- Hindi News
- National
- Breaking News Headlines Today, 3 November Pictures, Videos And More From Dainik Bhaskar
41 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

दिल्ली के अलीपुर इलाके में एक गोदाम में शुक्रवार शाम 4 बजे के करीब आग लगी थी। शनिवार सुबह तक आग पर काबू नहीं पाया जा सका है। फायर ब्रिग्रेड की 35 के करीब गाड़ियां आग बुझाने में जुटी हुई हैं। हालांकि, इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।
आज की अन्य बड़ी खबरें…
पश्चिम बंगाल के अलीपुरद्वार में नाबालिग लड़की से रेप, फिर हत्या; भीड़ ने आरोपी को पीट-पीटकर मार डाला

पश्चिम बंगाल के अलीपुरद्वार जिले में नाबालिग लड़की से रेप और हत्या के आरोप के बाद आक्रोशित भीड़ ने एक आरोपी को पीट-पीटकर मार डाला।
शुक्रवार को लड़की का शव तालाब में मिलने के बाद ग्रामीणों ने एक आरोपी को पेड़ से बांधकर बेरहमी से पीटा।
पुलिस ने उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामले के एक अन्य आरोपी ने थाने में आत्मसमर्पण किया है।



























