
पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट।
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पंजाब की जेलों को लेकर सुनवाई शुरू होते ही पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने जेल से पार्टियों के वीडियो वायरल होने पर सरकार को फटकार लगाते हुए कहा कि आखिर जेलों में ये हो क्या रहा है? जेल में कैदी पार्टी कर रहे हैं और अदालत में पेश होकर एडीजीपी को शर्मिंदा होना पड़ रहा है। इसे रोकना बेहद जरूरी है। यदि यह नहीं रुका तो हमें बेहद कड़े आदेश जारी करने को मजबूर होना पड़ेगा।
लॉरेंस बिश्नोई के हिरासत में इंटरव्यू के मामले में सुनवाई आरंभ होते ही हाईकोर्ट ने कहा कि लगातार जेल से वीडियो आने के मामले बढ़ रहे हैं। जेल में पार्टियां हो रहीं हैं और उनके वीडियो बनाकर बाकायदा सोशल मीडिया पर डाले जा रहे हैं। जेलों में मोबाइल फोन मिलने की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। एडीजीपी कभी किसी अदालत में तो कभी किसी में तलब किए जा रहे हैं। हाईकोर्ट ने कहा कि यह शर्मिंदगी का विषय है और जेलों में मोबाइल फोन के इस्तेमाल को रोकना बेहद जरूरी है। हाईकोर्ट ने कहा कि इसके लिए सरकार जल्द प्रभावी कदम उठाए वरना हमें बेहद सख्त आदेश जारी करने को मजबूर होना पड़ेगा।




























