लंदन6 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

ब्रिटेन में लिवरपूल के पास साउथपोर्ट में एक शख्स ने कई लोगों पर चाकू से हमला किया है। स्काई न्यूज के मुताबिक अब तक 8 लोगों के घायल होने के खबर है। इनमें कई बच्चे भी शामिल है। घायलों को चिल्ड्रन अस्पताल ले जाया गया है।
पुलिस ने आरोपी हमलावर को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही हमले में इस्तेमाल किए चाकू को जब्त कर लिया है। पुलिस ने लोगों से घटनास्थल पर न जाने की अपील की है। घटना भारतीय समयानुसार सोमवार शाम 4 बजकर 20 मिनट पर हुई है।
हमले में घायल हुए एक व्यक्ति को मौके पर ही आपातकालीन चिकित्सा देने के लिए एयर एम्बुलेंस के भेजा गया। एम्बुलेंस के जरिए डॉक्टर और क्रू की टीम मौके पर पहुंची।

घटनास्थल पर जांच के लिए फोरेंसिक टीम पहुंची
प्रधानमंत्री स्टार्मर ने हमले की निंदा की
ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने लोगों पर हुए हमले की निंदा की है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि साउथपोर्ट से भयानक और बेहद चौकाने वाली खबर आई है। प्रधानमंत्री स्टार्मर ने हमले में घायल हुए लोगों के प्रति अपनी संवेदनाएं भी व्यक्त की। साथ ही उन्होंने पुलिस और इमरजेंसी सेवा का धन्यवाद भी किया।
प्रधानमंत्री के अलावा ब्रिटेन की गृहमंत्री कूपर और लिवरपूल के मेयर स्टीव रोथेरम ने भी इस हमले की निंदा की है। साथ ही पुलिस से कहा कि वो पुलिस के साथ संपर्क में बने हुए हैं।
ये खबर भी पढ़ें…
ब्रिटेन के गुरुद्वारे में श्रद्धालुओं पर कृपाण से हमला:2 पंजाबी युवतियां घायल, माथा टेकने के बहाने घुसा था किशोर; पुलिस ने शॉक देकर पकड़ा

ब्रिटेन के ग्रेवसेंड के एक गुरुद्वारे में हेट क्राइम का मामला सामने आया। यहां 17 साल के नाबालिग ने श्रद्धालुओं पर कृपाण से हमला कर दिया। इसमें 2 पंजाबी युवतियां घायल हुई हैं। उन्हें हाथ-बाजू पर चोटें आई हैं।
पुलिस ने श्रद्धालुओं की मदद से आरोपी को पकड़ लिया है। इसके वीडियो भी सामने आए हैं। उसके माथे से खून बह रहा था। फिलहाल पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। आरोपी किशोर ब्रिटिश नागरिक ही है। पूरी खबर यहां पढ़ें…




























