
सादिक में बुजुर्ग की हत्या
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
विस्तार
फरीदकोट के सादिक में एक बुजुर्ग ने अपनी पत्नी के साथ संबंधों के संदेह के चलते अपने 80 साल के रिश्तेदार की हत्या कर दी। मृतक श्री मुक्तसर साहिब के गांव मान सिंह वाला का रहने वाला था।
यह भी पढ़ें: Murder in Patiala: पटियाला में रिटायर्ड बैंक मैनेजर की चाकू मारकर हत्या, सुबह सैर करने निकले थे
मृतक बहाल सिंह के बेटे बसंत सिंह ने सादिक पुलिस को दिए बयान में कहा कि उसके पिता बहाल सिंह लगभग 80 वर्ष के हैं। उसके ताऊ की पोती राजवंत कौर की शादी लगभग 20 वर्ष पहले हरप्रीत सिंह पुत्र अमीर सिंह वासी सादिक से हुई थी। हरप्रीत सिंह की उसके पिता अमीर सिंह ने करीब 10 साल पहले हत्या कर दी थी। उसके बाद राजवंत कौर अपने मायके में रहने लगी। अमीर सिंह की पत्नी सरबजीत कौर भी अपने मायके गांव हलीम वाला चली गई। अमीर सिंह अक्सर बहाल सिंह के पास उसकी पत्नी के साथ उसका राजीनामा करवाने को लेकर आता रहता था।



























