3 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

अमेरिका के डेनवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर शनिवार को एक बड़ा हादसा टल गया। मियामी के लिए उड़ान भरने जा रही अमेरिकन एयरलाइंस की फ्लाइट 3023 को लैंडिंग गियर फेल होने के कारण टेकऑफ रोकना पड़ा। इस दौरान विमान के पिछले हिस्से में आग लग गई और काले धुएं के गुबार उठा।
घटना अमेरिका के समय के मुताबिक दोपहर 2:45 बजे हुई। विमान में कुल 173 यात्री और 6 क्रू मेंबर्स सवार थे। सभी को इमरजेंसी स्लाइड के जरिए बाहर निकाला गया। वीडियो में दिखा कि यात्री, जिनमें बच्चे भी थे, घबराकर स्लाइड से फिसलते हुए बाहर निकले।
एयरलाइंस ने बताया कि यह हादसा बोइंग 737 मैक्स 8 विमान के टायर में खराबी के कारण हुआ। घटना के बाद छह लोगों को मामूली चोटें आईं, जिनमें से एक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। FAA (फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन) और एयरलाइंस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
ये खबर भी पढ़ें…. इजराइल ने लेबनान में सीनियर हिजबुल्ला कमांडर को मार गिराने का दावा किया
इजराइली सेना (IDF) ने शनिवार को बताया कि उसने हिजबुल्ला के सीनियर कमांडर अली अब्द अल-कादिर इस्माइल को मार गिराया है। वह लेबनान के बिंत जाबील सेक्टर में आतंकी संगठन को दोबारा सक्रिय करने की कोशिश कर रहा था। सेना ने कहा कि वह इजराइल पर किसी भी खतरे को खत्म करने के लिए अभियान जारी रखेगी।





























