• Latest
  • Trending
  • All
FBI Deputy Director Dan Bongino May Resign Over Epstein Files Dispute | एप्स्टीन सेक्स स्कैंडल की फाइल्स पर ट्रम्प प्रशासन में विवाद: FBI के डिप्टी डायरेक्टर डैन बॉनजीनो इस्तीफा दे सकते हैं

FBI Deputy Director Dan Bongino May Resign Over Epstein Files Dispute | एप्स्टीन सेक्स स्कैंडल की फाइल्स पर ट्रम्प प्रशासन में विवाद: FBI के डिप्टी डायरेक्टर डैन बॉनजीनो इस्तीफा दे सकते हैं

11 months ago
Petrol price crosses ₹110 mark in Bengaluru, fourth hike in 10 days

Petrol price crosses ₹110 mark in Bengaluru, fourth hike in 10 days

1 hour ago
US Green Card Rules Trigger Concern Among Indian Students, H-1B Workers Weighing Other Options | World News

US Green Card Rules Trigger Concern Among Indian Students, H-1B Workers Weighing Other Options | World News

3 hours ago
DU student drugged, gang-raped after being lured off train in Lucknow

DU student drugged, gang-raped after being lured off train in Lucknow

8 hours ago
‘He was never violent’: White House shooter Nasire Best’s mother breaks silence after seeing son’s death on social media

‘He was never violent’: White House shooter Nasire Best’s mother breaks silence after seeing son’s death on social media

8 hours ago
Uber weighs a higher bid after it approached a major Delivery Hero shareholder with a €38-per-share bid, valuing the group at €11.5B+, but was rebuffed (Financial Times)

Uber weighs a higher bid after it approached a major Delivery Hero shareholder with a €38-per-share bid, valuing the group at €11.5B+, but was rebuffed (Financial Times)

9 hours ago
franklin d. roosevelt: Quote of the day by Franklin D. Roosevelt: ‘Repetition does not transform…’ Life lessons on human nature, speech and assertion by only US president, who was elected to the office four times

10 hours ago
Bengal govt orders ‘holding centres’ for illegal migrants

Bengal govt orders ‘holding centres’ for illegal migrants

11 hours ago
Team showed character and resilience to come back after poor start, says Rahane

Team showed character and resilience to come back after poor start, says Rahane

11 hours ago
‘Cockroaches Are Just Getting Started’: CJP Vows Focused Campaigns Based On Public Ideas | India News

‘Cockroaches Are Just Getting Started’: CJP Vows Focused Campaigns Based On Public Ideas | India News

11 hours ago
How Bruno Fernandes Broke The Premier League Assist Record

How Bruno Fernandes Broke The Premier League Assist Record

12 hours ago
A year after infamous fist-smash, Gukesh vs Magnus Carlsen battles brewing… in a library

A year after infamous fist-smash, Gukesh vs Magnus Carlsen battles brewing… in a library

12 hours ago
Disney’s new ‘Star Wars’ film opens with an estimated 5 million worldwide

Disney’s new ‘Star Wars’ film opens with an estimated $165 million worldwide

14 hours ago
Monday, May 25, 2026
  • PRESS RELEASE
  • ADVERTISE
  • CONTACT
  • Game
India News Online
  • Home
  • News
    • India
    • Punjab
    • International
    • Entertainment
  • Hindi News
  • Politics
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Technology
  • Lifestyle
  • Video
    • All
    • Hindi Songs
    • Punjabi Songs
    पियवा किसनवा 90’S Old Hindi Songs🥰 90s Love Song😍 Udit Narayan, Alka Yagnik, Kumar Sanu songs Hindi

    पियवा किसनवा 90’S Old Hindi Songs🥰 90s Love Song😍 Udit Narayan, Alka Yagnik, Kumar Sanu songs Hindi

    90s Bollywood Wedding Songs | Evergreen Bollywood Hits | Shadi Song | Sadabahar Hindi Songs Jukebox

    90s Bollywood Wedding Songs | Evergreen Bollywood Hits | Shadi Song | Sadabahar Hindi Songs Jukebox

    आज तो बाल बाल बच गया😄90’S Old Hindi Songs🥰 90s Love Song😍 Udit Narayan, Alka Yagnik, Kumar Sanu song

    आज तो बाल बाल बच गया😄90’S Old Hindi Songs🥰 90s Love Song😍 Udit Narayan, Alka Yagnik, Kumar Sanu song

    भाभी ने बचाई ननद की जान 😆 90’S Old Hindi Songs 🥺90s Love Song 😍Udit Narayan, Alka Yagnik, Kumar

    भाभी ने बचाई ननद की जान 😆 90’S Old Hindi Songs 🥺90s Love Song 😍Udit Narayan, Alka Yagnik, Kumar

    90s हिंदी सदाबहार गीत | 90’s Romantic Hindi Songs | 90’s सदाबहार फिल्मी गाने | 90’s Bollywood Songs

    90s हिंदी सदाबहार गीत | 90’s Romantic Hindi Songs | 90’s सदाबहार फिल्मी गाने | 90’s Bollywood Songs

    90’S Old Hindi Songs🥰 90s Love Song😍 Udit Narayan, Alka Yagnik, Kumar Sanu songs Hindi Jukebox

    90’S Old Hindi Songs🥰 90s Love Song😍 Udit Narayan, Alka Yagnik, Kumar Sanu songs Hindi Jukebox

    90’s हिंदी गाने | 90’s Evergreen Songs | 90s सदाबहार गाने | Hindi Gana | 90’s Hit Songs | Durga Boss

    90’s हिंदी गाने | 90’s Evergreen Songs | 90s सदाबहार गाने | Hindi Gana | 90’s Hit Songs | Durga Boss

    90’s पुराने गाने | 90’s Evergreen Bollywood Hits | Old is Gold Collection | Hindi Sadabahar Gaane

    90’s पुराने गाने | 90’s Evergreen Bollywood Hits | Old is Gold Collection | Hindi Sadabahar Gaane

    New Song 2026 | New Hindi Song | Dheere Dheere | Ranveer Singh,Sara Arjun | Romantic Song | New Song

    New Song 2026 | New Hindi Song | Dheere Dheere | Ranveer Singh,Sara Arjun | Romantic Song | New Song

  • Travel
  • Game
No Result
View All Result
India News
No Result
View All Result
Home Hindi News

FBI Deputy Director Dan Bongino May Resign Over Epstein Files Dispute | एप्स्टीन सेक्स स्कैंडल की फाइल्स पर ट्रम्प प्रशासन में विवाद: FBI के डिप्टी डायरेक्टर डैन बॉनजीनो इस्तीफा दे सकते हैं

by India News Online Team
July 12, 2025
in Hindi News
0
FBI Deputy Director Dan Bongino May Resign Over Epstein Files Dispute | एप्स्टीन सेक्स स्कैंडल की फाइल्स पर ट्रम्प प्रशासन में विवाद: FBI के डिप्टी डायरेक्टर डैन बॉनजीनो इस्तीफा दे सकते हैं
Share on FacebookShare on TwitterShare on Email

वॉशिंगटन डीसी20 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

अमेरिका की खुफिया एजेंसी FBI के डिप्टी डायरेक्टर डैन बॉनजीनो ने अपने पद से इस्तीफा दे सकते हैं। उन्होंने इस पर विचार भी शुरू कर दिया है।

इसके पीछे जेफरी एपस्टीन केस से जुड़ी फाइलों के खुलासे पर व्हाइट हाउस, FBI और अमेरिका के न्याय विभाग (DOJ) के बीच चल रहा विवाद बड़ी वजह माना जा रहा है।

यह जानकारी CNN ने दी है। बॉनजीनो और अटॉर्नी जनरल पाम बॉन्डी के बीच इस सप्ताह एक तेज बहस के बाद स्थिति और अधिक खराब हो गई है।

बुधवार को FBI डायरेक्टर काश पटेल, बॉनजीनो, बॉन्डी और ट्रम्प की चीफ ऑफ स्टाफ सूजी वाइल्स की बैठक हुई। रिपोर्ट के मुताबिक इस बैठक में यह विवाद खुलकर सामने आया।

शुक्रवार को वे दफ्तर नहीं पहुंचे, जिससे उनके इस्तीफे की अटकलें और तेज हो गईं। (फाइल फोटो)

शुक्रवार को वे दफ्तर नहीं पहुंचे, जिससे उनके इस्तीफे की अटकलें और तेज हो गईं। (फाइल फोटो)

अटॉर्नी जनरल पॉम बॉन्डी और FBI के बीच विवाद बढ़ा

बुधवार को हुई बैठक में यह सवाल किया गया कि क्या FBI की तरफ से एक मीडिया रिपोर्ट लीक की गई थी जिसमें दावा किया गया कि एजेंसी और अधिक जानकारी सार्वजनिक करना चाहती थी, लेकिन न्याय विभाग ने रोक दिया। हालांकि, बॉनजीनो ने इस रिपोर्ट को लीक करने से इनकार किया, लेकिन उन्होंने उस रिपोर्ट के समर्थन में दिए गए बयान पर हस्ताक्षर भी नहीं किए।

बॉनजीनो और काश पटेल महीनों से बॉन्डी से नाराज थे। बॉन्डी ने एक इंटरव्यू में कहा था कि FBI अभी भी मामले की समीक्षा कर रही है, जबकि वह जांच पहले ही न्याय विभाग को सौंप दी गई थी। इस लेकर नाराजगी और बढ़ गई।

बॉनजीनो की नाराजगी का एक और कारण 10 घंटे का एक निगरानी वीडियो है। वीडियो में 1 मिनट की क्लिप गायब थी, जिससे साजिश की अटकलें फैल गईं। इसके लिए बॉनजीनो को आंतरिक रूप से जिम्मेदार ठहराया गया।

यह एपस्टीन की जेल के बाहर की फुटेज है।

यह एपस्टीन की जेल के बाहर की फुटेज है।

मस्क ने ट्रम्प का नाम एप्स्टीन केस में उछाला था

टेस्ला के CEO मस्क ने 5 जून को सनसनीखेज दावा करते हुए कहा था कि डोनाल्ड ट्रम्प का नाम जेफरी एपस्टीन की फाइलों में शामिल है।

मस्क ने X पर लिखा था- अब बड़ा खुलासा करने का टाइम है। डोनाल्ड ट्रम्प का नाम एपस्टीन फाइलों में हैं। यही वजह है कि इन्हें सार्वजनिक नहीं किया गया। डोनाल्ड ट्रम्प, आपका दिन शुभ हो।

एक अन्य पोस्ट में कहा- इस पोस्ट को भविष्य के लिए नोट कर लें। सच्चाई सामने आएगी। हालांकि, बाद में मस्क ने वो पोस्ट डिलीट कर दी थी और माना कि वह हद से ज्यादा बोल गए थे।

मस्क ने एप्स्टीन के साथ ट्रम्प का एक वीडियो भी रिपोस्ट किया…

एप्स्टीन केस- नाबालिग लड़कियों के शोषण का आरोप

  • जेफ्री एप्स्टीन को पहली बार 2006 में फ्लोरिडा के पाम बीच से गिरफ्तार किया गया। एप्स्टीन को वेश्यावृत्ति और नाबालिगों को लालच देने के लिए दोषी ठहराया गया।
  • हालांकि, कुछ सौदेबाजी के बाद उसे सिर्फ 13 महीने की हिरासत मिली, जिसमें वर्क रिलीज की इजाजत थी।
  • वर्जीनिया गिफ्रे नाम की महिला ने 2009 में आरोप लगाया कि एप्स्टीन ने उन्हें नाबालिग रहते यौन तस्करी के लिए मजबूर किया। 2011 में गिफ्रे ने इस मामले में ब्रिटेन के प्रिंस एंड्रयू का भी नाम लिया
  • 2015 में ग्रिफ्रे ने एप्स्टीन के खिलाफ मुकदमा दायर किया। इसमें एप्स्टीन के प्रिंस एंड्रयू और पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बिल क्लिंटन के साथ रिश्तों का जिक्र था।
  • एप्स्टीन को 2019 में फिर से नाबालिगों की यौन तस्करी के मामले में गिरफ्तार किया गया। गिफ्रे ने ही एप्स्टीन के खिलाफ अदालत में गवाही दी।
  • एप्स्टीन को वेश्यावृत्ति का नेटवर्क चलाने और बड़ी संख्या में महिलाओं के यौन शोषण और मानव तस्करी का दोषी ठहराया गया।

एप्स्टीन की लिस्ट में बिल क्लिंटन, माइकल जैक्सन का नाम

  • जनवरी 2024 में एक अमेरिकी कोर्ट ने जेफ्री एप्स्टीन से जुड़े दस्तावेज सार्वजनिक किए थे। इसमें पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बिल क्लिंटन, माइकल जैक्सन और ब्रिटेन के प्रिंस एंड्रयू जैसे हाई-प्रोफाइल लोगों के नाम थे।
  • इसमें बिल क्लिंटन और प्रिंस एंड्रयू के साथ एप्स्टीन की पुरानी दोस्ती का भी जिक्र किया गया था। एप्स्टीन के मुताबिक क्लिंटन को कम उम्र की लड़कियां पसंद थीं। हालांकि, क्लिंटन के खिलाफ कोई आरोप साबित नहीं हो पाया।
2019 में अमेरिकी कोर्ट के बाहर जेफ्री एप्स्टीन के खिलाफ प्रदर्शन करती महिलाएं।

2019 में अमेरिकी कोर्ट के बाहर जेफ्री एप्स्टीन के खिलाफ प्रदर्शन करती महिलाएं।

एप्स्टीन ने जेल में खुदकुशी की थी

एप्स्टीन को 2019 में फ्लोरिडा और न्यूयॉर्क में नाबालिगों की यौन तस्करी के आरोपों में फिर से गिरफ्तार किया गया। 10 अगस्त 2019 को एप्स्टीन ने जेल में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जिस वक्त उसकी मौत हुई, ट्रम्प अमेरिका के राष्ट्रपति थे।

2025 में 25 अप्रैल को वर्जीनिया गिफ्रे की भी मौत हो गई। रिपोर्ट्स में बताया गया कि उन्होंने आत्महत्या की है। उन्होंने बताया था कि एप्स्टीन ने उन्हें 1999 से 2002 के बीच कई बड़ी हस्तियों के पास भेजा था। उन्होंने यह भी कहा था कि वे एप्स्टीन के जरिए ट्रम्प से कई बार मिली थीं।

खबरें और भी हैं…

Source link

Tags: BonginoDanDeputydirectordisputeEpsteinFBIfilesresignइसतफएपसटनकटरमपडनडपटडयरकटरदपरपरशसनफइलसबनजनमववदसकडलसकतसकसह
Share197Tweet123Send

Related Posts

Aaj Ka Shabd Pash Mahadevi Verma Poem Rupasi Tera Ghan Kesh – Amar Ujala Kavya – आज का शब्द:पाश और महादेवी वर्मा की कविता
Hindi News

Aaj Ka Shabd Pash Mahadevi Verma Poem Rupasi Tera Ghan Kesh – Amar Ujala Kavya – आज का शब्द:पाश और महादेवी वर्मा की कविता

January 27, 2026
IMD Weather Update Today snowfall Uttarakhand himachal jammu kashmir cold Wave Alert Rajasthan UP MP rain
Hindi News

IMD Weather Update Today snowfall Uttarakhand himachal jammu kashmir cold Wave Alert Rajasthan UP MP rain

January 26, 2026
Aaj Ka Meen Rashifal 27 January 2026: अपने खर्चों को कंट्रोल करें, मन में नेगेटिव विचारों को बढ़ाने ना दें
Hindi News

Aaj Ka Meen Rashifal 27 January 2026: अपने खर्चों को कंट्रोल करें, मन में नेगेटिव विचारों को बढ़ाने ना दें

January 26, 2026
गैंगस्टर गोल्डी बराड़ के माता-पिता श्री मुक्तसर साहिब से गिरफ्तार, 2024 के मामले में हुई कार्रवाई
Hindi News

गैंगस्टर गोल्डी बराड़ के माता-पिता श्री मुक्तसर साहिब से गिरफ्तार, 2024 के मामले में हुई कार्रवाई

January 26, 2026
Load More
  • Trending
  • Comments
  • Latest
9 Festivals to Celebratein August in India

9 Festivals to Celebratein August in India

August 8, 2025
Corruption cases against govt officials: SC bats for striking balance | Latest News India

Corruption cases against govt officials: SC bats for striking balance | Latest News India

August 5, 2025
Guru Randhawa – SIRRA ( Official Video )

Guru Randhawa – SIRRA ( Official Video )

July 1, 2025
Baharon Phool Barsao – Suraj – Rajendra Kumar, Vyjayanthimala – Old Hindi Songs

Baharon Phool Barsao – Suraj – Rajendra Kumar, Vyjayanthimala – Old Hindi Songs

0
Phool Maangu Na Bahaar Maangu – Video Song | Raja | Madhuri Dixit & Sanjay Kapoor

Phool Maangu Na Bahaar Maangu – Video Song | Raja | Madhuri Dixit & Sanjay Kapoor

0
Dil Ka Rishta Song – Aishwarya Rai,Arjun Rampal, Alka Yagnik,Udit Narayan,Kumar Sanu, Nadeem-Shravan

Dil Ka Rishta Song – Aishwarya Rai,Arjun Rampal, Alka Yagnik,Udit Narayan,Kumar Sanu, Nadeem-Shravan

0
Petrol price crosses ₹110 mark in Bengaluru, fourth hike in 10 days

Petrol price crosses ₹110 mark in Bengaluru, fourth hike in 10 days

May 25, 2026
US Green Card Rules Trigger Concern Among Indian Students, H-1B Workers Weighing Other Options | World News

US Green Card Rules Trigger Concern Among Indian Students, H-1B Workers Weighing Other Options | World News

May 25, 2026
DU student drugged, gang-raped after being lured off train in Lucknow

DU student drugged, gang-raped after being lured off train in Lucknow

May 24, 2026
India News Online

24x7 Online News From India
India News Online is your news, entertainment, music fashion website. We provide you with the latest breaking news and videos straight from the entertainment industry.

Categories

  • Business
  • Entertainment
  • Health
  • Hindi News
  • Hindi Songs
  • India
  • International
  • Lifestyle
  • Panjab
  • Politics
  • Punjabi Songs
  • Sports
  • Technology
  • Travel
  • Uncategorized
No Result
View All Result

Recent Posts

  • Petrol price crosses ₹110 mark in Bengaluru, fourth hike in 10 days
  • US Green Card Rules Trigger Concern Among Indian Students, H-1B Workers Weighing Other Options | World News
  • DU student drugged, gang-raped after being lured off train in Lucknow
  • Home
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Privacy Policy
  • Cookie Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact

Copyright © 2021 - India News Online.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • India
    • Punjab
    • International
    • Entertainment
  • Hindi News
  • Politics
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Technology
  • Lifestyle
  • Video
  • Travel
  • Game

Copyright © 2021 - India News Online.