• Latest
  • Trending
  • All
Mamata Banerjee Controversy; Durgapur MBBS Student Gang Rape | Bengal News | ममता बोलीं- लड़कियों को रात में बाहर नहीं घूमना चाहिए: पश्चिम बंगाल रेप केस पर कहा- प्राइवेट कॉलेज छात्राओं की सुरक्षा की जिम्मेदारी लें

10 months ago
“We are Gen Z” अब “जानते नहीं हो मेरा बाप कौन है” कहने जैसा बन गया, पर्यटक के VIRAL वीडियो पर बोले उमर अब्दुल्ला

22 minutes ago
सिपाही को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, कन्नौज में 12 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने निकाला जुलूस – kannauj constable attacked 12 accused arrested police procession lclar

1 hour ago
Pakistan Summons US Diplomat Over Sergio Gor’s ‘Jammu and Kashmir Is an Important Part of India’ Remark

2 hours ago
Google’s Most Complete Pixel Yet

Google’s Most Complete Pixel Yet

2 hours ago
China Entered 60 Km Into Arunachal? Kiren Rijiju Rejects Claim Calls Viral Videos Misinformation

6 hours ago
लंबे समय तक फ्रेश रखना चाहते हैं टमाटर, तो बदलें किचन में रखने का तरीका, जानें कैसे स्टोर करें

Al-Qaeda Leader Harun Izhar Threatens Hindus in Bangladesh

7 hours ago
Varanasi Tradition Comes To London This September

When and where to watch India vs Pakistan FIH Men’s Hockey World Cup clash?

8 hours ago
US To Review Jammu Kashmir Travel Advisory

Tamil Nadu Rule 110: How CM Vijay’s latest announcements will impact public – explained

आम भारतीयों की खास ट्रेन कैसे बनी वंदे भारत? दुनिया की हाई स्पीड ट्रेनों से क्यों है स्पेशल

10 hours ago
Wednesday, August 19, 2026
  • PRESS RELEASE
  • ADVERTISE
  • CONTACT
  • Game
India News Online
  • Home
  • News
    • India
    • Punjab
    • International
    • Entertainment
  • Hindi News
  • Politics
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Technology
  • Lifestyle
  • Video
    • All
    • Hindi Songs
    • Punjabi Songs
    पियवा किसनवा 90’S Old Hindi Songs🥰 90s Love Song😍 Udit Narayan, Alka Yagnik, Kumar Sanu songs Hindi

    90s Bollywood Wedding Songs | Evergreen Bollywood Hits | Shadi Song | Sadabahar Hindi Songs Jukebox

    90’s पुराने गाने | 90’s Evergreen Bollywood Hits | Old is Gold Collection | Hindi Sadabahar Gaane

    New Song 2026 | New Hindi Song | Dheere Dheere | Ranveer Singh,Sara Arjun | Romantic Song | New Song

    90’s Romantic Love Songs | Bollywood Evergreen Love Hits | Old Hindi Songs Jukebox

    90’s Blockbuster Songs | 90’s Evergreen Songs | Hindi Superhits Bollywood Songs | Hindi Songs

    Teri Yaadon Ki Chadar Odhe (Official Video ) (Dil Ne Tera Naam Liya) || Romantic Bollywood Hits Song

    इंस्टाग्राम वाली बीबी😃90’S Old Hindi Songs🤣90s Love Song😍Udit Narayan,Alka Yagnik,Kumar Sanu song

    इंसानियत 😃90’S Old Hindi Songs 🥺90s Love Song 😍Udit Narayan, Alka Yagnik, Kumar Sanu songs

  • Travel
  • Game
No Result
View All Result
India News
No Result
View All Result
Home Hindi News

Mamata Banerjee Controversy; Durgapur MBBS Student Gang Rape | Bengal News | ममता बोलीं- लड़कियों को रात में बाहर नहीं घूमना चाहिए: पश्चिम बंगाल रेप केस पर कहा- प्राइवेट कॉलेज छात्राओं की सुरक्षा की जिम्मेदारी लें

by India News Online Team
October 12, 2025
in Hindi News
0
Mamata Banerjee Controversy; Durgapur MBBS Student Gang Rape | Bengal News | ममता बोलीं- लड़कियों को रात में बाहर नहीं घूमना चाहिए: पश्चिम बंगाल रेप केस पर कहा- प्राइवेट कॉलेज छात्राओं की सुरक्षा की जिम्मेदारी लें
Share on FacebookShare on TwitterShare on Email

  • Hindi News
  • National
  • Mamata Banerjee Controversy; Durgapur MBBS Student Gang Rape | Bengal News

कोलकाता12 मिनट पहलेलेखक: एजेंसी इनपुट्स के साथ में शुभम बोस

  • कॉपी लिंक
ममता ने नॉर्थ बंगाल जाते वक्त हेलिपैड पर पत्रकारों से बातचीत की। - Dainik Bhaskar

ममता ने नॉर्थ बंगाल जाते वक्त हेलिपैड पर पत्रकारों से बातचीत की।

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने रविवार को दुर्गापुर में मेडिकल छात्रा से गैंगरेप की घटना पर दुख जताया। उन्होंने कहा कि छात्राओं को रात में बाहर नहीं घूमना चाहिए। खासकर सुनसान इलाकों में सतर्क रहना चाहिए।

उन्होंने कहा– इस घटना की पूरी जिम्मेदारी कॉलेज प्रशासन की है। निजी कॉलेजों को छात्राओं की सुरक्षा की जिम्मेदारी लेनी चाहिए। पुलिस को कड़ी से कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। किसी को बख्शा नहीं जाएगा, तीन लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

दरअसल, दुर्गापुर रेप केस पर भाजपा और अन्य विरोधी पार्टियां ममता सरकार पर सवाल उठा रही हैं। ओडिशा के सीएम ने भी बंगाल की सीएम से सख्त कार्रवाई करने की मांग की जिसके बाद ममता बनर्जी ने यह बयान दिया है।

भाजपा विधायक ने ममता सरकार की तुलना तालिबान से की

पश्चिम बंगाल की प्रदेश सचिव और आसनसोल दक्षिण से विधायक अग्निमित्रा पॉल ने कहा कि हम बड़े भाग्यशाली हैं कि अफगानिस्तान में तालिबान की सरकार है और बंगाल में ममता बनर्जी की सरकार है।

शुक्रवार को मेडिकल स्टूडेंट का हुआ था रेप

पश्चिम बंगाल के पश्चिम बर्धमान जिले के दुर्गापुर में एक मेडिकल स्टूडेंट के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया था। वारदात शुक्रवार की है। पीड़ित अपने एक पुरुष दोस्त के साथ डिनर पर गई थी। वापस लौटते समय 3 लोगों ने उनका रास्ता रोका। छात्रा का दोस्त उसे छोड़कर भाग गया, जिसके बाद आरोपियों ने उससे दरिंदगी की।

पुलिस ने शनिवार को बताया कि पीड़ित ओडिशा के जलेश्वर की रहने वाली है और दुर्गापुर के एक प्राइवेट मेडिकल कॉलेज में सेकेंड ईयर की स्टूडेंट है। यह घटना मेडिकल कॉलेज कैंपस के बाहर हुई। मेडिकल छात्रा का पास के एक अस्पताल में इलाज चल रहा है।

इस बीच, राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) की टीम रविवार को दुर्गापुर जा रही है। भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री सुकांत मजूमदार ने कहा कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पश्चिम बंगाल को बलात्कारियों और अपराधियों के लिए सुरक्षित ठिकाना बना दिया है।

3 गिरफ्तार, 2 फरार, पीड़ित का दोस्त भी हिरासत में

गैंगरेप केस में पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। 2 आरोपी अभी भी फरार हैं। सभी पास के गांव के रहने वाले हैं। पुलिस ने बताया कि आरोपियों के पास पीड़ित का मोबाइल था। इससे कॉल किया गया था। टावर लोकेशन से आरोपियों की जानकारी मिली।

पुलिस के मुताबिक घटना कोलकाता से 170 किमी दूर दुर्गापुर के एक प्राइवेट मेडिकल कॉलेज के ठीक सामने 10 अक्टूबर की रात 8 से 10 बजे के बीच हुई। पीड़ित अपने दोस्त के साथ डिनर के लिए निकली थी। कैंपस गेट पर 3 युवक खडे़ थे।

दुर्गापुर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची, यहां छात्रा का गैंगरेप हुआ था।

छात्रा के पिता की अपील- उसे ओडिशा ले जाने दें, वहां सुरक्षा ज्यादा

पीड़ित अभी बेडरेस्ट पर है। उसके पिता ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से अनुरोध किया है कि उन्हें बेटी को ओडिशा ले जाने की इजाजत दें, क्योंकि वहां उसकी सुरक्षा ज्यादा अच्छे से होगी। पिता ने बताया कि बेटी चल नहीं पा रही है और उसका इलाज चल रहा है। उन्होंने कहा- मुख्यमंत्री, डीजीपी, एसपी और कलेक्टर सब मदद कर रहे हैं और उसकी सेहत की जानकारी लेते रहते हैं, लेकिन यहां उसकी जान को खतरा है, इसलिए ओडिशा ले जाना चाहते हैं।

छात्रा ने पुलिस को बताई आपबीती…

QuoteImage

जब तीन लोगों ने मेरा रास्ता रोका, तो मेरा दोस्त मुझे अकेला छोड़कर भाग गया। फिर आरोपियों ने मेरा फोन छीन लिया और जंगल में ले गए, जहां तीनों ने रेप किया। आरोपियों ने घटना के बारे में किसी को बताने पर अंजाम भुगतने की धमकी भी दी, फिर मेरा मोबाइल वापस करने के लिए पैसे भी मांगे।

QuoteImage

पीड़ित छात्रा के माता-पिता की शिकायत पर दुर्गापुर न्यू टाउनशिप थाने में मामला दर्ज कराया गया।

2024: कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में डॉक्टर का रेप-मर्डर हुआ था

आरजी कर केस में संजय रॉय नाम के सिविक वॉलंटियर को अरेस्ट किया गया था।

पश्चिम बंगाल में मेडिकल स्टूडेंट के साथ गैंगरेप की इस घटना ने 2024 के आरजी कर मामले की यादें ताजा कर दीं। कोलकाता स्थित आरजी कर मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में 8-9 अगस्त की रात एक ट्रेनी डॉक्टर का रेप-मर्डर हुआ था।

9 अगस्त की सुबह डॉक्टर की लाश सेमिनार हॉल में मिली थी। CCTV फुटेज के आधार पर पुलिस ने संजय रॉय नाम के सिविक वॉलंटियर को अरेस्ट किया था। 20 जनवरी, 2025 को उसे उम्रकैद की सजा सुनाई गई। इस घटना को लेकर कोलकाता समेत देशभर में आक्रोश फैला था। बंगाल में 2 महीने से भी ज्यादा समय तक मेडिकल सेवाएं ठप रही थीं।

बंगाल महिलाओं पर अपराध के मामले में टॉप-5 राज्यों में शामिल

नेशनल क्राइम रिकॉर्ड्स ब्यूरो (NCRB) ने 30 सितंबर को देश में 2023 के दौरान हुए अपराधों की रिपोर्ट सार्वजनिक की। इस रिपोर्ट के मुताबिक, महिलाओं पर अपराध के मामले में पश्चिम बंगाल देश के टॉप 5 राज्यों में चौथे नंबर पर है।

महिलाओं के खिलाफ अपराधों में यूपी, महाराष्ट्र, राजस्थान सबसे आगे हैं। वहीं, पांचवे नंबर पर मध्य प्रदेश है।

NCRB ने बताया कि 2023 में महिलाओं के खिलाफ अपराध से जुड़े 4 लाख 48 हजार 211 केस दर्ज हुए, जिसमें सबसे ज्यादा ‘पति या रिश्तेदार द्वारा क्रूरता’, ‘अपहरण’, ‘बलात्कार’ और ‘छेड़छाड़’ के मामले थे।

……………………….

रेप से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें…

दिल्ली में मेडिकल स्टूडेंट से एक महीने तक रेप, आरोपी वीडियो बनाकर ब्लैकमेल कर रहा था

दिल्ली में एक 18 साल की MBBS स्टूडेंट से एक महीने तक रेप का मामला सामने आया है। पुलिस के मुताबिक, 20 साल के एक युवक ने उसे दिल्ली के आदर्श नगर स्थित एक होटल के कमरे में पार्टी के बहाने बुलाया था। वहां उसके दो दोस्त भी थे। तीनों ने उसकी ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिला दिया। युवती के बेहोश होने पर मुख्य आरोपी ने उसका रेप किया, जबकि अन्य दो युवकों ने इसे रिकॉर्ड किया। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…

Source link

Tags: BanerjeeBengalcontroversyDurgapurgangMamataMBBSNewsRapestudentककलजकसकहघमनचहए..छतरओजममदरनहपरपरइवटपशचमबगलबलबहरमममतरतरपललडकयसरकष
Share196Tweet123Send

Related Posts

“We are Gen Z” अब “जानते नहीं हो मेरा बाप कौन है” कहने जैसा बन गया, पर्यटक के VIRAL वीडियो पर बोले उमर अब्दुल्ला
Hindi News

August 19, 2026
सिपाही को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, कन्नौज में 12 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने निकाला जुलूस – kannauj constable attacked 12 accused arrested police procession lclar
Hindi News

सिपाही को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, कन्नौज में 12 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने निकाला जुलूस – kannauj constable attacked 12 accused arrested police procession lclar

August 19, 2026
लंबे समय तक फ्रेश रखना चाहते हैं टमाटर, तो बदलें किचन में रखने का तरीका, जानें कैसे स्टोर करें
Hindi News

लंबे समय तक फ्रेश रखना चाहते हैं टमाटर, तो बदलें किचन में रखने का तरीका, जानें कैसे स्टोर करें

August 19, 2026
Al-Qaeda Leader Harun Izhar Threatens Hindus in Bangladesh
Hindi News

Al-Qaeda Leader Harun Izhar Threatens Hindus in Bangladesh

August 19, 2026
Load More
  • Trending
  • Comments
  • Latest
9 Festivals to Celebratein August in India

August 8, 2025
Corruption cases against govt officials: SC bats for striking balance | Latest News India

August 5, 2025
Guru Randhawa – SIRRA ( Official Video )

July 1, 2025
“We are Gen Z” अब “जानते नहीं हो मेरा बाप कौन है” कहने जैसा बन गया, पर्यटक के VIRAL वीडियो पर बोले उमर अब्दुल्ला

“We are Gen Z” अब “जानते नहीं हो मेरा बाप कौन है” कहने जैसा बन गया, पर्यटक के VIRAL वीडियो पर बोले उमर अब्दुल्ला

0
COVID-19: Delhi govt-run medical colleges to re-open; students to join in phased manner

WhatsApp updates terms of service, privacy policy for user data processing and Facebook integration- The New Indian Express

WhatsApp updates terms of service, privacy policy for user data processing and Facebook integration- The New Indian Express

0
“We are Gen Z” अब “जानते नहीं हो मेरा बाप कौन है” कहने जैसा बन गया, पर्यटक के VIRAL वीडियो पर बोले उमर अब्दुल्ला

“We are Gen Z” अब “जानते नहीं हो मेरा बाप कौन है” कहने जैसा बन गया, पर्यटक के VIRAL वीडियो पर बोले उमर अब्दुल्ला

August 19, 2026
सिपाही को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, कन्नौज में 12 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने निकाला जुलूस – kannauj constable attacked 12 accused arrested police procession lclar

सिपाही को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, कन्नौज में 12 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने निकाला जुलूस – kannauj constable attacked 12 accused arrested police procession lclar

August 19, 2026
Pakistan Summons US Diplomat Over Sergio Gor’s ‘Jammu and Kashmir Is an Important Part of India’ Remark

Pakistan Summons US Diplomat Over Sergio Gor’s ‘Jammu and Kashmir Is an Important Part of India’ Remark

August 19, 2026
India News Online

24x7 Online News From India
India News Online is your news, entertainment, music fashion website. We provide you with the latest breaking news and videos straight from the entertainment industry.

Categories

  • Business
  • Entertainment
  • Health
  • Hindi News
  • Hindi Songs
  • India
  • International
  • Lifestyle
  • Panjab
  • Politics
  • Punjabi Songs
  • Sports
  • Technology
  • Travel
  • Uncategorized
No Result
View All Result

Recent Posts

  • “We are Gen Z” अब “जानते नहीं हो मेरा बाप कौन है” कहने जैसा बन गया, पर्यटक के VIRAL वीडियो पर बोले उमर अब्दुल्ला
  • सिपाही को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, कन्नौज में 12 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने निकाला जुलूस – kannauj constable attacked 12 accused arrested police procession lclar
  • Pakistan Summons US Diplomat Over Sergio Gor’s ‘Jammu and Kashmir Is an Important Part of India’ Remark
  • Home
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Privacy Policy
  • Cookie Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact

Copyright © 2021 - India News Online.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • India
    • Punjab
    • International
    • Entertainment
  • Hindi News
  • Politics
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Technology
  • Lifestyle
  • Video
  • Travel
  • Game

Copyright © 2021 - India News Online.