• Latest
  • Trending
  • All
Pagers explode across Lebanon in attack targeting Hezbollah members | लेबनान के घरों, दुकानों और गाड़ियों में ब्लास्ट: क्या है पेजर, जिसके फटने से 4000 घायल हुए; जेब में क्यों रखते थे हिज्बुल्लाह के लड़ाके

2 years ago
UAE Exits OPEC+ Alliance: What it Means for Global Oil Markets and Energy Strategy

UAE Exits OPEC+ Alliance: What it Means for Global Oil Markets and Energy Strategy

3 hours ago
West Bengal Heads Into High-Stakes Phase 2 Polls As 3.2 Crore Set To Vote

West Bengal Heads Into High-Stakes Phase 2 Polls As 3.2 Crore Set To Vote

4 hours ago
The return of Madonna – The Hindu

The return of Madonna – The Hindu

4 hours ago
Census 2027: 3.89 lakh house listing blocks created in Uttar Pradesh

Census 2027: 3.89 lakh house listing blocks created in Uttar Pradesh

4 hours ago
Demolition of madrasa linked to UK-based cleric halted

Demolition of madrasa linked to UK-based cleric halted

6 hours ago
Long neglected, Lucknow’s Musa Bagh among 39 UP sites cleared for state protection

Long neglected, Lucknow’s Musa Bagh among 39 UP sites cleared for state protection

6 hours ago
India’s Industrial Output Growth Dips to 5-Month Low in March: Key Factors

India’s Industrial Output Growth Dips to 5-Month Low in March: Key Factors

9 hours ago
Verity Teaser Trailer is out now: Anne Hathaway and Dakota Johnson’s psychological thriller looks intriguing

Verity Teaser Trailer is out now: Anne Hathaway and Dakota Johnson’s psychological thriller looks intriguing

9 hours ago
AI researchers launch talkie, a 13B vintage language model trained on historical text with a 1930 cutoff, to see if it can replicate scientific breakthroughs (talkie)

AI researchers launch talkie, a 13B vintage language model trained on historical text with a 1930 cutoff, to see if it can replicate scientific breakthroughs (talkie)

10 hours ago
Imran Khan underwent medical procedure for eye ailment, sent back to Rawalpindi jail

Imran Khan underwent medical procedure for eye ailment, sent back to Rawalpindi jail

11 hours ago
Despite police deployment and barricades, petrol pump queues bring Hyderabad traffic to a crawl for second day

Despite police deployment and barricades, petrol pump queues bring Hyderabad traffic to a crawl for second day

11 hours ago
IdeaForge And DMP Partner To Develop Next-Generation AI Drones

IdeaForge And DMP Partner To Develop Next-Generation AI Drones

13 hours ago
Tuesday, April 28, 2026
  • PRESS RELEASE
  • ADVERTISE
  • CONTACT
  • Game
India News Online
  • Home
  • News
    • India
    • Punjab
    • International
    • Entertainment
  • Hindi News
  • Politics
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Technology
  • Lifestyle
  • Video
    • All
    • Hindi Songs
    • Punjabi Songs
    इंस्टाग्राम वाली बीबी😃90’S Old Hindi Songs🤣90s Love Song😍Udit Narayan,Alka Yagnik,Kumar Sanu song

    इंस्टाग्राम वाली बीबी😃90’S Old Hindi Songs🤣90s Love Song😍Udit Narayan,Alka Yagnik,Kumar Sanu song

    इंसानियत 😃90’S Old Hindi Songs 🥺90s Love Song 😍Udit Narayan, Alka Yagnik, Kumar Sanu songs

    इंसानियत 😃90’S Old Hindi Songs 🥺90s Love Song 😍Udit Narayan, Alka Yagnik, Kumar Sanu songs

    Kheti | Hardev Mahinangal | Amnindr Bhangu | Latest Punjabi Songs 2026 | Lipci | Mukaam records

    Kheti | Hardev Mahinangal | Amnindr Bhangu | Latest Punjabi Songs 2026 | Lipci | Mukaam records

    PANGA (Official Video) | Labh Heera | Jaskaran Grewal | New Punjabi Songs 2026 |Latest Punjabi Songs

    PANGA (Official Video) | Labh Heera | Jaskaran Grewal | New Punjabi Songs 2026 |Latest Punjabi Songs

    Asla – Watan Sahi [Official MV] Latest Punjabi Song – K Million Music

    Asla – Watan Sahi [Official MV] Latest Punjabi Song – K Million Music

    Game – Surjit Bhullar | Mista Baaz | Bittu Cheema | Latest Punjabi Song 2026

    Game – Surjit Bhullar | Mista Baaz | Bittu Cheema | Latest Punjabi Song 2026

    Latest Punjabi Hit Songs 💞 Top Punjabi Songs Collection ✨ #punjabisongs #punjabimusic

    Latest Punjabi Hit Songs 💞 Top Punjabi Songs Collection ✨ #punjabisongs #punjabimusic

    Udaariyaan 💗🫠 ~ Satinder Sartaj | Punjabi song | #song #shorts #lyrics

    Udaariyaan 💗🫠 ~ Satinder Sartaj | Punjabi song | #song #shorts #lyrics

    Diljit Dosanjh : Dealer (Official Music Video) Virk Andaaz : Da Future

    Diljit Dosanjh : Dealer (Official Music Video) Virk Andaaz : Da Future

  • Travel
  • Game
No Result
View All Result
India News
No Result
View All Result
Home Hindi News

Pagers explode across Lebanon in attack targeting Hezbollah members | लेबनान के घरों, दुकानों और गाड़ियों में ब्लास्ट: क्या है पेजर, जिसके फटने से 4000 घायल हुए; जेब में क्यों रखते थे हिज्बुल्लाह के लड़ाके

by India News Online Team
September 18, 2024
in Hindi News
0
Pagers explode across Lebanon in attack targeting Hezbollah members | लेबनान के घरों, दुकानों और गाड़ियों में ब्लास्ट: क्या है पेजर, जिसके फटने से 4000 घायल हुए; जेब में क्यों रखते थे हिज्बुल्लाह के लड़ाके
Share on FacebookShare on TwitterShare on Email

बेरूत41 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
पेजर ब्लास्ट में घायल लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। लेकिन जगह की कमी के चलते फर्श पर ही उनका इलाज किया जा रहा है। - Dainik Bhaskar

पेजर ब्लास्ट में घायल लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। लेकिन जगह की कमी के चलते फर्श पर ही उनका इलाज किया जा रहा है।

18 सितंबर को अचानक से लेबनान में घरों, सड़कों और बाजारों में लोगों की जेब में विस्फोट होने लगे। 1 घंटे तक लेबनान से लेकर सीरिया तक ब्लास्ट हुए।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ये हिजबुल्लाह को निशाना बनाते हुए किए गए सीरियल पेजर ब्लास्ट थे। इनमें अब तक 11 लोगों की जान जा चुकी है और 4 हजार से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। ये हिजबुल्लाह के कम्युनिकेशन सिस्टम पर हुआ अब तक का सबसे बड़ा हमला है।

ये पेजर आखिर है क्या, मोबाइल के दौर में हिजबुल्लाह इनका इस्तेमाल क्यों करता है और इनमें विस्फोट कैसे हुआ? 5 अहम सवालों के जवाब…

सोशल मीडिया पर वायरल हो ये तस्वीर हिजबुल्लाह के पेजर की बताई जा रही है। ब्लास्ट से पहले (बाएं) ब्लास्ट के बाद (दाएं)

सोशल मीडिया पर वायरल हो ये तस्वीर हिजबुल्लाह के पेजर की बताई जा रही है। ब्लास्ट से पहले (बाएं) ब्लास्ट के बाद (दाएं)

सवाल 1: हिजबुल्लाह पेजर्स का इस्तेमाल क्यों करता है?

जवाब किस्से से समझिए…

जगह- गाजा पट्टी, तारीख- 6 मार्च 1966

हमास का सीनियर मेंबर याह्या अय्याश अपने बचपन के दोस्त ओसामा हमद के घर में रात बिताने गया था। तभी हमद के घर में फोन बजा। अय्याश को कहा गया कि उनके पिता का फोन है, वे उससे बात करना चाहते हैं। अय्याश ने जैसे ही बात शुरू की वहां धमाका हुआ और वो मारा गया।

इजराइली सुरक्षा एजेंसी शिन बेत के पूर्व निदेशक कार्मी गिलोन बताते हैं कि इस धमाके को उनकी एजेंसी ने अंजाम दिया था। शिन बेत के एजेंट ने पैसे और इजराइली पहचान दिलाने के बदले हमद के चाचा से अय्याश के हमद से मिलने की जानकारी ली।

एक सेल्युलर फोन हमद के घर लगाया गया। हमद के चाचा को कहा गया कि इससे वे सिर्फ अय्याश की बातचीत सुनना चाहते हैं। जबकि शिनबेत ने इसमें 15 ग्राम RDX फिट कर दिया था। अय्याश जैसे ही फोन पर बात करने लगा रिमोट कंट्रोल से फोन में ब्लास्ट कर दिया गया।

ये वो घटना थी जिसके बाद हमास, हिजबुल्लाह समेत दुनिया भर में इजराइल के दुश्मन सतर्क हो गए। हमास ने जहां सैटेलाइट फोन का इस्तेमाल करना शुरू कर दिया। वहीं, हिजबुल्ला ने रेडियो वेव से चलने वाले पेजर को अपनाया।

न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक पिछले साल 7 अक्टूबर को इजराइल पर हुए हमले के बाद हिजबुल्लाह ने पेजर्स का इस्तेमाल बड़े स्तर पर शुरू किया था। ताकि इजराइल की खुफिया एजेंसी उन्हें ट्रैक न कर पाए।

सवाल 2: इजराइल से बचने के लिए हिजबुल्लाह जिस पेजर का इस्तेमाल करता है वो क्या है?

जवाब: पेजर एक वायरलेस डिवाइस होता है, जिसे बीपर के नाम से भी जानते हैं। 1950 में पहली बार पेजर का इस्तेमाल न्यूयॉर्क सिटी में हुआ। तब 40 किलोमीटर की रेंज में इसके जरिए मैसेज भेजना संभव था। 1980 के दशक में इसका इस्तेमाल पूरी दुनिया में होने लगा।

2000 के बाद वॉकीटॉकी और मोबाइल फोन ने इसकी जगह ले ली। पेजर का स्क्रीन आमतौर पर छोटा होता है, जिसमें लिमिटेड कीपैड होते हैं। इसका इस्तेमाल दो तरह से मैसेज भेजने के लिए होता है- 1. वॉयस मैसेज 2. अल्फान्यूमेरिक मैसेज। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि लेबनान में जो पेजर्स विस्फोट हुए हैं वो अल्फान्यूमेरिक हैं।

पेजर्स से मैसेज भेजने के लिए रेडियो वेव का इस्तेमाल होता है। इसे बेस स्टेशन पर लगे ट्रांसमीटर के जरिए भेजा जाता है। एडवांस पेजर्स को फोन नंबर की तरह कोड नंबर दिए जाते हैं। उस कोड को डायल करने पर सिर्फ उसी पेजर में मैसेज ट्रांसफर होते हैं। यह बातचीत का बेहद सिक्योर मीडियम होता है, जिसे आसानी से कोई सुरक्षा एजेंसी ट्रेस नहीं कर सकती है। इस तरह के डिवाइस को ट्रेस करने के लिए उसकी रेंज में होना जरूरी है।

पेजर में न GPS लगा होता है और न ही इसका IP एड्रेस होता है जिससे इसे मोबाइल फोन की तरह ट्रेस किया जाए। पेजर का नंबर बदला जा सकता है, इसकी वजह से पेजर का पता लगाना आसान नहीं होता।

पेजर की खासियत है कि एक बार चार्ज होने पर ये एक सप्ताह से ज्यादा समय तक यूज किया जा सकता है। जबकि मोबाइल को एक या दो दिन में चार्ज करना होता है। यही वजह है कि इसे रिमोट लोकेशन यानी दूर-दराज इलाके में इस्तेमाल किया जाता है।

बेस स्टेशन से इस तरह कनेक्ट होते हैं पेजर्स

बेस स्टेशन से इस तरह कनेक्ट होते हैं पेजर्स

सवाल 3: लेबनान में एक के बाद एक पेजर्स कैसे फटे?

जवाब: पेजर कैसे फटे इसे लेकर 2 तरह की थ्योरी हैं।

1. हैक कर: अमेरिकी मीडिया हाउस CNN के मुताबिक ऐसा हो सकता है कि पेजर्स को हैक कर उनमें लगी लिथियम बैटरीज को ओवरहीट कर डिटोनेट कर दिया गया हो। हालांकि, ये संभावना न के बराबर है। अमेरिका के नेशनल सिक्योरिटी एनालिस्ट डेविड केनेडी के मुताबिक जिस तरह के धमाके हुए हैं वो डिवाइस हैक कर बैटरी को ओवरहीट कर देने की वजह से नहीं हो सकते।

2. सप्लाई चेन अटैक: एक अनुमान ये लगाया जा रहा है कि पेजर्स में स्पलाई के दौरान या मैन्यूफैकच्यूरिंग के दौरान उनमें विस्फोटक लगा दिए गए हों, जो तभी डिटोनेट हों जब उन पर एक खास तरह का मैसेज पहुंचे।

एक्सपर्ट्स को इसकी आशंका ज्यादा लग रही है। अमेरिकी एनालिस्ट जॉन हल्टक्विस्ट और डेविड कैनेडी दोनों का ही मानना है कि ऐसा हुआ होगा। हिजबुल्लाह को हाल ही में पेजर्स सप्लाई किए गए थे।

ब्रिटेन की सेना में काम कर चुके अधिकारी ने नाम न बताने की शर्त पर कहा है कि पेजर्स में 10 से 20 ग्राम के हाई ग्रेड मिलिट्री विस्फोटक लगाए गए होंगे।

ब्लास्ट की इंटेंसिटी नीचे वीडियो में देखें…

सवाल 4: लेबनान के पेजर्स विस्फोट को इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर क्यों कहा जा रहा है?

जवाब: अमेरिका की हथियार बनाने वाली कंपनी लॉकहीड मार्टिन के मुताबिक इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर वो होता है जब जंग में इलेक्ट्रोमैग्नेटिक सिग्नल का इस्तेमाल होता है हमला या बचाव किया जाता है।

लेबनान में रेडियो वेव से चलने वाले कई पेजर्स में एक साथ विस्फोट हुए। इस बात की संभावना जताई जा रही है कि इजराइल ने अपने दुश्मनों को मारने के लिए इलेक्ट्रोमैग्नेटिक रेडियो वेव का इस्तेमाल कर पेजर्स पर एक कोडेड मैसेज भेजा जिससे ब्लास्ट हुए।

न्यूयॉर्क टाइम्स के मुताबिक सेंकेंड वर्ल्ड वॉर के समय से ही दुश्मनों के खात्मे के लिए इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर का तरीका अपनाया जा रहा है। इस टेक्नोलॉजी के जरिए दुश्मन देशों के ड्रोन, जैमर या फाइटर जेट को धोखा देकर उलझाया जा सकता है।

रूस-यूक्रेन जंग में भी इलेक्ट्रोनिक वॉरफेयर का खूब इस्तेमाल हुआ है। 2022 के अंत में यूक्रेन ने रूस के 400 सैनिकों को मारने का दावा किया जो एक ही जगह पर छिपे थे। यूक्रेन ने बताया कि रूसी सैनिक मोबाइल चला रहे थे। जिनके नेटवर्क सिग्नल की वजह से उनकी लोकेशन में बारे में पता चला।

सवाल 5: लेबनान में अगर इजराइली खुफिया एजेंसी ने हमला कराया है तो उसका क्या मकसद है?

जवाब: बेरूत में अमेरिकी यूनिवर्सिटी के फेलो रामी खौरी के मुताबिक संभव है कि इजराइल ने हिज्बुल्ला को मानसिक तौर पर कमजोर करने के लिए ये हमले किए हैं। इससे हिज्बुल्ला का कॉफिडेंस कम होगा।

हिज्बुल्ला पर हुआ यह हमला पहले से काफी अलग है। इसके जरिए इजराइल ने मैसेज दिया है कि उसके पास इतनी खुफिया तंत्र, टेक्नोलॉजी और ताकत है कि वह कहीं भी अपने मिशन को अंजाम दे सकता है।

लेबनान की इकोनॉमी बेहद कमजोर है। अस्पतालों में संसाधन की कमी हैं। ऐसे में इस तरह के हमले से वहां के लोगों में हिज्बुल्ला के खिलाफ नेगेटिव सेंटीमेंट पैदा कर सकता है।

हिजबुल्लाह ने इजराइल पर हमले का आरोप लगाया है और बदला लेने की चेतावनी दी है।

हिजबुल्लाह ने इजराइल पर हमले का आरोप लगाया है और बदला लेने की चेतावनी दी है।

सवाल 6: जंग के दौरान कैसे ट्रैक किया जाता है मोबाइल?

जवाब: जंग के दौरान मोबाइल ट्रैक करने के लिए लेयर-3 इलेक्ट्रॉनिक वॉर फेयर सिस्टम का इस्तेमाल होता है। इस सिस्टम में एक सैनिक वाहन दो या ज्यादा ड्रोन से कनेक्ट होता है। ड्रोन में एक खास तरह का डिवाइस जिसे सेल साइट सिम्यूलेटर कहते हैं फिट किया जाता। जब ड्रोन दुश्मन के इलाके में पहुंचता है तो वहां इस्तेमाल किए जा रहे डिवाइस का सिग्नल को कैच करता है।

इसके बाद ड्रोन सैनिक वाहन में लगे सिस्टम में फोन के सिग्नल की स्ट्रेंथ और दिशा की जानकारी भेज देता है। इससे ये पता लगाना आसान हो जाता है कि फोन कहां इस्तेमाल हो रहा है। इस तकनीक में रूस माहिर है, यूक्रेन ने रूस की ही तकनीक का इस्तेमाल कर उस पर हमला किया है।

ये खबर भी पढ़ें…

लेबनान में पेजर्स ब्लास्ट में 11 की मौत, 4000 घायल:हिजबुल्लाह मेंबर्स को बनाया निशाना, घायलों में ईरानी राजदूत भी शामिल; इजराइल पर आरोप

लेबनान में हिजबुल्लाह मेंबर्स के पेजर (कम्युनिकेशन डिवाइस) में सीरियल ब्लास्ट हुए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ब्लास्ट में 11 लोगों की मौत हो गई है। मरने वालों में हिजबुल्लाह के 2 सदस्य और 1 बच्ची भी शामिल है। वहीं 4 हजार से ज्यादा घायल हुए हैं, जिनमें से 400 की हालात गंभीर है। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…

Source link

Tags: attackexplodeHezbollahLebanonMembersPagerstargetingऔरककयगडयघयलघरजबजसकथदकनपजरफटनबलसटमरखतलडकलबननसहहएहजबललह
Share198Tweet124Send

Related Posts

Aaj Ka Shabd Pash Mahadevi Verma Poem Rupasi Tera Ghan Kesh – Amar Ujala Kavya – आज का शब्द:पाश और महादेवी वर्मा की कविता
Hindi News

Aaj Ka Shabd Pash Mahadevi Verma Poem Rupasi Tera Ghan Kesh – Amar Ujala Kavya – आज का शब्द:पाश और महादेवी वर्मा की कविता

January 27, 2026
IMD Weather Update Today snowfall Uttarakhand himachal jammu kashmir cold Wave Alert Rajasthan UP MP rain
Hindi News

IMD Weather Update Today snowfall Uttarakhand himachal jammu kashmir cold Wave Alert Rajasthan UP MP rain

January 26, 2026
Aaj Ka Meen Rashifal 27 January 2026: अपने खर्चों को कंट्रोल करें, मन में नेगेटिव विचारों को बढ़ाने ना दें
Hindi News

Aaj Ka Meen Rashifal 27 January 2026: अपने खर्चों को कंट्रोल करें, मन में नेगेटिव विचारों को बढ़ाने ना दें

January 26, 2026
गैंगस्टर गोल्डी बराड़ के माता-पिता श्री मुक्तसर साहिब से गिरफ्तार, 2024 के मामले में हुई कार्रवाई
Hindi News

गैंगस्टर गोल्डी बराड़ के माता-पिता श्री मुक्तसर साहिब से गिरफ्तार, 2024 के मामले में हुई कार्रवाई

January 26, 2026
Load More
  • Trending
  • Comments
  • Latest
9 Festivals to Celebratein August in India

9 Festivals to Celebratein August in India

August 8, 2025
Corruption cases against govt officials: SC bats for striking balance | Latest News India

Corruption cases against govt officials: SC bats for striking balance | Latest News India

August 5, 2025
Guru Randhawa – SIRRA ( Official Video )

Guru Randhawa – SIRRA ( Official Video )

July 1, 2025
UAE Exits OPEC+ Alliance: What it Means for Global Oil Markets and Energy Strategy

UAE Exits OPEC+ Alliance: What it Means for Global Oil Markets and Energy Strategy

0
Baharon Phool Barsao – Suraj – Rajendra Kumar, Vyjayanthimala – Old Hindi Songs

Baharon Phool Barsao – Suraj – Rajendra Kumar, Vyjayanthimala – Old Hindi Songs

0
Dil Ka Rishta Song – Aishwarya Rai,Arjun Rampal, Alka Yagnik,Udit Narayan,Kumar Sanu, Nadeem-Shravan

Dil Ka Rishta Song – Aishwarya Rai,Arjun Rampal, Alka Yagnik,Udit Narayan,Kumar Sanu, Nadeem-Shravan

0
UAE Exits OPEC+ Alliance: What it Means for Global Oil Markets and Energy Strategy

UAE Exits OPEC+ Alliance: What it Means for Global Oil Markets and Energy Strategy

April 28, 2026
West Bengal Heads Into High-Stakes Phase 2 Polls As 3.2 Crore Set To Vote

West Bengal Heads Into High-Stakes Phase 2 Polls As 3.2 Crore Set To Vote

April 28, 2026
The return of Madonna – The Hindu

The return of Madonna – The Hindu

April 28, 2026
India News Online

24x7 Online News From India
India News Online is your news, entertainment, music fashion website. We provide you with the latest breaking news and videos straight from the entertainment industry.

Categories

  • Business
  • Entertainment
  • Health
  • Hindi News
  • Hindi Songs
  • India
  • International
  • Lifestyle
  • Panjab
  • Politics
  • Punjabi Songs
  • Sports
  • Technology
  • Travel
  • Uncategorized
No Result
View All Result

Recent Posts

  • UAE Exits OPEC+ Alliance: What it Means for Global Oil Markets and Energy Strategy
  • West Bengal Heads Into High-Stakes Phase 2 Polls As 3.2 Crore Set To Vote
  • The return of Madonna – The Hindu
  • Home
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Privacy Policy
  • Cookie Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact

Copyright © 2021 - India News Online.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • India
    • Punjab
    • International
    • Entertainment
  • Hindi News
  • Politics
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Technology
  • Lifestyle
  • Video
  • Travel
  • Game

Copyright © 2021 - India News Online.