आरोपी टीचर कासिम रेहान की तस्वीर।
भोपाल के एक निजी स्कूल में 3 साल की बच्ची से रेप के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। आरोपी टीचर कासिम रेहान के मोबाइल की डेटा हिस्ट्री में 100 से ज्यादा पोर्न फिल्म की क्लिपिंग डाउन लोड किए जाने के प्रूफ मिले हैं। जो मासूम बच्चियों के साथ यौन हिंसा से ज
.
पूछताछ में आरोपी ने चौंकाने वाले खुलासे भी किए हैं। उसने पुलिस को बताया कि स्कूल में फ्री समय में वारदात से पहले पाेर्न क्लिप देखी थी। इसके कुछ ही देर बाद उसे वाश रूम में जाती बच्ची दिखी। वाश रूम में उसने बच्ची से अश्लील हरकत की।
बता दें, बुधवार को कमला नगर थाना क्षेत्र में संचालित एक निजी स्कूल में तीन साल की बच्ची के साथ रेप का मामला सामने आया था। इस मामले में पुलिस ने आरोपी टीचर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
4-5 दिन से मासूम की निगरानी कर रहा था बच्चा
आरोपी टीचर कासिम ने पुलिस पूछताछ में बताया कि वह 4-5 दिन से मासूम बच्ची के स्कूल आने, क्लास से बाहर जाने और वाश रूम तक जाने की निगरानी कर रहा था।
घटना वाले दिन बच्ची जब वाश रूम गई, तो वह भी उसके पीछे पीछे चला गया और उसके साथ गलत काम किया। यह पूरा घटनाक्रम वाश रूम में करीब दो से ढाई मिनट के अंदर हुआ। इसके बाद बच्ची अपने क्लास रूम में चली गई।

आरोपी टीचर कासिम ने पूछताछ में कई खुलासे किए हैं।
बच्ची को घटना किसी को नहीं बताने की दी हिदायत
आरोपी ने वारदात के बाद बच्ची की एक्टिविटी की निगरानी की थी। घटना के करीब आधे घंटे बाद बच्ची दोबारा क्लास रूम से बाहर निकली थी। तब बच्ची को वाश रूम में हुई घटना किसी को भी नहीं बताने के बारे में हिदायत दी थी। साथ ही टॉफी का लालच दिया था।
आरोपी के मोबाइल में दो महिला मित्रों से चैटिंग मिली
आरोपी के मोबाइल में उसकी दो महिला मित्रों से चैटिंग भी मिली हैं। इनमें से एक महिला मित्र से आरोपी की पिछले 18 महीने से बातचीत बंद है। संबंधित महिला मित्र से आरोपी की बातचीत क्यों बंद हुई? इस बारे में पूछताछ में कासिम ने पुलिस को स्वयं को शक्की मिजाज का होना बताया है। जबकि दूसरी महिला मित्र से उसकी बातचीत जारी है। लेकिन, संबंधित को आरोपी कासिम ने रिश्तेदार बताया है। इसके चलते पुलिस आरोपी के इन बयानों की भी जांच कर रही है।
आरोपी बोला- बच्ची आसान टारगेट लग रही थी
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि 3 साल की छोटी बच्ची उसे आसान टारगेट लग रही थी। अनुमान था कि बच्ची किसी को भी इस संबंध में नहीं बताएगी। लेकिन ऐसा नहीं हुआ।

बच्ची से रेप के अगले दिन भी स्कूल गया आरोपी
वारदात के अगले दिन भी आरोपी स्कूल पहुंचा, उसे लगा कि सब ठीक है उसका कुछ नहीं होगा। लेकिन इसके अगले दिन बच्ची के परिजनों ने शिकायत थाने में कर दी। तब उसे स्कूल स्टाफ ने स्कूल तलब किया। यहां आते ही पुलिस ने स्कूल से ही उसकी गिरफ्तारी कर ली।
जांच टीम ने दर्ज किए प्रिंसिपल और शिक्षकों के बयान
टीटी नगर एसडीएम डॉ. अर्चना शर्मा की अध्यक्षता वाली जांच कमेटी ने गुरुवार को प्राइवेट स्कूल की प्रिंसिपल और महिला शिक्षकों के बयान दर्ज किए। सूत्रों के मुताबिक प्रिंसिपल ने बताया कि पीड़ित बच्ची के पेरेंट्स घटना की शिकायत लेकर उनसे नहीं मिले थे। उन्होंने ये भी बताया कि आरोपी कासिम रेहान स्कूल में बतौर टीचर कार्यरत नहीं था। वह आईटी प्रोफेशनल के पद पर था।

कार्रवाई की मांग को लेकर एबीवीपी कार्यकर्ता गुरुवार को धरने पर बैठ गए।
SIT ने दर्ज किए बच्ची के स्टेटमेंट, वीडियोग्राफी भी कराई एसीपी महिला सुरक्षा और एसआईटी चीफ निधि सक्सेना ने बताया- गुरुवार दोपहर बच्ची और उसके मां-पिता थाने आए थे। यहां बच्ची की काउंसलिंग के लिए बाल कल्याण समिति से एक सपोर्ट पर्सन नियुक्त कराया है। इसके बाद बच्ची के स्टेटमेंट लिए गए। स्टेटमेंट की वीडियोग्राफी भी हुई है। साथ ही, बच्ची के मां-पिता के स्टेटमेंट भी दर्ज किए गए। मामले को फार्स्ट ट्रेक कोर्ट में चलाने के लिए सात दिन में ही चालान पेश करने की कोशिश की जा रही है।
बच्ची से रेप से संबंधित ये खबर भी पढ़ें
बच्ची से रेप मामले में स्कूल सील, मान्यता रद्द होगी

भोपाल में तीन साल की बच्ची से रेप के मामले में विरोध प्रदर्शन के बीच स्कूल को सील कर दिया गया। टीटी नगर एसडीएम ने मान्यता रद्द करने की बात भी कही है। स्कूल परिसर में भारी पुलिस बल तैनात है। टीटी नगर एसीपी चंद्रशेखर पांडेय ने बताया कि स्कूल को सील करने की कार्रवाई की गई है। मामले में नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


























