07:48 PM, 23-Jan-2026
IND vs NZ Live Score: फिलिप्स आउट हुए
न्यूजीलैंड को तीसरा झटका कुलदीप यादव ने दिया। उन्होंने हार्दिक पांड्या के हाथों ग्लेन फिलिप्स को कैच कराया। वह 19 रन बनाकर पवेलियन लौटे। अब रचिन रवींद्र का साथ देने डेरिल मिचेल आए हैं। नौ ओवर के बाद स्कोर तीन विकेट पर 99 रन है।
07:23 PM, 23-Jan-2026
IND vs NZ Live Score: न्यूजीलैंड को दूसरा झटका
न्यूजीलैंड को दूसरा झटका वरुण चक्रवर्ती ने दिया। उन्होंने टिम सीफर्ट को अपना शिकार बनाया। वह 24 रन बनाकर आउट हुए। अब रचिन रवींद्र का साथ देने ग्लेन फिलिप्स आए हैं।
07:18 PM, 23-Jan-2026
IND vs NZ Live Score: पहला विकेट गिरा
न्यूजीलैंड को पहला झटका हर्षित राणा ने दिया। उन्होंने डेवोन कॉनवे को 43 के स्कोर पर हार्दिक पांड्या के हाथों कैच कराया। वह 19 रन बनाकर पवेलियन लौटे। अब टीम सीफर्ट का साथ देने रचीन रवींद्र आए हैं।
07:01 PM, 23-Jan-2026
IND vs NZ Live Score: न्यूजीलैंड की पारी शुरू
न्यूजीलैंड की पारी शुरू हो चुकी है। टिम सीफर्ट और डेवोन कॉनवे क्रीज पर मौजूद हैं।
06:34 PM, 23-Jan-2026
IND vs NZ Live Score: दोनों टीमों की प्लेइंग 11 इस प्रकार है
भारत: संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती।
न्यूजीलैंड: डेवोन कॉनवे, टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), रचिन रवींद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, डेरिल मिशेल, मिशेल सेंटनर (कप्तान), जैकरी फॉक्स, मैट हेनरी, ईश सोढ़ी, जैकब डफी।
06:31 PM, 23-Jan-2026
IND vs NZ Live Score: भारत ने जीता टॉस, चुनी गेंदबाजी
भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। कप्तान सूर्यकुमार यादव ने बताया कि प्लेइंग 11 में दो बदलाव हुए हैं। अक्षर पटेल, जो पिछले मैच में चोटिल हो गए थे उनकी जगह कुलदीप यादव को मौका मिला है। वहीं, जसप्रीत बुमराह को आराम दिया गया है। उनकी जगह हर्षित राणा प्लेइंग 11 का हिस्सा बने हैं। इसके अलावा न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर ने प्लेइंग 11 में तीन बदलाव किए हैं।
06:02 PM, 23-Jan-2026
IND vs NZ Live Score: संतुलित दिख रहा गेंदबाजी आक्रमण
भारतीय टीम का गेंदबाजी विभाग में संतुलित नजर आ रहा है। अगर अर्शदीप सिंह और हार्दिक पांड्या पावरप्ले में विकेट लेते रहते हैं तो जसप्रीत बुमराह को पावरप्ले के बाद तीन ओवरों के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है, जिससे टीम को बीच के ओवरों के लिए एक अतिरिक्त विकल्प मिल जाएगा। भारत ने नागपुर में बड़ा स्कोर बनाया था जिससे वह ओस का प्रभाव कम करने में सफल रहा। वहीं, वरुण चक्रवर्ती और शिवम दुबे विकेट लेने में सफल रहे हैं। इस बात की संभावना कम ही है कि भारतीय टीम प्लेइंग-11 में किसी तरह का बदलाव करेगी।
06:01 PM, 23-Jan-2026
IND vs NZ Live Score: सूर्यकुमार-अभिषेक पर टिकी होंगी निगाहें
आईसीसी टूर्नामेंट से पहले कप्तान सूर्यकुमार यादव के फॉर्म पर सबकी नजरें टिकी हुई थीं और भले ही वह कोई बड़ा योगदान नहीं दे सके, लेकिन 22 गेंदों में बनाए गए 32 रन ने उनके आत्मविश्वास को कुछ हद तक जरूर बढ़ाया होगा। पहले टी20 में मिली शानदार जीत से व्यक्तिगत तौर पर सुधार के कई क्षेत्र सामने आए, इसके बावजूद टीम के प्रदर्शन ने विश्व कप से पहले अपने प्रतिद्वंद्वियों को खतरनाक संकेत दिए हैं, जहां भारत मौजूदा चैंपियन के रूप में उतर रहा है। अगर भारत को टी20 विश्व कप खिताब का बचाव करने वाली पहली टीम बनना है तो अभिषेक शर्मा को बुधवार रात की तरह ही शीर्ष क्रम में आक्रामक बल्लेबाजी जारी रखनी होगी। यह बाएं हाथ का बल्लेबाज अपने करियर के सर्वश्रेष्ठ फॉर्म में नजर आ रहा है और उन्होंने लगभग हर गेंद को मैदान से बाहर पहुंचाने की शानदार क्षमता दिखाई है। निचले क्रम में रिंकू सिंह की टीम में वापसी और आते ही शानदार प्रदर्शन करना भारत के लिए एक और बड़ा सकारात्मक पहलू है।
06:01 PM, 23-Jan-2026
IND vs NZ Live Score: सैमसन पर रहेंगी नजरें
दूसरी तरफ, संजू सैमसन हैं जो अंतिम एकादश से अंदर बाहर होते रहे हैं, लेकिन अब अगले महीने होने वाले टी20 विश्व कप से पहले उन्हें निश्चित रूप से लंबा मौका मिलेगा। सीरीज के पहले मैच में आसानी से अपना विकेट गंवाने वाले सैमसन अपने विभिन्न तरह के शॉट का शानदार नमूना पेश करने के लिए प्रतिबद्ध होंगे जिनके दम पर उन्होंने सबसे छोटे प्रारूप में तीन शतक बनाए हैं।
06:00 PM, 23-Jan-2026
IND vs NZ Live Score: श्रेयस को मौका देगा भारत?
ईशान की लंबे समय बाद भारतीय टी20 टीम में वापसी हुई है, लेकिन पहले टी20 में वह कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर सके और आठ रन बनाकर आउट हुए थे। भारत के पास श्रेयस अय्यर का विकल्प भी मौजूद है जिन्हें तिलक वर्मा की जगह पहले तीन टी20 के लिए भारतीय टीम में शामिल किया गया है। ईशान विश्व कप टीम में भी शामिल हैं, ऐसे में टीम प्रबंधन उन्हें मौका देना चाहेगा। ईशान के लिए भी जरूरी है कि वह बिना समय गंवाए घरेलू क्रिकेट में जिस तरह खेले, उसी तरह का प्रदर्शन करें। कवर पर कैच आउट होने से पहले बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने अपनी संक्षिप्त पारी में अच्छा प्रदर्शन किया। भारत के अधिकतर खिलाड़ी शुरू में ही हर गेंद को बाउंड्री के पार पहुंचाने की कोशिश में पूरी ताकत से बल्लेबाजी करते हैं। ईशान भी इसी निडर रवैये को जारी रखेंगे और उम्मीद कर सकते हैं कि इसका उन्हें फायदा मिले।

























