- Hindi News
- National
- If Agniveer Killed In Line Of Duty, Family To Get Over ₹ 1 Crore Says Indian Army
नई दिल्ली18 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

मृतक अग्निवीर अक्षय लक्ष्मण भारतीय सेना की फायर एंड फ्यूरी कोर का हिस्सा थे। वे सियाचिन में तैनात थे।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने रविवार को कहा कि केंद्र सरकार ने अग्निवीर योजना जांबाज सैनिकों का अपमान करने के लिए बनाई है। अग्निवीरों की शहादत को मानने से भाजपा इनकार कर देती है और इसके बाद उनके परिवारों को न तो पेंशन मिलती है, न ही कोई अन्य लाभ मिलता है। राहुल ने इस पोस्ट के साथ सियाचिन में ड्यूटी पर जान गंवाने वाले अग्निवीर गावते अक्षय लक्ष्मण की तस्वीर भी शेयर की।
भारतीय सेना ने राहुल के इस पोस्ट पर तो कोई टिप्पणी नहीं की, लेकिन X पर एक पोस्ट में जानकारी दी कि अग्निवीर अक्षय लक्ष्मण के परिवार को एक करोड़ रुपए से ज्यादा की मदद की जाएगी। सेना ने लिखा कि सोशल मीडिया पर कई गलत मैसेज लिखे जा रहे हैं। इसलिए यहां साफ करना जरूरी है कि मृतक सैनिक के परिवार को नियमों के मुताबिक उपयुक्त आर्थिक सहायता दी जाती है।

सेना के अधिकारियों ने ड्यूटी के दौरान जान गंवाने वाले अक्षय लक्ष्मण को श्रद्धांजलि दी।
मृतक अग्निवीर के परिवार को मिलेगी ये मदद…
- इंश्योरेंस राशि- 48 लाख रुपए
- अग्निवीर द्वारा जमा कराई गई सेवा निधि (सैलरी का 30%) जिसमें सरकार की तरफ से इतना ही योगदान दिया जाएगा (इंटरेस्ट समेत)
- अनुग्रह राशि- 44 लाख रुपए
- मृत्यु की तारीख से चार साल की सेवा पूरी होने तक की पूरी सैलरी (इस मामले में 13 लाख रुपए)
- आर्म्ड फोर्सेस बैटल कैजुअलिटी फंड से 8 लाख रुपए
- आर्मी वाइव्स वेलफेयर एसोसिएशन की तरफ से तुरंत मदद- 30 हजार रुपए
भाजपा IT सेल हेड ने राहुल के बयान को गैर-जिम्मेदाराना बताया
भाजपा के IT सेल प्रमुख अमित मालवीय ने राहुल गांधी के बयान को बकवास और गैर-जिम्मेदाराना बताया। उन्होंने X पर पोस्ट किया- अग्निवीर गावते अक्षय लक्ष्मण ने ड्यूटी के दौरान अपनी जान गंवाई है, इसलिए वे बैटल कैजुअलिटी के तहत मिलने वाली मदद के पात्र हैं। उनके परिवार को पूरी सहायता दी जाएगी। इसलिए फेक न्यूज फैलाना बंद कीजिए। आप प्रधानमंत्री बनने के सपने देख रहे हैं, तो प्रधानमंत्री जैसा आचरण करने की कोशिश कीजिए।
ये खबरें भी पढ़ें…
ड्यूटी के दौरान पहली बार अग्निवीर की जान गई:20 हजार फीट की ऊंचाई पर तैनात थे अक्षय लक्ष्मण, सेना ने श्रद्धांजलि दी

सियाचिन में तैनात अग्निवीर अक्षय लक्ष्मण की एक ऑपरेशन के दौरान जान चली गई है। न्यूज एजेंसी ANI के मुताबिक, लक्ष्मण ड्यूटी के दौरान जान गंवाने वाले देश के पहले अग्निवीर हैं। लक्ष्मण भारतीय सेना की फायर एंड फ्यूरी कोर का हिस्सा थे। पूरी खबर यहां पढ़ें…
ट्रेनिंग छोड़कर जा रहे अग्निवीर, कांग्रेस बोली- बुनियाद ही गलत:सेना में भर्ती की इस योजना ने युवाओं के देश सेवा के सपने तोड़ दिए

कांग्रेस ने सेना में भर्ती की ‘अग्निपथ’ योजना को लेकर करीब तीन महीने पहले केंद्र सरकार पर निशाना साधा था। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने यह हमला उन मीडिया रिपोर्ट के सामने आने के बाद किया, जिनमें दावा किया गया था कि भारतीय सेना में ‘अग्निवीर’ के रूप में शामिल होने वाले युवा बीच में ही ट्रेनिंग छोड़ रहे हैं। पूरी खबर यहां पढ़ें…









![JMA – Ninja & Deep Jandu [Official MV] Kaptaan JMA – Ninja & Deep Jandu [Official MV] Kaptaan](https://i.ytimg.com/vi/-dsfIh319s0/maxresdefault.jpg)











