• Latest
  • Trending
  • All
Dispute with MLA over not changing seat in Vande Bharat | BJP विधायक के सामने यात्री को चप्पलों से पीटा: वंदे भारत ट्रेन में झांसी स्टेशन पर हुआ था विवाद; लहूलुहान होने तक बरसाए चांटे-मुक्के – Bhopal News

1 year ago
बंगाल के मुख्य सचिव ने महुआ को भेजा लीगल नोटिस:₹10 करोड़ का मुआवजा मांगा; SIR के दौरान लाखों वोटरों के नाम हटाने का आरोप

51 minutes ago
आज दिल्ली प्रदर्शन:मेट्रो-ट्रेनों के बाद अब इंटरनेट सेवा भी ठप; नई दिल्ली में चार किमी के दायरे में रहेगा बैन – Delhi Protests After Train Metro Services Internet Services Also Suspended

1 hour ago
Nagaon Bypoll Result 2026 Highlights: BJP Candidate Widens Gap With Over 36,000 Votes

2 hours ago
National Formulary of India lists drugs not approved by CDSCO, DCGI seeks explanation from IPC

एलन मस्क के समर्थन में राहुल गांधी का दांव पड़ा उल्टा? बीजेपी ने पूछा- ‘भारत के कारोबारियों से इतनी नाराजगी क्यों?’

3 hours ago
Hope hundred sets up record West Indies chase

ISL enters new chapter with clubs taking charge

‘राष्ट्रपति ने हमसे वोट चोरी के सबूत मांगे’, ज्ञापन सौंपकर बोले राहुल गांधी

4 hours ago
Wind turbine blade reuse for sustainable urban design: Denmark turned a retired wind turbine blade into a bicycle shelter in 2019; 7 years later, it remains a model for circular urban design

We can’t help treating AI like it’s human. But should we?

International Girl Child Day celebrated in Sri Sathya Sai district

7 hours ago
BinQle Report: India’s AI Talent Gap To Hit 3.5x By 2026

Friday, October 9, 2026
  • PRESS RELEASE
  • ADVERTISE
  • CONTACT
  • Game
India News Online
  • Home
  • News
    • India
    • Punjab
    • International
    • Entertainment
  • Hindi News
  • Politics
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Technology
  • Lifestyle
  • Video
    • All
    • Hindi Songs
    • Punjabi Songs
    JMA – Ninja & Deep Jandu [Official MV] Kaptaan

    New Punjabi Songs | Shareek (Official Video) Korala Maan | R Nait | Latest Punjabi Songs 2026

    Built Different (Official Music Video) Saabi Bhinder | Cheetah | New Punjabi Songs 2026

    Wapaar 2 (Official Video) Gaggu Sajjan Ft. Jashnmeet | AS Digital | New Punjabi Song 2026

    Bankiye Naarey – The Graceful Maiden (Official Video) | Satinder Sartaaj | J Sandeep |  Punjabi Song

    DEKHI JA – Parmish Verma Ft. Kiran Bajwa | Victory Lap (Official Music Video)

    NAWA NAWA ISHQ | Ricky Khan | Yaar Jigree Kasooti Degree | In Cinemas on 7 Aug | SVF Punjabi

    Gori Gori Veeni (Remix) : Harbhajan Shera Ft.Sudesh Kumari | Punjabi Song 2026 |  @FinetouchMusic

    God’s Favorite (Official Video) Jordan Sandhu ft. Sultaan | New Music Punjabi 2026

  • Travel
  • Game
No Result
View All Result
India News
No Result
View All Result
Home Hindi News

Dispute with MLA over not changing seat in Vande Bharat | BJP विधायक के सामने यात्री को चप्पलों से पीटा: वंदे भारत ट्रेन में झांसी स्टेशन पर हुआ था विवाद; लहूलुहान होने तक बरसाए चांटे-मुक्के – Bhopal News

by India News Online Team
June 23, 2025
in Hindi News
0
Dispute with MLA over not changing seat in Vande Bharat | BJP विधायक के सामने यात्री को चप्पलों से पीटा: वंदे भारत ट्रेन में झांसी स्टेशन पर हुआ था विवाद; लहूलुहान होने तक बरसाए चांटे-मुक्के – Bhopal News
Share on FacebookShare on TwitterShare on Email

यात्री से मारपीट के दौरान बीजेपी विधायक राजीव सिंह अपनी सीट के पास खडे़ हुए थे।

19 जून को नई दिल्ली-रानी कमलापति वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन में हुए विवाद का नया सीसीटीवी सामने आया है। वीडियो में ट्रेन के E2 कोच में एक यात्री के साथ यूपी के झांसी रेलवे स्टेशन पर 8-10 लोग जमकर लात-घूसों और चप्पलों से मारपीट करते नजर आ रहे हैं।

.

मारपीट का आरोप झांसी जिले की बबीना सीट से बीजेपी विधायक राजीव सिंह पारीछा के समर्थकों पर है। हालांकि, विधायक ने यात्री पर ही ट्रेन में ठीक ढंग से न बैठने और विवाद करने का आरोप लगाते हुए झांसी जीआरपी में एनसीआर दर्ज कराई थी। इस पूरे विवाद का नया सीसीटीवी वीडियो सामने आया है।

फुटेज में साफ दिख रहा है कि विधायक राजीव सिंह पारीछा की मौजूदगी में यात्री के साथ मारपीट की गई। इस दौरान झांसी रेलवे स्टेशन पर ट्रेन में सवार हुए हमलावरों ने यात्री का बैग भी उतार लिया और ट्रेन के गेट पर जा रखा। जिसके बाद घायल व्यक्ति ने लहूलुहान हालत में अपना बैग वापस रखा।

वीडियो में इसी कोच के बीच वाले हिस्से में एमपी के पूर्व वन मंत्री रामनिवास रावत भी बैठे नजर आ रहे हैं। इस दौरान कोच में नेताओं के सुरक्षा में लगा एक पीएसओ भी नजर आ रहा है।

9 तस्वीरों में देखिए पूरा घटनाक्रम…

ट्रेन जैसे ही झांसी स्टेशन पर रुकती है 8-10 हमलावर ट्रेन में सवार होते हैं।

इस दौरान ट्रेन में ब्लू कलर की स्क्रीन के पास मौजूद बीजेपी विधायक के सामने ही आए हमलावर यात्री को पीटना शुरू कर देते हैं।

मारपीट कर रहे सभी व्यक्ति करीब 1 मिनट तक यात्री को 35-40 मिनट तक चांटे, लात-घूंसों से पीटते रहते हैं।

सफेद टी-शर्ट में आया व्यक्ति अंतिम तक यात्री की चप्पल से पिटाई करता है।

इस दौरान इसी कोच में मौजूद पूर्व मंत्री रामनिवास रावत सहित अन्य यात्री पूरा घटनाक्रम निहारते रहते हैं।

मारपीट के बाद एक युवक घायल यात्री का सामान ही लेकर बाहर की ओर चला जाता है।

सभी युवकों के बाहर निकलने के बाद बीजेपी विधायक फिर से कोच के भीतर आते हैं और ट्रेन के यात्रियों से कुछ बातचीत कर बाहर निकल जाते हैं।

विधायक के जाने के बाद कुछ युवक के साथ एक पुलिसकर्मी वापस आता है और संभवत: विधायक का सामान लेकर जाता है।

इसी बीच घायल यात्री अपना सामान चेक करता और ट्रेन के गेट के पास रखा बैग वापस लाकर रैक में रखता है।

अब जानिए नए CCTV फुटेज में क्या-क्या नजर आ रहा… वंदे भारत ट्रेन के कोच E2 में विधायक राजीव सिंह पारीछा और उनके ठीक बगल में बैठा यात्री गेट के पास जाकर फोन पर बात करते हुए नजर आ रहे हैं। फिर विधायक अपनी सीट पर बैठ जाते हैं। विधायक के बगल में बैठा शख्स फिर से उठकर गेट के पास जाता है और मोबाइल पर बात करता है। इसी दौरान कोच के बीच में बैठे पूर्व मंत्री और बीजेपी नेता रामनिवास रावत के लिए कैटरिंग स्टाफ चाय लाता है। रावत चाय पीना शुरू करते हैं।

ट्रेन 6 बजकर 53 मिनट में झांसी रेलवे स्टेशन पर रुकती है। कोच में करीब 8-10 लोग घुसते हैं। विधायक दूसरी ओर सीट नंबर 49 पर बैठे यात्री की तरफ देखने लगते हैं, और वह अपनी सीट से उठकर खड़े होते हैं। तभी एक युवक 49 नंबर सीट के पीछे तरफ जाकर इसमें बैठे यात्री राजप्रकाश को थप्पड़ मारता है। इसके बाद 8-10 लोग थप्पड़, मुक्के, लात-घूंसे और चप्पलों से राजप्रकाश की पिटाई शुरू कर देते हैं।

इसी बीच मारपीट करने वालों की भीड़ में विधायक भी घुसते हैं। 35 सेकेंड तक लगातार यात्री के ऊपर चांटे, मुक्कों, चप्पल की बरसात होती रहती है। इस दौरान कोच में मौजूद अन्य यात्री और पूर्व मंत्री रावत पूरा घटनाक्रम देखते रहते हैं।

जिसे पीटा उसका सूटकेस भी ले जाने लगे वीडियो में साफ दिख रहा है कि मारपीट करने वालों में शामिल एक व्यक्ति पीड़ित यात्री का सूटकेस लगेज रैक से उठाकर ले जाता है। इसके बाद एक पुलिसकर्मी जो संभवत: विधायक राजीव सिंह का सुरक्षाकर्मी है, वह एक युवक के साथ आता है और विधायक की सीट वाले साइड से उनका सूटकेस और बैग उतारकर ले जाता है। मारपीट करने वाले जब ट्रेन से उतर जाते हैं तब पीड़ित राजप्रकाश उठते हैं और ट्रेन के गेट और टॉयलेट के बीच रखा अपना सूटकेस लेकर वापस आते हैं।

मारपीट के बाद वापस आए विधायक यात्री राजप्रकाश से मारपीट के करीब 1 मिनट बाद विधायक राजीव सिंह फिर से गेट पर आते हैं और राजप्रकाश की तरफ देखते हैं। इसके बाद वे कोच में खड़े यात्रियों से कुछ कहते हुए नजर आते हैं। फिर विधायक कोच से चले जाते हैं।

यात्री राजप्रकाश की चप्पलों से पिटाई करते हमलावार।

पूर्व मंत्री सहित दूसरे यात्री चुपचाप देखते रहे ट्रेन में जिस वक्त यात्री राजप्रकाश के साथ मारपीट हो रही थी। उसी दौरान उसी कोच में सात सीट पीछे पूर्व मंत्री और बीजेपी नेता रामनिवास रावत भी बैठे हुए थे। मारपीट के दौरान वे अपनी सीट पर खड़े होकर पूरा घटनाक्रम देखते रहे। इस दौरान न तो रावत ने हमलावरों को रोका और न ही किसी यात्री ने बीच -बचाव की कोशिश की। मामला शांत होता देख पूर्व मंत्री रावत फिर चाय पीने लग जाते हैं।

मारपीट के 4 मिनट बाद पुलिस आई मारपीट थमने के करीब 4 मिनट बाद पुलिस के दो जवान कोच में आए और पीडित यात्री राजप्रकाश से बातचीत की। इस दौरान एक जवान राजप्रकाश के कंधे पर हाथ रखकर सांत्वना देता भी नजर आया।

विधायक से सीट न बदलने पर हुआ था विवाद जानकारी के मुताबिक, झांसी जिले की बबीना विधानसभा से भाजपा विधायक राजीव सिंह दिल्ली से वंदे भारत एक्सप्रेस के कोच E-2 में पत्नी कमली सिंह और बेटे श्रेयांस सिंह के साथ सवार हुए थे। विधायक की सीट थी नंबर 8, जबकि उनकी पत्नी को 50 और बेटे को 51 नंबर की सीट अलॉट थी। वहीं ठीक बगल में 49 नंबर की विंडो सीट पर राजप्रकाश नाम के यात्री बैठे थे। विधायक ने उनसे 8 नंबर सीट पर जाने के लिए कहा, लेकिन यात्री ने इस बात से इनकार कर दिया। इसके बाद जैसे ही ट्रेन झांसी स्टेशन पर रुकी, करीब 8 से 10 लोग कोच में दाखिल हुए और 49 नंबर सीट पर बैठे राजप्रकाश को लात-घूंसों से पीटने लगे।

घायल यात्री राजप्रकाश। घटना के बाद उनके चेहरे और नाक से काफी समय तक खून बहता रहा।

विधायक ने खुद दर्ज करवाई शिकायत मारपीट के बाद विधायक राजीव सिंह ने वीडियो जारी कर कहा था कि उन्होंने सिर्फ विनम्र अनुरोध किया था। “यात्री आपत्तिजनक स्थिति में बैठे थे, मैंने केवल निवेदन किया कि ठीक से बैठें। लेकिन उन्होंने बहस शुरू कर दी और अशोभनीय भाषा का प्रयोग किया।” विधायक ने यह भी कहा कि उन्होंने मामले को शांत करने के लिए खुद कोच की गैलरी में जाकर बैठना शुरू कर दिया था। राजीव सिंह ने झांसी जीआरपी में दो यात्रियों के खिलाफ NCR (गैर-संज्ञेय रिपोर्ट) दर्ज कराई है। दूसरी ओर पीड़ित यात्री राजप्रकाश ने अब तक कोई लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई है। RPF के अधिकारियों के अनुसार “हम लगातार यात्री से संपर्क कर रहे हैं, लेकिन वह शिकायत नहीं करना चाहते।

कांग्रेस का आरोप- बीजेपी विधायक के समर्थकों ने पीटा कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष मुकेश नायक ने घटना के पीड़ित का वीडियो शेयर कर लिखा- वंदे भारत ट्रेन में बुजुर्ग यात्री ने 49 नंबर सीट एक्सचेंज करने से इनकार किया। बबीना के बीजेपी विधायक राजीव सिंह के समर्थकों ने झांसी स्टेशन पर पीटा। नाक से खून निकल आया… ये है “सुशासन” की असलियत? उत्तर प्रदेश में कानून नहीं, गुंडा राज चल रहा है।

घटना से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें…

वंदे भारत में सीट नहीं बदली तो विधायक ने पिटवाया

दिल्ली से भोपाल आ रही वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन के एक्जीक्यूटिव कोच में सवार एक यात्री के साथ झांसी रेलवे स्टेशन पर 8-10 लोगों ने मारपीट की। मारपीट का आरोप यूपी के झांसी के बबीना से भाजपा विधायक राजीव सिंह के समर्थकों पर लगा है। यहां पढ़ें पूरी खबर

Source link

Tags: BharatBhopalBJPChangingdisputeMLANewsSeatVandeकचटमककचपपलझसटरनतकबरसएथपटपरभरतमयतरलहलहनवदवधयकववदससटशनसमनहआहन
Share196Tweet123Send

Related Posts

बंगाल के मुख्य सचिव ने महुआ को भेजा लीगल नोटिस:₹10 करोड़ का मुआवजा मांगा; SIR के दौरान लाखों वोटरों के नाम हटाने का आरोप
Hindi News

October 9, 2026
आज दिल्ली प्रदर्शन:मेट्रो-ट्रेनों के बाद अब इंटरनेट सेवा भी ठप; नई दिल्ली में चार किमी के दायरे में रहेगा बैन – Delhi Protests After Train Metro Services Internet Services Also Suspended
Hindi News

आज दिल्ली प्रदर्शन:मेट्रो-ट्रेनों के बाद अब इंटरनेट सेवा भी ठप; नई दिल्ली में चार किमी के दायरे में रहेगा बैन – Delhi Protests After Train Metro Services Internet Services Also Suspended

October 9, 2026
एलन मस्क के समर्थन में राहुल गांधी का दांव पड़ा उल्टा? बीजेपी ने पूछा- ‘भारत के कारोबारियों से इतनी नाराजगी क्यों?’
Hindi News

एलन मस्क के समर्थन में राहुल गांधी का दांव पड़ा उल्टा? बीजेपी ने पूछा- ‘भारत के कारोबारियों से इतनी नाराजगी क्यों?’

October 9, 2026
‘राष्ट्रपति ने हमसे वोट चोरी के सबूत मांगे’, ज्ञापन सौंपकर बोले राहुल गांधी
Hindi News

‘राष्ट्रपति ने हमसे वोट चोरी के सबूत मांगे’, ज्ञापन सौंपकर बोले राहुल गांधी

October 9, 2026
Load More
  • Trending
  • Comments
  • Latest
9 Festivals to Celebratein August in India

August 8, 2025
Corruption cases against govt officials: SC bats for striking balance | Latest News India

August 5, 2025
Guru Randhawa – SIRRA ( Official Video )

July 1, 2025
बंगाल के मुख्य सचिव ने महुआ को भेजा लीगल नोटिस:₹10 करोड़ का मुआवजा मांगा; SIR के दौरान लाखों वोटरों के नाम हटाने का आरोप

बंगाल के मुख्य सचिव ने महुआ को भेजा लीगल नोटिस:₹10 करोड़ का मुआवजा मांगा; SIR के दौरान लाखों वोटरों के नाम हटाने का आरोप

0
COVID-19: Delhi govt-run medical colleges to re-open; students to join in phased manner

WhatsApp updates terms of service, privacy policy for user data processing and Facebook integration- The New Indian Express

WhatsApp updates terms of service, privacy policy for user data processing and Facebook integration- The New Indian Express

0
बंगाल के मुख्य सचिव ने महुआ को भेजा लीगल नोटिस:₹10 करोड़ का मुआवजा मांगा; SIR के दौरान लाखों वोटरों के नाम हटाने का आरोप

बंगाल के मुख्य सचिव ने महुआ को भेजा लीगल नोटिस:₹10 करोड़ का मुआवजा मांगा; SIR के दौरान लाखों वोटरों के नाम हटाने का आरोप

October 9, 2026
आज दिल्ली प्रदर्शन:मेट्रो-ट्रेनों के बाद अब इंटरनेट सेवा भी ठप; नई दिल्ली में चार किमी के दायरे में रहेगा बैन – Delhi Protests After Train Metro Services Internet Services Also Suspended

आज दिल्ली प्रदर्शन:मेट्रो-ट्रेनों के बाद अब इंटरनेट सेवा भी ठप; नई दिल्ली में चार किमी के दायरे में रहेगा बैन – Delhi Protests After Train Metro Services Internet Services Also Suspended

October 9, 2026
Nagaon Bypoll Result 2026 Highlights: BJP Candidate Widens Gap With Over 36,000 Votes

Nagaon Bypoll Result 2026 Highlights: BJP Candidate Widens Gap With Over 36,000 Votes

October 9, 2026
India News Online

24x7 Online News From India
India News Online is your news, entertainment, music fashion website. We provide you with the latest breaking news and videos straight from the entertainment industry.

Categories

  • Business
  • Entertainment
  • Health
  • Hindi News
  • Hindi Songs
  • India
  • International
  • Lifestyle
  • Panjab
  • Politics
  • Punjabi Songs
  • Sports
  • Technology
  • Travel
  • Uncategorized
No Result
View All Result

Recent Posts

  • बंगाल के मुख्य सचिव ने महुआ को भेजा लीगल नोटिस:₹10 करोड़ का मुआवजा मांगा; SIR के दौरान लाखों वोटरों के नाम हटाने का आरोप
  • आज दिल्ली प्रदर्शन:मेट्रो-ट्रेनों के बाद अब इंटरनेट सेवा भी ठप; नई दिल्ली में चार किमी के दायरे में रहेगा बैन – Delhi Protests After Train Metro Services Internet Services Also Suspended
  • Nagaon Bypoll Result 2026 Highlights: BJP Candidate Widens Gap With Over 36,000 Votes
  • Home
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Privacy Policy
  • Cookie Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact

Copyright © 2021 - India News Online.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • India
    • Punjab
    • International
    • Entertainment
  • Hindi News
  • Politics
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Technology
  • Lifestyle
  • Video
  • Travel
  • Game

Copyright © 2021 - India News Online.