
भारत बनाम इंग्लैंड
– फोटो : BCCI
विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें
भारतीय महिला क्रिकेट टीम इंग्लैंड के खिलाफ तीन टी20 मैचों की सीरीज के दूसरे मुकाबले में शनिवार को उतरी है। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जा रहा है। इंग्लैंड की कप्तान हीथर नाइट ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। भारतीय टीम में कनिका आहूजा की जगह तितास साधू को जगह मिली है। वहीं, इंग्लैंड में माहिका गौर की जगह चार्ली डीन की वापसी हुई है।
इंग्लैंड ने इसी मैदान पर बुधवार को पहला मुकाबला जीता था। वह सीरीज में 1-0 से आगे है। टीम इंडिया अगर इस मुकाबले में हारती है तो वह सीरीज गंवा देगी। ऐसे में हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में टीम की नजरें वापसी पर हैं।
दोनों टीमों की प्लेइंग-11
भारत: स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्ज, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, श्रेयंका पाटिल, पूजा वस्त्राकर, तितास साधू, रेणुका ठाकुर सिंह, सायका इशाक।
इंग्लैंड: सोफिया डंकले, डेनियल वायट, एलिस कैप्सी, नताली सीवर ब्रंट, हीथर नाइट (कप्तान), एमी जोन्स (विकेटकीपर), फ्रेया केम्प, सोफी एक्लेस्टोन, चार्लोट डीन, सारा ग्लेन, लॉरेन बेल।


















![Asla – Watan Sahi [Official MV] Latest Punjabi Song – K Million Music Asla – Watan Sahi [Official MV] Latest Punjabi Song – K Million Music](https://i.ytimg.com/vi/sCuLojys0n4/maxresdefault.jpg)







