12:22 AM, 01-Jan-2026
दिल्ली में जश्न के साथ नए साल 2026 का स्वागत
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में लोगों ने उत्साह और उल्लास के साथ नए साल 2026 का स्वागत किया।
#WATCH | दिल्ली | राष्ट्रीय राजधानी में लोगों ने नए साल 2026 का स्वागत जश्न के साथ किया।#NewYear2026 pic.twitter.com/IfcePAocHs
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 31, 2025
12:16 AM, 01-Jan-2026
बंगलूरू में धूमधाम से नए साल 2026 का स्वागत
कर्नाटक की राजधानी बंगलूरू में नववर्ष 2026 के स्वागत के अवसर पर आतिशबाजी से रात का आसमान जगमगा उठा।
#WATCH | बेंगलुरु, कर्नाटक | बेंगलुरु में लोगों ने नए साल 2026 का स्वागत आतिशबाजी और जश्न से किया।#NewYear2026 pic.twitter.com/rnQlRa0kKJ
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 31, 2025
12:15 AM, 01-Jan-2026
बर्फीले सोनमर्ग में आतिशबाजी के बीच नए साल 2026 का जश्न
बर्फ से ढके सोनमर्ग में लोगों ने आतिशबाजी और उत्सव के माहौल में नए साल 2026 का जोरदार स्वागत किया।
#WATCH | जम्मू-कश्मीर | बर्फ से ढके सोनमर्ग में लोगों ने नए साल 2026 का स्वागत आतिशबाजी और जश्न के साथ किया।#NewYear2026 pic.twitter.com/8NZGb7KRr6
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 31, 2025
12:01 AM, 01-Jan-2026
भारत में नए साल 2026 का आगाज
भारत में नए साल 2026 की शुरुआत पूरे उत्साह और उम्मीदों के साथ हुई। लोगों ने बीते वर्ष को विदा कर नई उम्मीदों, संकल्पों और खुशियों के साथ नए साल का स्वागत किया।
#WATCH | रांची, झारखंड: रांची में लोग नववर्ष 2026 का जश्न मना रहे हैं।
#NewYear2026 pic.twitter.com/Oe8MaM0gjf
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 31, 2025
10:31 PM, 31-Dec-2025
फिलीपींस में नए साल का आगाज
फिलीपींस की राजधानी मनीला में लोगों ने आतिशबाजी, संगीत और सामुदायिक आयोजनों के साथ 2026 की शुरुआत की। एशिया में यह जश्न नए साल के वैश्विक उत्सव की पहली झलक बन गया।
10:31 PM, 31-Dec-2025
चीन ने पारंपरिक कार्यक्रमों के जरिए मनाया नए साल का जश्न
चीन में भी बड़े शहरों में रोशनी, आतिशबाजी और पारंपरिक कार्यक्रमों के जरिए 2026 की शुरुआत हुई। हांगकांग में ऊंची इमारतों पर काउंटडाउन क्लॉक दिखाए गए, जहां बड़ी संख्या में लोग जमा हुए। मलेशिया के कुआलालंपुर और चीन के प्रमुख शहरों में भी रोशनी और पारंपरिक कार्यक्रमों के साथ नए साल का स्वागत हुआ।
10:30 PM, 31-Dec-2025
नए साल पर सिंगापुर में ऐसे मनाया गया जश्न
एशिया के कई देशों में नए साल 2026 का जोरदार स्वागत किया गया। सिंगापुर में मरीना बे के आसपास शानदार आतिशबाजी ने आसमान को रंगीन कर दिया। हजारों लोग सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट में इकट्ठा हुए, जहां ऊंची इमारतों पर काउंटडाउन क्लॉक प्रोजेक्ट किए गए और जैसे ही घड़ी ने आधी रात का समय बताया, जश्न शुरू हो गया। हांगकांग में भी लोगों ने इमारतों पर दिखते काउंटडाउन के साथ नए साल का स्वागत किया।
09:52 PM, 31-Dec-2025
दक्षिण और उत्तर कोरिया में इस में हुआ नए साल का स्वागत
नए साल 2026 का स्वागत दक्षिण कोरिया और नॉर्थ कोरिया में पारंपरिक तरीकों से किया गया। जैसे ही घड़ी ने आधी रात का समय बताया, विशाल घंटियों की गूंज के साथ नए साल का आगाज़ हुआ। कोरियाई देशों में नए साल को आधुनिक आतिशबाजी से ज्यादा सांस्कृतिक और आध्यात्मिक भाव के साथ मनाया जाता है। लोग परिवार और समुदाय के साथ इकट्ठा होकर बीते वर्ष को विदा करते हैं और आने वाले साल के लिए सुख, शांति और समृद्धि की कामना करते हैं। कई स्थानों पर ऐतिहासिक घंटाघरों और सार्वजनिक स्थलों पर विशेष आयोजन किए गए, जहां घंटियों की आवाज़ को नकारात्मक ऊर्जा के अंत और नए आरंभ के प्रतीक के रूप में देखा जाता है। परंपरा और अनुशासन से जुड़ा यह उत्सव कोरियाई समाज की सांस्कृतिक पहचान को भी दर्शाता है।
09:50 PM, 31-Dec-2025
जापान में घंटियों की गूंज के साथ नए साल की शुरुआत
जापान में भी नए साल 2026 की शुरुआत बेहद श्रद्धा और उत्साह के साथ हुई। जापान में 31 दिसंबर की रात को ओमिसोका कहा जाता है, जो नए साल का सबसे पवित्र समय माना जाता है। इस दौरान बौद्ध मंदिरों में एक विशेष परंपरा निभाई जाती है, जिसे जोया नो काने कहा जाता है। इसके तहत मंदिरों की विशाल घंटियां 108 बार बजाई जाती हैं। मान्यता है कि ये 108 घंटे इंसान के 108 सांसारिक दोषों का प्रतीक हैं, और हर घंटी के साथ एक दोष समाप्त होता है। लोग मंदिरों में प्रार्थना करते हैं, आत्मचिंतन करते हैं और शुद्ध मन से नए साल में प्रवेश करते हैं। यह परंपरा जापान की गहरी आध्यात्मिक और सांस्कृतिक सोच को दर्शाती है।
07:33 PM, 31-Dec-2025
ऑस्ट्रेलिया में नए साल का भव्य स्वागत
ऑस्ट्रेलिया के सिडनी शहर में नए साल 2026 का जोरदार स्वागत किया गया। सिडनी हार्बर ब्रिज और ओपेरा हाउस के आसपास हुई शानदार आतिशबाजी ने आसमान को रंगों से भर दिया और लाखों लोगों ने इस ऐतिहासिक पल का गवाह बनकर नए साल का आगाज किया।




























