• Latest
  • Trending
  • All
Missing Haryana District Councilor Sanjay Jangra Found in Khatu Shyam Dham, Had Accused BJP Leaders in Suicide Note | खाटू श्याम मंदिर में मिले BJP नेता: हरियाणा CM को नोट लिख लापता हो गए थे; पार्टी राष्ट्रीय सचिव के लिए लिखा- कान के कच्चे – Jhajjar News

5 months ago
Sarpanch’s murder: Moga police crack case, arrest 4 accused from Leh

Sarpanch’s murder: Moga police crack case, arrest 4 accused from Leh

1 hour ago
West Asia crisis: Stocks suffer worst week in years, echoing Covid chaos

West Asia crisis: Stocks suffer worst week in years, echoing Covid chaos

2 hours ago
Middle East on edge: Israel calls Iran war ‘decisive phase’

Middle East on edge: Israel calls Iran war ‘decisive phase’

2 hours ago
White House now begging world, including India, to buy Russian oil: Iran Minister

White House now begging world, including India, to buy Russian oil: Iran Minister

3 hours ago
J. P. Nadda Highlights Major Advances in Medical Education and Infrastructure, ETHealthworld

J. P. Nadda Highlights Major Advances in Medical Education and Infrastructure, ETHealthworld

4 hours ago
Ball x Pit on mobile, Piece by Piece x2 and other new indie games worth checking out

Ball x Pit on mobile, Piece by Piece x2 and other new indie games worth checking out

6 hours ago
No more ‘Chhota Bhai’: Amit Shah says BJP to go solo in 2027 Punjab polls

No more ‘Chhota Bhai’: Amit Shah says BJP to go solo in 2027 Punjab polls

7 hours ago
Bengaluru School Under Scrutiny: Student Allegedly Punished Harshly

Bengaluru School Under Scrutiny: Student Allegedly Punished Harshly

8 hours ago
Love At First Look: Ferrari 849 Testarossa Launched in India

Love At First Look: Ferrari 849 Testarossa Launched in India

9 hours ago
Undemocratic practice from colonial era: Shashi Tharoor urges SC to limit detention as Centre releases Sonam Wangchuk

Undemocratic practice from colonial era: Shashi Tharoor urges SC to limit detention as Centre releases Sonam Wangchuk

9 hours ago
West Asia war hits medical tourism: Overseas patient flow to Indian hospitals drops up to 75%

West Asia war hits medical tourism: Overseas patient flow to Indian hospitals drops up to 75%

9 hours ago
BSNL pensioners in Kashmir to get Srinagar sub-office

BSNL pensioners in Kashmir to get Srinagar sub-office

10 hours ago
Saturday, March 14, 2026
  • PRESS RELEASE
  • ADVERTISE
  • CONTACT
  • Game
India News Online
  • Home
  • News
    • India
    • Punjab
    • International
    • Entertainment
  • Hindi News
  • Politics
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Technology
  • Lifestyle
  • Video
    • All
    • Hindi Songs
    • Punjabi Songs
    Latest Punjabi Song Collection | Nonstop Punjabi Songs | #punjabisong #sadsongpunjabi

    Latest Punjabi Song Collection | Nonstop Punjabi Songs | #punjabisong #sadsongpunjabi

    Tera Naam (Official Video) Manjit Sahota | Latest Punjabi Song 2026 | New Punjabi Song 2026

    Tera Naam (Official Video) Manjit Sahota | Latest Punjabi Song 2026 | New Punjabi Song 2026

    Tareefan || Karan Aujla || Punjabi Music Lyrics #status #love #trendingmusic #punjabisongs #viral

    Tareefan || Karan Aujla || Punjabi Music Lyrics #status #love #trendingmusic #punjabisongs #viral

    GTA Mohali – Sultaan X Sukhn Sandhu X Bhallwaan

    GTA Mohali – Sultaan X Sukhn Sandhu X Bhallwaan

    BADNAMII || NOMI JUTT || NEW PUNJABI SONG OFFICIAL MUSIC VIDEO 2K26

    BADNAMII || NOMI JUTT || NEW PUNJABI SONG OFFICIAL MUSIC VIDEO 2K26

    New Song 2026 | New Hindi Song | Best of Arijit Singh, Jubin Nautiyal,Atif Aslam ,Darshan Raval 💖

    New Song 2026 | New Hindi Song | Best of Arijit Singh, Jubin Nautiyal,Atif Aslam ,Darshan Raval 💖

    Aisaa Lagataa Hai | Old Hindi Romantic Song | Heart Touching 60s-70s Vibe Love Song

    Aisaa Lagataa Hai | Old Hindi Romantic Song | Heart Touching 60s-70s Vibe Love Song

    Envy | Monewala | kaater | punjabi songs | New punjabi 2026

    Envy | Monewala | kaater | punjabi songs | New punjabi 2026

    90’S Old Hindi Songs💚 90s Love Song💘Udit Narayan, Alka Yagnik, Kumar Sanu, Sonu Nigam songs Hindi

    90’S Old Hindi Songs💚 90s Love Song💘Udit Narayan, Alka Yagnik, Kumar Sanu, Sonu Nigam songs Hindi

  • Travel
  • Game
No Result
View All Result
India News
No Result
View All Result
Home Hindi News

Missing Haryana District Councilor Sanjay Jangra Found in Khatu Shyam Dham, Had Accused BJP Leaders in Suicide Note | खाटू श्याम मंदिर में मिले BJP नेता: हरियाणा CM को नोट लिख लापता हो गए थे; पार्टी राष्ट्रीय सचिव के लिए लिखा- कान के कच्चे – Jhajjar News

by India News Online Team
October 20, 2025
in Hindi News
0
Missing Haryana District Councilor Sanjay Jangra Found in Khatu Shyam Dham, Had Accused BJP Leaders in Suicide Note | खाटू श्याम मंदिर में मिले BJP नेता: हरियाणा CM को नोट लिख लापता हो गए थे; पार्टी राष्ट्रीय सचिव के लिए लिखा- कान के कच्चे – Jhajjar News
Share on FacebookShare on TwitterShare on Email

राजस्थान में खाटू श्याम मंदिर से भाजपा पार्षद संजय जांगड़ा (लाल घेरे में) को बरामद कर लिया गया।

हरियाणा में झज्जर के लापता भाजपा जिला पार्षद संजय जांगड़ा खाटू श्याम मंदिर में मिल गए। झज्जर पुलिस सोमवार देर रात उन्हें लेकर पहुंची। साल्हावास थाने के SHO हरेश कुमार ने बताया कि इसमें राजस्थान पुलिस भी सहयोग लिया गया।

.

संजय जांगड़ा सीएम नायब सिंह सैनी के नाम 7 पन्ने का एक नोट छोड़कर लापता हो गए थे। उन्होंने नोट में भाजपा के राष्ट्रीय सचिव ओमप्रकाश धनखड़ और झज्जर के जिला परिषद चेयरमैन पर आरोप लगाए कि इन लोगों ने उसके वार्ड में काम नहीं होने दिए।

भाजपा पार्षद ने लिखा कि उन्हें लोगों ने अपने काम करवाने के लिए चुना था, लेकिन वह पार्षद होकर भी लोगों के काम नहीं करवा पा रहे। क्योंकि, जिला परिषद चेयरमैन कप्तान बिरधाना उसे ग्रांट नहीं देता। वहीं, ओपी धनखड़ कान के कच्चे हैं और हाजिरी लगाने की कहते हैं।

नोट के अंत में पार्षद ने लिखा था कि यह उसका अंतिम नमस्कार है। पार्षद ने CM सैनी से विनती है कि ऐसे नेताओं पर कार्रवाई की जाए, जो पार्टी को कमजोर कर रहे हैं।

झज्जर के मुंडाहेड़ा गांव के निवासी वार्ड 13 के पार्षद संजय जांगड़ा का नोट मिलने के बाद उनके सुसाइड की चर्चा होने लगीं। हालांकि, उनके भाई विनय ने पुलिस को उनकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी, जिसके बाद उन्हें खोजा गया।

कैबिनेट मंत्री आरती राव और अरविंद शर्मा की पत्नी रीता शर्मा के साथ पार्षद संजय जांगड़ा। - फाइल फोटो

कैबिनेट मंत्री आरती राव और अरविंद शर्मा की पत्नी रीता शर्मा के साथ पार्षद संजय जांगड़ा। – फाइल फोटो

भाई की शिकायत पर केस दर्ज हुआ था साल्हावास थाने में दी शिकायत में पार्षद के भाई विनय ने बताया था कि संजय जांगड़ा रविवार सुबह गायब हुए। वह घर से किसी थैरेपिस्ट के साथ बाइक पर निकले थे। इसके बाद वह घर नहीं लौटे। रविवार दोपहर करीब डेढ़ बजे जिला पार्षदों के पर्सनल वॉट्सऐप पर उनका लिखा हुआ नोट आया।

उन नोट में भाजपा के बड़े नेताओं पर आरोप लगाए गए थे। साथ ही अंत में सुसाइड कर जीवन समाप्त करने की बात लिखी हुई थी। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने छानबीन करते हुए एक दुकान से संजय का मोबाइल बरामद कर लिया। यह मोबाइल दुकान में रखे थैले में पड़ा था।

चेयरमैन बोले- हमारे बीच कोई मनमुटाव नहीं वहीं, जिला परिषद चेयरमैन कप्तान बिरधाना ने इन आरोपों पर कहा कि संजय के साथ उनकी कोई मनमुटाव की बात नहीं है। करीब 15 दिन पहले वह मिले थे, लेकिन कोई भी ऐसी बात नहीं हुई। चेयरमैन ने कहा कि कामों की जो बातें सामने आ रही हैं, संजय के वार्ड 13 में करीब 2 करोड़ के काम हो चुके हैं।

धनखड़ बोले- संजय का मिलना पूरे भाजपा परिवार के लिए संतोष की बात जबकि, भाजपा के राष्ट्रीय सचिव ओमप्रकाश धनखड़ ने कहा कि इस घटनाक्रम को लेकर सब स्तब्ध थे। संजय कुमार के मिलने की खबर परिवार व भाजपा परिवार दोनों के लिए संतोषप्रद है। भाजपा एक अनुशासित संगठन है, जहां संवाद से समाधान की कार्य प्रणाली है, हर स्तर पर है। अगर किसी भी कार्यकर्ता को कोई शिकायत है तो वह संगठन में बातचीत से समाधान निकालने जाते हैं।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली के साथ पार्षद संजय जांगड़ा। - फाइल फोटो

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली के साथ पार्षद संजय जांगड़ा। – फाइल फोटो

पार्षद ने अपने नोट में ये बातें लिखीं…

  • विधानसभा चुनाव में मैंने कमर तोड़ मेहनत की: पार्षद संजय जांगड़ा ने नोट में लिखा- मैं गांव मुंडाहेड़ा जिला झज्जर का स्थायी निवासी हूं और जिला परिषद का वार्ड-13 से सदस्य हूं। BJP की जिला जनरल कमेटी के जिला सचिव पद पर भी काम किया है। 2024 विधानसभा चुनाव और लोकसभा चुनाव इस बात के साक्षी हैं कि मैंने कमर तोड़ मेहनत की थी और पार्टी के अलग-अलग कार्य कर्मों में भाग लेता रहता हूं।
  • अध्यक्ष और धनखड़ ने मेरे सपने मिट्‌टी में मिला दिए: उन्होंने लिखा- मैंने बस एक ही बात सोची कि मुझे अपने वार्ड में विकास कार्य करवाने हैं, लेकिन मेरे सारे सपने अध्यक्ष कप्तान ने और ओमप्रकाश धनकड़ साहब ने मिट्टी में मिला दिए। मैं एक-सवा साल से परेशान हूं। वार्ड के लोग काम की कहते हैं, लेकिन मैं नहीं कर पाता। अध्यक्ष कप्तान मेरी अलग-अलग लोगों के साथ फोटो लेकर ओमप्रकाश धनखड़ को भेजता है और धनखड़ कप्तान के पास भेजता है।
  • कप्तान ने हाजिरी लगाने बात कही: नोट में पार्षद ने लिखा- आज 19 अक्टूबर 2025 से लगभग 15 दिन पहले मैं इससे (कप्तान बिरधाना) मिलने गया था। उस समय इसने बोला कि हमारी हाजिरी लगाया कर। तब तुम्हें ग्रांट मिलेगी और काम होंगे। नहीं तो कोई काम नहीं होंगे। मेरे साथ राजेंद्र शर्मा मास्टर था। उसने सारी बात बाहर बैठकर सुनी थी। फिर भी मैंने हाथ जोड़-जोड़कर कुछ काम करवा दिए।
  • मैंने कठोर सोच के साथ फैसला किया: नोट में लिखा है- अध्यक्ष ने मेरा राजनीतिक शोषण और व्यक्तिगत शोषण करना शुरू कर दिया था। मैं शोषण सहन नहीं कर पा रहा था। मैंने बड़ी कठोर सोच के साथ फैसला लिया कि जीना बेकार है। इस आदमी की वजह से मेरी जिंदगी बेकार हो गई। कहां जाऊं, क्या करूं? यह मेरे काम करेगा नहीं। जनता मुझे पूछेगी तो क्या जवाब दूंगा? कोई रास्ता नहीं दिखाई दे रहा है।
सीएम नायब सैनी को गुलदस्ता भेंट करते झज्जर जिला परिषद अध्यक्ष कप्तान बिरधाना (दाएं)। - फाइल फोटो

सीएम नायब सैनी को गुलदस्ता भेंट करते झज्जर जिला परिषद अध्यक्ष कप्तान बिरधाना (दाएं)। – फाइल फोटो

  • यह लोगों को तोड़ता है, मरवाने की धमकी दी: पार्षद ने लिखा- कुछ दिन पहले विराट की पंचायत झज्जर आई थी। स्वास्थ्य मंत्री को कुछ काम देने थे तो सिग्नेचर करने को बोला। मैंने कर दिया। उन्होंने कहा कि जिला अध्यक्ष के और करवा दो। जिला अध्यक्ष बोले कि अध्यक्ष के करवाओ, मैं बाद में करता हूं। इसके (कप्तान) पास आए तो यह बोला क्या है यह नहीं होगा। इसने साइन नहीं किए। इसका रवैया लोगों की प्रति गलत है। लोगों को अपना बनाना चाहिए। यह तो लोगों को तोड़ता है। जब मैंने इससे कहा कि मैं तेरे रवैये के बारे में सबको बताऊंगा तो इसने धमकी दी कि तेरे को गोली मरवा दूंगा, तेरा नाश कर दूंगा। मैं डर गया। अब क्या करूं? मेरे बच्चे हैं, परिवार है। इनका क्या होगा?
  • पार्टी के लिए धनखड़ जैसे लोग ठीक नहीं: नोट में लिखा- मेरा आपसे निवेदन है कि ऐसी राजनीति करने वालों को ठीक करो सीएम साहब। पार्टी और सरकार के लिए कप्तान अध्यक्ष और धनखड़ जैसे लोग ठीक नहीं। ये पार्टी और सरकार को मजबूत करने के बजाय जिला झज्जर में कमजोर कर रहे हैं। इसकी सही तरीके से जांच की जाए तो इसे कोई पंच भी न बनाए। अध्यक्ष तो दूर की बात है। मुझे मारने की बात से मैं आहत हो गया हूं। इसे जेल में डालो। मेरे परिवार को न्याय मिले और मेरे वार्ड के गांव के हिस्से के अनुसार ग्रांट मिले, काम हो, मेरे वार्ड का विकास हो। इस कप्तान के कारण मैं आज इस दुनिया को छोड़कर जा रहा हूं।
  • धनखड़ कान का कच्चा है: पार्षद ने लिखा- इस बारे में ओमप्रकाश जी को भी पता है। हैरान हूं कि इतने बड़े नेता भी छोटी-छोटी हरकत करते हैं। वह हाजिरी करने वाले और न करने वालों की अलग-अलग लिस्ट बनता है। इसकी विधानसभा बादली के लोग इसे कान का कच्चा बताते हैं।

पार्षद का नोट…

Source link

Tags: AccusedBJPCouncilorDhamdistrictHaryanaJangraJhajjarKhatuleadersMissingNewsNoteSanjayShyamsuicideककचचकनखटगएथनटनतपरटममदरमलरषटरयलएलखलपतशयमसचवहहरयण
Share197Tweet123Send

Related Posts

Aaj Ka Shabd Pash Mahadevi Verma Poem Rupasi Tera Ghan Kesh – Amar Ujala Kavya – आज का शब्द:पाश और महादेवी वर्मा की कविता
Hindi News

Aaj Ka Shabd Pash Mahadevi Verma Poem Rupasi Tera Ghan Kesh – Amar Ujala Kavya – आज का शब्द:पाश और महादेवी वर्मा की कविता

January 27, 2026
IMD Weather Update Today snowfall Uttarakhand himachal jammu kashmir cold Wave Alert Rajasthan UP MP rain
Hindi News

IMD Weather Update Today snowfall Uttarakhand himachal jammu kashmir cold Wave Alert Rajasthan UP MP rain

January 26, 2026
Aaj Ka Meen Rashifal 27 January 2026: अपने खर्चों को कंट्रोल करें, मन में नेगेटिव विचारों को बढ़ाने ना दें
Hindi News

Aaj Ka Meen Rashifal 27 January 2026: अपने खर्चों को कंट्रोल करें, मन में नेगेटिव विचारों को बढ़ाने ना दें

January 26, 2026
गैंगस्टर गोल्डी बराड़ के माता-पिता श्री मुक्तसर साहिब से गिरफ्तार, 2024 के मामले में हुई कार्रवाई
Hindi News

गैंगस्टर गोल्डी बराड़ के माता-पिता श्री मुक्तसर साहिब से गिरफ्तार, 2024 के मामले में हुई कार्रवाई

January 26, 2026
Load More
  • Trending
  • Comments
  • Latest
9 Festivals to Celebratein August in India

9 Festivals to Celebratein August in India

August 8, 2025
Corruption cases against govt officials: SC bats for striking balance | Latest News India

Corruption cases against govt officials: SC bats for striking balance | Latest News India

August 5, 2025
Guru Randhawa – SIRRA ( Official Video )

Guru Randhawa – SIRRA ( Official Video )

July 1, 2025
Sarpanch’s murder: Moga police crack case, arrest 4 accused from Leh

Sarpanch’s murder: Moga police crack case, arrest 4 accused from Leh

0
Baharon Phool Barsao – Suraj – Rajendra Kumar, Vyjayanthimala – Old Hindi Songs

Baharon Phool Barsao – Suraj – Rajendra Kumar, Vyjayanthimala – Old Hindi Songs

0
Dil Ka Rishta Song – Aishwarya Rai,Arjun Rampal, Alka Yagnik,Udit Narayan,Kumar Sanu, Nadeem-Shravan

Dil Ka Rishta Song – Aishwarya Rai,Arjun Rampal, Alka Yagnik,Udit Narayan,Kumar Sanu, Nadeem-Shravan

0
Sarpanch’s murder: Moga police crack case, arrest 4 accused from Leh

Sarpanch’s murder: Moga police crack case, arrest 4 accused from Leh

March 14, 2026
West Asia crisis: Stocks suffer worst week in years, echoing Covid chaos

West Asia crisis: Stocks suffer worst week in years, echoing Covid chaos

March 14, 2026
Middle East on edge: Israel calls Iran war ‘decisive phase’

Middle East on edge: Israel calls Iran war ‘decisive phase’

March 14, 2026
India News Online

24x7 Online News From India
India News Online is your news, entertainment, music fashion website. We provide you with the latest breaking news and videos straight from the entertainment industry.

Categories

  • Business
  • Entertainment
  • Health
  • Hindi News
  • Hindi Songs
  • India
  • International
  • Lifestyle
  • Panjab
  • Politics
  • Punjabi Songs
  • Sports
  • Technology
  • Travel
  • Uncategorized
No Result
View All Result

Recent Posts

  • Sarpanch’s murder: Moga police crack case, arrest 4 accused from Leh
  • West Asia crisis: Stocks suffer worst week in years, echoing Covid chaos
  • Middle East on edge: Israel calls Iran war ‘decisive phase’
  • Home
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Privacy Policy
  • Cookie Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact

Copyright © 2021 - India News Online.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • India
    • Punjab
    • International
    • Entertainment
  • Hindi News
  • Politics
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Technology
  • Lifestyle
  • Video
  • Travel
  • Game

Copyright © 2021 - India News Online.