इस्लामाबाद7 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

पुलिस इस्लामाबाद प्रेस क्लब में पत्रकार का कॉलर पकड़कर खींचती हुई।
पाकिस्तान में इस्लामाबाद के प्रेस क्लब पर गुरुवार को पुलिस ने अचानक छापा मारा और वहां प्रदर्शन कर रहे पत्रकारों और लोगों पर हमला किया। यह प्रदर्शन पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) में अत्याचारों और इंटरनेट ब्लैकआउट के खिलाफ हो रहा था।
इस घटना के बाद पूरे पाकिस्तान में नाराजगी जाहिर की गई। गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने इस घटना की जांच के आदेश दिए हैं। इस घटना से जुड़े कई वीडियो वायरल हैं जिनमें पुलिस पत्रकारों पर लाठियां चला रहे हैं।
यह हमला उस समय हुआ जब PoK में विरोध प्रदर्शन कर रही जम्मू-कश्मीर संयुक्त अवामी एक्शन कमेटी (JKJAC) के वकीलों का समूह शांतिपूर्वक प्रदर्शन कर रहा था। इस दौरान प्रदर्शनकारियों और पुलिस में झड़प शुरू हो गई।
झड़प के बाद कुछ लोग प्रेस क्लब में घुस गए। इसके बाद पुलिस ने अंदर लाठीचार्ज किया और पत्रकार भी इससे बच नहीं सके। वीडियो में पुलिस को कुछ प्रदर्शनकारियों को घसीटते हुए बाहर निकालते हुए भी दिखाया गया है।
पत्रकारों की पिटाई के 3 फुटेज…





























