• Latest
  • Trending
  • All
Jammu and Kashmir Police issues alert regarding viral video saif ali khan phantom jaish e mohammad | जम्मू-कश्मीर में सैफ अली खान की तस्वीर वाला वीडियो वायरल: पुलिस ने जनता से कहा- वीडियो शेयर नहीं करें, इसे जैश-ए-मोहम्मद ने फैलाया

2 years ago
Trump to attend G7 summit in France, Axios reports

Trump to attend G7 summit in France, Axios reports

3 hours ago
J&K minister Javed Rana accuses L-G of ‘targeted demolitions against Gujjars, Bakarwals’ in Jammu, ‘will not be silent spectators’

J&K minister Javed Rana accuses L-G of ‘targeted demolitions against Gujjars, Bakarwals’ in Jammu, ‘will not be silent spectators’

3 hours ago
US Senate Advances Resolution To Limit Trump’s Authority For Military Action Against Iran | World News

US Senate Advances Resolution To Limit Trump’s Authority For Military Action Against Iran | World News

6 hours ago
Twisha Sharma Died By Suicide, Not Murder; No Evidence Of Drug Use Found: Bhopal Police | India News

Twisha Sharma Died By Suicide, Not Murder; No Evidence Of Drug Use Found: Bhopal Police | India News

9 hours ago
Indian family of 4 completes 3 months in Texas ICE detention; 12-year-old bleeding in stool, his sister vomiting frequently

Indian family of 4 completes 3 months in Texas ICE detention; 12-year-old bleeding in stool, his sister vomiting frequently

10 hours ago
Actor and Parliamentarian Hema Malini watches Krishnavataram Part 1: The Heart during screening in Mathura, lauds team

Actor and Parliamentarian Hema Malini watches Krishnavataram Part 1: The Heart during screening in Mathura, lauds team

10 hours ago
The Boys finale release date: The Boys finale Release date and time revealed: Here’s what to expect from the explosive last episode

The Boys finale release date: The Boys finale Release date and time revealed: Here’s what to expect from the explosive last episode

12 hours ago
Vijay’s Eulogy To ‘Rajiv Killers’: ‘Mullivaikal In Our Hearts’ | Backing Crypto Separatism? | News18

Vijay’s Eulogy To ‘Rajiv Killers’: ‘Mullivaikal In Our Hearts’ | Backing Crypto Separatism? | News18

12 hours ago
Swaad UP Ka: ODOC aims to give UP’s unique flavours global identity

Swaad UP Ka: ODOC aims to give UP’s unique flavours global identity

13 hours ago
Shimla orchardist suffered Rs 40 lakh loss due to NH-5 four-lane work

Shimla orchardist suffered Rs 40 lakh loss due to NH-5 four-lane work

13 hours ago
Which State Is Called The Soul Of India?

Which State Is Called The Soul Of India?

13 hours ago
EPFO UPI Withdrawal: Easy Access To EPF Funds

EPFO UPI Withdrawal: Easy Access To EPF Funds

15 hours ago
Wednesday, May 20, 2026
  • PRESS RELEASE
  • ADVERTISE
  • CONTACT
  • Game
India News Online
  • Home
  • News
    • India
    • Punjab
    • International
    • Entertainment
  • Hindi News
  • Politics
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Technology
  • Lifestyle
  • Video
    • All
    • Hindi Songs
    • Punjabi Songs
    पियवा किसनवा 90’S Old Hindi Songs🥰 90s Love Song😍 Udit Narayan, Alka Yagnik, Kumar Sanu songs Hindi

    पियवा किसनवा 90’S Old Hindi Songs🥰 90s Love Song😍 Udit Narayan, Alka Yagnik, Kumar Sanu songs Hindi

    90s Bollywood Wedding Songs | Evergreen Bollywood Hits | Shadi Song | Sadabahar Hindi Songs Jukebox

    90s Bollywood Wedding Songs | Evergreen Bollywood Hits | Shadi Song | Sadabahar Hindi Songs Jukebox

    आज तो बाल बाल बच गया😄90’S Old Hindi Songs🥰 90s Love Song😍 Udit Narayan, Alka Yagnik, Kumar Sanu song

    आज तो बाल बाल बच गया😄90’S Old Hindi Songs🥰 90s Love Song😍 Udit Narayan, Alka Yagnik, Kumar Sanu song

    भाभी ने बचाई ननद की जान 😆 90’S Old Hindi Songs 🥺90s Love Song 😍Udit Narayan, Alka Yagnik, Kumar

    भाभी ने बचाई ननद की जान 😆 90’S Old Hindi Songs 🥺90s Love Song 😍Udit Narayan, Alka Yagnik, Kumar

    90s हिंदी सदाबहार गीत | 90’s Romantic Hindi Songs | 90’s सदाबहार फिल्मी गाने | 90’s Bollywood Songs

    90s हिंदी सदाबहार गीत | 90’s Romantic Hindi Songs | 90’s सदाबहार फिल्मी गाने | 90’s Bollywood Songs

    90’S Old Hindi Songs🥰 90s Love Song😍 Udit Narayan, Alka Yagnik, Kumar Sanu songs Hindi Jukebox

    90’S Old Hindi Songs🥰 90s Love Song😍 Udit Narayan, Alka Yagnik, Kumar Sanu songs Hindi Jukebox

    90’s हिंदी गाने | 90’s Evergreen Songs | 90s सदाबहार गाने | Hindi Gana | 90’s Hit Songs | Durga Boss

    90’s हिंदी गाने | 90’s Evergreen Songs | 90s सदाबहार गाने | Hindi Gana | 90’s Hit Songs | Durga Boss

    90’s पुराने गाने | 90’s Evergreen Bollywood Hits | Old is Gold Collection | Hindi Sadabahar Gaane

    90’s पुराने गाने | 90’s Evergreen Bollywood Hits | Old is Gold Collection | Hindi Sadabahar Gaane

    New Song 2026 | New Hindi Song | Dheere Dheere | Ranveer Singh,Sara Arjun | Romantic Song | New Song

    New Song 2026 | New Hindi Song | Dheere Dheere | Ranveer Singh,Sara Arjun | Romantic Song | New Song

  • Travel
  • Game
No Result
View All Result
India News
No Result
View All Result
Home Hindi News

Jammu and Kashmir Police issues alert regarding viral video saif ali khan phantom jaish e mohammad | जम्मू-कश्मीर में सैफ अली खान की तस्वीर वाला वीडियो वायरल: पुलिस ने जनता से कहा- वीडियो शेयर नहीं करें, इसे जैश-ए-मोहम्मद ने फैलाया

by India News Online Team
July 22, 2024
in Hindi News
0
Jammu and Kashmir Police issues alert regarding viral video saif ali khan phantom jaish e mohammad | जम्मू-कश्मीर में सैफ अली खान की तस्वीर वाला वीडियो वायरल: पुलिस ने जनता से कहा- वीडियो शेयर नहीं करें, इसे जैश-ए-मोहम्मद ने फैलाया
Share on FacebookShare on TwitterShare on Email

  • Hindi News
  • National
  • Jammu And Kashmir Police Issues Alert Regarding Viral Video Saif Ali Khan Phantom Jaish E Mohammad

जम्मू22 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

जम्मू-कश्मीर में सोमवार (22 जुलाई) वायरल हुए 5 मिनट 55 सेकेंड के वीडियो को लेकर जम्मू-कश्मीर पुलिस ने अलर्ट जारी किया। साथ ही एक्स पर पोस्ट भी शेयर की। पुलिस का दावा है कि दोपहर 2 बजे के करीब आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद ने एक प्रोपागेंडा वीडियो शेयर किया है।

पुलिस ने लोगों से अपील की है कि इस वीडियो को शेयर नहीं करें और जो भी इस वीडियो को शेयर कर रहे हैं उनकी जानकारी दें। साथ ही चेतावनी दी है कि इस वीडियो को अपने पास रखना और फॉरवर्ड करना UAPA की धारा 13 और 18 के तहत अपराध है।

पुलिस ने बताया कि आतंकी संगठन के बनाए इस वीडियो में बॉलीवुड फिल्म फैंटम के पोस्टर के साथ एक्टर सैफ अली की तस्वीर वायरल की गई है।

22 जुलाई की दोपहर 3 बजे J&K पुलिस ने यह पोस्ट X पर शेयर की।

22 जुलाई की दोपहर 3 बजे J&K पुलिस ने यह पोस्ट X पर शेयर की।

एक्स पर J&K पुलिस की पोस्ट
“आम जनता को सचेत किया जाता है कि वे सबसे पहले वीडियो को किसी भी तरीके से किसी को फॉरवर्ड नहीं करेंगे। वे मैसेज के पुलिस को रिपोर्ट करेंगे कि उन्हें यह वीडियो किससे मिला है। वीडियो प्राप्त होने की तिथि और समय तथा टेलीफोन नंबर की डिटेल भी शेयर करें। पुलिस अधिकारी इसे अपने जांच अधिकारी को रिपोर्ट करेंगे और सिविल अधिकारी भी समान रूप से इसे अपने जांच अधिकारी को टेक्स्ट मैसेज के जरिए रिपोर्ट करेंगे। किसी भी परिस्थिति में इस वीडियो को फॉरवर्ड नहीं किया जाना चाहिए। यह याद रखना चाहिए कि इस तरह की सामग्री को रखना और फॉरवर्ड करना UAPA की धारा 13 और 18 के तहत अपराध है।”

सोमवार सुबह राजौरी में हुआ था आतंकी हमला
जम्मू के राजौरी के घोंधा में सोमवार सुबह आतंकियों ने शौर्य चक्र विजेता परशोत्तम कुमार के घर पर हमला किया था। घटना सुबह 3:10 बजे हुई थी। हमले की खबर लगते ही 63 आरआर आर्मी कैंप से आई टुकड़ी ने जवाबी कार्रवाई करते हुए एक आतंकी को मार गिराया था।

परशोत्तम को पिछले महीने दो आतंकियों को मारने के बाद यह सम्मान मिला था। वे विलेज डिफेंस गार्ड भी हैं। इस आतंकी हमले में एक जवान और परशोत्तम कुमार के चाचा घायल हुए हैं। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पिछले कुछ महीनों में जम्मू रीजन में आतंकी हमलों में बढ़ोतरी हुई है। 16 जुलाई को डोडा और 8 जुलाई को कठुआ में आतंकियों के हमले में 10 जवान शहीद हो गए थे। पूरी खबर पढ़ें…

जुलाई में जम्मू रीजन में दो बड़ी आतंकी वारदात…

16 जुलाई: आतंकियों से मुठभेड़ में कैप्टन और पुलिसकर्मी समेत 5 शहीद

डोडा के डेसा इलाके में 16 जुलाई को आतंकियों से मुठभेड़ में सेना के एक कैप्टन और पुलिसकर्मी समेत 5 जवान शहीद हो गए थे। 15 जुलाई को डोडा के डेसा फोरेस्ट बेल्ट के कलां भाटा में रात 10:45 बजे और पंचान भाटा इलाके में रात 2 बजे फिर फायरिंग हुई थी।

इन्हीं घटनाओं के बाद सर्च ऑपरेशन चलाने के लिए सेना ने जद्दन बाटा गांव के सरकारी स्कूल में अस्थायी सुरक्षा शिविर बनाया था। डोडा जिले को 2005 में आतंकवाद मुक्त घोषित कर दिया गया था। 12 जून के बाद से लगातार हो रहे हमलों में 5 जवान शहीद हुए, 9 सुरक्षाकर्मी घायल हुए। जबकि तीन आतंकवादी मारे गए। पूरी खबर पढ़ें…

8 जुलाई: कठुआ में आतंकी हमले में 5 जवान शहीद

कठुआ जिले में आतंकियों के हमले में शहीद हुए पांचों जवान उत्तराखंड के थे।

कठुआ जिले में आतंकियों के हमले में शहीद हुए पांचों जवान उत्तराखंड के थे।

जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले में 8 जुलाई को आतंकियों के हमले में जूनियर कमीशंड ऑफिसर (JCO) समेत 5 जवान शहीद हो गए। आतंकियों ने पहाड़ी से घात लगाकर सेना के ट्रक पर पहले ग्रेनेड फेंका, फिर स्नाइपर गन से फायरिंग की। सेना ने भी काउंटर फायरिंग की, लेकिन आतंकी जंगल में भाग गए। पूरी खबर यहां पढ़ें…

कुपवाड़ में 5 दिन में 5 आतंकी मारे गए

18 जुलाई: कुपवाड़ा के केरन इलाके में सेना ने 2 आतंकियों को मार गिराया
जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा के केरन इलाके में सेना ने 2 आतंकियों को एनकाउंटर में मार गिराया था। सेना को यहां कुछ आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिली थी, जिसके बाद सर्च ऑपरेशन चलाया गया। इसी दौरान आतंकियों-सेना के बीच मुठभेड़ शुरू हुई थी। पूरी खबर पढ़ें…

14 जुलाई: लाइन ऑफ कंट्रोल के पास घुसपैठ के दौरान 3 आतंकी ढेर
जम्मू-कश्मीर में कुपवाड़ा में लाइन ऑफ कंट्रोल (LoC) के पास घुसपैठ के दौरान सुरक्षाबलों ने 3 आतंकियों को मार गिराया। इनके पास से पिस्तौल, गोला-बारूद बरामद किए गए। तीनों की पहचान का खुलासा नहीं किया गया। पूरी खबर यहां पढ़ें…

जम्मू में जैश और लश्कर का 20 साल पुराना नेटवर्क एक्टिव
जम्मू रीजन में सेना ने 20 साल पहले पाकिस्तान परस्त आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद और लश्कर-ए-तैयबा के जिस लोकल नेटवर्क को सख्ती से निष्क्रिय कर दिया था, वो पूरी ताकत से फिर एक्टिव हो गया है। पहले ये लोग आतंकियों का सामान ढोने का काम करते थे, अब उन्हें गांवों में ही हथियार, गोला बारूद और खाना-पीना दे रहे हैं।

बीते दिनों जिन 25 संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है, उन्होंने पूछताछ में इसके सुराग दिए हैं। यह नेटवर्क जम्मू के 10 में से नौ जिलों राजौरी, पुंछ, रियासी, ऊधमपुर, कठुआ, डोडा, किश्तवाड़, जम्मू और रामबन में जम चुका है।

जम्मू-कश्मीर के पूर्व डीजीपी एसपी वैद्य के मुताबिक, आर्टिकल 370 हटने के बाद से ही पाकिस्तान आर्मी और ISI ने जम्मू को टारगेट करना शुरू कर दिया था। उसने दो साल में इस नेटवर्क को सक्रिय किया। इन्हीं की मदद से आतंकियों ने 2020 में पुंछ और राजौरी में सेना पर बड़े हमले किए। फिर ऊधमपुर, रियासी, डोडा और कठुआ को निशाने पर लिया।

2020 में जम्मू से सेना हटाकर लद्दाख भेजी गई, यही आतंकियों के लिए मौका बना
2020 तक जम्मू रीजन में काफी सुरक्षा बल तैनात था। हालांकि, गलवान एपिसोड के बाद चीनी आक्रामकता का जवाब देने के लिए यहां की सेना को हटाकर लद्दाख भेज दिया गया। आतंकियों ने भारत के इस कदम को मौके के रूप में भुनाया और अपना आधार कश्मीर से जम्मू में शिफ्ट किया।

यहां इनका पुराना लोकल नेटवर्क पहले से ही था, जिसे एक्टिव करना था। वही हुआ है। जम्मू में आतंकी घटनाएं सांप्रदायिक रंग भी ले सकती हैं। यहां कश्मीर के मुकाबले जनसंख्या घनत्व कम है और सड़क संपर्क सीमित है। बड़ा इलाका पहाड़ी है, इसलिए आतंकियों को यहां मार गिराने में समय लग रहा है।

जम्मू में घुसे आतंकियों में पाकिस्तान के पूर्व और वर्तमान सैनिक भी
सैन्य सूत्रों ने बताया कि रियासी हमले के बाद मारे गए आतंकियों से जो हथियार और सैटेलाइट फोन मिले थे, वो इस बात के सबूत हैं कि नए आतंकियों में पाकिस्तान सेना के पूर्व या वर्तमान सैनिक भी शामिल हैं। इनके हमलों का तरीका पाक सेना के पैरा ट्रूपर डिवीजन जैसा है। सैटेलाइट फोन भी पूरी तरह एंड टू एंड एनक्रेप्टेड हैं।

आतंकियों के पास से स्टेयर एयूजी राइफल मिली
जम्मू कश्मीर में 18 जुलाई को केरन सेक्टर में मारे गए आतंकियों के पास से स्टेयर AUG असॉल्ट राइफल मिली है। यह एक ऑस्ट्रियाई राइफल है। इसके चैंबर में 5.56×45 मिमी का कारतूस इस्तेमाल किया जाता है। इस राइफल को 1960 के दशक में स्टेयर-डेमलर-पुच द्वारा डिजाइन किया गया था। अब इसे स्टेयर आर्म्स जीएमबीएच एंड कंपनी केजी द्वारा बनाया जा रहा है।

इस राइफल को दुनिया के चुनिंदा खतरनाक राइफलों में शुमार किया जाता है। इसे दुनिया के काफी देशों में सेना और पुलिस इस्तेमाल कर रहे हैं।

1980 के दशक में अमेरिका ने स्टेयर AUG का आयात किया। लेकिन फिर 1989 में राष्ट्रपति जॉर्ज बुश ने इसके आयात पर प्रतिबंध लगा दिया गया था। (फाइल फोटो)

1980 के दशक में अमेरिका ने स्टेयर AUG का आयात किया। लेकिन फिर 1989 में राष्ट्रपति जॉर्ज बुश ने इसके आयात पर प्रतिबंध लगा दिया गया था। (फाइल फोटो)

स्थानीय लोगों से इंटेलिजेंस को नहीं मिल रही मदद
रिपोर्ट्स के मुताबिक, पाक से आए आतंकी जम्मू-कश्मीर के दुर्गम पहाड़ी इलाकों में छोटे-छोटे कैंप में ट्रेनिंग ले रहे हैं। इनके पास आधुनिक हथियारों के साथ मॉर्डन कम्युनिकेशन डिवाइसेस भी हैं। इनके सैटेलाइट फोन भी पूरी तरह एंड टू एंड इनक्रिप्टेड है।

इससे इनपुट लीक होने का खतरा कम होता है। वहीं इंटेलिजेंस को स्थानीय लोगों और अन्य लोगों से आतंकियों के बारे में मिलने वाली खुफिया जानकारी लगभग समाप्त हो गई है। इससे सेना को आतंकियों तक पहुंचने में सफलता नहीं मिल रही है।

खबरें और भी हैं…

Source link

Tags: alertAliIssuesJaishJammuKashmirKhanMohammadPhantompoliceSaifVideoviralअलइसककरकहखनजनतजममकशमरजशएमहममदतसवरननहपलसफलयमवडयवयरलवलशयरससफ
Share198Tweet124Send

Related Posts

Aaj Ka Shabd Pash Mahadevi Verma Poem Rupasi Tera Ghan Kesh – Amar Ujala Kavya – आज का शब्द:पाश और महादेवी वर्मा की कविता
Hindi News

Aaj Ka Shabd Pash Mahadevi Verma Poem Rupasi Tera Ghan Kesh – Amar Ujala Kavya – आज का शब्द:पाश और महादेवी वर्मा की कविता

January 27, 2026
IMD Weather Update Today snowfall Uttarakhand himachal jammu kashmir cold Wave Alert Rajasthan UP MP rain
Hindi News

IMD Weather Update Today snowfall Uttarakhand himachal jammu kashmir cold Wave Alert Rajasthan UP MP rain

January 26, 2026
Aaj Ka Meen Rashifal 27 January 2026: अपने खर्चों को कंट्रोल करें, मन में नेगेटिव विचारों को बढ़ाने ना दें
Hindi News

Aaj Ka Meen Rashifal 27 January 2026: अपने खर्चों को कंट्रोल करें, मन में नेगेटिव विचारों को बढ़ाने ना दें

January 26, 2026
गैंगस्टर गोल्डी बराड़ के माता-पिता श्री मुक्तसर साहिब से गिरफ्तार, 2024 के मामले में हुई कार्रवाई
Hindi News

गैंगस्टर गोल्डी बराड़ के माता-पिता श्री मुक्तसर साहिब से गिरफ्तार, 2024 के मामले में हुई कार्रवाई

January 26, 2026
Load More
  • Trending
  • Comments
  • Latest
9 Festivals to Celebratein August in India

9 Festivals to Celebratein August in India

August 8, 2025
Corruption cases against govt officials: SC bats for striking balance | Latest News India

Corruption cases against govt officials: SC bats for striking balance | Latest News India

August 5, 2025
Guru Randhawa – SIRRA ( Official Video )

Guru Randhawa – SIRRA ( Official Video )

July 1, 2025
Baharon Phool Barsao – Suraj – Rajendra Kumar, Vyjayanthimala – Old Hindi Songs

Baharon Phool Barsao – Suraj – Rajendra Kumar, Vyjayanthimala – Old Hindi Songs

0
Phool Maangu Na Bahaar Maangu – Video Song | Raja | Madhuri Dixit & Sanjay Kapoor

Phool Maangu Na Bahaar Maangu – Video Song | Raja | Madhuri Dixit & Sanjay Kapoor

0
Dil Ka Rishta Song – Aishwarya Rai,Arjun Rampal, Alka Yagnik,Udit Narayan,Kumar Sanu, Nadeem-Shravan

Dil Ka Rishta Song – Aishwarya Rai,Arjun Rampal, Alka Yagnik,Udit Narayan,Kumar Sanu, Nadeem-Shravan

0
Trump to attend G7 summit in France, Axios reports

Trump to attend G7 summit in France, Axios reports

May 20, 2026
J&K minister Javed Rana accuses L-G of ‘targeted demolitions against Gujjars, Bakarwals’ in Jammu, ‘will not be silent spectators’

J&K minister Javed Rana accuses L-G of ‘targeted demolitions against Gujjars, Bakarwals’ in Jammu, ‘will not be silent spectators’

May 20, 2026
US Senate Advances Resolution To Limit Trump’s Authority For Military Action Against Iran | World News

US Senate Advances Resolution To Limit Trump’s Authority For Military Action Against Iran | World News

May 19, 2026
India News Online

24x7 Online News From India
India News Online is your news, entertainment, music fashion website. We provide you with the latest breaking news and videos straight from the entertainment industry.

Categories

  • Business
  • Entertainment
  • Health
  • Hindi News
  • Hindi Songs
  • India
  • International
  • Lifestyle
  • Panjab
  • Politics
  • Punjabi Songs
  • Sports
  • Technology
  • Travel
  • Uncategorized
No Result
View All Result

Recent Posts

  • Trump to attend G7 summit in France, Axios reports
  • J&K minister Javed Rana accuses L-G of ‘targeted demolitions against Gujjars, Bakarwals’ in Jammu, ‘will not be silent spectators’
  • US Senate Advances Resolution To Limit Trump’s Authority For Military Action Against Iran | World News
  • Home
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Privacy Policy
  • Cookie Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact

Copyright © 2021 - India News Online.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • India
    • Punjab
    • International
    • Entertainment
  • Hindi News
  • Politics
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Technology
  • Lifestyle
  • Video
  • Travel
  • Game

Copyright © 2021 - India News Online.