• Latest
  • Trending
  • All
Omar can take oath as CM of Jammu and Kashmir today | जम्मू-कश्मीर से राष्ट्रपति शासन हटा: 2018 में महबूबा मुफ्ती के इस्तीफे के बाद लगा था; आज उमर CM पद की शपथ ले सकते हैं

Omar can take oath as CM of Jammu and Kashmir today | जम्मू-कश्मीर से राष्ट्रपति शासन हटा: 2018 में महबूबा मुफ्ती के इस्तीफे के बाद लगा था; आज उमर CM पद की शपथ ले सकते हैं

2 years ago
West Asia war LIVE: Iran says talks in Qatar on implementing MoU with U.S. have concluded

West Asia war LIVE: Iran says talks in Qatar on implementing MoU with U.S. have concluded

30 mins ago
US, Iran Agree To One-Week Strait Of Hormuz De-Escalation As Qatar Talks Make ‘Positive Progress’ | World News

US, Iran Agree To One-Week Strait Of Hormuz De-Escalation As Qatar Talks Make ‘Positive Progress’ | World News

3 hours ago
Obesity Fuels Distinct Molecular Process for Invasive Breast Cancer, Study Reveals, ETHealthworld

Obesity Fuels Distinct Molecular Process for Invasive Breast Cancer, Study Reveals, ETHealthworld

4 hours ago
It’s viral: Seen the fire escape equipment for high-rise residents? Here are the details

It’s viral: Seen the fire escape equipment for high-rise residents? Here are the details

8 hours ago
Stephen Mccullagh Appeal: YouTuber Stephen McCullagh appeals life sentence after murdering pregnant girlfriend and using fake GTA livestream alibi

Stephen Mccullagh Appeal: YouTuber Stephen McCullagh appeals life sentence after murdering pregnant girlfriend and using fake GTA livestream alibi

9 hours ago
nancy guthrie: Nancy Guthrie case update: Were all the ransom notes fake? FBI investigation takes a new turn- here’s what this means for the ongoing search for Savannah Guthrie’s mother

nancy guthrie: Nancy Guthrie case update: Were all the ransom notes fake? FBI investigation takes a new turn- here’s what this means for the ongoing search for Savannah Guthrie’s mother

10 hours ago
Zee board backs promoter stake expansion to 24%

Zee board backs promoter stake expansion to 24%

10 hours ago
How China’s New Supersonic ‘Space Catapult’ Could Make Traditional Rockets Obsolete | World News

How China’s New Supersonic ‘Space Catapult’ Could Make Traditional Rockets Obsolete | World News

11 hours ago
Mumbai tree collapse raises concerns

Mumbai tree collapse raises concerns

11 hours ago
HT City Delhi Junction: Catch It Live on 2 July 2026 in Delhi, Noida and Gurugram

HT City Delhi Junction: Catch It Live on 2 July 2026 in Delhi, Noida and Gurugram

11 hours ago
Uttarakhand High Court seeks mental illness records in death penalty appeal

Uttarakhand High Court seeks mental illness records in death penalty appeal

11 hours ago
R Praggnanandhaa’s Masterclass At Grand Chess Tour Zagreb

R Praggnanandhaa’s Masterclass At Grand Chess Tour Zagreb

12 hours ago
Thursday, July 2, 2026
  • PRESS RELEASE
  • ADVERTISE
  • CONTACT
  • Game
India News Online
  • Home
  • News
    • India
    • Punjab
    • International
    • Entertainment
  • Hindi News
  • Politics
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Technology
  • Lifestyle
  • Video
    • All
    • Hindi Songs
    • Punjabi Songs
    4×4 | Gulab Sidhu | Mandy Takhar | Latest Punjabi Songs 2026 | New Punjabi Songs 2026

    4×4 | Gulab Sidhu | Mandy Takhar | Latest Punjabi Songs 2026 | New Punjabi Songs 2026

    Handeya (Official Video) Surjit Bhullar & Sudesh Kumari | New Punjabi Song 2026

    Handeya (Official Video) Surjit Bhullar & Sudesh Kumari | New Punjabi Song 2026

    पियवा किसनवा 90’S Old Hindi Songs🥰 90s Love Song😍 Udit Narayan, Alka Yagnik, Kumar Sanu songs Hindi

    पियवा किसनवा 90’S Old Hindi Songs🥰 90s Love Song😍 Udit Narayan, Alka Yagnik, Kumar Sanu songs Hindi

    Sadabahar Hindi Songs Collection | 90s Hits Hindi Song |90s Evergreen Hindi Love Songs Audio Jukebox

    Sadabahar Hindi Songs Collection | 90s Hits Hindi Song |90s Evergreen Hindi Love Songs Audio Jukebox

    90s Bollywood Wedding Songs | Evergreen Bollywood Hits | Shadi Song | Sadabahar Hindi Songs Jukebox

    90s Bollywood Wedding Songs | Evergreen Bollywood Hits | Shadi Song | Sadabahar Hindi Songs Jukebox

    आज तो बाल बाल बच गया😄90’S Old Hindi Songs🥰 90s Love Song😍 Udit Narayan, Alka Yagnik, Kumar Sanu song

    आज तो बाल बाल बच गया😄90’S Old Hindi Songs🥰 90s Love Song😍 Udit Narayan, Alka Yagnik, Kumar Sanu song

    मां से होशियारी🙏90’S Old Hindi Songs🥺90s Love Song😍Udit Narayan, Alka Yagnik, Kumar Sanu songs Hindi

    मां से होशियारी🙏90’S Old Hindi Songs🥺90s Love Song😍Udit Narayan, Alka Yagnik, Kumar Sanu songs Hindi

    भाभी ने बचाई ननद की जान 😆 90’S Old Hindi Songs 🥺90s Love Song 😍Udit Narayan, Alka Yagnik, Kumar

    भाभी ने बचाई ननद की जान 😆 90’S Old Hindi Songs 🥺90s Love Song 😍Udit Narayan, Alka Yagnik, Kumar

    When Online Love Becomes Real💞Chinese mix Hindi Songs💞Cin Klip💞Chinese Drama💞Korean Mix Hindi Songs

    When Online Love Becomes Real💞Chinese mix Hindi Songs💞Cin Klip💞Chinese Drama💞Korean Mix Hindi Songs

  • Travel
  • Game
No Result
View All Result
India News
No Result
View All Result
Home Hindi News

Omar can take oath as CM of Jammu and Kashmir today | जम्मू-कश्मीर से राष्ट्रपति शासन हटा: 2018 में महबूबा मुफ्ती के इस्तीफे के बाद लगा था; आज उमर CM पद की शपथ ले सकते हैं

by India News Online Team
October 13, 2024
in Hindi News
0
Omar can take oath as CM of Jammu and Kashmir today | जम्मू-कश्मीर से राष्ट्रपति शासन हटा: 2018 में महबूबा मुफ्ती के इस्तीफे के बाद लगा था; आज उमर CM पद की शपथ ले सकते हैं
Share on FacebookShare on TwitterShare on Email


श्रीनगर/नई दिल्ली40 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
नेशनल कॉन्फ्रेंस विधायक दल के नेता उमर अब्दुल्ला ने 11 अक्टूबर को राजभवन में एलजी मनोज सिन्हा से मुलाकात कर सरकार बनाने का दावा पेश किया था। - Dainik Bhaskar

नेशनल कॉन्फ्रेंस विधायक दल के नेता उमर अब्दुल्ला ने 11 अक्टूबर को राजभवन में एलजी मनोज सिन्हा से मुलाकात कर सरकार बनाने का दावा पेश किया था।

जम्मू-कश्मीर में नई सरकार के गठन से पहले राष्ट्रपति शासन हटाने का आदेश रविवार देर रात जारी किया गया। गृह मंत्रालय ने बताया कि राष्ट्रपति मुर्मू ने नए मुख्यमंत्री की शपथ के तुरंत पहले राष्ट्रपति शासन खत्म करने का आदेश जारी किया है।

जम्मू-कश्मीर में पिछले विधानसभा चुनाव 10 साल पहले 2014 में हुए थे। चुनाव के बाद भाजपा-पीडीपी ने गठबंधन सरकार बनाई थी। 2018 में भाजपा के समर्थन वापस लेने के बाद सरकार गिर गई थी और महबूबा मुफ्ती ने CM पद से इस्तीफा दे दिया था। तब से जम्मू-कश्मीर में राष्ट्रपति शासन लगा हुआ था।

इधर, नेशनल कॉन्फ्रेंस उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला आज मुख्यमंत्री पद की शपथ ले सकते हैं। विधानसभा चुनाव में NC ने 42, उसकी सहयोगी पार्टी कांग्रेस ने 6 और CPI(M) ने एक सीट जीती थी। रिजल्ट के बाद NC प्रमुख फारूक अब्दुल्ला ने कहा था कि उमर CM बनेंगे।

उन्हें 10 अक्टूबर की बैठक में विधायक दल का नेता चुना गया था। इसके बाद उमर ने 11 अक्टूबर की शाम श्रीनगर में राजभवन जाकर LG मनोज सिन्हा से मुलाकात की और जम्मू-कश्मीर में I.N.D.I.A. ब्लॉक की सरकार बनाने का दावा पेश किया था।

राष्ट्रपति शासन हटाने का नोटिफिकेशन देर रात जारी

राष्ट्रपति शासन हटाने की नोटिफिकेशन रविवार देर रात जारी की गई।

राष्ट्रपति शासन हटाने की नोटिफिकेशन रविवार देर रात जारी की गई।

2018 से अब तक राष्ट्रपति शासन क्यों…. 3 पॉइंट

  1. जून 2018 में राज्यपाल शासन: महबूबा मुफ्ती की सरकार गिरने के बाद राज्य संविधान की धारा 92 के अनुसार, जम्मू-कश्मीर में छह महीने के लिए ‘राज्यपाल शासन’ लगाया गया था, क्योंकि तब वहां आर्टिकल 370 नहीं हटा था। ‘राज्यपाल शासन’ की 6 महीने की अवधि खत्म होने के बाद केंद्र सरकार ने राष्ट्रपति शासन लगाया था, जिसे बाद और आगे बढ़ाया गया।
  2. 370 हटने के बाद फिर राष्ट्रपति शासन: जम्मू-कश्मीर में राष्ट्रपति शासन 31 अक्टूबर, 2019 को अनुच्छेद 370 और 35A को निरस्त करने और क्षेत्र को दो केंद्र शासित प्रदेशों – जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में विभाजित करने के बाद लगाया गया था। गृह मंत्रालय ने जम्मू-कश्मीर पुनर्गठन अधिनियम, 2019 की धारा 73 के तहत राष्ट्रपति शासन का आदेश जारी किया था।
  3. नई सरकार से पहले राष्ट्रपति शासन हटना जरूरी: नई सरकार के कार्यभार संभालने के लिए विधानसभा के कामकाज से जुड़े प्रावधानों को बहाल करना जरूरी है। राष्ट्रपति शासन के रहते हुए यह नहीं हो सकता। इसके अलावा निर्वाचित सरकार को शपथ लेने की अनुमति देने के लिए भी राष्ट्रपति शासन की घोषणा को रद्द करने की आवश्यकता है।

2 सीटों से चुनाव जीते उमर आज CM पद की शपथ ले सकते हैं

उमर ने दो सीटों से विधानसभा चुनाव जीता है। वे गांदरबल और बडगाम सीट से चुने गए हैं। दोनों सीटें NC का गढ़ रही हैं। गांदरबल सीट से उनके दादा शेख अब्दुल्ला 1977 और पिता फारूक अब्दुल्ला 1983, 1987 और 1996 में यहां से जीत चुके हैं। 2008 में जब ​उमर पहली बार सीएम बने थे, तब वे भी इसी सीट से चुनाव जीते थे।

वहीं, बडगाम सीट पर भी NC का दबदबा रहा है। पिछले 10 विधानसभा चुनावों में सिर्फ एक बार NC यहां से हारी है। दरअसल, लोकसभा चुनाव में उमर बारामुला सीट इंजीनियर राशिद से हार गए थे, इस वजह से उन्होंने दो सेफ सीटों से चुनाव लड़ा।

NC के पास अकेले ही 47 विधायकों का समर्थन चुनाव में जीते 7 निर्दलीय विधायकों में से 4 ने 10 अक्टूबर को NC को समर्थन देने का ऐलान किया था। ये चार निर्दलीय- इंदरवल से प्यारे लाल शर्मा, छम्ब से सतीश शर्मा, सूरनकोट से मोहम्मद अकरम और बनी सीट से डॉ रामेश्वर सिंह हैं।

इसके बाद उमर ने कहा था- अब हमारी संख्या बढ़कर 46 हो गई है। वहीं, एक दिन बाद 11 अक्टूबर को आम आदमी पार्टी (AAP) ने NC को समर्थन दिया था। मेहराज मलिक डोडा सीट से पार्टी के एक मात्र विधायक चुने गए हैं।

जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव रिजल्ट एनालिसिस…

नेशनल कॉन्फ्रेंस-कांग्रेस: BJP के खिलाफ गुस्से को वोट में बदला नेशनल कॉन्फ्रेंस ने 56 सीटों पर चुनाव लड़ा था, जिसमें उसे 42 पर जीत मिली। हालांकि, जीती सीटों में से 35 से ज्यादा कश्मीर रीजन की हैं। NC के सबसे बड़ी पार्टी बनने पर पॉलिटिकल एक्सपर्ट अजहर हुसैन कहते हैं-

QuoteImage

पार्टी ने आर्टिकल-370 खत्म किए जाने के खिलाफ मजबूती से आवाज उठाई। इससे BJP के खिलाफ लोगों में जो गुस्सा था, वो नेशनल कॉन्फ्रेंस के लिए वोट में बदल गया।

QuoteImage

BJP: जम्मू में दबदबा बरकरार, करीब 70% सीटें जीतीं BJP ने 2014 में सभी 25 सीटें जम्मू से जीती थीं। इस बार उसने चार सीटें ज्यादा मिलीं। हालांकि, इस बार भी सभी सीटें जम्मू में जीती हैं। BJP का स्ट्रॉन्ग होल्ड जम्मू ही है। यहीं उसे नुकसान होने का अंदेशा था, लेकिन वो अपने वोट बचा पाने में कामयाब रही।

सीट के लिहाज से पार्टी भले दूसरे नंबर पर है, लेकिन उसे सबसे ज्यादा 25.64% वोट मिले हैं। ये NC से करीब 2% ज्यादा हैं। पार्टी ने कश्मीर में 19 सीटों पर उम्मीदवार उतारे थे। इसमें गुरेज सीट पर पार्टी जीत की दावेदार थी। पार्टी कैंडिडेट फकीर मोहम्मद खान यहां सिर्फ 1132 वोट से हार गए।

PDP: बड़े-बड़े नेता हारे, BJP से दोस्ती का अब तक नुकसान पूर्व CM महबूबा मुफ्ती की पार्टी PDP इस बार सबसे ज्यादा नुकसान में रही। 2014 के मुकाबले उसे 25 सीटों का नुकसान हुआ। महबूबा मुफ्ती की बेटी इल्तिजा मुफ्ती बिजबेहरा सीट से चुनाव हार गईं। लोकसभा चुनाव में महबूबा की हार के बाद मुफ्ती परिवार और पार्टी के लिए ये दूसरा बड़ा झटका है। एक्सपर्ट इस हार की वजह BJP के साथ पुराने गठबंधन को मानते हैं।

………………………………………………….

जम्मू-कश्मीर चुनाव से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें…

जम्मू-कश्मीर में रिजल्ट के बाद 5 विधायक नॉमिनेट होंगे: 2 कश्मीरी पंडित,1 PoK का प्रतिनिधि

जम्मू-कश्मीर में 8 अक्टूबर को विधानसभा चुनाव के रिजल्ट के बाद पांच विधायकों को मनोनीत किया जाएगा। गृह मंत्रालय के आदेश पर जम्मू-कश्मीर के लेफ्टिनेंट गवर्नर मनोज सिन्हा पांच लोगों को विधानसभा के लिए नॉमिनेट करेंगे। पूरी खबर पढ़ें…

राशिद बोले- स्टेटहुड मिलने तक I.N.D.I.A.-PDP सरकार न बनाएं: उमर बोले- उनके सुझाव से भाजपा को फायदा

अवामी इत्तेहाद पार्टी के चीफ और बारामूला सांसद राशिद इंजीनियर ने कहा- ‘जब तक जम्मू-कश्मीर को राज्य का दर्जा नहीं मिलता, तब तक INDI ब्लॉक, PDP और अन्य पार्टियां राज्य में सरकार नहीं बनाएं, लेकिन एकजुट रहें।’ पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…



Source link

Tags: JammuKashmiroathOmarTodayआजइसतफउमरकजममकशमरथपदबदममफतमहबबरषटरपतललगशपथशसनससकतहहट
Share198Tweet124Send

Related Posts

Aaj Ka Shabd Pash Mahadevi Verma Poem Rupasi Tera Ghan Kesh – Amar Ujala Kavya – आज का शब्द:पाश और महादेवी वर्मा की कविता
Hindi News

Aaj Ka Shabd Pash Mahadevi Verma Poem Rupasi Tera Ghan Kesh – Amar Ujala Kavya – आज का शब्द:पाश और महादेवी वर्मा की कविता

January 27, 2026
IMD Weather Update Today snowfall Uttarakhand himachal jammu kashmir cold Wave Alert Rajasthan UP MP rain
Hindi News

IMD Weather Update Today snowfall Uttarakhand himachal jammu kashmir cold Wave Alert Rajasthan UP MP rain

January 26, 2026
Aaj Ka Meen Rashifal 27 January 2026: अपने खर्चों को कंट्रोल करें, मन में नेगेटिव विचारों को बढ़ाने ना दें
Hindi News

Aaj Ka Meen Rashifal 27 January 2026: अपने खर्चों को कंट्रोल करें, मन में नेगेटिव विचारों को बढ़ाने ना दें

January 26, 2026
गैंगस्टर गोल्डी बराड़ के माता-पिता श्री मुक्तसर साहिब से गिरफ्तार, 2024 के मामले में हुई कार्रवाई
Hindi News

गैंगस्टर गोल्डी बराड़ के माता-पिता श्री मुक्तसर साहिब से गिरफ्तार, 2024 के मामले में हुई कार्रवाई

January 26, 2026
Load More
  • Trending
  • Comments
  • Latest
9 Festivals to Celebratein August in India

9 Festivals to Celebratein August in India

August 8, 2025
Corruption cases against govt officials: SC bats for striking balance | Latest News India

Corruption cases against govt officials: SC bats for striking balance | Latest News India

August 5, 2025
Guru Randhawa – SIRRA ( Official Video )

Guru Randhawa – SIRRA ( Official Video )

July 1, 2025
Baharon Phool Barsao – Suraj – Rajendra Kumar, Vyjayanthimala – Old Hindi Songs

Baharon Phool Barsao – Suraj – Rajendra Kumar, Vyjayanthimala – Old Hindi Songs

0
Phool Maangu Na Bahaar Maangu – Video Song | Raja | Madhuri Dixit & Sanjay Kapoor

Phool Maangu Na Bahaar Maangu – Video Song | Raja | Madhuri Dixit & Sanjay Kapoor

0
Dil Ka Rishta Song – Aishwarya Rai,Arjun Rampal, Alka Yagnik,Udit Narayan,Kumar Sanu, Nadeem-Shravan

Dil Ka Rishta Song – Aishwarya Rai,Arjun Rampal, Alka Yagnik,Udit Narayan,Kumar Sanu, Nadeem-Shravan

0
West Asia war LIVE: Iran says talks in Qatar on implementing MoU with U.S. have concluded

West Asia war LIVE: Iran says talks in Qatar on implementing MoU with U.S. have concluded

July 2, 2026
US, Iran Agree To One-Week Strait Of Hormuz De-Escalation As Qatar Talks Make ‘Positive Progress’ | World News

US, Iran Agree To One-Week Strait Of Hormuz De-Escalation As Qatar Talks Make ‘Positive Progress’ | World News

July 2, 2026
Obesity Fuels Distinct Molecular Process for Invasive Breast Cancer, Study Reveals, ETHealthworld

Obesity Fuels Distinct Molecular Process for Invasive Breast Cancer, Study Reveals, ETHealthworld

July 2, 2026
India News Online

24x7 Online News From India
India News Online is your news, entertainment, music fashion website. We provide you with the latest breaking news and videos straight from the entertainment industry.

Categories

  • Business
  • Entertainment
  • Health
  • Hindi News
  • Hindi Songs
  • India
  • International
  • Lifestyle
  • Panjab
  • Politics
  • Punjabi Songs
  • Sports
  • Technology
  • Travel
  • Uncategorized
No Result
View All Result

Recent Posts

  • West Asia war LIVE: Iran says talks in Qatar on implementing MoU with U.S. have concluded
  • US, Iran Agree To One-Week Strait Of Hormuz De-Escalation As Qatar Talks Make ‘Positive Progress’ | World News
  • Obesity Fuels Distinct Molecular Process for Invasive Breast Cancer, Study Reveals, ETHealthworld
  • Home
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Privacy Policy
  • Cookie Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact

Copyright © 2021 - India News Online.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • India
    • Punjab
    • International
    • Entertainment
  • Hindi News
  • Politics
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Technology
  • Lifestyle
  • Video
  • Travel
  • Game

Copyright © 2021 - India News Online.