• Latest
  • Trending
  • All
Dainik Bhaskar News Headlines; PM Modi Vs TMC | Priyanka Gandhi Rally – Arvind Kejriwal Bail | मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ: राजस्थान में लू से हफ्तेभर में 51 मौतें; राहुल बोले- मोदी बायोलॉजिकल नहीं, ऊपर से टपके; PM बोले- मैं गाली प्रूफ

2 years ago
Who is Jeff Metcalf? Austin Metcalf’s dad lambasts son’s killer Karmelo Anthony, ‘This was never about race’

Who is Jeff Metcalf? Austin Metcalf’s dad lambasts son’s killer Karmelo Anthony, ‘This was never about race’

2 hours ago
TMC Crisis LIVE Updates: MP Mala Roy Likely To Join Rebel Trinamool Camp, To Meet Kakoli Ghosh Dastidar In Delhi

TMC Crisis LIVE Updates: MP Mala Roy Likely To Join Rebel Trinamool Camp, To Meet Kakoli Ghosh Dastidar In Delhi

2 hours ago
Cocktail Party Effect: Psychology says when people get a new pen, most of them test it by writing their own name and the hidden reason may surprise you

Cocktail Party Effect: Psychology says when people get a new pen, most of them test it by writing their own name and the hidden reason may surprise you

3 hours ago
Adityanath directs faster action against economic crimes, stronger EOW through technology

Adityanath directs faster action against economic crimes, stronger EOW through technology

4 hours ago
India-Oman CEPA: Huge Export Opportunities for Textiles, Gems, Marine Products

India-Oman CEPA: Huge Export Opportunities for Textiles, Gems, Marine Products

5 hours ago
Effective July 1, US embassy creates 0 ‘fast pass’ for business and tourist visa interviews: Who can apply and all other requirements

Effective July 1, US embassy creates $750 ‘fast pass’ for business and tourist visa interviews: Who can apply and all other requirements

5 hours ago
El Niño emerges in Pacific, raising heat risks and crop threats

El Niño emerges in Pacific, raising heat risks and crop threats

7 hours ago
Allahabad HC asks state govt to compensate man kept in illegal custody

Allahabad HC asks state govt to compensate man kept in illegal custody

7 hours ago
U.S. Launches Airstrikes on Iranian Military Sites After Alleged Apache Helicopter Incident

U.S. Launches Airstrikes on Iranian Military Sites After Alleged Apache Helicopter Incident

9 hours ago
Pakistani airstrikes in Afghanistan kill at least 13 people, including children

Pakistani airstrikes in Afghanistan kill at least 13 people, including children

10 hours ago
Lucknow’s busiest crossings double up as unauthorised bus, taxi stands

Lucknow’s busiest crossings double up as unauthorised bus, taxi stands

12 hours ago
Crumbling infra, empty desks: Slow fade of Lucknow’s aided schools

Crumbling infra, empty desks: Slow fade of Lucknow’s aided schools

13 hours ago
Wednesday, June 10, 2026
  • PRESS RELEASE
  • ADVERTISE
  • CONTACT
  • Game
India News Online
  • Home
  • News
    • India
    • Punjab
    • International
    • Entertainment
  • Hindi News
  • Politics
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Technology
  • Lifestyle
  • Video
    • All
    • Hindi Songs
    • Punjabi Songs
    पियवा किसनवा 90’S Old Hindi Songs🥰 90s Love Song😍 Udit Narayan, Alka Yagnik, Kumar Sanu songs Hindi

    पियवा किसनवा 90’S Old Hindi Songs🥰 90s Love Song😍 Udit Narayan, Alka Yagnik, Kumar Sanu songs Hindi

    Sadabahar Hindi Songs Collection | 90s Hits Hindi Song |90s Evergreen Hindi Love Songs Audio Jukebox

    Sadabahar Hindi Songs Collection | 90s Hits Hindi Song |90s Evergreen Hindi Love Songs Audio Jukebox

    90s Bollywood Wedding Songs | Evergreen Bollywood Hits | Shadi Song | Sadabahar Hindi Songs Jukebox

    90s Bollywood Wedding Songs | Evergreen Bollywood Hits | Shadi Song | Sadabahar Hindi Songs Jukebox

    आज तो बाल बाल बच गया😄90’S Old Hindi Songs🥰 90s Love Song😍 Udit Narayan, Alka Yagnik, Kumar Sanu song

    आज तो बाल बाल बच गया😄90’S Old Hindi Songs🥰 90s Love Song😍 Udit Narayan, Alka Yagnik, Kumar Sanu song

    भाभी ने बचाई ननद की जान 😆 90’S Old Hindi Songs 🥺90s Love Song 😍Udit Narayan, Alka Yagnik, Kumar

    भाभी ने बचाई ननद की जान 😆 90’S Old Hindi Songs 🥺90s Love Song 😍Udit Narayan, Alka Yagnik, Kumar

    When Online Love Becomes Real💞Chinese mix Hindi Songs💞Cin Klip💞Chinese Drama💞Korean Mix Hindi Songs

    When Online Love Becomes Real💞Chinese mix Hindi Songs💞Cin Klip💞Chinese Drama💞Korean Mix Hindi Songs

    Cold Rude boy falling for cute girl 💕 korean mix hindi songs 💞 Chinese mix hindi songs

    Cold Rude boy falling for cute girl 💕 korean mix hindi songs 💞 Chinese mix hindi songs

    90s हिंदी सदाबहार गीत | 90’s Romantic Hindi Songs | 90’s सदाबहार फिल्मी गाने | 90’s Bollywood Songs

    90s हिंदी सदाबहार गीत | 90’s Romantic Hindi Songs | 90’s सदाबहार फिल्मी गाने | 90’s Bollywood Songs

    90’S Old Hindi Songs🥰 90s Love Song😍 Udit Narayan, Alka Yagnik, Kumar Sanu songs Hindi Jukebox

    90’S Old Hindi Songs🥰 90s Love Song😍 Udit Narayan, Alka Yagnik, Kumar Sanu songs Hindi Jukebox

  • Travel
  • Game
No Result
View All Result
India News
No Result
View All Result
Home Hindi News

Dainik Bhaskar News Headlines; PM Modi Vs TMC | Priyanka Gandhi Rally – Arvind Kejriwal Bail | मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ: राजस्थान में लू से हफ्तेभर में 51 मौतें; राहुल बोले- मोदी बायोलॉजिकल नहीं, ऊपर से टपके; PM बोले- मैं गाली प्रूफ

by India News Online Team
May 28, 2024
in Hindi News
0
Dainik Bhaskar News Headlines; PM Modi Vs TMC | Priyanka Gandhi Rally – Arvind Kejriwal Bail | मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ: राजस्थान में लू से हफ्तेभर में 51 मौतें; राहुल बोले- मोदी बायोलॉजिकल नहीं, ऊपर से टपके; PM बोले- मैं गाली प्रूफ
Share on FacebookShare on TwitterShare on Email

  • Hindi News
  • National
  • Dainik Bhaskar News Headlines; PM Modi Vs TMC | Priyanka Gandhi Rally Arvind Kejriwal Bail

7 मिनट पहलेलेखक: शुभेंदु प्रताप भूमंडल, न्यूज ब्रीफ एडिटर

  • कॉपी लिंक

नमस्कार,

कल की बड़ी खबर देशभर में हीटवेव की रही, राजस्थान में लू की वजह से 16 लोगों की मौत हो गई। वहीं, दो खबरें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राहुल गांधी के चुनावी बयानों से जुड़ी रही।

लेकिन कल की बड़ी खबरों से पहले आज का प्रमुख इवेंट, जिस पर रहेगी नजर…

  • PM मोदी ओडिशा के बारीपदा, बालासोर और केंद्रपाड़ा में जनसभा करेंगे।

अब कल की बड़ी खबरें…

1. राजस्थान में लू से 1 हफ्ते में 49 मौतें, 12 राज्यों में 78 जगहों पर पारा 45 डिग्री या इससे ज्यादा

बीते दिन 12 राज्यों में 78 जगहों पर पारा 45 डिग्री या उससे ज्यादा रहा। राजस्थान में गर्मी की वजह से 16 लोगों की मौत हो गई। यहां एक हफ्ते में 51 लोगों की मौत हुई है। राजस्थान का चूरू देश का सबसे गर्म शहर रहा, यहां पारा 50.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिल्ली के नरेला में अधिकतम तापमान 49.9, हरियाणा के सिरसा में 49.5, राजस्थान के गंगानगर में 49.4, पिलानी और फलोदी में 49 डिग्री दर्ज हुआ।

पिलानी में 25 साल का रिकॉर्ड टूटा है। मई 1999 में यहां अधिकतम तापमान 48.6 डिग्री पहुंचा था। यूपी के झांसी में पारा 49 और प्रयागराज में 48.2 डिग्री पहुंचा। इससे पहले प्रयागराज में 1994 में अधिकतम तापमान 48.4 डिग्री दर्ज किया गया था। जम्मू में कई जगहों पर तापमान 43 डिग्री पार कर गया। यहां 1 जून से 16 जुलाई तक सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों में समर वेकेशन रहेगा।

आज 14 राज्यों में अलर्ट: मौसम विभाग ने आज पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश में हीटवेव का रेड अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, जम्मू संभाग, हिमाचल प्रदेश, महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों, छत्तीसगढ़, बिहार, झारखंड और ओडिशा की अलग-अलग जगहों पर भी हीटवेव चलने की संभावना है।
पूरी खबर यहां पढ़ें…

2. केजरीवाल की जमानत पर तत्काल सुनवाई से इनकार, सुप्रीम कोर्ट ने कहा- CJI फैसला लेंगे
सुप्रीम कोर्ट ने CM अरविंद केजरीवाल की अंतरिम जमानत पर तत्काल सुनवाई से इनकार कर दिया। केजरीवाल ने खराब सेहत का हवाला देते हुए जमानत 7 दिन बढ़ाने की मांग की थी। दो जजों की बेंच ने कहा कि अंतरिम जमानत पर फैसला CJI करेंगे, क्योंकि मुख्य मामले में केजरीवाल के खिलाफ फैसला सुरक्षित है। दरअसल, केजरीवाल ने अपनी गिरफ्तारी को चुनौती दी थी, जिस पर 17 मई को चीफ जस्टिस ने फैसला सुरक्षित रख लिया।

जमानत 2 जून को खत्म हो रही: ED ने शराब नीति से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में 21 मार्च को गिरफ्तार किया था। 50 दिन जेल में रहने के बाद उन्हें 10 मई को जमानत मिली थी। उनकी 21 दिन की जमानत 1 जून को खत्म हो रही है। आम आदमी पार्टी ने सोमवार को दलील दी थी कि गिरफ्तारी के बाद केजरीवाल का वजन 7 किलो कम हो गया है और उनका कीटोन लेवल हाई है, जो किसी गंभीर बीमारी का संकेत हो सकता है। इसी आधार पर जमानत बढ़ाने की मांग की गई।
पूरी खबर यहां पढ़ें…

3. राहुल बोले- मोदी बायोलॉजिकल नहीं, ऊपर से टपके हैं, 4 जून के बाद गुड बाय भाजपा

यूपी के देवरिया में रैली के दौरान डॉ. भीम राव अंबेडकर की फोटो और संविधान की किताब दिखाते राहुल गांधी

यूपी के देवरिया में रैली के दौरान डॉ. भीम राव अंबेडकर की फोटो और संविधान की किताब दिखाते राहुल गांधी

राहुल गांधी और अखिलेश यादव ने यूपी के देवरिया और वाराणसी में रैली की। राहुल ने देवरिया में कहा, ‘बाकी सब लोग बायोलॉजिकल हैं। माता-पिता से पैदा हुए हैं। लेकिन मोदी बायोलॉजिकल नहीं हैं। वो ऊपर से टपक कर आए हैं। उनको परमात्मा ने भेजा है। मजे की बात ये है उनको परमात्मा ने अडाणी-अंबानी की मदद के लिए भेजा है। उनको किसान, मजदूर की मदद के लिए नहीं भेजा। 4 जून के बाद गुड बाय BJP, गुड बाय नरेंद्र मोदी।’

राहुल-अखिलेश की चौथी संयुक्त रैली: राहुल ने कहा कि मीडिया अखिलेश जी से मुश्किल सवाल पूछती है। मोदी जी के इंटरव्यू में पूछते हैं कि आम कैसे खाते हो, छुरे से काटकर, छीलकर या चूसकर खाते हो। राहुल और अखिलेश की यह चौथी संयुक्त रैली थी। इससे पहले दोनों ने अमरोहा, अमेठी और रायबरेली में जनसभा की था। इसके अलावा गाजियाबाद में संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी।
पूरी खबर यहां पढ़ें…

4. PM मोदी बोले- मुझे गंदी नाली का कीड़ा कहा गया, अब मैं गाली प्रूफ बन गया हूं

कोलकाता में PM के रोड शो में स्टेट BJP चीफ सुकांत मजूमदार और भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी शामिल हुए।

कोलकाता में PM के रोड शो में स्टेट BJP चीफ सुकांत मजूमदार और भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी शामिल हुए।

PM मोदी ने न्यूज एजेंसी ANI को दिए इंटरव्यू में कहा, ‘मैं पिछले 24 साल से गालियां खा-खा कर गाली प्रूफ बन गया हूं। मुझे ‘मौत का सौदागर’ और ‘गंदी नाली का कीड़ा’ कहा गया। संसद में हमारे एक साथी ने हिसाब लगाकर बताया था कि मुझे 101 गालियां दी गई हैं। चाहे चुनाव हो या न हो, विपक्षी मानते हैं कि गालियां देने का हक उनका ही है।’ मोदी ने पश्चिम बंगाल के बारासात में चुनावी रैली की। कोलकाता में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर फूल चढ़ाए और रोड शो किया।

मोदी 2 दिन ध्यान लगाएंगे: PM मोदी 30 मई की शाम तमिलनाडु के कन्याकुमारी जाएंगे। वे यहां रॉक मेमोरियल के उसी शिला पर ध्यान लगाएंगे, जहां स्वामी विवेकानंद ने ध्यान लगाया था। मोदी 2019 में आखिरी फेज की वोटिंग से पहले केदारनाथ गए थे। वहां बनी रुद्र गुफा में 17 घंटे ध्यान लगाया था।
पूरी खबर यहां पढ़ें…

5. मिजोरम में लैंडस्लाइड से 27 मौतें, रेमल तूफान के कारण बारिश से पत्थर की खदान ढही

आइजोल की ये तस्वीर खदान ढह जाने के बाद रेस्क्यू के दौरान की है।

आइजोल की ये तस्वीर खदान ढह जाने के बाद रेस्क्यू के दौरान की है।

रेमल तूफान की वजह से नॉर्थ-ईस्ट में बारिश का दौर जारी है। मिजोरम की राजधानी आइजोल में बारिश की वजह से एक पत्थर खदान ढह गई। इसमें 27 लोगों की मौत हुई है। इनमें 4 साल का लड़का और 6 साल की लड़की शामिल है। दो लोगों का रेस्क्यू भी किया गया है।

CM ने इमरजेंसी मीटिंग बुलाई: मिजोरम के CM लालदुहोमा ने राज्य में खराब मौसम को लेकर इमरजेंसी बैठक बुलाई। बारिश के कारण मिजोरम के सभी स्कूल और सरकारी दफ्तर बीते दिन बंद कर दिए गए। प्राइवेट कंपनियों को अपने कर्मचारियों से घर से काम करने के लिए कहा गया है।

7 राज्यों में बारिश का रेड अलर्ट: रेमल तूफान के चलते पूर्वोत्तर के सभी राज्यों- असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा में 29 मई से 1 जून के बीच बहुत तेज बारिश होने की संभावना है। यहां बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है।
पूरी खबर यहां पढ़ें…

6. ब्रिटिश साइंटिस्ट का दावा- फिर कोरोना जैसी महामारी आना तय, जनता इसे चुनावी मुद्दा बनाए

पैट्रिक वालेंस कोरोना महामारी के दौरान ऋषि सुनक की आलोचना कर चर्चा में आए थे।

पैट्रिक वालेंस कोरोना महामारी के दौरान ऋषि सुनक की आलोचना कर चर्चा में आए थे।

ब्रिटेन के पूर्व चीफ साइंटिफिक एडवाइजर पैट्रिक वालेंस का कहना है कि कुछ ही समय बाद एक और महामारी का आना तय है। उन्होंने कहा कि कोरोना जैसी स्थिति से निपटने के लिए हमें तैयार रहने की जरूरत है। इसके लिए पहले से मॉनिटरिंग सिस्टम लगाना होगा। वालेंस ने कहा कि ये सही समय है, जब देश में चुनाव चल रहे हैं। चुनाव में महामारी के खतरे को मुद्दा बनाया जाना जरूरी है। वालेंस ने डायग्नोस्टिक टेस्ट, जल्दी वैक्सीन उपलब्ध कराने जैसी चीजों पर काम करने की सलाह दी।

कौन हैं पैट्रिक वालेंस: पैट्रिक वालेंस अप्रैल 2018 से 2023 तक ब्रिटेन के चीफ साइंटिफिक एडवाइजर रह चुके हैं। वालेंस ने कोरोना के खिलाफ नीतियां बनाने में ब्रिटिश सरकार मदद की। उनकी उपलब्धियों के लिए 2022 में उन्हें ‘सर’ की उपाधि दी गई। इसे देश सेवा या उपलब्धियों के लिए ब्रिटेन के राजा या रानी देते हैं।
पूरी खबर यहां पढ़ें…

7. तालिबान को आतंकी संगठनों की लिस्ट से हटाएगा रूस, बैन के 21 साल बाद लिया फैसला
रूस की स्टेट न्यूज एजेंसी RIA नोवोस्ती के मुताबिक, रूस तालिबान को प्रतिबंधित आतंकी संगठनों की लिस्ट से हटाने वाला है। विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने कहा, ‘तालिबान असली ताकत है। हम उनसे अलग नहीं हैं। सेंट्रल एशिया में हमारे सहयोगी भी उनसे अलग नहीं हैं।’ दरअसल, 2003 में रूस की सुप्रीम कोर्ट तालिबान को आतंकी संगठन घोषित किया था।

रूस से तेल खरीदना चाहता है तालिबान: रूस ने भी तालिबान पर तमाम पाबंदियों के बावजूद उससे अपने संबंध बनाए रखे हैं। हालांकि, उन्होंने अब तक तालिबान को अफगानिस्तान की सरकार के तौर पर मान्यता नहीं दी है। रूस ने तालिबान को सेंट पीटर्सबर्ग में होने वाले इंटरनेशनल इकोनॉमिक फोरम के लिए भी न्योता दिया है। यह इवेंट 5-8 जून को होगा। रूसी मीडिया TASS की रिपोर्ट के मुताबिक, अफगानिस्तान ने रूस से तेल खरीदने की भी इच्छा जताई है।
पूरी खबर यहां पढ़ें…

आज का कार्टून By मंसूर नकवी…

कुछ अहम खबरें हेडलाइन में…

  1. इंटरनेशनल: नवाज बोले- पाकिस्तान ने मेरे-वाजपेयी के बीच हुआ समझौता तोड़ा: ये हमारी गलती थी; 1999 में लाहौर एग्रीमेंट के 2 महीने बाद कारगिल वॉर हुआ था (पढ़ें पूरी खबर)
  2. नेशनल: नौतपा में रामलला की सेवा में बदलाव: कूलर नहीं, अब AC की हवा लेंगे भगवान, हल्के सूती कपड़े पहनाए गए; लस्सी और रसीले फलों का भोग (पढ़ें पूरी खबर)
  3. नेशनल: राम रहीम डेरा मैनेजर की हत्या के केस में बरी: हाईकोर्ट ने CBI कोर्ट का फैसला रद्द किया; पत्रकार हत्याकांड और साध्वी रेप केस में जेल में रहेगा (पढ़ें पूरी खबर)
  4. पुणे पोर्श केस: सरकारी अस्पताल में बदला गया था सैंपल: नाबालिग के पिता ने ₹3 लाख घूस दी, अस्पताल कर्मचारी ने डॉक्टरों तक पहुंचाई (पढ़ें पूरी खबर)
  5. नेशनल: बांग्लादेशी सांसद मर्डर केस-सेप्टिक टैंक से बाल मिले:दावा- कटा मांस भी बरामद; फ्लैट में मिले खून का DNA टेस्ट हो सकता है (पढ़ें पूरी खबर)
  6. स्पोर्ट्स: ICC ने मेजर लीग क्रिकेट को लिस्ट-A का दर्जा दिया: 6 से बढ़कर 10 टीमें भी होंगी, दूसरा सीजन 5 जुलाई से खेला जाएगा (पढ़ें पूरी खबर)
  7. इंटरनेशनल: पूर्व PAK डिप्लौमेट बोले- करतारपुर साहिब के बदले कश्मीर दे भारत: सिखों से कहा- खालिस्तानी मूवमेंट जारी रहना चाहिए (पढ़ें पूरी खबर)
  8. इंटरनेशनल: यूनाइटेड एयरलाइंस की फ्लाइट के इंजन में लगी आग: रनवे पर दौड़ रहा था, तभी धुआं दिखा; सभी 148 यात्री सुरक्षित (पढ़ें पूरी खबर)
  9. इंटरनेशनल: नेतन्याहू बोले-इजराइली हमले में फिलिस्तीनियों की मौत बड़ी गलती: जंग के बाद पहली बार कबूली मासूमों की मौत; नॉर्वे-आयरलैंड फिलिस्तीन को मान्यता देंगे (पढ़ें पूरी खबर)
  10. इंटरनेशनल: टाइटैनिक के मलबे को देखने जाएगी एक और पनडुब्बी: 12 हजार फीट गहराई में उतरेगी ट्राइटन सबमरीन; टाइटन की तरह इसमें भी अरबपति होंगे (पढ़ें पूरी खबर)

अब खबर हटके…

महिला को समुद्र तट पर टहलते हुए मिला 11वीं शताब्दी का खजाना

चेक रिपब्लिक के कुटना होरा शहर में टहलने निकली एक महिला को 11वीं शताब्दी का खजाना मिला है। इस महिला को साल 1085 से 1107 के बीच के 2 हजार 150 चांदी के सिक्के मिले हैं। इन सिक्कों को चांदी के अलावा तांबा, सीसा और दूसरे बारीक मेटल को मिलाकर बनाया गया था। चेक रिपब्लिक के अधिकारियों ने कहा है कि यह बीते एक दशक की सबसे बड़ी खोज है।
​​​​​​​पढ़ें पूरी खबर…

भास्कर की एक्सक्लूसिव स्टोरीज, जो सबसे ज्यादा पढ़ी गईं…

इन करेंट अफेयर्स के बारे में विस्तार से पढ़ने यहां क्लिक करें…

आपका दिन शुभ हो, पढ़ते रहिए दैनिक भास्कर ऐप…

मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ को और बेहतर बनाने के लिए हमें आपका फीडबैक चाहिए। इसके लिए यहां क्लिक करें…

Source link

Tags: ArvindbailBhaskarDainikGandhiHeadlinesKejriwalModiNewsPriyankarallyTMCऊपरगलटपकनयजनहपरफबयलजकलबरफबलममतमदमरनगरजसथनरहललसहफतभर
Share198Tweet124Send

Related Posts

Aaj Ka Shabd Pash Mahadevi Verma Poem Rupasi Tera Ghan Kesh – Amar Ujala Kavya – आज का शब्द:पाश और महादेवी वर्मा की कविता
Hindi News

Aaj Ka Shabd Pash Mahadevi Verma Poem Rupasi Tera Ghan Kesh – Amar Ujala Kavya – आज का शब्द:पाश और महादेवी वर्मा की कविता

January 27, 2026
IMD Weather Update Today snowfall Uttarakhand himachal jammu kashmir cold Wave Alert Rajasthan UP MP rain
Hindi News

IMD Weather Update Today snowfall Uttarakhand himachal jammu kashmir cold Wave Alert Rajasthan UP MP rain

January 26, 2026
Aaj Ka Meen Rashifal 27 January 2026: अपने खर्चों को कंट्रोल करें, मन में नेगेटिव विचारों को बढ़ाने ना दें
Hindi News

Aaj Ka Meen Rashifal 27 January 2026: अपने खर्चों को कंट्रोल करें, मन में नेगेटिव विचारों को बढ़ाने ना दें

January 26, 2026
गैंगस्टर गोल्डी बराड़ के माता-पिता श्री मुक्तसर साहिब से गिरफ्तार, 2024 के मामले में हुई कार्रवाई
Hindi News

गैंगस्टर गोल्डी बराड़ के माता-पिता श्री मुक्तसर साहिब से गिरफ्तार, 2024 के मामले में हुई कार्रवाई

January 26, 2026
Load More
  • Trending
  • Comments
  • Latest
9 Festivals to Celebratein August in India

9 Festivals to Celebratein August in India

August 8, 2025
Corruption cases against govt officials: SC bats for striking balance | Latest News India

Corruption cases against govt officials: SC bats for striking balance | Latest News India

August 5, 2025
Guru Randhawa – SIRRA ( Official Video )

Guru Randhawa – SIRRA ( Official Video )

July 1, 2025
Baharon Phool Barsao – Suraj – Rajendra Kumar, Vyjayanthimala – Old Hindi Songs

Baharon Phool Barsao – Suraj – Rajendra Kumar, Vyjayanthimala – Old Hindi Songs

0
Phool Maangu Na Bahaar Maangu – Video Song | Raja | Madhuri Dixit & Sanjay Kapoor

Phool Maangu Na Bahaar Maangu – Video Song | Raja | Madhuri Dixit & Sanjay Kapoor

0
Dil Ka Rishta Song – Aishwarya Rai,Arjun Rampal, Alka Yagnik,Udit Narayan,Kumar Sanu, Nadeem-Shravan

Dil Ka Rishta Song – Aishwarya Rai,Arjun Rampal, Alka Yagnik,Udit Narayan,Kumar Sanu, Nadeem-Shravan

0
Who is Jeff Metcalf? Austin Metcalf’s dad lambasts son’s killer Karmelo Anthony, ‘This was never about race’

Who is Jeff Metcalf? Austin Metcalf’s dad lambasts son’s killer Karmelo Anthony, ‘This was never about race’

June 10, 2026
TMC Crisis LIVE Updates: MP Mala Roy Likely To Join Rebel Trinamool Camp, To Meet Kakoli Ghosh Dastidar In Delhi

TMC Crisis LIVE Updates: MP Mala Roy Likely To Join Rebel Trinamool Camp, To Meet Kakoli Ghosh Dastidar In Delhi

June 10, 2026
Cocktail Party Effect: Psychology says when people get a new pen, most of them test it by writing their own name and the hidden reason may surprise you

Cocktail Party Effect: Psychology says when people get a new pen, most of them test it by writing their own name and the hidden reason may surprise you

June 10, 2026
India News Online

24x7 Online News From India
India News Online is your news, entertainment, music fashion website. We provide you with the latest breaking news and videos straight from the entertainment industry.

Categories

  • Business
  • Entertainment
  • Health
  • Hindi News
  • Hindi Songs
  • India
  • International
  • Lifestyle
  • Panjab
  • Politics
  • Punjabi Songs
  • Sports
  • Technology
  • Travel
  • Uncategorized
No Result
View All Result

Recent Posts

  • Who is Jeff Metcalf? Austin Metcalf’s dad lambasts son’s killer Karmelo Anthony, ‘This was never about race’
  • TMC Crisis LIVE Updates: MP Mala Roy Likely To Join Rebel Trinamool Camp, To Meet Kakoli Ghosh Dastidar In Delhi
  • Cocktail Party Effect: Psychology says when people get a new pen, most of them test it by writing their own name and the hidden reason may surprise you
  • Home
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Privacy Policy
  • Cookie Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact

Copyright © 2021 - India News Online.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • India
    • Punjab
    • International
    • Entertainment
  • Hindi News
  • Politics
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Technology
  • Lifestyle
  • Video
  • Travel
  • Game

Copyright © 2021 - India News Online.