नई दिल्ली11 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

विमानों की सुरक्षा देखने वाली संस्था नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) ने टाटा समूह की एयरलाइन एअर इंडिया में कई बड़ी खामियां पकड़ी हैं।
इनमें पायलटों और केबिन क्रू की ट्रेनिंग, उनके आराम और ड्यूटी के नियम और उड़ान भरने-उतरने से जुड़े मानकों में करीब 100 तरह की गड़बड़ियां शामिल हैं।
सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि इनमें से सात गड़बड़ियां ‘लेवल-1’ की हैं। ये सबसे गंभीर सुरक्षा जोखिम की मानी जाती हैं और एयरलाइन को इन पर तुरंत ठीक करने की कार्रवाई करनी होती है।
एअर इंडिया ने एक बयान में इन ऑडिट नतीजों को स्वीकार किया है और कहा है कि वे तय समय के अंदर DGCA को अपना जवाब देंगे।
DGCA पहले भी 4 कारण बताओ नोटिस भेज चुका है एअर इंडिया के गुरुग्राम में बने मुख्य सेंटर पर 1 से 4 जुलाई तक एक विस्तृत ऑडिट हुआ था। इसमें फ्लाइट ऑपरेशन, शेड्यूल बनाने, रोस्टरिंग और कई दूसरे पहलुओं की जांच की गई थी। DGCA ने 23 जुलाई को एअर इंडिया को चार कारण बताओ नोटिस भेजे थे।
इससे पहले 21 जून को DGCA ने चालक दल की शेड्यूलिंग और रोस्टरिंग की जिम्मेदारी से जुड़े तीन अधिकारियों को हटाने के निर्देश दिए थे। DGCA ने उनकी कार्यशैली में गंभीर लापरवाही पाई थी।



























