उत्तर प्रदेश, हरियाणा, राजस्थान और दिल्ली में इन दिनों रुक-रुक कर बारिश का सिलसिला जारी है. ये सिलसिला कई दिनों तक अभी जारी रहेगा. हालांकि यहां बहुत तेज बारिश के आसार नहीं हैं. लेकिन राजस्थान के कुछ इलाकों में आज सताने वाली बारिश हो सकती है. आइये जानते हैं उत्तर-पश्चिमी भारत के मैदानी इलाकों का हाल.
इन इलाकों में बरसेंगे बादल
मौसम विभाग के ताजा अपडेट के मुताबिक, अगले 2 घंटों में मेरठ, किठौर, गढ़मुक्तेश्वर, सियाना (यूपी) में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. वहीं, अमरोहा, मुरादाबाद (यूपी) सिधमुख (राजस्थान) में हल्की बारिश या बूंदाबांदी होने की संभावना है. लोहारू (हरियाणा) नरोरा, सहसवान, कासगंज (यूपी) सादुलपुर, पिलानी (राजस्थान) में हल्की से मध्यम बारिश होने वाली है. अगले 2 घंटे के दौरान महेंद्रगढ़ (हरियाणा) अनूपशहर, देबाई, अतरौली (यूपी) में हल्की बारिश या बूंदाबांदी होने की संभावना है. मौसम विभाग ने ये अलर्ट आज (3 अगस्त) सुबह 7 बजे जारी किया था.
राजस्थान के मौसम का हाल
इसके अलावा राजस्थान के कई इलाकों में आज दिनभर में कभी भी बहुत भारी बारिश देखने को मिल सकती है. इसके साथ ही यहां अच्छी बारिश का सिलसिला जारी रहेगा. बता दें कि पिछले दो दिन से राजस्थान के कई इलाके भी बारिश से बेहाल हैं. लेकिन ये परेशानी अभी कम नहीं होने वाली. 6 अगस्त तक प्रदेश में तेज बारिश देखी जा सकती है. इसके साथ ही अधिकतम तापमान भी 30 डिग्री तक गिर सकता है.
हरियाणा-यूपी में बूंदाबांदी
हरियाणा में कभी बारिश को कभी गर्मी का सिलसिला जारी रहेगा. यहां आमतौर पर बादल छाए रहेंगे और बूंदाबांदी जारी रह सकती है. इसके अलावा आंधी-तूफान भी आ सकता है. यहां फिलहाल उमस भरी गर्मी से राहत मिलने के आसार नहीं हैं. उत्तर प्रदेश में भी यही हाल रहेगा. यहां भी उमस के साथ हल्की बारिश देखी जा सकती है. रुक-रुककर हल्की बारिश देखी जा सकती है, जो उमस कम करने लिए काफी नहीं होगी. पिछले दिनों के मुकाबले तापमान में कमी दर्ज की जा रही है लेकिन फिलहाल इसमें बहुत ज्यादा राहत के आसार नहीं हैं.

















![JMA – Ninja & Deep Jandu [Official MV] Kaptaan JMA – Ninja & Deep Jandu [Official MV] Kaptaan](https://i.ytimg.com/vi/-dsfIh319s0/maxresdefault.jpg)




