दिवाली से पहले आउटसोर्स और डीसी रेट कर्मचारियों को मिलेगा वेतन
प्रशासन ने 6 नवंबर तक भुगतान के दिए निर्देश, वित्त विभाग ने सभी विभागों को तुरंत बिल तैयार करने को कहा
माई सिटी रिपोर्टर
चंडीगढ़। दिवाली से पहले चंडीगढ़ प्रशासन में कार्यरत अनुबंध, गेस्ट फैकल्टी, आउटसोर्स और डीसी रेट कर्मचारियों को अक्तूबर का वेतन मिल जाएगा। प्रशासन के वित्त विभाग की अकाउंट्स ब्रांच ने सभी प्रशासनिक सचिवों और विभागाध्यक्षों को 6 नवंबर 2026 तक वेतन और मजदूरी का भुगतान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। इसका उद्देश्य त्योहार से पहले कर्मचारियों को आर्थिक परेशानी से बचाना है।
वित्त विभाग ने वीरवार, 22 अक्तूबर को जारी पत्र में कहा कि इस बार दिवाली 8 नवंबर को है। इसे ध्यान में रखते हुए अक्तूबर के वेतन का भुगतान तय समयसीमा में किया जाए। सभी संबंधित अधिकारियों को वेतन बिल तुरंत तैयार करने और भुगतान प्रक्रिया में तेजी लाने को कहा गया है।
सभी विभागों को भेजा पत्र
वित्त विभाग ने प्रशासन के सभी विभागों और कार्यालयों के प्रमुखों को निर्देश दिए हैं कि उनके अधीन कार्यरत अनुबंध, गेस्ट फैकल्टी, आउटसोर्स और डीसी रेट कर्मचारियों के वेतन बिल बिना देरी तैयार किए जाएं। इसके बाद भुगतान की प्रक्रिया पूरी कर 6 नवंबर तक कर्मचारियों के बैंक खातों में राशि पहुंचाना सुनिश्चित किया जाए। इससे कर्मचारियों को दिवाली से पहले वेतन मिलने की उम्मीद है।









![JMA – Ninja & Deep Jandu [Official MV] Kaptaan JMA – Ninja & Deep Jandu [Official MV] Kaptaan](https://i.ytimg.com/vi/-dsfIh319s0/maxresdefault.jpg)




