, अपनी किडनी थोड़ी न निकालकर दे देगा आजतक के मंच पर. कुमारी शैलजा को मोहरा बनाकर बीजेपी जो राजनीतिक करने की कोशिश कर रही थी, वह उनके जवाब से धड़ाम से गिर गया है.’









![JMA – Ninja & Deep Jandu [Official MV] Kaptaan JMA – Ninja & Deep Jandu [Official MV] Kaptaan](https://i.ytimg.com/vi/-dsfIh319s0/maxresdefault.jpg)











